Showing posts with label #Malegaon case. Show all posts
Showing posts with label #Malegaon case. Show all posts

‘हिंदू आतंकवाद’ का नैरेटिव गढ़ने को साध्वी प्रज्ञा को बेल्ट से पीटा, दिखाए थे पोर्न…; सनातन को कलंकित करने वाले आज अस्तित्व खो रहे


2019 चुनाव के दौरान जब साध्वी प्रज्ञा से मालेगांव धमाके पर प्रश्नों का उत्तर देते-देते ATS करकरे की आतंकी कसाब द्वारा गोली मारने पर हुई मौत की ख़ुशी जाहिर करने पर कांग्रेस बिना देरी किए चुनाव आयोग शिकायत करने तो पहुँच गयी, लेकिन बेशर्म कांग्रेस ने अपनी काली करतूतों को नहीं देखा। "हिन्दू आतंकवाद" और "भगवा आतंकवाद" का नैरेटिव गढ़ने के लिए जो जुल्म करे, उसका 1/10% भी किसी इस्लामिक आतंकवादी के साथ करने की हिम्मत नहीं थी, उन्हें तो दामाद की तरह पाला जा रहा था। किसी साध्वी एवं ब्राह्मण के सात्विक धर्म को भ्रष्ट करने और पोर्न फिल्में दिखाने की सजा आज कांग्रेस भुगत रही है।  

मालेगाँव बम धमाका मामले में मुकदमे का सामना करने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकांत प्रसाद पुरोहित ने बताया है कि महाराष्ट्र ATS ने पूछताछ के दौरान उनका घुटना तोड़ दिया था। उन्होंने एक कोर्ट को बताया है कि ATS उन पर इस बात के लिए दबाव बनाती थी कि वह मालेगाँव धमाका मामले में RSS-VHP नेताओं और सांसद योगी आदित्यनाथ का नाम लें। इससे पहले इसी मामले में कांग्रेस शासनकाल से मुकदमा झेलीं सांसद साध्वी प्रज्ञा कोर्ट में रो पड़ीं थी।

इस मामले में अक्टूबर 2023 में NIA के विशेष कोर्ट को बयान दर्ज करवाते समय साध्वी प्रज्ञा भावुक हो गईं थी। उनके साथ मालेगाँव धमाके में आरोपित बनाए गए अन्य 7 व्यक्तियों का भी बयान दर्ज किया जा रहा था। साध्वी से जब धमाके के बाद मृत और घायल लोगों को आई चोटों के सम्बन्ध में प्रश्न पूछे गए तो वह भावुक हो गईं थीं। इसके पश्चात मामले की सुनवाई कर रहे न्यायाधीश एके लाहोटी ने कार्रवाई को 10 मिनट के लिए रोक दिया था।

रिपब्लिक टीवी को दिए हुए एक इंटरव्यू में साध्वी प्रज्ञा ने इस मामले में कई खुलासे भी किए थे। उन्होंने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने बताया था कि 3-4 पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में उनको व्यक्तिगत रूप से बहुत ज्यादा प्रताड़ित किया और हिरासत में लेकर उन्हें बेल्ट से इस तरह पीटा गया कि उन्हें वेंटीलेटर तक पर जाना पड़ा। उनकी रीढ़ की हड्डी भी टूट गई।

उन्होंने बताया था कि जब भी उनकी बेल की बात चली तो न्यायाधीशों तक को धमकी देने का काम हुआ। उन्होंने परमबीर सिंह पर आरोप लगाया था कि उन्हें हिरासत के दौरान पॉर्न वीडियो दिखाई गईं और उनसे भद्दे सवाल किए गए। अपनी प्रताड़ना के विषय में बताया था कि उन्हें 7-8 लोगों के घेरे के बीच में मारा गया।

उनके पैरों के तलों तक में बेल्ट से पिटाई हुई। साध्वी ने इस इंटरव्यू में कहा था कि वह परमबीर के षड्यंत्र के विरुद्ध कुछ करने वाली हैं, जिन जिन लोगों ने उन्हें प्रताड़ित किया, उन पर भी केस होगा और उन्हें दंड दिलवाया जाएगा।

अवलोकन करें:-

मालेगाँव ब्लास्ट में योगी आदित्यनाथ को फँसाने की थी साजिश, कोर्ट में बोले कर्नल पुरोहित- UPA सरका

उन्होंने इस इंटरव्यू में बताया था कि पहले उनको भगवा आतंकी कहा गया कहा गया और फिर भारत को आतंकवादी देश घोषित करवाने का प्रयास हुआ। उन्होंने आरोप लगाया था कि ये सारा षड्यंत्र कांग्रेस का था। साध्वी प्रज्ञा 2019 में भोपाल से सांसद बनी थीं। मालेगाँव धमाका मामले में  NIA द्वारा वर्ष 2016 में दाखिल अंतिम चार्जशीट में उनका नाम नहीं था और उन्हें जमानत मिल गई थी। उनको इस मामले में दोषी नहीं माना गया था।