Showing posts with label #major revelation. Show all posts
Showing posts with label #major revelation. Show all posts

सोनम वांगचुक ने कर दिया तिलचट्टों को बेनकाब; विपक्ष की साज़िश


कॉकरोच जनता पार्टी और उसके नेताओं के बारे में नए नए खुलासे हो रहे हैं। अब पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने एक पॉडकास्ट साक्षात्कार में कई चौकाने वाले खुलासा किए हैं। उन्होंने कहा कि CJP के नेताओं की राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं हैं और वे “संत नहीं हैं”। सोनम वांगचुक ने अपने बयान से यह साबित करने की कोशिश की है कि जिस तरह CJP नेताओं के गुरु अरविंद केजरीवाल ने अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी करने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का इस्तेमाल किया, उसी तरह CJP नेताओं ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए उनका इस्तेमाल किया। छात्रों और शिक्षा सुधार को ढाल बनाकर अपनी सियासी रोटियां सेक रहे CJP नेताओं का मुखौटा धीरे-धीरे उतर रहा है।

CJP नेताओं की राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं हैं- वांगचुक 
दरअसल, सोनम वांगचुक ने प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए कहा कि CJP के संस्थापकों (अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका) की राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि नेता भविष्य में किसी पार्टी से जुड़ सकते हैं या अपनी नई पार्टी बना सकते हैं, लेकिन उन्हें CJP जैसे छात्र और जन आंदोलन के मंच को किसी राजनीतिक दल का जरिया नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने उनसे मंच पर कहा था कि आप आप लोगों की भी राजनीतिक महात्वाकांक्षाएं हो सकती हैं, इसमें गलत नहीं है। लेकिन इस मंच को जिसे आपने राजनीतिक पार्टी के रूप में नहीं शुरू किया है, इसकी पवित्रता को बनाएं रखें। लोगों ने इसे छात्र आंदोलन के रूप में देखा है, इसे कोई राजनीतिक रंग देना अच्छा नहीं।

CJP नेता भविष्य में भ्रष्ट होंगे या नहीं इसकी गारंटी नहीं ले सकता- वांगचुक
26 दिनों तक अनशन करके कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन को मजबूती देने वाले सामाजिक और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगुचक ने कहा है कि कहा कि वह लिखकर नहीं व सकते कि भविष्य में ये लोग भ्रष्ट नहीं होंगे। वांगचुक ने कहा कि उनका अब तक का आकलन कि अभिजीत दीपके समेत अन्य सीजेपी नेता अच्छे युवा हैं, लेकिन भविष्य में भ्रष्ट होंगे या नहीं इसकी गारंटी नहीं ले सकते हैं। उन्होंने दीपके और अन्य की राजनीतिक महत्वाकांक्षा को स्वीकार करते हुए कहा कि इसमें कुछ गलत भी नहीं है।

भीड़ न जुटने के कारण CJP के नेताओं का मनोबल काफी गिर चुका था-वांगचुक
आंदोलन के 15वें-16वें दिन तक मैदान में उम्मीद के मुताबिक भीड़ न जुटने के कारण आयोजकों और CJP के नेताओं का मनोबल काफी गिर चुका था। आंदोलन की सफलता को लेकर गहराते संशय के बीच वे इस प्रदर्शन से सम्मानजनक तरीके से बाहर निकलने (Graceful Exit) का रास्ता तलाश रहे थे। इसके कारण उनके टिकने या हटने को लेकर एक असमंजस का माहौल बना हुआ था। हालांकि, अगले दिन छात्रों के दोबारा जुटने पर आंदोलन फिर से खड़ा हो गया। वांगचुक ने कहा कि मैं समझ नहीं पा रहा था कि उनको टिकने में मदद करूं या हटने में मदद करूं। मैं सोच रहा था कि हटने पर कहीं उनको बुरा नहीं लगे। तो मैंने पूछा कि आप लोग कितने दिन रहना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि हम लोग अब जाना चाहते हैं। हम लोग इस जगह को छोड़ना चाहते हैं।

सीजेपी के नेता आंदोलन खत्म करने का रास्ता तलाश रहे थे- वांगचुक
वांगचुक ने बताया कि 20 जुलाई को पुलिस की कार्रवाई के बाद CJP नेताओं का मनोबल बुरी तरह टूट गया था। वो आंदोलन खत्म करने का रास्ता तलाश रहे थे। कार्रवाई के दौरान प्रदर्शन का मंच हटा दिया गया था और बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी वहां से चले गए थे। मैंने उनसे ऐसा संदेश तैयार करने को कहा था, जिससे प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर छोड़कर घर लौटने के लिए कहा जा सके। वांगचुक ने कहा, ‘उन्होंने मुझसे कुछ ऐसा पोस्ट करने को कहा था कि अब आपको अच्छी तरह आराम करने की जरूरत है, घर जाकर सो जाइए, जंतर-मंतर पर मत रुकिए। कल देखेंगे कि क्या करना है।’ उन्होंने ऐसा संदेश तैयार भी किया था, लेकिन उसे पोस्ट नहीं किया गया।

अनशन समाप्त कराने के लिए राहुल गांधी से किया गया था संपर्क- वांगचुक
वांगचुक ने यह भी साझा किया कि आंदोलन से सम्मानजनक तरीके से बाहर निकलने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी से संपर्क करके अनशन समाप्त कराने पर भी विचार किया गया था, हालांकि उनकी तरफ से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली थी। सोनम वांगचुक ने बताया कि उनकी योजना थी कि यदि सरकार बातचीत के लिए आगे नहीं आती है, तो विपक्ष के नेता राहुल गांधी उन्हें जूस पिलाकर अनशन तुड़वाएं और आगे की जिम्मेदारी संसद को सौंप दी जाए। वांगचुक के अनुसार, उनकी पत्नी गीतांजलि आंगमो ने राहुल गांधी से कई बार संपर्क करने की कोशिश की थी, ताकि वे अनशन खत्म कराने में मदद कर सकें। राहुल गांधी की तरफ से कोई सकारात्मक जवाब या प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिससे वे निराश हुए। इस खुलासे के बाद और कांग्रेस के रुख पर सवाल उठाने के कारण वांगचुक की पत्नी को ऑनलाइन ट्रोलिंग और आलोचना का सामना भी करना पड़ा।

शबाना आज़मी के एनजीओ ‘एक्शनएड’ को मिला 1000 करोड़ रुपये का विदेशी फंड, विकास प्रोजेक्ट के खिलाफ आंदोलन चलाने का आरोप

आज NGO खोलना सफेदपोशी काला व्यापार से कम नहीं। सियासती पार्टियों से कहीं ज्यादा तो NGO खुले हुए हैं। फिर भी मोदी सरकार को BPL, गरीबों को मुफ्त राशन, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि से जनता को राहत देने का काम किया जा रहा है। ऐसे में सबसे ज्वलंत सवाल यह है कि ये NGO की भरमार क्या कल्याणकारी काम कर सरकार और जनता को राहत दे रहे हैं?    

फिल्म अभिनेत्री शबाना आज़मी से जुड़े एनजीओ ‘एक्शनएड’ (ActionAid) को लेकर सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया है कि इसे पिछले 20 वर्षों में 1000 करोड़ रुपये से अधिक की विदेशी फंडिंग मिली है। इस विदेशी फंडिंग के स्रोतों और उसके जमीनी इस्तेमाल की गहन जांच व ऑडिट की मांग की गई है। इस अंतर्राष्ट्रीय एनजीओ पर मुख्य रूप से विदेशी चंदे के नियमों (FCRA) के कथित उल्लंघन, आंतरिक भेदभाव और राजनीतिक या विकास विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता जैसे आरोप लगते रहे हैं। इसके अलावा वैश्विक स्तर पर गाजा और इजराइल जैसे संवेदनशील भू-राजनीतिक मुद्दों पर एक्शनएड के बयानों और रुख के कारण कई सरकारों और संगठनों (जैसे एनजीओ मॉनिटर) ने इसे राजनीतिक रूप से पक्षपाती होने का दोषी ठहराया है।

एक्शनएड इंडिया क्या है?, शबाना आज़मी कैसे जुड़ी हैं?

एक्शनएड इंडिया, एक्शनएड इंटरनेशनल का एक पूर्ण संबद्ध संगठन है जो भारत में 1972 से सक्रिय है। इसे वर्ष 2006 में भारत में ‘एक्शनएड एसोसिएशन’ के रूप में पंजीकृत किया गया था। शबाना आज़मी इस संस्था के शीर्ष शासी निकाय का नेतृत्व करती हैं। वह इस संस्था की चेयरपर्सन हैं। एक्शनएड इंडिया के शासी बोर्ड और प्रबंधन में कई प्रतिष्ठित शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रशासनिक विशेषज्ञ शामिल हैं।

एक्शनएड इंटरनेशनल एक अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठन (NGO) है, जिसकी स्थापना 1972 में ब्रिटेन में हुई थी और इसका अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय वर्तमान में जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका में स्थित है। भारत में ActionAid India देश के 24 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश के पिछड़े व दुर्गम क्षेत्रों में गरीबी उन्मूलन और सामाजिक न्याय के लिए कार्य करता है। लेकिन विदेशी फंडिंग नियमों (FCRA) और नीतिगत हस्तक्षेपों के चलते यह कई बार विवादों में भी रहा है।

एक्शनएड इंडिया एक गैर-लाभकारी संस्था है, जिसे विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्रोतों से सहायता मिलती है:

  • संस्थागत और अंतर्राष्ट्रीय अनुदान: यह एक्शनएड इंटरनेशनल नेटवर्क का हिस्सा होने के कारण विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय नागरिक समाज संगठनों (CSOs) और वैश्विक न्यासों से अनुदान प्राप्त करता है।
  • कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR): भारत की प्रमुख कंपनियों और सामाजिक रूप से जिम्मेदार कॉर्पोरेट घरानों के साथ साझेदारी करके विभिन्न सामाजिक परियोजनाओं के लिए फंड जुटाया जाता है।
  • व्यक्तिगत दान (Individual Donations): आम नागरिकों से मिलने वाले स्वैच्छिक दान से भी इसके अभियानों को गति मिलती है। इसके तहत दाताओं को आयकर अधिनियम की धारा 80G के तहत 50% टैक्स छूट भी मिलती है।
  • सार्वजनिक वित्तीय पारदर्शिता: एक बड़ी संस्था होने के कारण यह विदेशी अंशदान (FCRA) और घरेलू ऑडिट के कड़े नियमों के तहत अपने वित्तीय विवरणों को सार्वजनिक और पारदर्शी रखती है।
एक्शनएड इंडिया पर FCRA उल्लंघन का आरोप
फरवरी 2024 में केंद्रीय गृह मंत्रालय की शिकायत पर एफसीआरए (FCRA) के उल्लंघन और भ्रष्टाचार के आरोप में चार संस्थाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इसमें सेंटर फॉर इक्विटी स्टडीज (CES) और हर्ष मंदर द्वारा स्थापित एक एनजीओ ‘अमन बिरादरी ट्रस्ट’ शामिल था। शिकायत में नामित दो अन्य संस्थाएं एनजीओ ‘ऑक्सफैम इंडिया’ और ‘एक्शन एड एसोसिएशन’ थीं। सीबीआई की जांच में विदेशी फंडिंग के उपयोग और प्रशासनिक व गैर-प्रशासनिक डायवर्जन को लेकर सवाल उठाए गए थे। 
एक्शनएड पर विकास परियोजनाओं के खिलाफ आंदोलन का आरोप 
वर्ष 2014 में भारत सरकार की खुफिया एजेंसी (IB) की एक लीक रिपोर्ट में यह आरोप लगाया गया था कि एक्शनएड जैसे कुछ प्रमुख अंतरराष्ट्रीय एनजीओ देश की विकास परियोजनाओं, जैसे कि परमाणु संयंत्र, कोयला आधारित बिजली प्रोजेक्ट, खनन और बड़े बांधों के खिलाफ स्थानीय आंदोलनों को बढ़ावा देते हैं। रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि इन विरोध-प्रदर्शनों के कारण भारत की आर्थिक वृद्धि (GDP) को नुकसान पहुंचता है।
मानवाधिकार के नाम पर एजेंडा चलाने का आरोप 
जब भी सरकार ने मानवाधिकार कार्यकर्ताओं या एनजीओ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है, एक्शनएड ने खुलकर असहमति जताने और मानवाधिकार रक्षकों के अधिकारों की रक्षा करने की वकालत की है। दूसरी ओर, सरकार और समर्थकों का पक्ष यह रहता है कि नियम कायदों और पारदर्शिता (Transparency) को बनाए रखने के लिए विदेशी फंडिंग पर नियंत्रण आवश्यक है, जिसे आलोचक असहमति की आवाज़ों को दबाने का प्रयास मानते हैं।
जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री को लिखा खात, लेकिन झारखंड के छात्रों पर मौन
जुलाई 2026 में, शबाना आजमी ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंचकर छात्रों और प्रदर्शनकारियों के आंदोलन का समर्थन किया था। 23 दिनों तक आमरण अनशन करने वाली AISA (आइसा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व छात्र नेता नेहा बोरा का अनशन पानी पिलाकर तुड़वाया था। इस दौरान शबाना आजमी ने एक मां की तरह नेहा बोरा का हौसला बढ़ाया और उनके हाथ को सहलाया था। शबाना आजमी ने जंतर-मंतर पर ‘द रेड माइक’ संग बातचीत में दावा किया था कि उन्होंने प्रधानमंत्री को खत लिखा था, कोई जवाब नहीं आया तो वो प्रोटेस्ट में आ गई। उन्होंने बताया कि जावेद अख्तर ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को खत लिखा था, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। लेकिन शबाना आजमी ने झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों के समर्थन में ना तो बयान जारी किया और ना ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को खत लिखा। इससे पता चलता है कि शबाना आजमी का जंतर-मंतर जाने का मकसद छात्रों को समर्थन करना नहीं था, बल्कि अपने एनजीओ ‘एक्शनएड इंडिया’ पर कसते शिकंजे और एफसीआरए बिल के खिलाफ अपना विरोध जताना था।

 

मध्य प्रदेश : फराज को मिली थी बैचलर युवाओं के ब्रेनवॉश की जिम्मेदारी, नईम अब्दुल्ला से मिलकर शरिया लागू करने का था टारगेट: पढ़ें- भोपाल ATS ने और क्या बताया

           आरोपित फराज और नईम पर थी बैचलर्स के ब्रेन वॉश की जिम्मेदारी (फोटो साभार: MSN, एक्स)
मध्य प्रदेश के भोपाल के काजी कैंप इलाके से गिरफ्तार किए गए मोहम्मद फराज उर्फ खालिद सैफुल्लाह से पूछताछ में जाँच एजेंसियों को कई ऐसे इनपुट मिले हैं, जिनसे मामले की गंभीरता बढ़ गई है। जाँच एजेंसियों के अनुसार, फराज और नईम अब्दुल्ला साल 2047 तक देश में शरिया कानून लागू करने की कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित थे।

फराज को पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स की ओर से मध्य प्रदेश में नेटवर्क खड़ा करने, बैचलर युवकों का ब्रेन वॉश करने और सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी सोच फैलाने की जिम्मेदारी दी गई थी। वह आर्थिक रूप से कमजोर, बेरोजगार, अविवाहित और आसानी से प्रभावित होने वाले युवाओं को अपने प्रभाव क्षेत्र में लाने की कोशिश कर रहा था।

एजेंसियों का दावा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए युवाओं तक पहुँच बनाकर उन्हें जिहादी बनाने की योजना पर काम किया जा रहा था।

सोशल मीडिया बना नेटवर्क का माध्यम, डिजिटल जाँच तेज

जाँच एजेंसियों की शुरुआती पड़ताल में सामने आया है कि फराज पिछले करीब चार वर्षों से टेलीग्राम और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म पर सक्रिय था। आरोप है कि वह अलग-अलग ग्रुप्स बनाकर युवाओं को जोड़ता था और उनमें वीडियो व अन्य सामग्री साझा करता था। इसी के जरिए युवाओं को प्रभावित करने और नेटवर्क तैयार करने की कोशिश की जा रही थी।

ATS ने उसका मोबाइल जब्त कर लिया है और फोरेंसिक जाँच शुरू कर दी गई है। मोबाइल डेटा, चैट रिकॉर्ड, सोशल मीडिया गतिविधियाँ, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और संपर्क सूची की जाँच की जा रही है। साथ ही बैंकिंग रिकॉर्ड और विदेशी फंडिंग के पहलू भी जाँच के दायरे में हैं।

देवबंद कनेक्शन और नईम की गिरफ्तारी से खुलीं नई परतें

फराज की निशानदेही पर उत्तर प्रदेश के देवबंद से नईम अब्दुल्ला को गिरफ्तार किया गया। जाँच एजेंसियों के मुताबिक, नईम की भूमिका फराज को विदेशी संपर्कों तक पहुँचाने और विचारधारात्मक रूप से जोड़ने में अहम मानी जा रही है। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद 16 जून तक रिमांड पर भेजा गया है।

जाँच में यह भी सामने आया कि फराज ने देवबंद में मजहबी तालीम हासिल की थी और इसी दौरान उसकी मुलाकात नईम से हुई थी। बाद में दोनों संपर्क में बने रहे। ATS ने गुरुवार (11 जून 2026) की तड़के करीब 3:30 बजे भोपाल के काजी कैंप इलाके में फराज के घर पर कार्रवाई की।

करीब एक दर्जन अधिकारियों की टीम, जिसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं, पहले घर के पास पहुँची और फिर अंदर जाकर उसे हिरासत में लिया। अगले दिन उसके घर और जिस क्लीनिक में वह काम करता था, दोनों जगह ताले लगे मिले। फराज लंबे समय से बैटरी रिपेयरिंग का काम करता था और साथ ही एक क्लीनिक में कंपाउंडर के रूप में भी कार्यरत था।

स्थानीय पहचान, पारिवारिक जीवन और गतिविधियों की पड़ताल जारी

स्थानीय लोगों के अनुसार, फराज इलाके में मजहबी गतिविधियों में सक्रिय माना जाता था। बताया गया कि वह घर पर बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाता था और परिवार के साथ रहता था। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि घर पर समय-समय पर मजहबी कक्षाएँ आयोजित होती थीं।

जाँच एजेंसियाँ अब उसके परिचितों, सामाजिक दायरे, कार्यस्थल और संपर्कों से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही हैं। यह भी जाँच की जा रही है युवाओं तक पहुँच बनाने के लिए किन तरीकों का इस्तेमाल किया गया और वास्तव में उससे कितने लोग जुड़े थे। फिलहाल एजेंसियाँ पूरे मामले की अलग-अलग एंगल से जाँच कर रही हैं।