Showing posts with label #diesel. Show all posts
Showing posts with label #diesel. Show all posts

चुनाव सम्पन्न होते ही कर्नाटक में पेट्रोल और डीज़ल 3 और 3.02 रूपए महंगा


राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका वाड्रा से लेकर पूरी कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के दौरान महंगाई का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। राहुल गांधी ने कई जनसभा में कहा कि आज देश में महंगाई और बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहा कि उनकी भारत जोड़ा यात्रा के दौरान हजारों लोगों ने इन्हीं मुद्दों का जिक्र किया। लेकिन उनकी महंगाई का ढोल अब फट गया है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं की कथनी और करनी में कितना अंतर है यह इस बात का सबूत है कि एक तरफ वे महंगाई की बात करते हैं जबकि राज्यों में जहां उनकी सरकारें हैं पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए गए। देश में भाजपा शासित राज्यों में जहां पेट्रोल की औसत दर 94 रुपये प्रति लीटर है वहीं इंडी अलायंस की सरकारों में पेट्रोल की दर 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर पहुंच गई है। इससे साफ है कि जनता को महंगाई से कौन बचा रहा है भाजपा या इंडी अलायंस के दल।

खटाखट स्कीम से कर्नाटक में कांग्रेस ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम
कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने चुनाव खत्म होते ही खटाखट स्कीम से पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए। कर्नाटक सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 3 रुपए प्रति लीटर वहीं, डीजल के दाम में 3.02 रुपए का इजाफा किया है। यह बढ़ोतरी ‘कर्नाटक सेल्स टैक्स’ (KST) में संशोधन के बाद हुई है। राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल पर KST 25.92 प्रतिशत से बढ़ाकर 29.84 प्रतिशत और डीजल पर 14.3 प्रतिशत से बढ़ाकर 18.4 प्रतिशत कर दिया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से ऊपर हो गई है।

  

यूपी में पेट्रोल 94.56 रुपये, तेलंगाना में 107.41 रुपये प्रति लीटर
भाजपा शासित उत्तर प्रदेश 94.56 रुपये, गुजरात में 94.31 रुपये और उत्तराखंड में जहां 93.48 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल की दर है वहीं इंडी अलायंस शासित राज्यों तेलंगाना में 107.41 रुपये, केरल में106.49 रुपये और पश्चिम बंगाल में 104.32 रुपये प्रति लीटर दर से बेचा जा रहा है। ऐसे में साफ है भाजपा आम नागरिकों की हितैषी सरकार है वहीं इंडी अलायंस के दलों को जनता की कोई परवाह नहीं है। इससे इंडी अलायंस के दलों के नेताओं की कथनी और करनी में अंतर समझा जा सकता है।

राहुल गांधी ने कहा था- पेट्रोल के दाम सरकार कंट्रोल करे
राहुल गांधी ने कहा था कि पेट्रोल डीज़ल के दाम बढ़ने से गरीब मिडल क्लास पर महंगाई की मार पड़ती है। हमारी मांग है कि ये जो कीमतें बढ़ती जा रही है, महंगाई बढ़ती जा रही है और जो पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं, इसको सरकार कंट्रोल करे और पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाना बंद करे। एक तरफ राहुल गांधी पेट्रोल-डीजल के दाम न बढ़ाने की बात करते हैं वहीं दूसरी तरफ कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार ने पेट्रोल डीजल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए। इससे साफ है कि इन्हें आम लोगों से कोई मतलब नहीं है, ये सरकार को लूटतंत्र का माध्यम ही समझते आए हैं और अब भी वही कर रहे हैं।

  

हिमाचल में पेट्रोल के दाम बढ़ने पर दिया गोल-मोल जवाब
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। महंगाई के खिलाफ यात्रा कर रहे राहुल गांधी से जब हिमाचल में बढ़ते पेट्रोल के दाम पर सवाल किए गए तो उन्होंने गोल-मोल जवाब देकर पल्ला झाड़ लिया। राहुल ने कहा “हम अपने मुख्यमंत्री पर दबाव नहीं डालते”।

प्रियंका वाड्रा ने महंगाई पर पीएम मोदी को दी थी चुनौती
प्रियंका वाड्रा ने लोकसभा चुनाव के दौरान एक जनसभा में महंगाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देते हुए कहा था कि मैं नरेंद्र मोदी को चुनौती देती हूं, यह चुनाव महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के मुद्दे पर लड़ के दिखाएं। अब चुनाव तो हो गए जनादेश पीएम मोदी के पक्ष में ही आया। लेकिन कांग्रेस की राज्य सरकारों ने महंगाई के मुद्दे पर जनता को ठग लिया। कांग्रेस वाले कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं।

प्रियंका वाड्रा ने महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया
प्रियंका गांधी वाड्रा ने अकबर रोड पर बैठकर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। लेकिन आज उन्हीं सरकारों ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं तो मुंह को बंद कर चुप बैठ गई हैं।

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा था- देश में महंगाई बेलगाम बढ़ रही
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा चुनाव के दौरान एक जनसभा में कहा कि देश में महंगाई बेलगाम बढ़ रही हैं, जब हम उसके खिलाफ आवाज उठाते तो हमारी आवाज दबाने की कोशिश की जाती है लेकिन हम झुकेंगे नहीं, दबेंगे नहीं। अब सवाल यहां झुकने और दबने का नहीं है। अगर इनके भीतर जरा भी जनता के प्रति हमदर्दी होती तो जहां कांग्रेस और इंडी अलायंस की सरकारें वहां कम से कम पेट्रोल की कीमतें घटाने का प्रयास करते लेकिन हो रहा है उलटा। भाजपा शासित राज्यों में पेट्रोल के दाम कम हैं वहीं कांग्रेस और इंडी अलायंस शासित राज्यों में पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं।

राष्ट्रमंडल खेल की तरह झारखंड में बड़ा घोटाला, ई-रिक्शा के लिए डीजल का भुगतान, 19 हजार की भोजन की थाली

बिहार के मुख्यमंत्री रहे लालू प्रसाद यादव ने चारा घोटाला के दौरान स्कूटर से भैंस और अन्य जानवरों को ढोने का कीर्तिमान रचा था। अब कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की झारखंड सरकार ने ई रिक्शा और पेट्रोल गाड़ी में डीजल भरवाने का नया रिकॉर्ड कायम किया है। रांची में 27 अक्टूबर से पांच नवंबर 2023 के बीच एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था जिसमें जमकर घोटाला किया गया। इस दौरान बैट्री से संचालित ई रिक्शा में भी डीजल भरने के बिल का भुगतान कर दिया गया। इतना ही नहीं 19 हजार रुपये प्रति प्लेट की थाली गटक गए जो सबसे महंगे होटल के रेट से भी कई गुना ज्यादा है। आयोजन के लिए टेंडर देते समय चहेती एजेंसी को टेंडर देने के लिए तय दरों में हेरफेर कर दी गई। इससे साफ है कि एशियन महिला हॉकी चैम्पियनशिप के दौरान खेल मंत्रालय द्वारा आयोजन में भारी अनियमितता बरती गई और जमकर भ्रष्टाचार हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने इस घोटाले की सीबीआई जांच की मांग है। इंडी अलायंस के दल किस तरह राज्य के संसाधनों को लूट रहे हैं यह उसका ताजा उदाहरण है।

19 हजार रुपये प्रति प्लेट की थाली मंगवाई
बिहार में लालू राज में स्कूटर पर भैंस लाद कर ले जाते थे। अब झारखंड में इंडी अलायंस यानि कांग्रेस, राजद और झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार ने पेट्रोल कार में डीजल भरवाने के बिल का भुगतान कर दिया। इसी तरह बैट्री से चलने वाली ई-रिक्शा में भी डीजल डलवाने के बिल का भुगतान कर किया गया। यही नहीं एशियन महिला हॉकी चैम्पियनशिप के दौरान 19 हजार रुपये प्रति प्लेट की थाली मंगवाई गई। इन सबसे चारा घोटाला की याद ताजा हो आई है। कहीं यह चारा घोटाला वाले पार्टी के साथ सरकार का असर तो नहीं ? इंडी अलायंस की सरकार ने झारखंड को लूटने में कोई कसर बाकी नहीं रखी है।

खेल निदेशालय ने करोड़ों का घोटाला किया, सीबीआई जांच हो
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने दावा किया कि पेट्रोल कारों और बैटरी से चलने वाले ई-रिक्शा के बिलों को डीजल खर्च के तौर पर दिखाया गया और इसके साथ ही भोजन की कीमत 19,000 रुपये प्रति प्लेट थी, जो सबसे महंगे होटलों की दरों से भी कहीं अधिक है। उन्होंने विशिष्ट एजेंसियों के पक्ष में निविदा प्रक्रियाओं में हेरफेर किए जाने का भी आरोप लगाया। मरांडी ने कहा कि कोयला, बालू-पत्थर, युवाओं की नौकरी लूटते-लूटते राज्य की गठबंधन सरकार ने अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन को भी भ्रष्टाचार में झोंक दिया। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आग्रह है कि मुख्यमंत्री चंपई सोरेन इस मामले में संज्ञान में लेकर शीघ्र कारवाई करें और इसकी सीबीआई जांच की अविलंब अनुशंसा करें।

ई-रिक्शा और पेट्रोल कार के लिए डीजल का भुगतान
एशियन महिला हॉकी चैम्पियनशिप के दौरान खेल मंत्रालय द्वारा आयोजन में भारी अनियमितता बरती गई। ई रिक्शा और पेट्रोल कार में डीजल भरवाने के नाम पर भुगतान कर दिया गया। इसके अलावा भोजन प्रति प्लेट 19 हजार रुपये का मंगवाया गया।

मंत्री के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिएः निशिकांत दुबे
गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि पर्यटन, खेलकूद और युवा मामलों के मंत्री हफीजुल हसन के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। निशिकांत दुबे ने अखबार में छपी एक खबर के हवाले से रांची में साल 2023 में आयोजित हुए एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप मामले में ‘घोटाला’ होने की आशंका जाहिर की है। इस मामले में हफीजुल हसन पर तंज कसते हुए उनकी भूमिका पर भी सवाल उठाया है। सोशल मीडिया एक्स पर निशिकांत ने हफीजुल हसन को निशाने पर लेते कहा है कि ‘अब तेरा क्या होगा रे कालिया? चुनाव के समय तो मेरा FD करवा रहा था। अच्छे पिता का घटिया पुत्र। अब तो होटवार की तैयारी कर लेनी चाहिए। वैसे भी ये केले का पेड़ है क्योंकि केले का पेड़ दोबारा फल नहीं देता, यानि ये दुबारा विधायक नहीं बनेगा। ईडी के डायरेक्टर को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।’

32 करोड़ से अधिक का जो कैश स्कूटी से ढोए
झारखंड प्रदेश कितनी तरक्की कर चुका है इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि लोकसभा चुनाव के दौरान झारखंड में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव (PS) संजीव लाल के कारिंदे शाहजहां के घर से 32 करोड़ से अधिक का जो कैश बरामद हुआ, उसे भी ठिकाने तक लाने में स्कूटी का ही इस्तेमाल हुआ है। यानी 32 करोड़ की राशि स्कूटर पर ही ढोई गई। ईडी की पूछताछ में शाहजहां ने 32 करोड़ रुपए स्कूटी से ढोने और ठिकाने तक लाने की जानकारी देकर सबको चौंका दिया है। उसने बताया है कि किसी के शक से बचने के लिए उसने साधारण झोलों में भर कर नोट स्कूटी से ढोए। उसने कहां-कहां से नोट कलेक्ट किए, इस बारे में भी ईडी को जानकारी दी है।