Showing posts with label #Sarfaraz. Show all posts
Showing posts with label #Sarfaraz. Show all posts

‘बहराइच के दरिंदों का हो गया इलाज’: जिस अब्दुल हमीद के घर हुई रामगोपाल मिश्रा की हत्या, उसके 2 बेटों का नेपाल बॉर्डर पर उत्तर प्रदेश STF ने किया एनकाउंटर; कांग्रेस का विलाप शुरू

                               एनकाउंटर में घायल सरफराज और तालिब (साभार: ऑपइंडिया)
उत्तर प्रदेश के बहराइच में दुर्गा पूजा के मूर्ति विसर्जन के दौरान रामगोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या करने के आरोपित रिंकू उर्फ सरफराज खान और तालिब उर्फ सबलू का एनकाउंटर कर दिया गया है। एनकाउंटर में दोनों आरोपितों के पैरों में गोली लगी है। इससे वे घायल हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार, यह मुठभेड़ नानपारा कोतवाली के बाइपास में हुई है। 

घायल आरोपियों को इलाज के लिए नानपारा सीएचसी में भर्ती किया गया है। सीएचसी के बाहर पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है। सीएचसी ने दोनों आरोपितों को बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। कहा जाता है कि गोपाल मिश्रा पर गोली सरफराज ने ही चलाई थी। तालिब और सरफराज भाई बताए जा रहे हैं। दोनों आरोपित नेपाल भागने की फिराक में थे।

उत्तर प्रदेश के ADG (Law & Order) अमिताभ यश ने बताया कि पुलिस ने पाँच आरोपित पकड़े हैं। वहीं, एनकाउंटर में दो को गोली लगी है। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपितों के नेपाल भागने की की सटीक सूचना मिलने पर दोपहर करीब 2 बजे STF और बहराइच पुलिस ने नानपारा कोतवाली क्षेत्र में हांडा बसेहरी नहर के पास आरोपितों को घेर लिया।

पुलिस ने आरोपितों को सरेंडर करने के लिए कहा तो वे पुलिस पर फायरिंग की। इसके बाद पुलिस और STF ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सरफराज और तालिब को पैरों में गोली लगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बहराइच हिंसा के आरोपियों के पुलिस मुठभेड़ में घायल होने की जानकारी दी गई है।

बहराइच की एसपी वृंदा शुक्ला का कहना है, “जब पुलिस टीम हत्या में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के लिए नानपारा इलाके में गई थी तो मोहम्मद सरफराज उर्फ ​​रिंकू और मोहम्मद तालिब उर्फ ​​सबलू ने हत्या में इस्तेमाल हथियार को वहाँ लोड करके रखा रखा हुआ था, जिसका इस्तेमाल उन्होंने पुलिस पर फायरिंग करने के लिए किया।”

उन्होंने आगे कहा, “आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों घायल हो गए। उनका इलाज चल रहा है और वे जीवित हैं। हमने अन्य तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। सभी 5 को आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया गया है। उन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी… अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।”

पुलिस ने सरफराज के भाई फहीम, पिता अब्दुल हमीद और एक अन्य को भी पकड़ा है। इससे एक दिन पहले सरफराज की गोली चलाते हुए तस्वीर सामने आई थी। इससे पहले राम गोपाल मिश्रा की हत्या मामले में पहली गिरफ्तारी भी आज गुरुवार (17 अक्टूबर 2024) को ही हुई। आरोपित की पहचान राजा उर्फ मोहम्मद दानिश उर्फ जहीर/सहीर खान के तौर पर हुई है।

बताया जा रहा है कि जहीर नेपाल जाने की फिराक में था, लेकिन उसे माहसी खंड में राजी क्रॉसिंग पर गिरफ्तार कर लिया गया। बहराइच हिंसा मामले में अब तक 11 एफआईआर दर्ज हुई हैं, इसमें 6 नामजद और 1304 अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है। वहीं, राम गोपाल की हत्या मामले में 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

मोहम्मद दानिश उर्फ ​​साहिर/जहीर खान इन्हीं आरोपितों में से एक था। उसके अलावा अब्दुल हामिद, सरफराज, फहीम भी इस मामले में आरोपित हैं। गौरतलब है कि 13 अक्टूबर को दुर्गा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा मामले में अब तक 55 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने एनकाउंटर पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि सरकार शुरू से ही फर्जी एनकाउंटर करा रही है। वे सिर्फ अपनी विफलता को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। मृतक रामगोपाल मिश्रा के पैर के नाखूनों को उखाड़ने के सवाल पर राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार दंगा कराना चाहती है।

IND vs PAK: मैच से पहले हुक्का पी रहे थे पाक खिलाड़ी

IND vs PAK: मैच से पहले हुक्का पी रहे थे पाक खिलाड़ी, मैदान पर सरफराज ले रहे थे जम्हाई, उड़ा मज़ाकभारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला मैंचेस्टर में खेला गया. सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के एक और लाजवाब शतक से बड़ा स्कोर बनाने वाले भारत ने रविवार को यहां पाकिस्तान (Pak Vs Ind) को डकवर्थ लुईस पद्वति से 89 रन से करारी शिकस्त देकर विश्व कप में अपने इस चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ विजय अभियान 7-0 पर पहुंचा दिया. भारत (Team India) ने विश्व कप में अब तक हमेशा पाकिस्तान को शिकस्त दी है और विराट कोहली (Virat Kohli) की टीम ने भी यह क्रम जारी रखा. भारत ने पांच विकेट पर 336 रन बनाये जिसके जवाब में पाकिस्तान ने जब 35 ओवर में छह विकेट पर 166 रन बनाये थे तभी बारिश आ गयी.




View image on TwitterView image on Twitter

Affects of sheesha smoking 7 hours before the crucial match 😡

Watch the Video: https://youtu.be/5feKwGB1DW8 
Embedded video



Embedded video

Shoaib Malik imad wasim imamul haq with women
other team players was smoking Sheesha 7 hours before the start of match against India...Very great performance @76Shadabkhan @SarfarazA_54 @realshoaibmalik @simadwasim
बाद में खेल शुरू होने पर पाकिस्तान को 40 ओवर में 302 रन यानि बाकी बचे पांच ओवर में 136 रन का लक्ष्य मिला. पाकिस्तानी टीम छह विकेट पर 212 रन ही बना पायी. मैच के बाद पाकिस्तान में ट्विटर पर Sheesha टॉप ट्रेंड कर रहा है. असल में बड़े मुकाबले से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी शीशा बार में नजर आए. वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पाकिस्तानी खिलाड़ी शीशा पी रहे हैं. वीडियो में शोएब मलिक और बाकी खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. 
एक यूजर ने लिखा- 'शोएब मलिक और बाकी पाकिस्तानी खिलाड़ी बड़े मैच से 7 घंटे पहले मैंचेस्टर के विल्मश्लो रोड पर शीशा पीते हुए नजर आए.' साथ ही उन्होंने वीडियो शेयर किया. जिसमें खिलाड़ी साफ नजर आ रहे हैं. हारने के बाद पाकिस्तानी मीडिया ने इस वीडियो को लाइव चलाया और खिलाड़ियों को खूब आलोचना की. 
अवलोकन करें:-
About this website
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
भारत ने विश्व कप 2019 में अपना अजेय अभियान जारी रखा। यह उसकी चार मैचों में तीसरी जीत से सात अंक हो गये हैं । पाकिस्तान क...

खराब कप्तानी के साथ-साथ पाकिस्तान कप्तान सरफराज अहमद ने बल्लेबाजी में भी कोई कमाल नहीं किया. पाकिस्तान में ट्विटर पर #Sarfaraz टॉप ट्रेंड कर रहे हैं. भारत से हारने के बाद फैन्स को कप्तान रहते नहीं देखना चाह रहे हैं. यही नहीं मैच के दौरान कप्तान सरफराज खान को जम्हाई भी लेते देखा गया. जिसके लिए उनकी खूब आलोचना हो रही है. पाकिस्तान 5 मैच में से 3 मैच हार चुकी है और एक मैच रद्द हो गया था. ऐसे में पाकिस्तान का टॉप 4 में पहुंचना मुश्किल हो गया है. वहीं भारतीय टीम 4 मैच में 3 मैच जीत चुकी है और एक मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था.