Showing posts with label Capt Amarinder Singh. Show all posts
Showing posts with label Capt Amarinder Singh. Show all posts

पंजाब : 90,000 घर वापसी वालों में कोरोना पॉजिटिव होने की आशंका ; केंद्र से माँगा 150 करोड़ रूपए

पंजाब, 90 हजार वापसीकोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप पर काबू पाने के लिए पंजाब में सरकार पहले ही कर्फ्यू का निर्देश दे चुकी है। मगर, इसी बीच सरकार के सामने एक नई मुसीबत आ गई है। ताजा जानकारी के अनुसार, देश-विदेश में रहने वाले करीब 90,000 नागरिक राज्य में वापस लौट आए हैं। ऐसे में अब सरकार इन सभी की जाँच करना चाहती है। जिसके लिए मुख्यमंत्री ने केंद्र से 150 करोड़ रुपए का स्पेशल पैकेज माँगा है। बता दें, इनमें से कई लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की आशंका जताई जा रही है। हो सकता है इन लोगों का मेडिकल चेक अप होने के बाद पंजाब के आँकड़ो में वृद्धि हो। ये बात खुद राज्य के मंत्री बलबीर सिंह सिंधू ने कही है।
प्राप्त सूचना के मुताबिक पंजाब के 22 जिलों में पहले ही कर्फ्यू लगा हुआ है। इसके अलावा राज्य के मंत्री बलबीर सिंह संधू ने इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन को चिट्ठी लिखी है और केंद्र से 150 करोड़ रुपए की मदद के साथ ही माँग की है। उन्होंने चिट्ठी में कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो उन्हें सेना से भी हेल्प की अपील करनी होगी।
केंद्रीय मंत्री सिंधू ने विदेश से लौटे नागरिकों के बारे में केंद्र को सूचित करते हुए बताया कि कम से कम 90 हजार लोग वापस आए हैं। उनमें से कई लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की आशंका है। अगर ऐसा हुआ तो राज्य में संख्या एकाएक बहुत तेजी से बढ़ जाएगी।
पंजाब में सुरक्षा के मद्देनजर और लॉकडाउन का उल्लंघन होता देख सरकार ने पहले ही कर्फ्यू लगा दिया था। सरकार ने इस कड़े कदम के पीछे जनता की मनमानियों को वजह बताया था। सरकार ने कहा था कि जनता लॉकडाउन का पालन नहीं कर रही। इसलिए उन्होंने कर्फ्यू लगाया। ताकि लोग घरों में रहे।
एक आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार, लोग लॉकडाउन के बाद भी बड़ी संख्या में घरों से निकल रहे थे इसलिए कर्फ्यू लागू किया गया। इसका मकसद लोगों को घरों में रखना है। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि उपायुक्तों को आवश्यक आदेश देने को कहा गया है। प्रवक्ता ने कहा कि यदि कोई प्रतिबंध से छूट चाहता है तो उसे एक तय अवधि और काम के लिए यह छूट दी जाएगी।

क्वारंटाइन में भेजे गए इटली से लाए गए 263 भारतीय

भारतीय छात्र
इटली से लाए गए भारतीय छात्र (साभार: बिजनेस स्टैंडर्ड )
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 327 हो चुकी है।दिल्ली में ही कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 27 तक पहुँच गए हैं। इस लड़ाई में आज प्रधानमंत्री द्वारा बुलाया गया ‘जनता कर्फ्यू’ एक अहम पड़ाव साबित हो सकता है। इन सबके बीच कोरोना की मार से बेहाल इटली से आज 263 भारतीय छात्रों को लेकर एयर इंडिया का एक विशेष जहाज भारत पहुँच चुका है।
इटली से भारतीय छात्रों को ला रही फ्लाइट रविवार सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी। थर्मल स्क्रीनिंग और इमिग्रेशन के बाद इन सभी छात्रों को आईटीबीपी छावला कैंप में क्वारेंटाइन फैसिलिटी में भेज दिया गया है। स्वास्थ्य सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि अब तक दूसरे देशों से 1600 भारतीयों की देश वापसी हो चुकी है। इन्हें हम अपने क्वारंटाइन सेंटर में सेवाएँ दे चुके हैं। आज रोम से आने वाले 263 यात्रियों को भी हम क्वारंटाइन सेंटर में रखेंगे। इनमें से अधिकतर छात्र हैं।

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में केंद्र व राज्य सरकारें कोई भी कसर बाकी नहीं छोड़ रहीं। उड़ीसा और महाराष्ट्र द्वारा कुछ शहरों को लॉक डाउन किए जाने और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस तरह के कदम उठाने के संकेत के मध्य राजस्थान और पंजाब ने 31 मार्च तक टोटल लॉकडाउन का निर्णय लिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राज्य की जनता से कोरोना वायरस से लड़ने में प्रशासन की मदद करने की भी अपील की है।



पंजाब को पूरी तरह लॉक डाउन करने का निर्णय लेने के पहले अमरिंदर सरकार ने राज्य के कुछ जिलों जालंधर, संगरूर आदि को बंद करने का फैसला लिया था। लेकिन कोरोना संक्रमण के फैलते जाने के बाद राज्य सरकार ने 31 मार्च तक के लिए पूरे राज्य को लॉकडाउन करने का फैसला लिया है। खबरों के अनुसार इस दौरान सब्जी, दूध की दुकानों के साथ-साथ मेडिकल स्टोर आदि दैनिक जरूरतों की दुकानें खुली रहेंगी।
पंजाब में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 13 हो चुकी है, जिसमें से एक मरीज की मौत भी हो चुकी है। शनिवार को नवांशहर के पहले कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत होने के साथ ही उसके परिवार के छह लोगों का टेस्ट भी पॉजिटिव आया है। सभी मरीजों को नवांशहर के सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया है।
अवलोकन करें:-
About this website

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
ये है दिल्ली का जामा मस्जिद क्षेत्र आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार भारतीय राजनीतिक दलों और मीडिया को चीन से सीखना चा....
पंजाब के साथ साथ राजस्थान की गहलोत सरकार ने भी कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए रविवार से 31 मार्च तक टोटल लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। इस लॉकडाउन के दौरान सभी सरकारी और निजी दफ्तर, मॉल, फैक्ट्री, पब्लिक ट्रांसपोर्ट आदि बंद रहेंगे जबकि सब्जी, दूध जैसी रोज की जरूरत की दुकानें और मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे।

अब पानी के लिए तरसेगा पाकिस्तान ; कैप्टन ने किया बैराज का शिलान्यास

अब भारत का पानी पाकिस्तान जाने से रोका जा सकेगा। इसके लिए एक ऐसा मास्टरस्ट्रोक खेल गया है कि दुनिया देखती रह जाएगी। रावी नदी पर बैराज बनाया जा रहा है। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मार्च 8 को बैराज बांध शाहपुरकंडी का शिलान्यास किया। यहां पर पहले से ही निर्माण कार्य चल रहा है, जो सोमा कंपनी कर रही है।
पठानकोट में रावी नदी पर बन रहे इस बांध से पाकिस्तान जाने वाला पानी पूरी तरह से रुक जाएगा। पंजाब सरकार ने बैराज बांध के निर्माण के लिए बजट में 206 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इस बैराज बांध को पूरा करने के लिए लगभग 2700 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 2022 तक इस बांध को तैयार करने का लक्ष्य है।
चीफ इंजीनियर जेएस नागी ने बताया कि इससे पहले मुख्यमंत्री को 15 फरवरी को आना था, लेकिन कार्यक्रम स्थगित होकर 23 फरवरी को तय हुआ था। उद्घाटन करने के लिए उक्त नींव पत्थर भी लगा दिया गया था, किसी कारणवश 23 फरवरी को कार्यक्रम स्थगित हो गया। फाइनली 8 मार्च का कार्यक्रम तय हुआ।
अवलोकन करें:-
इस वेबसाइट का परिचय

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
एक तरफ भारत में मोदी विरोधी पाकिस्तान पर हुए एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकवादियों की लाशें देखने के लिए जनता को भ्.....

ये है बांध बनाने के पीछे की योजना

रावी नदी पर रंजीत सागर बांध बना है। यहां पर बिजली पैदा करने के बाद छोड़े गए पानी को शाहपुरकंडी बैराज में इकट्ठा किया जाएगा। इसके अलावा यहां पर पावर प्लांट भी स्थापित किए जाएंगे। रोके गए पानी को जम्मू-कश्मीर और पंजाब को आवंटित किया जाएगा। अभी तक रंजीत सागर बांध पर बिजली पैदा करने के बाद छोड़े गए पानी को रोकने में माधोपुर हैडवर्क्स सक्षम नहीं है। बांध को पूरी तरह से स्पीड के साथ चलाने पर पानी बहकर पाकिस्तानच चला जाता है। शाहपुरकंडी बांध बनने से वह पानी रुक जाएगा। वहीं करीब 35 हजार हेक्टेयर जमीन को पानी भी उपलब्ध हो जाएगा।

करतारपुर कॉरिडोर खोलना पाक सेना की बड़ी साजिश : कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब मुख्यमन्त्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर के मामले में पाक सेना ने बड़ी साजिश रची है। इमरान खान के शपथ लेने से पहले ही पाक सेना प्रमुख जनरल जावेद बाजवा द्वारा नवजोत सिद्धू को करतारपुर कॉरिडोर खोलने के संबंध में बताना इसकी पुष्टि करता है।
एक इंटरव्यू में अमरिंदर सिंह ने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर खोलना निश्चित तौर पर आईएसआई की योजना का हिस्सा है। लगता है कि पाक सेना ने भारत के खिलाफ एक बड़ी साजिश रची है। पाक की तरफ से पंजाब में आतंकवाद को दोबारा पैदा करने की कोशिश की बात को मानते हुए कैप्टन ने कहा कि हर किसी को सावधान रहना चाहिए। यह अपनी पीठ ठोंकने की जंग के अलावा कुछ नहीं है। सरहदी सूबे में अस्थिरता पैदा करना पाक का मकसद है, जिसके लिए आतंकी सरगर्मियां की जा रही हैं।
कैप्टन ने स्थानीय निकाय मंत्री सिद्धू को पाक पीएम के हाथों की कठपुतली बताने के लिए अकालियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि सिद्धू के मुद्दे को गैर जरूरी ढंग से उभारा जा रहा है। जो इसे उभार रहे हैं, वे आईएसआई की योजना देखने में असमर्थ हैं। कैप्टन ने उनके और सिद्धू के संबंधों पर अनावश्यक विवाद खड़ा करने के लिए भी अकाली व भाजपा हाईकमान की निंदा की। 
कैप्टन ने कहा कि बंटवारे के समय से ही कॉरिडोर की मांग लंबित है। श्री ननकाना साहिब, श्री पंजा साहिब, डेरा साहिब और करतारपुर साहिब जैसे सिखों के बहुत से धार्मिक स्थान बंटवारे के बाद पाक में रह गए हैं। पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और डॉ. मनमोहन सिंह ने भी करतारपुर कॉरिडोर का मुद्दा पाक से उठाया था। सीएम ने कहा कि इमरान भारत के साथ शांति की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उन्हें अपने सेना प्रमुख पर भी जोर डालना चाहिए कि सरहद पर हमारे जवानों की हत्याएं रोकना यकीनी बनाएं।
पाक का इतिहास है, वहां पीएम को सत्ता में रहने को सेना की लाइन पर चलना पड़ता है।  सीएम ने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर समागम का न्यौता उन्होंने जानबूझकर अस्वीकार किया था। वह तब तक पाक जाने के बारे में सोच भी नहीं सकते, जब तक वह हमारे जवानों और आम लोगों की हत्याएं बंद नहीं करता। उन्होंने कहा कि पाक सेना को समझना चाहिए कि पंजाब पुलिस उससे सीधे टक्कर लेने में समर्थ है। हम उच्च तकनीक के हथियार, गोला-बारूद से लैस है।
हमारी पुलिस ने निरंकारी सत्संग घर पर हमले के आरोपियों को दो दिनों में पकड़ लिया था। आईएसआई के समर्थन प्राप्त 19 गिरोहों को खत्म किया है। उन्होंने कहा कि आईएसआई कनाडा, अमेरिका, यूरोप में सिखों को बरगला कर फायदा उठाने की कोशिश कर रही है। सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के जरिये लोगों को भड़काया जा रहा है। हालांकि पंजाब के लोग कभी रेफ्रेंडम 2020 का समर्थन नहीं करेंगे। पंजाब में एसएफजे की बात करने वाला कोई नहीं है।
सिद्धू के साथ नहीं है टकराव :
सीएम ने कहा कि उन्होंने सिद्धू को बताया था कि पाक विदेश मंत्रालय के न्यौते को लिखित तौर पर रद्द कर उन्होंने उसकी कॉपी सोशल मीडिया पर डाली थी। वहीं सिद्धू पाक न जाने की सलाह के बावजूद इमरान से दोस्ती के कारण वहां गए थे। कैप्टन ने कहा कि उनके भी पाक में कई दोस्त हैं, जिनमें पाक पंजाब के पूर्व सीएम परवेज इलाही शामिल हैं। लेकिन फिर भी वे वहां नहीं गए।  
 सीएम ने कहा कि सिद्धू एक पसंदीदा व्यक्ति हैं। उनके पिता पटियाला कांग्रेस के प्रधान थे। उनके और सिद्धू के बीच कभी टकराव पैदा नहीं हुआ। सरकार चलाते समय भी सिद्धू से कोई समस्या नहीं हुई। सिद्धू हमेशा स्पष्ट तरीके से बात करते हैं। यह कोई मुद्दा नहीं है, सिद्धू ने हमेशा उन्हें पिता समान ही समझा है। उनकी एक ही समस्या है कि कई बार वे सोचने से पहले ही बोल जाते हैं। 
डॉक्टरों ने सीएम को दी आराम की सलाह
चंडीगढ़। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रविवार को पीजीआई में अपने कुछ टेस्ट करवाए। पिछले सप्ताह वायरल फीवर होने के बाद उन्होंने ये टेस्ट करवाए हैं। पीजीआई के डॉक्टरों के मुताबिक सभी टेस्ट ठीक आए हैं। सीएम को वायरल के कारण मामूली सी कमजोरी है। डॉक्टरों ने उन्हें 48 घंटों के लिए आराम की सलाह दी है।

क्या अमरिंदर सिंह का तख्तापलट करना चाहते हैं नवजोत सिंह सिद्धू?--मंत्री राणा गुरमीत

पंजाब सरकार के खेल मंत्री राणा गुरमीत ने मंत्रिमंडल के सदस्य नवजोत सिंह सिद्धू पर गंभीर आरोप लगाए हैं. राणा ने आरोप लगाया है कि सिद्धू पिछले दो-तीन दिनों से जिस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं, उससे संकेत मिल रहे हैं कि वह पंजाब में तख्तापलट करना चाहते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि वह मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को कुर्सी से हटाकर खुद इस पद पर बैठना चाहते हैं. मालूम हो कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के मना करने के बावजूद नवजोत सिंह सिद्धू करतारपुर कॉरिडोर की नींव रखने के लिए पाकिस्तान के बुलावे पर वहां गए थे. वहां से लौटने के बाद जब मीडियाकर्मियों ने उनसे इस बाबत पूछा तो सिद्धू ने कहा था कि वह कांग्रेस के कैप्टन राहुल गांधी की इजाजत पर पाकिस्तान गए थे. अमरिंदर सिंह की ओर से मना किए जाने के सवाल पर सिद्धू ने उन्हें अभिभावक बताते हुए कुछ भी बोलने से मना कर दिया था.
'पंजाब में CM अमरिंदर सिंह का तख्तापलट करना चाहते हैं नवजोत सिंह सिद्धू', मंत्री राणा गुरमीत का आरोप
मंत्री राणा गुरमीत 
मंत्री राणा गुरमीत ने जी न्यूज से बातचीत में कहा कि सिद्धू कहते हैं कि उन्हें कांग्रेस के कैप्टन ने पाकिस्तान जाने को कहा था, लेकिन उन्हें मालूम होना चाहिए कि वह पंजाब सरकार के मंत्री हैं. ऐसे में उनके कैप्टन सीएम अमरिंदर सिंह हैं. अमरिंदर सिंह को कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने अध्यक्ष बनाया है, वे उन्हीं रजामंदी से मुख्यमंत्री बने हैं. ऐसे में सिद्धू का अमरिंदर सिंह को कैप्टन नहीं मानना उनकी मंशा को जाहिर करता है. सिद्धू को समझना चाहिए कि वे अभी भी अमरिंदर सिंह की मर्जी के चलते ही मंत्री हैं.
तख्तापलट का आरोप लगाने वाले मंत्री राणा गुरमीत ने यह साफ नहीं किया कि नवजोत सिंह सिद्धू किसके इशारे पर मनमानी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सिद्धू को जान लेना चाहिए कि केंद्र और राज्य में पार्टी एक है, कोई भी इससे अलग नहीं है.
खालिस्तानी आतंकी गोपाल चावला के साथ
नवजोत सिंह सिद्धू. 
सिद्धू के बचाव में उतरीं पत्नी सिद्धू
नवजोत सिंह सिद्धू के बयान पर मचे घमासान पर उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू उनके बचाव में आई हैं. नवजोत कौर सिद्धू ने कहा, 'नवजोत ने कई बार कहा है कि कैप्टन साहब उसके पिता समाज हैं. वह कई बार कह चुका है वह कैप्टन साहब का सम्मान करते हैं. सिद्धू के पूरे बयान को पढ़ा जाना चाहिए, उसे आधा-अधूरा प्रस्तुत किया जा रहा है.'
इस पूरे घटनाक्रम पर पंजाब में मुख्य विपक्षी दल शिरोमणी अकाली दल ने कहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू को मुख्यमंत्री बनने की जल्दी है, इसलिए वह सीएम अमरिंदर सिंह की बातें नहीं मान रहे हैं. हालांकि शिअद प्रवक्ता की ओर से जारी बयान में यह भी कहा गया है कि सिद्धू का मामला कांग्रेस का अंदरुनी है, इसलिए पार्टी उसपर कुछ ज्यादा नहीं कहेगी.
पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू निजी स्तर पर पाकिस्तान गए थे. वहां करतारपुर कॉरिकोडर की नींव रखे जाने वाले कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इस कार्य्रक्रम में सिद्धू ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की काफी तारीफ की थी. इसके अलावा खालिस्तान समर्थक आतंकी गोपाल चावला के साथ सिद्धू की तस्वीर मीडिया में आई थी, जिसपर काफी विवाद हो रहा है.