Showing posts with label #Taiyab Ansari. Show all posts
Showing posts with label #Taiyab Ansari. Show all posts

उत्तर प्रदेश : लोक सभा टिकट दिलवाने के लालच में किया जा रहा था महिला का शोषण

                           कांग्रेस टिकट के बहाने रेप का आरोपित तैयब गिरफ्तार (चित्र साभार- लखनऊ पुलिस)
उत्तर प्रदेश की लखनऊ पुलिस ने कांग्रेस पार्टी से टिकट दिलाने के नाम पर महिला से रेप करने के आरोपित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम तैयब अंसारी है जिसकी उम्र 52 साल है। पीड़िता ने कथित कांग्रेस नेता पर खुद को शादी के नाम पर धोखा देने और पैसे ऐंठने का भी आरोप लगाया है। तैयब लगभग 2 माह से फरार चल रहा था। यह गिरफ्तारी 13 जनवरी 2023 को हुई है।

लखनऊ पुलिस के मुताबिक, मामला चिनहट थानाक्षेत्र का है। यहाँ नवम्बर 2022 में एक महिला ने तैयब नाम के व्यक्ति पर अपने साथ रेप करने के आरोप में FIR दर्ज करवाई थी। शिकायत में पीड़िता ने यह भी बताया था कि आरोपित ने खुद को कांग्रेस पार्टी का बड़ा नेता बताते हुए उसे लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिलाने का भी वादा किया था। तैयब अंसारी पर महिला को शादी का झाँसा दे कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने का अभी आरोप है। जब महिला को लगा कि तैयब उसके साथ धोखा कर रहा है तब उन्होंने केस दर्ज करवा दिया।

ऐसे में प्रश्न यह भी हो रहा कि शक होने से पूर्व जो कुकर्म हो रहा था, क्या वह रजामंदी से नहीं था? यदि नहीं फिर किस आधार पर इतने दिन अय्याशी हो रही थी? क्या ऐसे कुकर्म करके के लोकसभा जाकर ऐसे अपराधों को रोकने के लिए आवाज़ बुलंद करती? क्या किसी महिला की कोई मान-मर्यादा नहीं? आखिर राजनीति से ऐसी कुरीतियां कब दूर होंगी? 

केस दर्ज होने के बाद आरोपित फरार हो गया था। उसकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार छापेमारी करती रहीं। इस बीच पुलिस को लगभग 2 माह की मेहनत के बाद आखिरकार सफलता हाथ लग ही गई। पुलिस को पता चला कि आरोपित तैयब अंसारी लखनऊ से लगभग 250 किलोमीटर दूर बरेली में रह रहा है। पुलिस टीम वहाँ पहुँची तो तैयब की लोकेशन बरेली के मोती महल नाम के होटल में मिली। यहाँ पर तैयब कमरा नंबर 110 में रह रहा था।

पुलिस ने अपना जाल बिछाते हुए तैयब अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पहले तो तैयब ने अपने प्रभाव की डींगे हाँकते हुए पुलिस को दबाव में लेने की पूरी कोशिश की लेकिन उसकी एक भी न चली। पुलिस की पूछताछ में तैयब ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपित पर IPC की धारा 120 बी, 376, 328, 342, 506, 406और 420 के तहत कार्रवाई की गई है। तैयब अंसारी को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस इस बात की भी जाँच कर रही है कि कहीं तैयब ने टिकट के नाम पर इसी प्रकार की धोखाधड़ी का शिकार कुछ और लोगों को भी तो नहीं बनाया है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से अभी तक तैयब अंसारी की पुष्टि संबंधी कोई बयान नहीं आया है।