Showing posts with label Dr BR Ambedkar. Show all posts
Showing posts with label Dr BR Ambedkar. Show all posts

अमेरिका जाकर अल्पज्ञानी राहुल ने गाँधी-नेहरू से लेकर बोस तक को बना दिया NRI: कहा- दक्षिण अफ्रीका से शुरू हुआ स्वतंत्रता आंदोलन

                                                          न्यूयॉर्क में राहुल गाँधी का संबोधन
गजब का ज्ञान है राहुल गाँधी का। पक्की बात है जब तक कांग्रेस की अर्थी नहीं निकलेगी, कांग्रेस में परिवारभक्त होश में नहीं आएंगे। जिस व्यक्ति को अपने व्यक्तिगत परिवार का ज्ञान नहीं, वह भारत के इतिहास को ही नया आयाम देने में व्यस्त है। इसीलिए भाजपा कहती है राहुल गाँधी जितना बोलेंगे, भाजपा की जीत उतनी ही आसान होगी। आखिर कब तक परिवारभक्त राहुल गाँधी का बचाव करते रहेंगे? कोट पर जनेऊ पहनने वाले को क्या मालूम भारत का इतिहास? क्या ऐसे नेताओं के हाथ में देश की बागडोर दी सकती है? 
                                                                  साभार 

विदेश जाकर भारत के बारे में नकारात्मक बातें करने वाले कांग्रेस नेता राहुल गाँधी अब एक नए बयान के कारण चर्चा में आए हैं। उन्होंने अपने यूएस दौरे के दौरान न्यूयॉर्क में आयोजित कार्यक्रम में कहा है कि आधुनिक भारत के रचयिता NRI (विदेशों से लौटे भारतीय हैं जिन्होंने बाहरी दुनिया को देखा।)

राहुल गाँधी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े बड़े नेता महात्मा गाँधी, बीआर अंबेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल, जवाहरलाल नेहरू और सुभाष चंद्र बोस सब एनआरआई थे जो विदेशों से होकर भारत आए थे और जानते थे बाहरी दुनिया कैसी है।

कांग्रेस नेता कहते हैं, “महात्मा गाँधी एक एनआरआई थे। ऐसा कह सकते हैं कि भारत का स्वतंत्रता आंदोलन दक्षिण अफ्रीका से प्रांरभ हुआ। मेरे दादाजी नेहरू, अंबेडकर, सरदार पटेल, सुभाष चंद्र बोस सब NRI थे।”

राहुल गाँधी ने न्यूयॉर्क में संबोधन के दौरान कहा कि भारत फिलहाल दो विचारधाराओं के कारण संघर्ष कर रहा है। पहला कांग्रेस समर्थित दूसरी भाजपा और आरएसएस समर्थित। लेकिन कांग्रेस  के सिद्धांत और हमारी विचारधारा महात्मा गाँधी के विचारधारा से मेल खाती है जो एनआरआई थे और बहुत सुलझे हुए व्यक्ति थे।

भाजपा की विचारधारा पर राहुल बोले कि भारतीय जनता पार्टी के विचार महात्मा गाँधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे से मेल खाते है। वह हिंसक और गुस्सैल व्यक्ति है। साथ ही और जीवन की सच्चाई का सामना करने में असमर्थ है।

राहुल ने बालासोर रेल हादसे के बारे न्यूयॉर्क में बात की। वह बोले कि जब कांग्रेस के राज में रेल हादसे होते थे तो वो लोग अंग्रेजों पर दोष नहीं मढ़ते थे। लेकिन भाजपा-आरएसएस वाले तो कह देंगे कि 50 साल पहले कांग्रेस ने ऐसा किया था तो इसलिए ऐसा हो गया। कांग्रेस नेता ने आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में नफरत फैलाने के लिए कुछ संस्थाएँ जिम्मेदार हैं जिन्होंने लोकतंत्र को चलाने वाली संस्था पर कब्जा कर लिया है। 

तेलंगाना : ‘अगर अम्बेडकर जिन्दा होते तो मैं गोडसे की तरह उन्हें गोली मार देता’: हमारा प्रसाद, दलित नेता ने उन्हें बताया हिंदू विरोधी

          दलित नेता का डॉ अम्बेडकर के हिन्दू धर्म विरोधी होने का आरोप (चित्र साभार- @RSPraveenSwaero)
तेलंगाना से डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कह रहा है कि अगर आज अम्बेडकर जीवित होते तो वो उन्हें मार देता। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति का नाम हमारा प्रसाद बताया जा रहा है, जो राष्ट्रीय दलित सेना नाम के समूह का फाउंडर है। वीडियो जारी करने वाले व्यक्ति ने भीमराव अम्बेडकर पर हिन्दू धर्म विरोधी होने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने हमारा प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है।

इस वीडियो को गुरुवार (9 फरवरी 2023) को बहुजन समाज पार्टी (BSP) के नेता आरएस प्रवीण कुमार ने शेयर किया। वायरल वीडियो में दलित नेता हमारा प्रसाद के हाथों में भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर दिखाई दे रही है। वीडियो में आरोपित ने बेहद नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर अम्बेडकर जीवित होते तो वह नाथूराम गोडसे की तरह उन्हें गोली मार देता।

दलित नेता के मुताबिक, अम्बेडकर ने अपनी किताब ‘रीड्स इन हिंदुइज्म’ में हिन्दू भावनाओं का अपमान किया है। उन्होंने जो किताब लिखी है, वो गलत है। बसपा नेता प्रवीण ने इस वीडियो पर कार्रवाई की माँग करते हुए मुख्यमंत्री KCR पर तंज भी कसा।

बसपा नेता ने लिखा कि वो सिर्फ वोट लेने के लिए अम्बेडकर के नाम का जाप करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वीडियो जारी करने वाले हमारा प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर IPC की धारा 153- A और 505 (2) के तहत कार्रवाई हुई है।