Showing posts with label #removed bangles. Show all posts
Showing posts with label #removed bangles. Show all posts

तेलंगाना : मुस्लिम तुष्टिकरण की पराकाष्ठा, केसीआर की सरकार में हिन्दू छात्रों की चूड़ियां, बालियां और पायल तक उतरवा ली लेकिन मुस्लिमों को खुली छूट

तेलंगाना में जिस प्रकार तुष्टिकरण की जहरीली गन्दी सियासत हो रही है, भाजपा और अन्य हिन्दू स्वयंसेवी संस्थाओं को शायद शर्म भी नहीं आ रही होगी। हैरानी की बात यह बिहार पर ब्लूटूथ जांचने के समाचार को चर्चा बनाने वाला हिन्दू विरोधी मीडिया भी खामोश है। हिन्दू छात्राओं की चूड़ियां, बालियां और पायल तक उतरवाई जा रही है और मुस्लिम छात्राओं के बुर्के और हिजाब की तलाशी नहीं ली जा रही है, क्या इसका नाम धर्म-निरपेक्षता है? क्या पायल, बालियों और चूड़ियों में ब्लूटूथ या नक़ल करने के लिए पर्चियां रखी जा सकती है? 
कांग्रेस, टीआरएस, टीएमसी, आरजेडी जैसी तथाकथित धर्मनिरपेक्ष पार्टियों में मुस्लिम तुष्टिकरण की होड़ मची है। मुस्लिमों का वोट हासिल करने के लिए ये पार्टियां किसी भी हद तक जाने को तैयार है। इसमें तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव खुद को मुस्लिम तुष्टिकरण का चैंपियन साबित करने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। ताकि राष्ट्रीय स्तर पर उनकी पार्टी के विस्तार को पंख लग सके। केसीआर की सरकार में मुस्लिमों को खुश करने के लिए जहां उन्हें पूरी छूट दी जा रही है और उनके निर्देशों को लागू किया जा रहा है, वहीं राजा सिंह जैसे हिन्दुओं और महिलाओं को दमन का शिकार होना पड़ा रहा है। 
हिन्दू विरोधी चंद्रशेखर राव हिन्दुओं को अपमानित करने का कोई मौका नहीं चूक रहे हैं।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तेलंगाना में दो दिन पहले आयोजित Group-1 की परीक्षा के दौरान हिन्दू महिलाओं से भेदभाव करते देखा जा सकता है। परीक्षा केंद्र पर बुर्का और हिज़ाब की खुली छूट थी। सुरक्षाकर्मी बुर्का पहनी मुस्लिम महिलाओं की तलाशी भी नहीं ले रही थी। उन्हें सीधे परीक्षा हॉल में जाने की अनुमति दी जा रही थी। वहीं हिन्दू महिलाओं के साथ भेदभाव किया गया। हिन्दू लड़कियों और महिलाओं की चूड़ियां,पायल और कुंडल उतरवाया गया।

केसीआर के इस मुस्लिम तुष्टिकरण को लेकर हिन्दुओं में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों ने केसीआर को हिन्दू विरोधी बताकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की  है। लोगों का कहना है कि यह है भारत का तेलंगाना जहां एक ओर बुर्का में महिलाएं जा रही है। उन्हें रोकने वाला कोई नहीं है, दूसरी ओर हिंदू छात्राओं से चूड़ियां, कान की बालियां सारे उतरवाए जा रहे हैं। यहां तक कि महिलाओं के सुहाग के प्रतीक मंगलसूत्र को भी गले से निकलवाया गया।