Showing posts with label #PS. Show all posts
Showing posts with label #PS. Show all posts

दिल्ली : AAP सांसद स्वाति मालीवाल को केजरीवाल ने पिटवाया, CM के घर पर हुई मारपीट: मीडिया रिपोर्ट, दिल्ली पुलिस जाँच में जुटी


आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के घर पर पुलिस बुलाई है। स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार पर मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें CM आवास के भीतर पीटा गया।

सूत्रों के अनुसार, केजरीवाल अपने जेल जाने पर अपनी जगह अपनी पत्नी सुनीता को सौंपने के पक्ष में हैं, जिसका पार्टी में ही बहुत विरोध है। लेकिन केजरीवाल को किसी पर विश्वास नहीं। इस बीच स्वाति ने मुख्यमंत्री पद के अपना नाम जैसे ही रखा, स्वाति पर अभद्र गोली गलोच के साथ खूब मार पिटाई हो गयी। जिससे वह शंकाएं सच होती नज़र आ रही है कि केजरीवाल के जेल जाने पर ख़त्म हो जाएगी। लेकिन आज की हरकत से लगता है कि जून 2 को दोबारा जेल जाने से पहले ही आम आदमी पार्टी टूट जाएगी? क्योकि स्वाति के साथ मारपीट होना बहुत कुछ कह रहा है। स्वाति केजरीवाल के लिए किसी भी सीमा तक जाकर कुछ भी तैयार को रहने वाली वफादार है। राज्य सभा भी उसी का नतीजा है।  

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमवार (13 मई, 2024) को AAP की राज्यसभा सांसद CM आवास पहुँची थीं। यहाँ उनके साथ केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार ने मारपीट की। उन पर हमला किया। इसके बाद मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को फोन किया।

CM आवास पर मारपीट की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस की एक टीम पहुँची। बताया गया कि स्वाति मालीवाल CM आवास से निकल कर पुलिस थाने भी पहुँच गईं। बताया गया कि यह मारपीट की घटना सोमवार सुबह 10 बजे CM आवास के भीतर हुई।

IndiaTV ने डिलीट किया ट्वीट 

स्वाति मालीवाल ने पुलिस को एक फोन कॉल में यह भी कहा कि विभव कुमार ने उनके साथ मारपीट मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के कहने पर की। बताया गया कि इस मामले में दो बार फोन किया गया। यह भी बताया गया कि पुलिस के पहुँचने पर स्वाति मालीवाल मौके पर नहीं मिली। वह दिल्ली के सिविल लाइन्स थाने पहुँच चुकी थी।

केजरीवाल, उनके निजी सचिव विभव कुमार और स्वाति मालीवाल ने अभी आधिकारिक रूप से इस मामले में कुछ नहीं कहा है। दिल्ली पुलिस ने भी इस विषय में कोई जानकारी नहीं दी है। उत्तरी दिल्ली के DCP भी सिविल लाइन्स थाने में पहुँचे हुए हैं।

जिन विभव कुमार पर स्वाति मालीवाल को पीटने का आरोप लगा है उन्हें विजिलेंस हटाने की कार्रवाई कर चुकी है, विजिंलेंस ने कहा था कि उनकी नियुक्ति नियमानुरूप नहीं थी। बिभव कुमार के खिलाफ उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक सरकारी अधिकारी को उसके कामकाज से रोकने और नुकसान पहुँचाने का मामला दर्ज है। 

झारखंड : कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के बाद अब कांग्रेस मंत्री आलमगीर आलम के PS के नौकर जहाँगीर के घर से ED को मिले 200 करोड़ से अधिक रूपए ;वीडियो

राहुल गाँधी के साथ आलमगीर आलम (बाएँ) और उनके यहाँ से बरामद नकदी (साभार: Alamgir Alam/FB & India Today)
झारखंड सरकार में मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव के नौकर के घर में करोड़ों की नकदी बरामद हुई है। यह नकदी प्रवर्तन निदेशालय (ED) के छापे में बरामद की गई है। अभी रकम का अंतिम आँकड़ा सामने नहीं आया है। यह छापेमारी एक घोटाले के संबंध में की गई है।

झारखंड सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के नौकर के घर सोमवार (6 मई, 2024) को सुबह ED ने छापेमारी की। इस छापेमारी में ED को बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई। जिस नौकर के यहाँ छापेमारी हुई है, उसका नाम जहाँगीर है।

ED यहाँ से बरामद नकदी में से 20 करोड़ रूपए की गिनती कर चुकी है। नोटों की गिनती अभी जारी है। इसके लिए नोट गिनने वाली मशीनें मँगाई गई हैं। बताया गया यह पैसा बड़े-बड़े बैग में भर कर रखा गया था। ED को यहाँ से नकदी के साथ ही सोने के आभूषण भी बरामद हुए हैं। नौकर के घर समेत ED ने 9 जगहों पर छापेमारी की है।

यह छापेमारी फरवरी 2023 ग्रामीण विकास विभाग में चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के यहाँ हुई छापेमारी के सिलसिले में हुई है। वीरेन्द्र राम के यहाँ छापेमारी में 100 करोड़ रूपए की सम्पत्ति का पता चला था और बड़े मात्रा में नकदी बरामद हुई थी। यह मामला कुछ योजनाओं में अनियमितता से जुड़ा हुआ है।

आलमगीर आलम पाकुड़ विधानसभा से कांग्रेस के चार बार के विधायक हैं। वह चंपाई सोरेन की सरकार में संसदीय कार्य और ग्रामीण विकास मामलों के कैबिनेट मंत्री भी हैं। वह राज्य में कांग्रेस के बड़े नेता हैं। अब उनके निजी सचिव से जुड़े ठिकानों पर एजेंसी की जाँच चल रही है।

भाजपा ने कांग्रेस के मंत्री के नौकर के घर से हुई इस बरामदगी को लेकर हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने इस मामले पर कहा, “झारखंड सरकार की भ्रष्टाचार की अनंत गाथा खत्म नहीं हो रही है। कांग्रेस के एक सांसद के यहाँ से 350 करोड़ रूपए की बरामदगी हुई थी, खनन सचिव के यहाँ से 20 करोड़ रूपए की बरामदगी हुई थी। मुख्यमंत्री के करीबी पंकज मिश्रा के यहाँ 10 करोड़ रूपए की बरामदगी हुई थी और अब आलमगीर आलम के पीएस के यहाँ से बरामदगी हुई है। हम माँग करते हैं कि आलमगीर आलम को हिरासत में लिया जाए।”

भाजपा ने इस मामले में कहा है कि यह पैसा चुनाव के समय में बरामद हुआ है ऐसे में यह पता लगाया जाए कि इसका उपयोग कहीं चुनाव प्रभावित करने के लिए ना हो रहा हो। भाजपा ने इसी के साथ इस मामले में तुरंत कड़ी कार्रवाई किए जाने की माँग की है।

यह पहला मौका नहीं है जब झारखंड के किसी कांग्रेस नेता के यहाँ बड़ी मात्रा में नकदी की बरामदगी हुई है। इससे पहले दिसम्बर, 2023 में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के यहाँ आयकर विभाग ने छापेमारी की थी। इस छापेमारी में 351 करोड़ रूपए की नकदी, 2.80 करोड़ रूपए के जेवर और बड़ी मात्रा में दस्तावेज जब्त किए थे। यह देश की सबसे बड़ी नकदी की जब्ती बताई गई थी। इस मामले में अभी आयकर विभाग की कार्रवाई चल रही है।