Showing posts with label #Mohammed Shami. Show all posts
Showing posts with label #Mohammed Shami. Show all posts

मोहम्मद शमी की बेटी ने खेली होली, रंग-गुलाल वाली तस्वीर देख गाली देने लगे इस्लामी कट्टरपंथी: कहा- जाहिल-बेशर्म… रमजान का महीना है शर्म करो

                                           मोहम्मद शमी की बेटी को होली खेलने पर ट्रोल किया गया
भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी लगातार इस्लामी कट्टरपंथियों के निशाने पर हैं। इस बार कट्टरपंथियों ने उनकी बेटी को अपना निशाना बनाया है। मोहम्मद शमी की बेटी के होली खेलने को लेकर कट्टरपंथी भड़क गए हैं रमजान, इस्लाम, इल्म आदि का ज्ञान दे रहे हैं। शमी की बेटी से जुमे की नमाज का समय पूछा जा रहा है, उनकी परवरिश पर प्रश्न उठाए जा रहे हैं।

इस्लामी कट्टरपंथियों का यह गुस्सा मोहम्मद शमी की पूर्व पत्नी हसीन जहाँ की एक पोस्ट पर निकला है। हसीन जहाँ ने शुक्रवार (14 मार्च, 2025) को अपनी बेटी आयरा शमी की एक फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की थी। इसमें दिखता है कि आयरा रंग खेल कर आई हैं। 

आयरा के कपड़ों और चेहरे आदि पर रंग-गुलाल लगा हुआ था। हसीन जहाँ ने इसी फोटो के साथ होली की शुभकामनाएँ भी दी। इसी फोटो को देखने के बाद इस्लामी कट्टरपंथी भड़क गए और हसीन जहाँ तथा उनकी बेटी को लेकर बुरा भला कहने लगे।

 जुनैद नाम के एक व्यक्ति ने शमी की बेटी की फोटो पर लिखा, “जुमे की नमाज पहले पढ़ी है या बाद में?”

वहीं एक और अकाउंट ने लिखा, “रमजान मंथ है यार शर्म करो।”

इमरान शेख ने हसीन जहाँ पर प्रश्न उठाए और कहा, “वाह क्या तालीम दी है बेटी को!”

कुछ कट्टरपंथियों ने गालियाँ तक लिखीं और चाकू-बन्दूक वाले इमोजी कमेन्ट किए।

शमी की बेटी को इस्लाम सिखाने वालों ने उनकी माँ हसीन जहाँ को भी इसमें घसीट लिया। उनको बेशर्म और जाहिल करार दिया गया।

अब्दुल कलाम ने लिखा, “जाहिल औरत को रमजान महीने में भी शर्म नहीं आई, मैं इसे अभी ब्लॉक कर रहा हूँ।”

साकिब आलम ने लिखा, “बेशर्म औरत *सी।’ रहेब नाम के एक शख्स ने यह पूछ लिया कि आखिर वह मुस्लिम हैं भी या नहीं।

यह कोई पहला मौक़ा नहीं है जब मोहम्मद शमी इस्लामी कट्टरपंथियों के निशाने पर आए हों। हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान उन्होंने ग्राउंड पर जूस पी लिया था। इसके बाद इस्लामी कट्टरपंथी भड़क गए थे। उनकी यह तस्वीर सामने आने के बाद ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने उन्हें गुनहगार बताया था।

मौलाना ने कहा था, “इस्लाम ने रोज़े को फर्ज़ करार दिया है। सभी पर रोज़ा फर्ज़ है। अगर कोई जानबूझकर रोज़ा नहीं रखता, तो वह गुनहगार है। ऐसा ही क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने किया। उन्होंने रोज़ा न रखकर बहुत बड़ा गुनाह किया है। शरिया की नज़र में यह कटघरे में खड़े हैं और मुजरिम हैं…।”

क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने दशहरा की बधाई देकर इस्लामिक कट्टरपंथियों को कर दिया बेनकाब

                                                                                                   साभार: आईनेक्स्ट एवं सोशल मीडिया
बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरा का पवित्र त्योहार आज देश भर में पूरे धूमधाम और जोश-खरोश के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर क्रिकेटर मोहम्मद शामी ने भी देशवासियों को दशहरा की बधाई दी। हालाँकि, शामी का यह बधाई संदेश कट्टरपंथियों को रास नहीं आया और वे उन्हें ट्रोल करने लगे।

टीवी पर बैठकर गंगा-जमुनी तहजीब, संविधान की दुहाई देने वाले क्रिकेटर शमी के विरुद्ध बन रहे माहौल पर क्यों चुप्पी साधे हुए हैं? कहां गया हिन्दू-मुस्लिम भाईचारा? हकीकत यह है कि जब किसी मुद्दे पर ये लोग फंस जाते हैं, तब इन भ्रमित नारों से अपना बचाव करते नज़र आते हैं। वास्तव में शमी ने दशहरे की बधाई देकर इन सभी मुस्लिम कट्टरपंथियों को बेनकाब कर यह भी साबित कर दिया कि इन लोगों द्वारा इस तरह नारे केवल एक पाखंड है। और हिन्दू इनके इन पाखंडों में फंस अपना ही नुकसान कर रहे हैं। इतना ही नहीं, ये लोग समस्त मुस्लिम समाज को भी बदनाम कर रहे हैं। 

मोहम्मद शामी ने बुधवार (5 अक्टूबर 2022) को सोशल मीडिया पर भगवान राम द्वारा रावण का वध करते हुए एक तस्वीर डाला, जिस पर लिखा था हैप्पी दशहरा। तस्वीर के साथ ही उन्होंने ट्वीट किया, “दशहरे के शुभ अवसर पर मैं प्रार्थना करता हूँ कि भगवान राम आपके जीवन को ढेर सारी समृद्धि, सफलता और खुशियों से भर दें। आपको और आपके परिवार को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएँ।”

मोहम्मद शामी द्वारा दशहरा की बधाई देते ही कट्टरपंथी उन पर पिल पड़े। उन्होंने शामी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, कई कट्टरपंथी तो उन्हें इस्लाम समझाने लगे और मुस्लिम होने के गुण बताने लगे। अकील भट्टी नाम के एक ट्वीटर हैंडल ने लिखा, “शर्म आनी चाहिए शमी। क्या तुम मुस्लिम हो?”

एक ट्विटर यूजर ने तो हद कर दी। इब्न ए अहमद नाम के ट्विटर हैंडल ने शमी द्वारा दशहरा की बधाई देने पर कटाक्ष करते हुए लिखा, “टीम में नहीं लेंगे भाई।” बता दें कि मोहम्मद शमी लंबे समय से भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा नहीं हैं।

हसन मंजूर नाम के एक ट्विटर हैंडल ने लिखा, “ये जानते हुए कि अल्लाह के सिवा कोई खुदा नहीं है, एक मुस्लिम होने के नाते आप ऐसा कैसे कह सकते हैं?”

अमन मिर्जा ना के एक अन्य ट्विटर हैंडल ने लिखा, “मरने के बाद दोबारा उठाया भी जाना है। कब्र-कयामत सब भूल बैठे हैं। अल्लाह हिदायत दे।”

‘औरतबाजों से नहीं बचता देश का रुतबा’: हार्दिक पांड्या की फोटो शेयर कर मोहम्मद शमी की बीवी ने किया पोस्ट

              एशिया कप में पाकिस्तान पर भारत की जीत के बाद मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहाँ की टिप्पणी चर्चा में
भारत ने एशिया कप के मैच में 28 अगस्त, 2022 को पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। पूरे देश ने इस जीत का जश्न मनाया और पटाखे भी छूटे। लेकिन, जीत की बधाई देते हुए भारतीय तेज़ गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहाँ ने जो कहा, वो चर्चा में है। बता दें कि मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी विवाद के बाद अलग-अलग रह रहे हैं। तीनों फॉर्मेट में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय 386 विकेट ले चुके मोहम्मद शमी फ़िलहाल एशिया कप की भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं।

पाकिस्तान पर भारत की जीत के बाद हसीन जहाँ ने भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “बधाई हो। ये एक बड़ी जीत है। हमारे देश को जीत दिलाने के लिए हमारे देशों को बहुत-बहुत धन्यवाद। ये तो होना ही था। देश का रुतबा और देश की गरिमा ईमानदारों एवं देशभक्तों से ही बचती है, न कि अपराधियों व औरतबाजों से।” उनका इशारा किस तरफ था, कई लोगों को ये समझते हुए देर न लगी। कमेंट्स के जरिए लोगों ने उन्हें जम कर खरी-खोटी सुनाई।  

मोहम्मद शमी ने भी इंस्टाग्राम पर हार्दिक पंड्या की तस्वीर लगाते हुए जीत की बधाई दी। बता दें कि हार्दिक पंड्या का इस जीत में अहम योगदान था, जिन्होंने विजयी छक्का लगाया। उन्होंने गेंद और बल्ले, दोनों से ही कमाल का प्रदर्शन किया। जहाँ उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 25 रन देकर 3 अहम विकेट झटके, वहीं बल्लेबाजी करते हुए 4 चौकों और एक छक्के की मदद से 17 गेंदों पर नाबाद 33 रन जड़े। उनकी स्ट्राइक रेट 200 के करीब रही।

2018 में मोहम्मद शमी की पत्नी ने उनके खिलाफ अन्य महिलाओं से सम्बन्ध बनाने, घरेलू हिंसा और बलात्कार के अलावा मैच फिक्सिंग जैसे आरोप भी लगाए थे। उस साल BCCI ने भी मोहम्मद शमी का कॉन्ट्रैक्ट रोक दिया था और उन पर FIR भी दर्ज हो गई थी। बाद में मैच फिक्सिंग के आरोपों से BCCI ने उन्हें मुक्त कर दिया। मोहम्मद शमी के परिजनों पर भी पत्नी ने मुकदमा ठोका था। मोहम्मद शमी ने उसके बाद भारतीय टीम में कमबैक भी किया।