Showing posts with label #pastor. Show all posts
Showing posts with label #pastor. Show all posts

बीवी को ‘कैसे करें प्यार’ पर किताब लिखने वाले पादरी के खुद की कई बीवी: अमेरिका के फ्लोरिडा में गिरफ्तार

                                           एक से अधिक पत्नी होने के आरोप में पादरी गिरफ्तार
अमेरिका के फ्लोरिडा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। वहाँ लोगों को शादी पर और अपनी पत्नी को कैसे प्यार करें- इसका ज्ञान देने वाले एक 62 साल के पादरी को एक से ज्यादा  शादी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पादरी का नाम 62 वर्षीय लेस्ली विलियम्स है। पिछले हफ्ते उनके घर के पास स्थित द विलेजेस रिटायरमेंट कम्युनिटी में पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।

स्थानीय पुलिस के अनुसार, विलियम्स के खिलाफ जॉर्जिया राज्य में एक साथ एक से अधिक विवाह करने के आरोप में केस दर्ज है। वहाँ की पुलिस ने 3 अप्रैल को उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। फिलहाल उन्हें डिटेंशन सेंटर में बिना जमानत के रखा गया है और जॉर्जिया को प्रत्यर्पित करने की प्रक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

मामले को लेकर दिलचस्प बात यह है कि विलियम्स ने 2017 में एक किताब लिखी थी, जिसमें पति-पत्नी के बीच प्रेम और वैवाहिक संबंधों को मजबूत बनाने के तरीके बताए थे। लोग विलियम्स की लिखी किताब और उनकी एक से ज्यादा हुई शादियों की बात सुनकर खूब मजे ले रहे हैं।

विलियम्स के सोशल मीडिया पोस्ट जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘सिंडी’ उनकी नई पत्नी है-इस पर लोगों ने उन्हें बधाइयाँ भी दी और तंज भी कसा। लोगों ने कहा कि उन्हें तो लगता था कि पादरी पहले से शादीशुदा है।

अभी विलियम्स की पहली शादी के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। विलियम्स खुद को एक ईसाई धर्म के प्रचारक बताते हैं। क्षेत्र में उनके कई अनुयायी भी हैं। इस घटना के बाद ने उनके अनुयायियों और स्थानीय समुदाय में हैरानी पैदा कर दी है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

असम : पादरी ने 16 साल की बच्ची को बंधक बनाकर 12 दिन तक किया बलात्कार : इशाक हापट के खिलाफ FIR; सारे सेक्युलरिस्ट खामोश, क्यों?

                                                                                       प्रतीकात्मक 
संविधान से Secular शब्द हटाने के लिए पाखंडी नेताओं और उनकी पार्टियों द्वारा खूब चीखा-चिल्ली हो रही है। लेकिन समय-समय पर पाखंड सामने आता रहा है। इन पाखंडियों को Secularism तभी दिखाई देता है जब किसी हिन्दू द्वारा दूसरे मजहबों के साथ हुई दुर्घटना होने पर। लेकिन जब उन्ही मजहबों द्वारा किसी दुर्घटना को अंजाम दिया जाता है सबके सब भीखी बिल्ली बन जाते हैं। अब इसे पाखंडी और हिन्दुओं को गुमराह करने वाला Secularism नहीं कहा जाए तो क्या कहा जाए? हिन्दू समाज को इस पाखंड को अच्छी तरह से समझना होगा।   

असम के तिनसुकिया जिले के मार्गेरिटा में पादरी इसहाक हापट ने नाबालिग के साथ लगातार 12 दिन तक रेप किया। पादरी ने 16 साल की लड़की को धमकाकर अपने घर में बँधक बनाकर रखा। फिर रोजाना नाबालिग का उत्पीड़न कर बलात्कार को अंजाम दिया।

घटना 10 जून 2025 की है, जब पादरी की बीवी घर पर नहीं थी। इसका फायदा उठाते हुए नाबालिग को अपने घर ले आया। यहाँ नाबालिग को रोजाना धमकाकर लगातार रेप किया। 22 जून 2025 को लड़की पादरी के चंगुल से भागकर परिवार के पास पहुँची। यहाँ परिवार ने उसकी बिगड़ी हालत देख पूछा तो नाबालिग अपने साथ हुए अत्याचारों की आपबीती सुनाई।

इंडिया टुडे नॉर्थ ईस्ट के अनुसार, पीड़िता के बयान के आधार पर परिजनों ने मार्गेरिटा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। मामला उजागर होते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पादरी इसहाक हापट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग कर रहे हैं।