Showing posts with label Sardar Vallabhbhai Patel. Show all posts
Showing posts with label Sardar Vallabhbhai Patel. Show all posts

अमेरिका जाकर अल्पज्ञानी राहुल ने गाँधी-नेहरू से लेकर बोस तक को बना दिया NRI: कहा- दक्षिण अफ्रीका से शुरू हुआ स्वतंत्रता आंदोलन

                                                          न्यूयॉर्क में राहुल गाँधी का संबोधन
गजब का ज्ञान है राहुल गाँधी का। पक्की बात है जब तक कांग्रेस की अर्थी नहीं निकलेगी, कांग्रेस में परिवारभक्त होश में नहीं आएंगे। जिस व्यक्ति को अपने व्यक्तिगत परिवार का ज्ञान नहीं, वह भारत के इतिहास को ही नया आयाम देने में व्यस्त है। इसीलिए भाजपा कहती है राहुल गाँधी जितना बोलेंगे, भाजपा की जीत उतनी ही आसान होगी। आखिर कब तक परिवारभक्त राहुल गाँधी का बचाव करते रहेंगे? कोट पर जनेऊ पहनने वाले को क्या मालूम भारत का इतिहास? क्या ऐसे नेताओं के हाथ में देश की बागडोर दी सकती है? 
                                                                  साभार 

विदेश जाकर भारत के बारे में नकारात्मक बातें करने वाले कांग्रेस नेता राहुल गाँधी अब एक नए बयान के कारण चर्चा में आए हैं। उन्होंने अपने यूएस दौरे के दौरान न्यूयॉर्क में आयोजित कार्यक्रम में कहा है कि आधुनिक भारत के रचयिता NRI (विदेशों से लौटे भारतीय हैं जिन्होंने बाहरी दुनिया को देखा।)

राहुल गाँधी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े बड़े नेता महात्मा गाँधी, बीआर अंबेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल, जवाहरलाल नेहरू और सुभाष चंद्र बोस सब एनआरआई थे जो विदेशों से होकर भारत आए थे और जानते थे बाहरी दुनिया कैसी है।

कांग्रेस नेता कहते हैं, “महात्मा गाँधी एक एनआरआई थे। ऐसा कह सकते हैं कि भारत का स्वतंत्रता आंदोलन दक्षिण अफ्रीका से प्रांरभ हुआ। मेरे दादाजी नेहरू, अंबेडकर, सरदार पटेल, सुभाष चंद्र बोस सब NRI थे।”

राहुल गाँधी ने न्यूयॉर्क में संबोधन के दौरान कहा कि भारत फिलहाल दो विचारधाराओं के कारण संघर्ष कर रहा है। पहला कांग्रेस समर्थित दूसरी भाजपा और आरएसएस समर्थित। लेकिन कांग्रेस  के सिद्धांत और हमारी विचारधारा महात्मा गाँधी के विचारधारा से मेल खाती है जो एनआरआई थे और बहुत सुलझे हुए व्यक्ति थे।

भाजपा की विचारधारा पर राहुल बोले कि भारतीय जनता पार्टी के विचार महात्मा गाँधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे से मेल खाते है। वह हिंसक और गुस्सैल व्यक्ति है। साथ ही और जीवन की सच्चाई का सामना करने में असमर्थ है।

राहुल ने बालासोर रेल हादसे के बारे न्यूयॉर्क में बात की। वह बोले कि जब कांग्रेस के राज में रेल हादसे होते थे तो वो लोग अंग्रेजों पर दोष नहीं मढ़ते थे। लेकिन भाजपा-आरएसएस वाले तो कह देंगे कि 50 साल पहले कांग्रेस ने ऐसा किया था तो इसलिए ऐसा हो गया। कांग्रेस नेता ने आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में नफरत फैलाने के लिए कुछ संस्थाएँ जिम्मेदार हैं जिन्होंने लोकतंत्र को चलाने वाली संस्था पर कब्जा कर लिया है। 

‘हे राम’ में गाँधी हत्याकांड : ‘जीवित नाथूराम गोडसे ही नहीं, उसकी लाश और राख तक से डर गई थी नेहरू सरकार’: प्रखर श्रीवास्तव

              पत्रकार प्रखर श्रीवास्तव की पुस्तक 'हे राम: गाँधी हत्याकांड की प्रामाणिक पड़ताल' का हुआ विमोचन
दिल्ली के लोधी गार्डन्स में स्थित ‘इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC)’ में शनिवार (28 जनवरी, 2023) को ‘जनसभा’ पब्लिकेशन के बैनर तले प्रखर श्रीवास्तव की पुस्तक ‘हे राम: गाँधी हत्याकांड की प्रामाणिक पड़ताल’ का विमोचन हुआ, जिसमें वरिष्ठ इतिहासकार मीनाक्षी जैन और ‘Zee News’ के कंसल्टिंग एडिटर दीपक चौरसिया भी मौजूद रहे। इस दौरान पुस्तक के लेखक प्रखर श्रीवास्तव ने बताया कि कैसे उस समय की कांग्रेस सरकार महात्मा गाँधी को बचाने में नाकाम रही। 
शंका उन लोगों की शिक्षा पर होती है, जो गोडसे को पहला आतंकवादी कहते हैं। उन अशिक्षित हुए शिक्षित पागल लोगों को इतना भी नहीं मालूम कि महात्मा गाँधी से पहले हत्या हुई थी राजपाल की, और राजपाल से पहले हत्या हुई थी स्वामी श्रद्धानन्द की और इन दोनों की हत्या करने वाले मुस्लिम थे और इन हत्यारों के बचाव में गाँधी खड़े हुए थे, यही वजह है कि अज्ञानी हुई शिक्षित गाँधी के नाम की माला जपते हैं। 
गोडसे द्वारा गोली मारे के 40 मिनट तक गाँधी जीवित थे, क्या कारण था कि अति निकट विल्लिंग्टन वर्तमान डॉ राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल क्यों नहीं ले जाया गया? क्या तत्कालीन कांग्रेस नेतृत्व भी अंदरखाने गाँधी के विरुद्ध था? वास्तव में तत्कालीन कांग्रेस नेतृत्व गोडसे से इतना भवभीत था कि माइक(विश्व रिकॉर्ड है, जब किसी आरोपी को माइक से बयान पढ़ने की कोर्ट ने इजाजत दी) से पढ़कर गोडसे के कोर्ट में दर्ज 150 बयानों को सार्वजनिक होने पर क्यों प्रतिबन्ध लगाया था? 

प्रखर श्रीवास्तव ने इस दौरान उपस्थित लोगों से कहा कि गाँधी हत्याकांड में फ़िल्म स्टार पृथ्वीराज कपूर को फँसाने की कोशिश क्यों हुई थी और गाँधी की वो करीबी महिला कौन थी, जो गोडसे को गाँधी के बारे में सारी जानकारी देती थी – इस संबंध में और अधिक जानने के लिए आपको ये पुस्तक पढ़नी चाहिए। उन्होंने बताया कि महात्मा गाँधी के शिष्य जवाहरलाल नेहरू और सरदार वल्लभभाई पटेल सरकार में होने के बावजूद उन्हें सुरक्षा देने में नाकाम रहे। 

इस दौरान उन्होंने महात्मा गाँधी की हत्या के बाद हुए चितपावन ब्राह्मणों के नरसंहार की भी बात की और बताया कि कैसे वीर विनायक दामोदर सावरकर के भाई नारायण सावरकर की भीड़ ने हत्या कर दी। नारायण सावरकर स्वतंत्रता सेनानी थे। प्रखर श्रीवास्तव ने बताया कि न सिर्फ जीते-जी नाथूराम गोडसे से तत्कालीन कांग्रेस सरकार डरी हुई थी, बल्कि उसकी लाश और राख से भी वो डर गई थी। नाथूराम गोडसे का अंतिम संस्कार जेल में ही कर दिया गया था।

पद्मश्री मीनाक्षी जैन ने इस दौरान बताया कि कैसे भारत सरकार ने पहले आरसी मजूमदार को स्वतंत्रता संग्राम इतिहास लिखने का काम दिया था, लेकिन बाद में एक ऐसे व्यक्ति को चुन लिया गया जिनके रिसर्च का फिल्ड इतिहास का ये काल था ही नहीं। कार्यक्रम में मौजूद तांत्या टोपे के वंशज पराग टोपे ने इस दौरान ध्यान दिलाया कि कैसे भारत के हर जगह का इतिहास जुबानी रूप से एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक आता रहा है।