Showing posts with label #woman molested. Show all posts
Showing posts with label #woman molested. Show all posts

‘छेड़खानी कर रहे थे शशि थरूर, देख रही थी महुआ मोइत्रा’: TMC सांसद के एक्स ने पोस्ट डिलीट कर लिखा- इन्हें संसद नहीं, जेल में होना चाहिए

                                      महुआ मोइत्रा के एक्स ने शशि थरूर के लिए किया पोस्ट
तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा पर पिछले दिनों रिश्वत लेने और भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले उनके पूर्व मित्र सुप्रीम कोर्ट के वकील जय अनंत देहाद्राई ने एक्स अकॉउंट पर कांग्रेस नेता शशि को लेकर बड़ा ट्वीट किया है।

जय अनंत ने 8 दिसंबर को किए गए एक ट्वीट में लिखा, “शशि थरूर को जेल में होना चाहिए, न कि संसद में।” उनका यह पोस्ट उनके द्वारा किए गए एक पहले ट्वीट से जुड़ा था जिसे उन्होंने डिलीट कर दिया।

अपने पुराने पोस्ट में जय अनंत ने दावा किया था कि महुआ मोइत्रा और उनके सामने शशि थरूर ने एक महिला से छेड़छाड़ की थी और महुआ इस मुद्दे पर चुप रही थीं।

पोस्ट में जय अनंत ने दावा किया है, “मैंने और महुआ ने 11 अक्टूबर 2022 को दिल्ली के ताज चैंबर में खुद एक महिला के साथ शशि थरूर को छेड़छाड़ करते हुए देखा था। लेकिन तब महुआ ने शशि के उस बर्ताव की पोल खोलने से महुआ ने मुझे रोका…मुझे यकीन है महुआ बता सकती है कि उसने ऐसा क्यों किया था।”

कुछ देर बाद जय ने अपने पोस्ट को डिलीट कर दिया। मगर पोस्ट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

जय अनंत और महुआ मोइत्रा कथिततौर पर एक दूसरे के साथ रिश्ते में थे। जय अनंत ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर पिछले दिनों कुछ आरोप लगाए थे जिसके बाद मोइत्रा को लोकसभा एथिक्स कमेटी और सीबीआई जाँच का सामना करना पड़ा था। इस मामले को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने जोरो शोरों से उठाया था। उन्होंने इस संबंध में लोकसभा एथिक्स कमेटी को भी शिकायत दी थी कि दुबई के कारोबारी दर्शन हीरानंदानी ने महुआ मोइत्रा को लग्जरी आइटम्स तोहफे में दिए थे ताकि वो महुआ के संसद लॉग इन से अपने सवाल पूछ सकें।