Showing posts with label #student activist. Show all posts
Showing posts with label #student activist. Show all posts

मोदी सरकार के खिलाफ रेजाज सिद्दीक रच रहा था जंग की साजिश, केरल पुलिस ने ‘मकतूब मीडिया’ के लेखक को दबोचा: देशद्रोह मामले में हुई गिरफ्तारी

केरल का रहने वाला रेजाज एम शीबा सिद्दीक (26) को देशद्रोह के कारण नागपुर में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि उस पर भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की तैयारी करने का आरोप है। आरोपित रेजाज के साथ उसकी नागपुर में रहने वाली एक महिला मित्र ईशा कुमारी को भी अलग से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार रेजाज पर नक्सली ग्रुप से मिले होने की आशंका में गिरफ्तार किया है। इसके अलावा रेजाज पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 149 (भारत सरकार के विरुद्ध युद्ध की तैयारी), 192 (दंगा भड़काने के इरादे से उकसाना), 351 (आपराधिक धमकी) और 353 (सार्वजनिक उपद्रव करने वाले बयान) जैसी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांँकि, ईशा कुमारी पर लगे आरोपों की जानकारी अभी नहीं दी गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक रेजाज ‘डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स एसोसिएशन’ से जुड़ा है और दिल्ली से केरल लौटते समय नागपुर में एक दोस्त से मिलने आया था, तभी उसे गिरफ्तार किया गया। एसोसिएशन की सदस्य निहारिका प्रदुष ने बताया कि रेजाज ‘मकतूब मीडिया’ और ‘द ऑब्जर्वर पोस्ट’ जैसे मीडिया संस्थानों के लिए लिखता है, जिसमें जातिगत भेदभाव, सांप्रदायिक हिंसा और हाशिए पर रहने वाले समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषय हैं। रेजाज दिल्ली में जेल में बंद पत्रकारों की रिहाई की माँग को लेकर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने गया था।