Showing posts with label #Shoaib Jamai. Show all posts
Showing posts with label #Shoaib Jamai. Show all posts

चल निकल यहाँ से, तेरे बाप को भी मारूँगी… सुबुही खान ने बताया न्यूज शो में ही शोएब जमई को क्यों पीटा?

अमन चोपड़ा के शो में सुबुही खान ने शोएब जमई को पीट डाला
इस्लामी कट्टरपंथी शोएब जमाई की एक मुस्लिम महिला ने ही पिटाई कर दी, वो भी एक न्यूज़ शो में खुलेआम। ‘न्यूज़ 18′ टीवी चैनल के एक डिबेट शो में 9 जून को एंकर अमन चोपड़ा की मौजूदगी में अधिवक्ता सुबुही खान ने शोएब जमई की पिटाई कर दी। अमन चोपड़ा ने इस दौरान बीच-बचाव किया। बता दें कि अशोक पंडित की फिल्म ’72 हूरें’ पर बहस के दौरान शोएब जमई भड़क गए, जिसके बाद सुबुही खान ने खदेड़ कर उनकी पिटाई कर दी।
लगता है मुस्लिम कट्टरपंथियों की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। सुबुही खान की दिलेरी ने इसी चैनल पर अमिश देवगन के शो 'आर पार' में करवाचौथ 2022 के दिन पर्दा प्रथा पर ऋग्वेद पर व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी का ज्ञान बांटते एक मौलाना को एक हिन्दू महिला ने इतना जलील किया था, अगर दोनों स्टूडियो में होते कोई शंका नहीं उस मौलाना की भी यही दुर्गति होती। उस महिला के गुस्से को देख लग रहा था 'करवाचौथ पर चण्डी माता' आ गयी हैं। लेकिन हिन्दुओं को अपमानित करने से ये मुस्लिम कट्टरपंथी बाज़ नहीं आ रहे।  

हिन्दुओं के खिलाफ ज़हर उगलने वाला शोएब जमई ‘इंडियन मुस्लिम फाउंडेशन’ का अध्यक्ष है। वहीं सुबुही खान ‘राष्ट्रीय जागरण अभियान’ की संयोजक हैं और साथ ही ‘कबीर फाउंडेशन’ की संस्थापक हैं। सुबुही खान ने शोएब जमई की पिटाई के दौरान कहा, “भाग यहाँ से। तेरी औकात क्या है।” पत्रकार अमन चोपड़ा और अन्य अतिथियों ने किसी तरह बीच-बचाव किया और शोएब जमाई को लेकर सुबुही खान से दूर लेकर गए।

सुबुही खान ने शोएब जमई को फटकारते हुए कहा, “चल निकल यहाँ से, तेरे बाप को भी मारूँगी।” बता दें कि शोएब जमई के खिलाफ दिल्ली पुलिस में भी अधिवक्ता शशांक शेखर झा द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है। साथ ही भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा है कि वो ऐसे किसी डिबेट शो का हिस्सा नहीं बनेंगे, जिसमें शोएब जमई हों। शोएब जमई ने हूरों और अप्सराओं की तुलना कर के हिन्दू धर्म का भी अपमान किया था।

शोएब जमई का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें उसे कहते हुए सुना जा सकता है, “कसम खुदा की कह रहा हूँ, अल्लाह करे वो दिन आए कि ये देश अखंड भारत बन जाए और पाकिस्तान में रहने वाले 25 करोड़ मुसलमान, बांग्लादेश में रहने वाले 25 करोड़ मुसलमान और हिंदुस्तान में रहने वाले 25 करोड़ मुसलमान ये सब मिलकर जिस दिन 75 करोड़ हो जाएँगे। उस दिन हमारा ही मुसलमान प्राइम मिनिस्टर होगा और 250 से ज्यादा हमारे सांसद होंगे।”

सुबुही खान ने कहा, “सैकड़ों साल से मुस्लिम बच्चों के साथ अत्याचार हो रहा है, हमें दुख होता है। मुझे जन्नत से दिक्कत है क्योंकि वो ब्रेनवॉश के लिए इस्तेमाल हो रहा है। जिस दिन मुस्लिम बच्चा पुनर्जन्म को मान गया, उस दिन वो डरना बंद कर देगा, उस दिन उसको पता चल जाएगा कि लॉ ऑफ कर्मा होता है।” सुबुही खान ने इस डिबेट शो में इस्लामी कट्टरपंथ पर जबरदस्त प्रहार किया और शोएब जमई के प्रोपेगंडा की पोल खोली।

एक ये भी वीडियो देखिए:


‘जिस दिन 75 करोड़ हो जाएँगे… हमारा मुसलमान PM होगा’: बाबाओं को लंगोट लेकर भागना पड़ेगा : शोएब जमई का जहरीला वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर आज शोएब जमई नाम के शख्स का जहरीला वीडियो क्लिप वायरल है। इस वीडियो में क्लिप में वह अखंड भारत की बात करते हुए जहरीला बयान दे रहा है। वीडियो में उसे कहते सुना जा सकता है कि जिस दिन 75 करोड़ हो जाएँगे। उस दिन हमारा ही मुसलमान प्राइम मिनिस्टर होगा और 250 से ज्यादा हमारे सांसद होंगे।

वीडियो में उसे कहते सुना जा सकता है, “कसम खुदा की कह रहा हूँ, अल्लाह करे वो दिन आए कि ये देश अखंड भारत बन जाए और पाकिस्तान में रहने वाले 25 करोड़ मुसलमान, बांग्लादेश में रहने वाले 25 करोड़ मुसलमान और हिंदुस्तान में रहने वाले 25 करोड़ मुसलमान ये सब मिलकर जिस दिन 75 करोड़ हो जाएँगे। उस दिन हमारा ही मुसलमान प्राइम मिनिस्टर होगा और 250 से ज्यादा हमारे सांसद होंगे।”

आगे जमई कहता है, “2024 में ऐसे बाबाओं को लंगोट लेकर न भागना पड़ा तो शोएब जमई का नाम बदल देना… तुम्हारे बाप का देश है।”

गंगा-जमुनी तहजीब की बात करने वाला, संविधान की दुहाई देने वाले शोएब ने स्पष्ट बोल दिया कि मुस्लिम बहुसंख्यक होने पर वही मुगलाई राज होगा, संविधान नहीं। 

अब जमई का यह वीडियो एन एस टाइम्स पर 6 दिन पहले अपलोड हुआ था। इस वीडियो क्लिप में जमई बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर अपना गुस्सा दिखा रहा है। इसकी क्लिप को सोशल मीडिया पर शेयर करके लोग जमई की गिरफ्तारी की माँग कर रहे हैं। कुछ लोग शोएब के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की माँग कर रहे हैं।

जहरीले बयान के कारण चर्चा में आया शोएब जमई इंडिया मुस्लिम फाउंडेशन का राष्ट्रीय प्रवक्ता है। इसके अलावा शाहीन बाग के प्रदर्शन में वो कन्वीनर था। अपनी वीडियो के वायरल होने के बाद उसने इस संबंध में एक ट्वीट करके अपनी सफाई दी और अपने बयान को आभासी स्थिति कही।

उसने लिखा, “जब हमने RSS द्वारा प्रस्तावित अखंड भारत की बात की। एक HYPOTHETICAL SITUATION समझाया कि ऐसी स्थिति में क्या-क्या मुमकिन हो सकता है। जनसंख्या का अनुपात बढ़ेगा। डेमोग्राफी चेंज होगी तो जवाब में राइट विंग ने कहा कि सब का धर्म परिवर्तन करवा दिया जाएगा। कोई क्यों करेगा धर्म परिवर्तन। क्या डरा कर सकते हो या जबरन? फिर हमने जब समझाया कि मुमकिन है कि कोई मुस्लिम भी प्रधानमंत्री बन सकता है तो हंगामा मच गया। इनका एजेंडा इन्हीं पे भारी पड़ने लगा। बस देने लगे गाली और धमकियाँ। Check mate… अरे, इसीलिए कहता हूँ कि ख्याली पुलाव मत बनाओ, कब तक भ्रम में रहोगे। सच्चाई ये है कि ऐसा होना निकट भविष्य में मुमकिन नहीं इसलिए जिस देश में हम रहते हैं उसी को खूबसूरत बनाओ…।”