Showing posts with label #Raja Singh MLA. Show all posts
Showing posts with label #Raja Singh MLA. Show all posts

तेलंगाना : राजा सिंह के घर की रेकी करते पकड़े गए शेख इस्माइल और मोहम्मद खाजा, तस्वीरें/वीडियो भेज रहे थे मुंबई: इस्लामी कट्टरपंथियों के निशाने पर हैं BJP विधायक

            गोशमहल से भाजपा विधायक के घर की रेकी के आरोप में मोहम्मद खाजा और शेख इस्माइल हिरासत में
हैदराबाद की गोशामहल विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक टी राजा सिंह के घर की रेकी किए जाने का मामला सामने आया है। रेकी 4 संदिग्धों द्वारा की जा रही थी। स्थानीय लोगों ने रेकी कर रहे 2 लोगों को पकड़ लिया जबकि बाकी संदिग्ध फरार हो गए। पकड़े गए संदिग्धों के नाम मोहम्मद खाजा और शेख इस्माइल हैं। ये संदिग्ध राजा सिंह के घर के फोटो और वीडियो बना कर मुंबई में किसी को भेज रहे थे। इनके मोबाइल से भी राजा सिंह की तस्वीरें मिली हैं। घटना 27-28 सितंबर रात की है। ऑपइंडिया से बात करते हुए भाजपा MLA ने बताया कि पुलिस दोनों संदिग्धों की जाँच कर रही है।

राजा सिंह द्वारा ऑपइंडिया से साझा किए गए एक वीडियो संदेश के मुताबिक 27 सितंबर की रात लगभग डेढ़ से 2 बजे के बीच उनके घर के आसपास 4 संदिग्ध घूमते दिखे। कुछ स्थानीय युवाओं को शक हुआ तो उन्होंने इन चारों को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान 2 लोगों को दौड़ा कर पकड़ लिया गया जबकि 2 अन्य फरार होने में कामयाब रहे। पकड़े गए दोनों संदिग्धों का फ़ोन चेक किया गया तो उसमें राजा सिंह सहित उनके घर की फोटो और वीडियो मिलीं।

राजा सिंह का दावा है कि इन वीडियो और फोटो को मुंबई में किसी व्यक्ति के पास व्हाट्सएप के जरिए भेजा जा रहा था। एक तस्वीर पिस्टल और करतूत की भी है। पूछताछ के दौरान पकड़े गए पहले व्यक्ति ने अपना नाम मोहम्मद खाजा बताया। लगभग 24 वर्षीय मोहम्मद खाजा मूलतः कर्नाटक के बीदर जिले का निवासी है। वह 15 साल पहले हैदराबाद आया था। आने की वजह खाजा हैदराबाद में काम-धंधा की तलाश बताया है। हैदराबाद में वह अल्लापुर बोराबांदा में रह रहा था। खाजा के अब्बू का नाम नबी साब है।

वहीं पकड़े गए दूसरे संदिग्ध का नाम शेख इस्माइल है। वह मूलतः हैदराबाद के ही अल्लापुर बोराबांदा इलाके में रहता है। लगभग 30 वर्षीय शेख इस्माइल के अब्बा का नाम चाँद पाशा है। हैदराबाद में शेख इस्माइल ड्राइवर की नौकरी करता है। मामले की सूचना फ़ौरन ही स्थानीय मंगलहाट पुलिस स्टेशन को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँच कर दोनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। राजा सिंह को अपने घर के आसपास हुई इस संदिग्ध हरकत का पता अगले दिन स्थानीय मीडिया चैनलों की खबरों को देख कर चला।

राजा सिंह आगे बताते हैं कि 29 सितंबर को उन्होंने पुलिस से पकड़े गए संदिग्धों के बारे में बात की। तब इंस्पेक्टर ने उन्हें बताया कि दोनों से उच्चस्तरीय पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की भी टीमें शामिल हैं। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस ने राजा सिंह को आरोपितों के बारे में कोई भी सूचना नहीं दी है। राजा सिंह ने आगे बताया कि साल 2010 और 2011 में भी उनके घर की रेकी ISIS से जुड़े आतंकियों द्वारा की गई थी।

हैदराबाद : हमले के शिकार गोरक्षकों से मिलने जा रहे भाजपा विधायक T राजा सिंह गिरफ्तार: आरोप- मूकदर्शक बनी रही थी तेलंगाना पुलिस

मेडक जिले में हिंसा के शिकार भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने जा रहे विधायक टी राजा सिंह हैदराबाद एयरपोर्ट पर गिरफ्तार 
तेलंगाना पुलिस ने रविवार (16 जून 2024) को हैदराबाद के गोशमहल से भाजपा विधायक टी राजा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी हैदराबाद के राजीव गाँधी एयरपोर्ट से की गई है। राजा सिंह मेडक जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने जा रहे थे। इन पर गायों को बचाने के दौरान गो तस्करों ने शनिवार (15 जून) को हमला कर दिया था।

ऑपइंडिया से बात करते हुए राजा सिंह ने बताया कि उनको 2 दिनों तक हाउस अरेस्ट करने की तैयारी की गई है। अपनी गिरफ्तारी की जानकारी खुद MLA राजा सिंह ने अपने X हैंडल पर साझा की है। इसी के साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है, जो हैदराबाद एयरपोर्ट का लग रहा है। वीडियो में राजा सिंह अपने कुछ साथियों के साथ चल रहे हैं।

उनके साथ पुलिस के कई स्टाफ भी मौजूद हैं। वीडियो के आखिर में राजा सिंह पुलिस के साथ एयरपोर्ट के बाहर आते हैं। यहाँ थोड़ी देर की बातचीत के बाद पुलिस उन्हें कार में बैठाकर ले जाती है। सोशल मीडिया पर लोग तेलंगाना पुलिस की इस कार्रवाई पर नाराजगी प्रकट कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई की आलोचना की है।

मेदक में शनिवार को भड़की थी हिंसा

जिस घटना को लेकर राजा सिंह मेडक जा रहे थे वो शनिवार (15 जून) की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहाँ के रामदास चौरस्ता इलाके में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गाय लेकर जा रहे कुछ लोगों को रोक दिया। ये कार्यकर्ता आरोपितों को गो-तस्कर बताते हुए धरना देने लगे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग भी जमा होने लगे।
कुछ ही देर में दोनों पक्षों में झड़प हो गई। इस झड़प में 2 लोग घायल हो गए, जिनको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में भी इलाज के दौरान कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। हिन्दू संगठन के एक कार्यकर्ता को चाकू मारे जाने की भी खबर है। झड़प के बाद दोनों पक्ष खुद को सही और विपक्षी को गलत बता रहे हैं।
दोनों पक्षों ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन भी किया है। कुछ दुकानों में तोड़फोड़ की भी खबरें हैं। हंगामे को देखते हुए दुकानें और पेट्रोल पम्पों को एहतियातन बंद कर दिया गया है। इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रभावित क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है। फिलहाल हालत तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में हैं।

दुबई से मो. वसीम देता था BJP विधायक को मारने की धमकी, भारत में लैंड होते ही गिरफ्तार: टी राजा सिंह बोले- शिकायतों के बावजूद नहीं मिल रही सुरक्षा

                           दुबई से भाजपा विधायक टी राजा सिंह को धमकाने वाला मोहम्मद वसीम (दाएँ) 
हैदराबाद पुलिस ने विदेश में बैठकर भारत के हिन्दू नेता को धमकाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम मोहम्मद वसीम है। 40 वर्षीय वसीम पिछले 10 साल से दुबई में था। वसीम की गिरफ्तारी मंगलवार (11 जून 2024) को राजीव गाँधी एयरपोर्ट से हुई। उसने दुबई से कई बार गोशमहल विधानसभा से भाजपा विधायक टी राजा सिंह को जान से मारने की धमकी दी थी।

ऑपइंडिया ने मामले की जानकारी के लिए विधायक टी राजा सिंह से बात की। उन्होंने हमें बताया कि पिछले कई महीनों से उनको धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। राजा सिंह ने इन कॉल्स की संख्या हजारों में बताई। ये धमकियाँ कुछ देश के अंदर के नंबरों से तो कई बार विदेश से आया करती थीं। विदेश से आने वाली धमकियों में इस्लमिक मुल्क प्रमुख हुआ करते थे। ये सभी फोन पर राजा सिंह का सिर काट लेने या उनको परिवार सहित बम से उड़ा देने जैसी बातें किया करते थे।

इन्हीं में से एक धमकीबाज है मोहम्मद वसीम। 40 साल का मोहम्मद वसीम मूल रूप से हैदराबाद के चन्द्रयाना गुट्टा इलाके का रहने वाला है। 10 साल पहले वह हैदराबाद से दुबई कमाने के लिए गया था। यहाँ पर वो टैक्सी चलाता था। बकौल राजा सिंह दुबई से वसीम उनको लगातार कॉल करके जान से मार डालने की धमकी दे रहा था। धमकाने के लिए वह अलग-अलग ऐप प्रयोग करता था। टी राजा सिंह की शिकायत पर हैदराबाद पुलिस ने 28 अक्टूबर 2023 को साइबर क्राइम थाने में FIR दर्ज की थी। यह FIR 506, 507 IPC के तहत दर्ज हुई थी।

पुलिस की जाँच में वसीम का नाम सामने आया। उसके खिलाफ पुलिस ने LOC (लुक आउट सर्कुलर) जारी किया था। मंगलवार (11 जून) को वसीम फ्लाइट पकड़ कर दुबई से हैदराबाद एयरपोर्ट पहुँचा। पहले से सतर्क पुलिस बल ने वसीम को कस्टडी में ले लिया। उसको साइबर क्राइम थाने ला कर पूछताछ की जा रही है। ऑपइंडिया से बात करते हुए टी राजा सिंह ने आशंका जताई है कि हैदराबाद पुलिस वसीम की करतूतों की जाँच गहराई से नहीं करेगी और उसको मामूली धाराओं में चालान कर के खानापूर्ति कर लेगी।

ऑपइंडिया से बात करते हुए राजा सिंह ने तेलंगना सरकार पर अपनी सुरक्षा की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने हमें बताया कि वसीम जैसे कम से कम 2 हजार और कट्टरपंथी उनको फोन पर लगातार जान से मारने की धमकियाँ दे रहे हैं। राजा सिंह का यह भी आरोप है कि आए दिन शिकायत के बावजूद पुलिस न तो उनकी सुरक्षा और न ही आरोपितों पर कार्रवाई के लिए कोई ठोस कदम उठा रही है।

तेलंगाना : पीछे पड़ी थी लिबरल और मुस्लिम कट्टरपंथी गैंग, फिर भी गोशामहल ने चुना हिन्दू शेर राजा सिंह… जीत के बाद बोले – हिन्दू राष्ट्र के लिए लड़ूँगा

हैदराबाद के गोशामहल से तीसरी बार विधायक बने भाजपा के राजा सिंह को अगर तेलंगाना का योगी आदित्यनाथ या बालासाहेब ठाकरे कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। जो अकेला सनातन विरोधियों, लिबरल, मुस्लिम कट्टरपंथियों और ओवैसी भाइयों पर भारी है। सिंह में कहीं भी खड़े होकर अपनी बात कहने की हिम्मत है, जबकि ओवैसी भाई केवल अपने ही क्षेत्र में बोल सकते हैं, अपने क्षेत्र से बाहर हिन्दुओं को विभाजित करने जाति कार्ड खेलते हैं। अगर भाजपा ने इन्हें निष्कासित करने की बजाए इनके साथ खड़ी होती, निश्चितरूप से तेलंगाना में भाजपा की ऐसी जबरदस्त हुंकार भर गयी होती जिसकी तेलंगाना से बाहर आंध्र प्रदेश तो क्या दक्षिण के अन्य राज्यों में भी आवाज़ बुलंद हो रही होती। जिस तरह अकबरुद्दीन ओवैसी हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान करता है, उसका मुंह तोड़ जवाब उसी के गढ़ में दहाड़ने की हिम्मत राजा सिंह की है।  

टी राजा सिंह, जिन्हे टाइगर राजा सिंह नाम से जाना जाता है – तेलंगाना भाजपा के उन 8 विधायकों में से एक हैं जो 2023 विधानसभा चुनाव में जीत कर विधानसभा पहुँचे हैं। फायरब्रांड कहे जाने वाले राजा सिंह को ‘टाइगर’ की पदवी हिन्दू समाज के लिए संघर्ष करने की वजह से दी गई है। देश भर के वामपंथी, लिबरल और कट्टरपंथियों के निशाने पर लगातार रहे राजा सिंह की भाजपा के टिकट पर यह लगातार तीसरी जीत है। उन्होंने BRS के नंदकिशोर व्यास को 21,457 वोटों से हराया।

मोहम्मद जुबैर और राजदीप भी शामिल थे दुष्प्रचार में

राजा सिंह के खिलाफ विधानसभा चुनावों से काफी पहले ही मार्च 2023 से ही दुष्प्रचार शुरू हो चुका था। इस कुप्रचार की कमान फैक्ट चेकिंग के नाम पर फेक न्यूज़ फैलाने वाले मोहम्मद जुबैर ने सँभाली हुई थी। जुबैर इस्लामी कट्टरपंथियों की करतूतों पर पर्दा डालने वाली वेबसाइट ऑल्ट न्यूज़ का को-फाउंडर है। 29 मार्च 2023 को जुबैर ने टी राजा सिंह के खिलाफ ट्वीट की एक श्रृंखला डाली थी। इसमें जुबैर ने राजा सिंह के भाषणों के कुछ हिस्सों को बीच में से काट कर उन्हें मुस्लिम विरोधी साबित करने की भरसक कोशिश की थी।
अपने लक्षित ट्वीट की सीरीज में जुबैर ने राजा सिंह की गिरफ्तारी न होने पर भी सवाल खड़े किए थे। हालाँकि, जुबैर बाद में भी अपने मिशन पर लगा रहा। 2 अक्टूबर, 2023 को एक बार फिर से जुबैर ने राजा सिंह के राजस्थान में दिए गए भाषण के कुछ हिस्से काट कर उनको मुस्लिम विरोधी बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की माँग की।
मोहम्मद जुबैर की ही तरह वाशिंगटन पोस्ट के लिए लेख लिखने वाली तथाकथित पत्रकार राना अय्यूब ने भी राजा सिंह के खिलाफ 8 महीने पहले ही मोर्चा खोल दिया था। उन्होंने राजा सिंह के महाराष्ट्र में दिए गए भाषण की क्लिप के आधार पर बनी ऑल्टन्यूज़ की आर्टिकल को शेयर किया। इस दौरान उन्होंने राजा सिंह को मुस्लिम विरोधी साबित करने की कोशिश की।
राजा सिंह के खिलाफ कुप्रचार में वामपंथी पत्रकार राजदीप सरदेसाई भी पीछे नहीं रहे। 31 मार्च, 2023 को उन्होंने हैदराबाद में राजा सिंह द्वारा निकाली गई रामनवमी शोभा यात्रा के कुछ हिस्सों को शेयर किया। राजदीप ने राजा सिंह के भाषण के एक हिस्से को हेट स्पीच करार दिया था।
खुद को मॉब लिंचिंग और भारत में इस्लामोफोबिया पर रिसर्च करने वाला बताते हुए मोहम्मद आसिफ खान ने भी राजा सिंह के खिलाफ चल रहे अभियान में हिस्सेदारी की। 24 मार्च को मोहम्मद आसिफ ने राजस्थान पुलिस को टैग करते हुए राजा सिंह को गिरफ्तार न किए जाने की वजह पूछी थी।
लगातार हिन्दू विरोधी खबरों को शेयर करने वाले X हैंडल ‘हिंदुत्व वाच’ ने भी राजा सिंह के खिलाफ सिलसिलेवार ट्वीट किए। 10 अप्रैल, 2023 को इस हैंडल से राजा सिंह एक बयान के कुछ अंशों को शेयर किया गया था। तब राजा सिंह को एक कार्यक्रम में शामिल होने से रोक दिया गया था। इसके जवाब में राजा सिंह ने अपना एक वीडियो जारी कर के अपनी बात कही थी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एक महिला ने तो राजा सिंह के मर्डर तक का ऐलान कर दिया था। तब महिला ने राजा सिंह के मोहल्ले से खुद को खड़ा करने की भी अपील की थी।

क्यों हो रहा था विरोध

दरअसल, हिन्दू धर्म के खिलाफ लगातार चुटकुले सुनाने वाले कथित कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी का अगस्त 2023 में एक शो हैदराबाद में प्रस्तावित था। राजा सिंह ने इस शो के आयोजन का विरोध किया। इसी दौरान 22 अगस्त, 2022 को उन्होंने एक वीडियो भी जारी की जिसे मुस्लिम वर्ग ने ईशनिंदा करार दे दिया। राजा सिंह के खिलाफ हैदराबाद में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन हुए। इन प्रदर्शनों को काबू करने पुलिस वालों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। राजा सिंह को गिरफ्तार भी कर लिया गया और जल्द ही उनको जमानत भी मिल गई।
राजा सिंह को मिली जमानत के विरोध में 25 अगस्त, 2023 को एक बार फिर से कई मुस्लिमों ने हैदराबाद में हंगामा किया। तेलंगाना कॉन्ग्रेस के सचिव राशिद खान ने आग लगाने का भी ऐलान कर दिया। कार्रवाई की आशंका को देखते हुए राजा सिंह ने एक वीडियो जारी किया और जल्द ही अपनी गिरफ्तारी होने की भी बात कही। अगस्त 2023 के अंतिम सप्ताह में राजा सिंह को एक बार फिर से पुलिस ने Ph.D एक्ट के तहत उनके आवास से गिरफ्तार किया।
इसी दौरान एक पुलिस अधिकारी को ये कहते सुना गया, “मुहम्मद सिर्फ मुस्लिमों के नहीं, सबके प्रोफेट हैं। हम पुलिस वाले उसको (राजा सिंह की गिरफ्तारी को) ईगो पर ले रहे हैं।”

‘हिन्दुओं ने जिताया, हिन्दू राष्ट्र के लिए करूँगा काम’

राजा सिंह ने सोमवार (4 दिसंबर, 2023) को एक वीडियो जारी कर के अपनी विधानसभा और देश के विभिन्न हिस्सों में अपने सभी समर्थकों को धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, “मैं ये जीत पूरे हिन्दू समाज को देता हूँ जिन्होंने पूरे भारत देश से मेरी विधानसभा को निवेदन किया था। मैं हिन्दू होने के नाते हिंदुत्व की बात करता ही रहूँगा। हिन्दू राष्ट्र के लिए लड़ाई लड़ता रहूँगा।”
राजा सिंह ने अपनी जीत का श्रेय हिन्दू समाज को दिया। उन्होंने कहा कि जिस गोशामहल की जनता ने उनको चुनाव जिताया है वो उन सभी की सेवा में हमेशा हाजिर रहेंगे। विधानसभा चुनाव से पहले भी राजा सिंह ने कहा था कि उनको सिर्फ हिन्दुओं के वोट चाहिए।
तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले प्रचार के दौरान हैदराबाद से कई वीडियो वायरल हुए थे। इन्हीं में से एक वीडियो में वहाँ के एक बुजुर्ग को कहते सुना गया था कि ओवैसी भाइयों का जीजा है टी राजा सिंह, उसका नाम सुन इनका पेशाब निकलता है।