Showing posts with label #Subuhi Khan. Show all posts
Showing posts with label #Subuhi Khan. Show all posts

शोएब जमई मुस्लिमों का प्रतिनिधि और अधिवक्ता सुबुही खान को अपनी बात रखने का भी हक़ नहीं?

शोएब जमई 'मुस्लिम पक्ष' हो गया और सुबुही खान नहीं, क्यों?
अधिवक्ता सुबुही खान ने लाइव टीवी शो में इस्लामी कट्टरपंथी शोएब जमई को पीट दिया। हिंसा किसी भी चीज का जवाब नहीं हो सकता है, लेकिन एक पढ़ी-लिखी महिला ने जब मजबूर होकर किसी को शो से भागने के लिए कहा, तो इसके पीछे ज़रूर वाजिब कारण रहा होगा। यहाँ एक मुस्लिम महिला के अधिकारों की चिंता किसी को नहीं है लेकिन एक इस्लामी कट्टरपंथी के लिए आँसू बहाए जा रहे हैं। शोएब जमई जैसे गुंडे को अगर दो-चार हाथ या लात पड़ भी गए तो इसमें हंगामा करने का क्या मतलब है?

शोएब जमई तो पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के मुस्लिमों को मिला कर हिन्दुओं पर शासन करने की बातें कर रहा था, क्या इसके लिए उस पर हेट स्पीच का मामला नहीं चलना चाहिए? जब सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को कहा है कि पुलिस हेट स्पीच का स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करे, तो क्या उसमें इस्लामी कट्टरपंथियों की गिनती नहीं होती? शोएब जमई के लिए आँसू बहाने वालों को बताना चाहिए कि क्या वो उसकी विचारधारा का समर्थन करते हैं?

उदाहरण के लिए ‘ज़ेहरा कैलीग्राफी’ नामक कंपनी के CEO का ट्वीट देखिए। उसने दावा कर दिया कि मुस्लिम पक्ष की बात नहीं सुनी गई और उन्हें जलील किया गया। ज़ेहरा खुद एक महिला हैं, ऐसे में उन्हें इसका जवाब देना चाहिए कि क्या सुबुही खान मुस्लिम नहीं हैं? सुबुही खान का पक्ष ‘मुस्लिम पक्ष’ क्यों नहीं हो सकता और शोएब जमई कैसे मुस्लिमों का प्रतिनिधि बन गया? इसके लिए तो न कोई मतदान हुआ है, न ऐसी कोई घोषणा हुई है।

फिर तो मुस्लिम समाज को मतदान कर के आपस में ये निर्णय ले लेना चाहिए कि उनका आधिकारिक प्रतिनिधि कौन है और कौन नहीं। अब पत्रकार से यूट्यूबर बने अजीत अंजुम को देख लीजिए। वो शोएब जमई को ऐसे सलाह दे रहे हैं जैसे वो उनके घर के आदमी हों। अजीत अंजुम ने कह दिया कि शोएब जमई पब्लिसिटी के लिए हो रहे स्टंट का हिस्सा बन कर अपने कौम का नुकसान कर रहे, कुछ महीने उन्हें घर में बैठना चाहिए।

अजीत अंजुम ने शायद इतनी सहानुभूति और चिंता तो अपने बेटे के लिए भी नहीं जताई होगी। लोग अजीत अंजुम को कह रहे हैं कि वो शोएब जमई को भी अपनी तरह यूट्यूब चैनल बनाने की सलाह दे दें। फिर दोनों मिल कर भी प्रोपेगंडा कर सकते हैं। जहाँ अजीत अंजुम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ झूठ फैलाएँगे, वहीं शोएब जमई ISIS जैसे आतंकी संगठनों की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए हिन्दू विरोधी बातें करेंगे।

अगर सुबुही खान को मुस्लिमों या मुस्लिम महिलाओं का पक्ष रखने की अनुमति नहीं है तो फिर किसे है? राजस्थान के उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल तेली का सिर कलम करने वाले दोनों हत्यारों को? दुनिया भर के मुस्लिम युवाओं को कट्टर बनाने के लिए वीडियो बनाने वाले इस्लामी मुबल्लिग ज़ाकिर नाइक को? या फिर पाकिस्तान में बैठे उन आतंकियों को, जो अल्लाह और जिहाद के नाम पर खून बहाते हैं? या फिर सीधे ISIS को, जिसके नाम में ही इस्लाम है।

शोएब जमई का समर्थन करने वाले वही लोग हैं, जिन्होंने कन्हैया लाल तेली और महाराष्ट्र के अमरावती के उमेश कोल्हे की हत्या की निंदा नहीं की थी। ये वही लोग हैं, जो ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म की निंदा करते हैं, क्योंकि हिन्दू लड़कियों के साथ ‘लव जिहाद’ करने वाले कट्टरपंथियों का वो समर्थन करते हैं। शोएब जमई के पक्ष में बयान देने वाले वही लोग हैं, जो महिला विरोधी हैं। ये नहीं चाहते कि एक मुस्लिम महिला को खुल कर अपनी बात रखने का अधिकार मिले।

अवलोकन करें:-

चल निकल यहाँ से, तेरे बाप को भी मारूँगी… सुबुही खान ने बताया न्यूज शो में ही शोएब जमई को क्यों पीट

शोएब जमई लगातार नफरत भरी बातें कर रहा है। वो हिंसा भरे बयान दे रहा है। पाकिस्तान और बांग्लादेश को मिला कर मुस्लिम PM बनाने के उसके बयान को क्या देशद्रोह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए क्या? ऐसे देशद्रोही के लिए लिबरल गिरोह के लोग सहानुभूति जता रहे हैं। सबसे बड़ी बात तो ये कि न्यूज़ डिबेट्स में ऐसे व्यक्ति को बुलाया ही नहीं जाना चाहिए। किसी को नफरत फैलाने के लिए मंच देने का क्या तुक है भला? 

चल निकल यहाँ से, तेरे बाप को भी मारूँगी… सुबुही खान ने बताया न्यूज शो में ही शोएब जमई को क्यों पीटा?

अमन चोपड़ा के शो में सुबुही खान ने शोएब जमई को पीट डाला
इस्लामी कट्टरपंथी शोएब जमाई की एक मुस्लिम महिला ने ही पिटाई कर दी, वो भी एक न्यूज़ शो में खुलेआम। ‘न्यूज़ 18′ टीवी चैनल के एक डिबेट शो में 9 जून को एंकर अमन चोपड़ा की मौजूदगी में अधिवक्ता सुबुही खान ने शोएब जमई की पिटाई कर दी। अमन चोपड़ा ने इस दौरान बीच-बचाव किया। बता दें कि अशोक पंडित की फिल्म ’72 हूरें’ पर बहस के दौरान शोएब जमई भड़क गए, जिसके बाद सुबुही खान ने खदेड़ कर उनकी पिटाई कर दी।
लगता है मुस्लिम कट्टरपंथियों की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। सुबुही खान की दिलेरी ने इसी चैनल पर अमिश देवगन के शो 'आर पार' में करवाचौथ 2022 के दिन पर्दा प्रथा पर ऋग्वेद पर व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी का ज्ञान बांटते एक मौलाना को एक हिन्दू महिला ने इतना जलील किया था, अगर दोनों स्टूडियो में होते कोई शंका नहीं उस मौलाना की भी यही दुर्गति होती। उस महिला के गुस्से को देख लग रहा था 'करवाचौथ पर चण्डी माता' आ गयी हैं। लेकिन हिन्दुओं को अपमानित करने से ये मुस्लिम कट्टरपंथी बाज़ नहीं आ रहे।  

हिन्दुओं के खिलाफ ज़हर उगलने वाला शोएब जमई ‘इंडियन मुस्लिम फाउंडेशन’ का अध्यक्ष है। वहीं सुबुही खान ‘राष्ट्रीय जागरण अभियान’ की संयोजक हैं और साथ ही ‘कबीर फाउंडेशन’ की संस्थापक हैं। सुबुही खान ने शोएब जमई की पिटाई के दौरान कहा, “भाग यहाँ से। तेरी औकात क्या है।” पत्रकार अमन चोपड़ा और अन्य अतिथियों ने किसी तरह बीच-बचाव किया और शोएब जमाई को लेकर सुबुही खान से दूर लेकर गए।

सुबुही खान ने शोएब जमई को फटकारते हुए कहा, “चल निकल यहाँ से, तेरे बाप को भी मारूँगी।” बता दें कि शोएब जमई के खिलाफ दिल्ली पुलिस में भी अधिवक्ता शशांक शेखर झा द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है। साथ ही भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा है कि वो ऐसे किसी डिबेट शो का हिस्सा नहीं बनेंगे, जिसमें शोएब जमई हों। शोएब जमई ने हूरों और अप्सराओं की तुलना कर के हिन्दू धर्म का भी अपमान किया था।

शोएब जमई का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें उसे कहते हुए सुना जा सकता है, “कसम खुदा की कह रहा हूँ, अल्लाह करे वो दिन आए कि ये देश अखंड भारत बन जाए और पाकिस्तान में रहने वाले 25 करोड़ मुसलमान, बांग्लादेश में रहने वाले 25 करोड़ मुसलमान और हिंदुस्तान में रहने वाले 25 करोड़ मुसलमान ये सब मिलकर जिस दिन 75 करोड़ हो जाएँगे। उस दिन हमारा ही मुसलमान प्राइम मिनिस्टर होगा और 250 से ज्यादा हमारे सांसद होंगे।”

सुबुही खान ने कहा, “सैकड़ों साल से मुस्लिम बच्चों के साथ अत्याचार हो रहा है, हमें दुख होता है। मुझे जन्नत से दिक्कत है क्योंकि वो ब्रेनवॉश के लिए इस्तेमाल हो रहा है। जिस दिन मुस्लिम बच्चा पुनर्जन्म को मान गया, उस दिन वो डरना बंद कर देगा, उस दिन उसको पता चल जाएगा कि लॉ ऑफ कर्मा होता है।” सुबुही खान ने इस डिबेट शो में इस्लामी कट्टरपंथ पर जबरदस्त प्रहार किया और शोएब जमई के प्रोपेगंडा की पोल खोली।

एक ये भी वीडियो देखिए: