Showing posts with label #Jharkhand Mukti Morcha. Show all posts
Showing posts with label #Jharkhand Mukti Morcha. Show all posts

ऑपरेशन सिंदूर’ से हेमंत सोरेन की पार्टी की MP को दिक्कत, नाम नहीं पसंद आया: बोलीं- इसे ना दें ज्यादा महत्व; माजी उस समय क्यों नहीं बोली जब सुहागन के सामने उसके पति का धर्म पूछ पैंट खोलकर हिन्दू धर्म की पुष्टि होने पर गोली मारकर एक सुहागन को विधवा किया जा रहा था?

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की राज्यसभा सांसद महुआ माजी को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पसंद नहीं आया है। उन्होंने इससे समस्या जताई है। माजी को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिए जाने से समस्या हो गई है। उन्होंने यह भी कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर को ज्यादा महत्व नहीं दिया जाना चाहिए।

अपनी मांग में सिन्दूर लगाने वाली माजी को नहीं मालूम कि कोई सनातनी महिला अपनी मांग में सिन्दूर क्यों लगाती है? माजी उस समय क्यों नहीं बोली जब सुहागन के सामने उसके पति का धर्म पूछ पैंट खोलकर हिन्दू धर्म की पुष्टि होने पर गोली मारकर एक सुहागन को विधवा किया जा रहा था? माजी मुस्लिम वोटों की खातिर आखिर कितना नीचे गिरेगी?

जहां तक परमाणु की बात है पाकिस्तान द्वारा परमाणु इस्तेमाल करने से पहले ही भारतीय सेना माजी के लाडले पाकिस्तान को कहीं का नहीं छोड़ेगी। दूसरे, अभी सेना ने असली आतंकवादियों को छुआ भी नहीं है, क्योंकि जिन्हे आतंकवादी कहा जा रहा है ये तो झाड़ू के तिनके हैं असली आतंकी सरगना तो पाकिस्तान की फ़ौज और पुलिस है। आतंकी याकूब के जनाजे में फ़ौज और पुलिस का शामिल होना सबसे बड़ा सबूत है।

माजी ने कहा, “जब तीनों सेनाओं को अपने लक्ष्य और समय चुनने की छूट दी गई तो भी प्रधानमंत्री मोदी ने इसका नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रख दिया, इसलिए इसमें कुछ राजनीति जरूर है, नाम कुछ और भी हो सकता था।” माजी ने इसके बाद पाकिस्तान की परमाणु धमकी को भी दोहराया।

महुआ माजी ने कहा, “किसी भी देश को नागरिकों पर हमला नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह दूसरी दिशा ले सकता है। जब हर देश परमाणु शक्ति से लैस है, इसलिए ऑपरेशन सिंदूर को ज्यादा महत्व नहीं दिया जाना चाहिए और नागरिकों की जान की रक्षा की जानी चाहिए।”

 महुआ माजी का यह बयान भारतीय सेनाओं द्वारा पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान के भीतर किए गए 9 ठिकानों पर हमले के बाद आया है। भाजपा ने उनके इस बयान को सेना का मनोबल गिराने वाला बताया है। भाजपा ने आरोप लगाया कि ऐसे लोग भारत विरोधी प्रोपेगेंडा चला रहे हैं।

झारखण्ड में बंटने पर कटने की नौबत आ गयी ; ‘तुम कमल फूल में वोट दिया है, तुमको गाँव से बेदखल करेंगे, मार कर फेंक देंगे’: झारखंड में INDI गठबंधन के जीतते ही इस्लामी गुंडागर्दी शुरू

झारखंड के साहिबगंज और मधुपुर में JMM समर्थकों ने भाजपा के वोटरों को धमकाया, पुलिस से बात करते पीड़ित (फोटो साभार: FB/सोनू गुप्ता)
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 'बंटोगे तो कटोगे' झारखण्ड में सच साबित होना शुरू हो गया है। किसी INDI गठबंधन की आवाज़ नहीं निकल रही। हिन्दू कब नींद से जागेगा?  झारखंड विधानसभा चुनावों INDI गठबंधन की जीत के बाद बीजेपी समर्थकों को धमकी देने की घटनाएँ सामने आई है। साहिब गंज जिले में बीजेपी समर्थक एक मुस्लिम युवक को उसके ही बिरादरी के लोग गाँव से निकालने और हत्या की धमकी दे रहे हैं। वहीं मधुपुर में एक बीजेपी समर्थक के घर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। कथित तौर पर हमलावरों ने घर पर लगे भाजपा के झंडे को उखाड़कर उस पर पेशाब किया।

पहला मामला साहिबगंज जिले के रांगा थाना क्षेत्र की है। मोहम्मदपुर गाँव के इमाम मिर्जा ने रविवार (24 नवंबर 2024) को पुलिस में तहरीर दी। उन्होंने बताया है कि भाजपा को वोट देने के कारण रिजल्ट आने के बाद से गाँव के ही महबूब शेख, मजहरुल शेख, मुन्ना शेख, मुस्तफा शेख और आशिक शेख के साथ मोहब्बतपुर का शमीम शेख उसे मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहे हैं।

पीड़ित ने बताया कि उसको मौत की धमकियाँ मिल रही हैं। कथित तौर पर आरोपितों ने पीड़ित से कहा, “तुम कमल फूल में वोट दिया है, इसीलिए हम तुमको गाँव से बेदखल कर देंगे। तुमको जान से मार कर वैसी जगह में फेंक देंगे कि नामोनिशान मिट जाएगा। तू मेरा बाल भी नहीं बिगाड़ पाएगा। मुख्यमंत्री से लेकर थाना प्रभारी तक हमारे कब्जे में आ गया है।”

चुनाव में हार का सामना करने वाले भाजपा प्रत्याशी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की है। उन्होंने बताया कि पीड़ित के घर पर पत्थरबाजी की भी गई है। 2 लोगों को को चोटें भी आई हैं। भाजपा नेता ने साहिबगंज पुलिस से माँग की है कि वे आरोपितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करे। भाजपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी इस घटना का जिक्र करते हुए कहा है कि पूरे प्रदेश में भाजपा के कार्यकर्ताओं को टारगेट किया जा रहा है।

भाजपा के झंडे पर किया पेशाब

दूसरा मामला झारखंड के ही मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले मदनकट्टा इलाके का है। विधानसभा चुनावों में यहाँ से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी हफीजुल हसन ने जीत दर्ज की है। रविवार (24 नवंबर 2024) को उनकी जीत की ख़ुशी में मदनकट्टा इलाके में विजय जुलूस निकाला गया था। यह जुलूस जैसे ही भाजपा समर्थक संजय गुप्ता के घर से आगे से गुजरा, इसमें शामिल कुछ लोगों ने उपद्रव शुरू कर दिया।
आरोप है कि विजय जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने संजय गुप्ता के घर पर लगा भाजपा का झंडा उखाड़ कर फेंक दिया। बाद में इसी झंडे पर पेशाब भी किया। जब संजय गुप्ता ने इसका विरोध किया तो उनकी पिटाई की गई। गाली-गलौज के साथ जान से मारने की धमकी दी गई। इसमें से कुछ हरकतों का CCTV फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की माँग की है।

हेमंत सोरेन: 5 वर्षों में जिनकी उम्र बढ़ गई 7 साल, प्लॉट 2 से हो गए 23…; क्या चुनाव आयोग ऐसे फरेबी को जेल भेजेगा? जालसाझी करने वाले को क्या किसी दुकान में कोई छोटा काम करने के लिए दुकान रखेगा?

झारखंड विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उम्र और संपत्ति को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। 2019 के चुनावी हलफनामे में हेमंत सोरेन ने अपनी उम्र 42 साल बताई थी, लेकिन इस बार 2024 में दाखिल हलफनामे में उन्होंने अपनी उम्र 49 साल बताई है। यह देखकर राजनीतिक हलकों में बवाल मच गया है कि पाँच साल में उनकी उम्र सात साल कैसे बढ़ गई। इस मुद्दे पर विपक्षी पार्टी बीजेपी ने सोरेन की उम्मीदवारी रद्द करने की माँग की है।

बीजेपी ने न केवल हेमंत सोरेन की उम्र पर सवाल उठाए हैं, बल्कि उनके संपत्ति के ब्योरे पर भी सवाल खड़े किए हैं। बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने JMM पर निशाना साधते हुए कहा कि जेएमएम पार्टी में भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी हैं, और हेमंत सोरेन ने हलफनामे में भी गड़बड़ी की है।

हेमंत सोरेन के दो हलफनामे (फोटो साभार: इंडिया टीवी)

बीजेपी प्रवक्ता शाहजाद पूनावाला ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने हलफनामे में संपत्ति की जानकारी छिपाई है। 2019 में जहाँ उन्होंने सिर्फ दो भूखंडों का जिक्र किया था, वहीं इस बार 23 भूखंडों का जिक्र किया है। यह भूखंड 2006 से 2008 के बीच खरीदे गए थे, लेकिन पिछले हलफनामे में उनका कोई उल्लेख नहीं था। बीजेपी ने इसे गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा कि चुनाव आयोग को उनकी उम्मीदवारी रद्द करनी चाहिए। शहजाद ने कहा, “जेएएम का मतलब ‘झोल, मुस्लिम अपीजमेंट और माफिया’ है।”

इस मुद्दे पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि वह हार के डर से यह विवाद खड़ा कर रही है। JMM प्रवक्ता मनोज पांडेय का कहना है कि सभी दस्तावेज चुनाव आयोग के पास हैं, और रिटर्निंग ऑफिसर ने हेमंत सोरेन का नामांकन स्वीकार कर लिया है। उनका कहना है कि बीजेपी हार की बौखलाहट में जनता का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के आरोप लगा रही है।

इस बार बरहेट सीट से बीजेपी ने गमालिएल हेम्ब्रोम को अपना उम्मीदवार बनाया है। हेम्ब्रोम का कहना है कि बरहेट के लोगों को अभी भी बुनियादी सुविधाओं जैसे सड़क, पानी और बिजली की कमी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वह इन मुद्दों को हल करने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। हेम्ब्रोम ने 2019 में आजसू पार्टी के टिकट पर बरहेट से चुनाव लड़ा था और अब वह बीजेपी के टिकट पर सीएम के खिलाफ मैदान में हैं।

झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटों के लिए 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर मतदान होगा, जिसमें 743 उम्मीदवार मैदान में हैं। दूसरे चरण में 20 नवंबर को शेष 38 सीटों पर वोटिंग होगी। उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जाँच पूरी हो चुकी है और 1 नवंबर तक उम्मीदवार अपने नामांकन वापस ले सकते हैं। मतगणना 23 नवंबर को होगी।

राष्ट्रमंडल खेल की तरह झारखंड में बड़ा घोटाला, ई-रिक्शा के लिए डीजल का भुगतान, 19 हजार की भोजन की थाली

बिहार के मुख्यमंत्री रहे लालू प्रसाद यादव ने चारा घोटाला के दौरान स्कूटर से भैंस और अन्य जानवरों को ढोने का कीर्तिमान रचा था। अब कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की झारखंड सरकार ने ई रिक्शा और पेट्रोल गाड़ी में डीजल भरवाने का नया रिकॉर्ड कायम किया है। रांची में 27 अक्टूबर से पांच नवंबर 2023 के बीच एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था जिसमें जमकर घोटाला किया गया। इस दौरान बैट्री से संचालित ई रिक्शा में भी डीजल भरने के बिल का भुगतान कर दिया गया। इतना ही नहीं 19 हजार रुपये प्रति प्लेट की थाली गटक गए जो सबसे महंगे होटल के रेट से भी कई गुना ज्यादा है। आयोजन के लिए टेंडर देते समय चहेती एजेंसी को टेंडर देने के लिए तय दरों में हेरफेर कर दी गई। इससे साफ है कि एशियन महिला हॉकी चैम्पियनशिप के दौरान खेल मंत्रालय द्वारा आयोजन में भारी अनियमितता बरती गई और जमकर भ्रष्टाचार हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने इस घोटाले की सीबीआई जांच की मांग है। इंडी अलायंस के दल किस तरह राज्य के संसाधनों को लूट रहे हैं यह उसका ताजा उदाहरण है।

19 हजार रुपये प्रति प्लेट की थाली मंगवाई
बिहार में लालू राज में स्कूटर पर भैंस लाद कर ले जाते थे। अब झारखंड में इंडी अलायंस यानि कांग्रेस, राजद और झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार ने पेट्रोल कार में डीजल भरवाने के बिल का भुगतान कर दिया। इसी तरह बैट्री से चलने वाली ई-रिक्शा में भी डीजल डलवाने के बिल का भुगतान कर किया गया। यही नहीं एशियन महिला हॉकी चैम्पियनशिप के दौरान 19 हजार रुपये प्रति प्लेट की थाली मंगवाई गई। इन सबसे चारा घोटाला की याद ताजा हो आई है। कहीं यह चारा घोटाला वाले पार्टी के साथ सरकार का असर तो नहीं ? इंडी अलायंस की सरकार ने झारखंड को लूटने में कोई कसर बाकी नहीं रखी है।

खेल निदेशालय ने करोड़ों का घोटाला किया, सीबीआई जांच हो
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने दावा किया कि पेट्रोल कारों और बैटरी से चलने वाले ई-रिक्शा के बिलों को डीजल खर्च के तौर पर दिखाया गया और इसके साथ ही भोजन की कीमत 19,000 रुपये प्रति प्लेट थी, जो सबसे महंगे होटलों की दरों से भी कहीं अधिक है। उन्होंने विशिष्ट एजेंसियों के पक्ष में निविदा प्रक्रियाओं में हेरफेर किए जाने का भी आरोप लगाया। मरांडी ने कहा कि कोयला, बालू-पत्थर, युवाओं की नौकरी लूटते-लूटते राज्य की गठबंधन सरकार ने अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन को भी भ्रष्टाचार में झोंक दिया। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आग्रह है कि मुख्यमंत्री चंपई सोरेन इस मामले में संज्ञान में लेकर शीघ्र कारवाई करें और इसकी सीबीआई जांच की अविलंब अनुशंसा करें।

ई-रिक्शा और पेट्रोल कार के लिए डीजल का भुगतान
एशियन महिला हॉकी चैम्पियनशिप के दौरान खेल मंत्रालय द्वारा आयोजन में भारी अनियमितता बरती गई। ई रिक्शा और पेट्रोल कार में डीजल भरवाने के नाम पर भुगतान कर दिया गया। इसके अलावा भोजन प्रति प्लेट 19 हजार रुपये का मंगवाया गया।

मंत्री के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिएः निशिकांत दुबे
गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि पर्यटन, खेलकूद और युवा मामलों के मंत्री हफीजुल हसन के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। निशिकांत दुबे ने अखबार में छपी एक खबर के हवाले से रांची में साल 2023 में आयोजित हुए एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप मामले में ‘घोटाला’ होने की आशंका जाहिर की है। इस मामले में हफीजुल हसन पर तंज कसते हुए उनकी भूमिका पर भी सवाल उठाया है। सोशल मीडिया एक्स पर निशिकांत ने हफीजुल हसन को निशाने पर लेते कहा है कि ‘अब तेरा क्या होगा रे कालिया? चुनाव के समय तो मेरा FD करवा रहा था। अच्छे पिता का घटिया पुत्र। अब तो होटवार की तैयारी कर लेनी चाहिए। वैसे भी ये केले का पेड़ है क्योंकि केले का पेड़ दोबारा फल नहीं देता, यानि ये दुबारा विधायक नहीं बनेगा। ईडी के डायरेक्टर को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।’

32 करोड़ से अधिक का जो कैश स्कूटी से ढोए
झारखंड प्रदेश कितनी तरक्की कर चुका है इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि लोकसभा चुनाव के दौरान झारखंड में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव (PS) संजीव लाल के कारिंदे शाहजहां के घर से 32 करोड़ से अधिक का जो कैश बरामद हुआ, उसे भी ठिकाने तक लाने में स्कूटी का ही इस्तेमाल हुआ है। यानी 32 करोड़ की राशि स्कूटर पर ही ढोई गई। ईडी की पूछताछ में शाहजहां ने 32 करोड़ रुपए स्कूटी से ढोने और ठिकाने तक लाने की जानकारी देकर सबको चौंका दिया है। उसने बताया है कि किसी के शक से बचने के लिए उसने साधारण झोलों में भर कर नोट स्कूटी से ढोए। उसने कहां-कहां से नोट कलेक्ट किए, इस बारे में भी ईडी को जानकारी दी है।

‘…यहीं बंधक बना लेंगे’: झारखंड मुक्ति मोर्चा के MLA ने दी महिला थानेदार को धमकी

पुलिसकर्मियों को धमकाते हुए झारखंड JMM विधायक जिग्गा सोरो (चित्र साभार - संजीवनी समाचार)

झारखंड के राँची में JMM (झारखंड मुक्ति मोर्चा) के विधायक जिग्गा होरो ने एक महिला थानेदार को बंधक बना लेने की धमकी दी है। महिला इंस्पेक्टर का नाम ममता कुमारी है। इस धमकी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।

विधायक जिग्गा होरो की लगातार डांट सुन कर महिला पुलिस अधिकारी वहाँ से चुपचाप चली गईं। इसके बाद भी विधायक मौके पर मौजूद बाकी पुलिसकर्मियों को डांटते रहे। वीडियो गुरुवार (17 मार्च) का बताया जा रहा है। विधायक जिग्गा होरो के अनुसार किसी का उग्रवादी बनना उसकी मजबूरी होती है। 

धमकी देने वाले विधायक जिग्गा सुसारन होरो (Jiga Susaran Horo) सिसई विधानसभा से निर्वाचित हैं। वायरल वीडियो में वो महिला इंस्पेक्टर को कह रहे हैं:

“ज्यादा होशियार मत बनो, नहीं तो यहीं बंधक बना लेंगे। किस चीज की ड्यूटी करते हो आप जो टाइम से एक्शन नहीं लेते। छेड़ो नहीं, वरना छोड़ेगा नहीं। तमाशा बना कर रखे हैं आप लोग। ड्रामा मत कीजिए, रात को आप को हम फोन किए थे। कोई गवर्नर हैं क्या? जब मामला कोर्ट में है तो आप छापेमारी कर रहे हैं। हम बता दे रहे हैं कि हम आपकी छापेमारी करवा देंगे।”

इस दौरान महिला पुलिसकर्मी ने अपनी सफाई में कोई जवाब देना चाहा तो उसे डाँट कर चुप करा दिया गया।

उग्रवादी बनना मजबूरी – JMM विधायक

JMM विधायक जिग्गा होरो ने पुलिसकर्मियों को डांटते हुए आतंकी बनना किसी की मजबूरी बताया है। उन्होंने कहा, “आप लोग चाहते हैं कि यहाँ का लड़का आतंकवादी बन जाए। फिर वो जंगल चला जाए। मजबूरी में आदमी क्या करेगा। जंगल चला जाएगा। उग्रवादी बनेगा और लूटेगा। मारेगा और काटेगा। पढ़ने के लिए जगह नहीं मिलेगा। वैसे भी यहाँ अतिक्रमण किया जा रहा है। यहाँ का जंगल लूटा जा रहा है। यहाँ के आदिवासियों की जमीनों को लूटा जा रहा है। अगर यूथ छेड़ोगे तो राँची को पागल कर देगा। यही चाहते हो क्या कि बच्चे बदमाश बन जाएँ। जब ये जंगल चले जाएँगे तब आप छापेमारी करिएगा?”

विधायक का बयान और झारखंड पुलिस एसोसिएशन

महिला पुलिसकर्मी ममता कुमारी के खिलाफ JMM विधायक जिग्गा होरो की बयानबाजी के खिलाफ झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने रोष जताया है। एक पत्रकार वार्ता में झारखंड पुलिस एसोसिएशन के केंद्रीय महामंत्री अक्षय कुमार राम ने कहा, “महिला थाना प्रभारी के ऐसा व्यवहार निंदनीय ही नहीं बल्कि अपराध के समान है। विधायक का ऐसा बर्ताव सिर्फ महिला पुलिसकर्मी ही नहीं बल्कि तमाम महिलाओं का भी अपमान है।”
झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने इसकी लिखित शिकायत झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो से करने की बात की है। साथ ही विधायक जिग्गा होरो के आचरण की जाँच कर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की माँग भी की जाएगी।
16 मार्च को झारखंड की राजधानी राँची में लगभग 250 लोगों की भीड़ नवीन सरना कॉलेज के हॉस्टल को खाली करवाने पहुँची थी। इस भीड़ का नेतृत्व बिशु उरांव नाम का व्यक्ति कर रहा था, जो हॉस्टल की जमीन को अपना बताता है। इस दौरान हॉस्टल में जम कर हंगामा हुआ। हॉस्टल के पीछे की दीवार को तोड़ दिया गया। वहाँ मौजूद छात्रों के साथ धक्का-मुक्की की गई।
घटना के बाद बिशु उरांव समेत 250 अज्ञात के खिलाफ सुखदेवनगर थाने में FIR दर्ज की गई। इन सभी हमलावरों पर हथियारों से लैस होने और 50 लाख की रंगदारी माँगने का भी आरोप लगा है। विधायक जिग्गा होरो इस मामले में पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं थे। उनके साथ मांडर विधायक बंधु तिर्की, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव, पूर्व विधायक सुखदेव भगत और अन्य नेता मौजूद थे।