Showing posts with label Congress Sankalp Yatra. Show all posts
Showing posts with label Congress Sankalp Yatra. Show all posts

'शिवभक्त' राहुल गांधी बने 'नर्मदा भक्त'

 Narmada Bhakt Rahul Gandhiकुछ दिन पहले जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश का दौरा किया था तो उनके स्वागत में कई जगह 'रामभक्त राहुल गांधी'  के पोस्टर्स लगाए गए थे। वहीं जब राहुल गांधी ने कैलाश मानसरोवर की यात्रा करने के बाद अमेठी का दौरा किया था तो वहां 'शिवभक्त' राहुल गांधी के पोस्टर्स लगे थे। अब ताजा मामला मध्यप्रदेश के जबलपुर से आया है जहां एक पोस्टर में उन्हें 'नर्मदा भक्त'  बताया गया है।
राहुल गांधी अक्टूबर 6 को जबलपुर पहुंचकर नर्मदा नदी की आरती उतारी और मुरैना में गंगा सद्भावना यात्रा का बैनर थामकर अपना समर्थन जताया। कांग्रेस अध्यक्ष ने जबलपुर के ग्वारीघाट पर नर्मदा नदी की आरती की। इस दौरान राहुल गांधी के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया और महासचिव दीपक बावरिया भी थे।
कांग्रेस अध्यक्ष @RahulGandhi और मध्य प्रदेश कांग्रेस के अन्य नेतागण जबलपुर के पास ग्वारी घाट पर मां नर्मदा का पूजन करते हुए।
इसके बाद राहुल ने अब्दुल हमीद चौक से रोड शो शुरू किया। पार्टी ने यहां रोड शो मार्ग पर लगे पोस्टरों में उन्हें ‘नर्मदा भक्त’ के रूप में दिखाया गया है। आठ किलोमीटर लम्बा रोड शो मार्ग पूरी तरह बैनर-पोस्टरों से पटा हुआ है। बाद में राहुल गांधी मुरैना के लिए रवाना हुए जहां उन्होंने सत्याग्रहियों को संबोधित किया और गौमुख से गंगा की अविरलता व निर्मलता के लिए शुरू हुई गंगा सद्भावना यात्रा का समर्थन किया।
अवलोकन करें:--
गुजरात विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने जो हिन्दू नाम का चोला ओढ़ा है, आज तक नहीं उतारा।कभी शिव भक्त बन रहे हैं, तो कभी राम भक्त। हैरानी की बात यह है कि जो राहुल गाँधी मन्दिर जाने वालों को आरोपित करते नहीं थकते थे, आज कुर्सी की खातिर मन्दिर मन्दिर के चक्कर काट रहे हैं, अब इसे पाखण्ड नहीं कहा जाए, तो क्या नाम दिया जाए। दूसरे यह कि पहले राहुल तो क्या कांग्रेस को हिन्दुत्व की बात करने पर साम्प्रदायिकता नज़र आती थी। इतना ही नहीं, कोर्ट में लंबित अयोध्या में राममन्दिर मुद्दे पर पुरातत्व विभाग के तत्कालीन क्षेत्रीय निदेशक डॉ के.के.मोहम्मद के अनुसार खुदाई में मन्दिर के बहुत प्रमाण मिले थे, लेकिन कांग्रेस के सहयोग से वामपंथी इतिहासकारों ने सारे प्रमाण छुपाकर केवल एक ही खम्बा दिखाकर कोर्ट को धोखा दिया। यदि आज भी कोर्ट के समक्ष खुदाई में मिले सारे प्रमाण प्रस्तुत कर दिए जाएं, दुनियाँ की ताकत अयोध्या में मस्जिद नहीं राममन्दिर बनने से कोई नहीं रोक सकता।परन्तु कांग्रेस में विराजमान समस्त हिन्दू कुछ नहीं बोलते, विपरीत इसके मन्दिर मन्दिर जाने के विवाद पर राहुल के पक्ष में खड़े हो रहे हैं।
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
गुजरात विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने जो हिन्दू नाम का चोला ओढ़ा है, आज तक नहीं उतारा।कभी शिव भक्त ब.....

कुछ दिन पहले जब 17 सितंबर को राहुल गांधी ने भोपाल में रैली की थी, तब कैलाश मानसरोवर की यात्रा से लौट कर आए राहुल पोस्टरों में ‘शिवभक्त’ के रूप में नजर आए थे।