Showing posts with label Hindu women. Show all posts
Showing posts with label Hindu women. Show all posts

नग्न ननों और हिन्दू महिलाओं के साथ पादरियों की तस्वीरें-वीडियो: कन्वेंट स्कूलों में छात्राएँ भी निशाना

कैथोलिक पादरियों की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल, ननों के साथ दिखे
एक बार फिर से भारत में पादरियों के सेक्स स्कैंडल का खुलासा हुआ है। कैथोलिक पादरियों की ननों और हिन्दू महिलाओं के साथ आपत्तिजनक अवस्था में तस्वीरें सामने आई हैं। ये तस्वीरें भारत में पोप के प्रतिनिधि और बॉम्बे के कार्डिनल-आर्कबिशप ओसवाल्ड ग्रेसियस को भी दिखाई गई हैं। ‘एसोसिएशन ऑफ कन्सर्न्ड कैथोलिक्स (AOCC)’ ने चेताया है कि इन पॉर्नोग्राफिक तस्वीरों को अंतरराष्ट्रीय मीडिया को दे दिया जाएगा, अगर पोप ने कार्रवाई नहीं की तो।

इन तस्वीरों में कई नन भी नंगी दिख रही हैं। 14 अप्रैल, 2023 को AOCC ने ग्रेसियस के सामने ये तस्वीरें रखी थीं और 29 अप्रैल को फॉलोअप मेल भेजा था। 9 मई को भेजे गए ईमेल में AOCC ने कहा कि उनके पास हिन्दू लड़कियों को निशाना बनाए जाने के सबूत भी हैं। हिन्दू लड़कियों की नग्न तस्वीरें भी हैं, जो इन पादिरयों ने ली थीं। उन्होंने कहा कि वो इन तस्वीरों को जाँच के लिए ‘राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW)’ को सौंपेंगे।

साथ ही संगठन ने कहा कि पादरियों के साथ हिन्दू लड़कियों की नग्न तस्वीरें-वीडियोज के अलावा कई अश्लील चैट्स भी उसके पास हैं, जिन्हें ‘बजरंग दल’ को सौंप दिया जाएगा। अधिकतर तस्वीरों में ननों और चर्च में काम करने वाली महिलाओं के साथ पादरियों के अश्लील रिश्ते सामने आए हैं। एक पादरी तो ननों को लेकर कश्मीर में हनीमून मनाने भी गया। नागपुर के ऑर्डर्स स्कूल में ट्रांसफर कर दिए गए पादरी अरुण बेबी जॉन पर भी औरंगाबाद के MSFS स्कूल के प्रधानाध्यापक रहते शिक्षिकाओं और ननों से यौन संबंध बनाने के आरोप हैं।

 इसी तरह दिल्ली के फ्रांसिस डिसेल्स स्कूल के एंथोनी अमलडॉस पर छात्रों तक से यौन संबंध बनाने के आरोप हैं। इसी तरह कई मिशनरी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों पर ऐसे आरोप लगे हैं। इनमें ब्लैकमेल से लेकर कवर-अप तक के आरोप हैं। 1987 से अब तक भारत में 24 ननों की आत्महत्या की खबरें सामने आई हैं, लेकिन वेटिकन इनकी जाँच नहीं कराता। ननों को बहला-फुसला कर भी उनके साथ सेक्स की खबरें सामने आती रहती हैं।


उत्तर प्रदेश : ‘हिन्दुओ, औकात में रहो! तुम्हारी महिलाएँ हमारी हरम का हिस्सा थीं, दासी थीं’: अदनान खान, नेता समाजवादी पार्टी

सपा यूथ विंग का विधानसभा अध्यक्ष अदनान खान

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के एक नेता का आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट वायरल हो रहा है। उक्त फेसबुक पोस्ट आंबेडकर नगर के टांडा विधानसभा क्षेत्र में सपा यूथ विंग के विधानसभा अध्यक्ष अदनान खान का है, जिसमें हिन्दुओं को धमकी दी गई है। आंबेडकर नगर पुलिस ने जानकारी दी है कि सन्दर्भित प्रकरण के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है और अभियुक्त को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

2017 में योगी सरकार आने से पूर्व हिन्दुओं को अपने तीज-त्यौहार मनाने की इतनी स्वतंत्रता नहीं थी, जितनी आज है। होती भी क्यों, जब निहत्ते रामभक्तों पर जो पार्टी गोली चलाती हो, वह अपनी कुर्सी की खातिर अपने वोटबैंक को खुश रखने के लिए पिछली सरकारें कुछ भी कर सकती थीं। उत्तर प्रदेश के कुछ लोगों से आने वाले चुनावों पर उनकी राय जानने का प्रयास किया। पार्टी की विचारधारा अलग है, लेकिन हिन्दुत्व और तीज-त्यौहारों के हिसाब से योगी की सरकार ही बननी चाहिए। 

अदनान खान ने 70 लोगों को टैग करते हुए अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा था, “हिन्दुओं, अपनी औकात में रहो। कल बसखारी में जो भारत-मिलाप में चिल्ला-चिल्ला के उड़ रहे हो लाउडस्पीकर साउंड लगा कर। आने दो अखिलेश भैया को, सब अंदर हो जाएगा। तब योगी घंटी बजाएगा। हिन्दू औरतें हमारी हरम का हिस्सा थीं, हमारी दासी थीं। जानवरों को पूजने वाले जानवर ही रहेंगे। जय समाजवाद। जय अखिलेश यादव ज़िंदाबाद। 22 में बाइसिकिल। मुलायम ज़िंदाबाद।”

हालाँकि, इस फेसबुक पोस्ट के वायरल होने के बाद अदनान खान ने इसे लिखे जाने से इनकार किया है। उसने आंबेडकर नगर पुलिस अधीक्षक को लिखे गए पत्र में कहा है कि 21-22 अक्टूबर, 2021 को उसकी फेसबुक आईडी हैक हो गई थी। उसने बताया है कि 22 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे जैसे ही उसे इसका पता चला, उसने पासवर्ड रिसेट कर के इस पोस्ट को डिलीट किया। उसने उलटा आरोप लगाया है कि कुछ लोग उस पोस्ट का स्क्रीनशॉट फैला कर माहौल खराब कर सकते हैं।

                                  ‘आईडी हैक हो गई थी’ – सपा नेता अदनान खान का नया दावा

एक अन्य फेसबुक पोस्ट में उसने लिखा, “मेरे फेसबुक अकाउंट से कुछ शरारती तत्वों द्वारा कुछ आपत्तिजनक पोस्ट किए जा रहे थे। असुविधा क लिए खेद है। आगे से ऐसी स्थिति या शिकायत का मौका नहीं उत्पन्न होगा।” अदनान खान ने अपने फेसबुक हैंडल पर सपा की लाल टोपी पहने तस्वीरें भी लगा रखी हैं। एक तस्वीर में वो पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ भी दिख रहा है।

वो क्षेत्र में अदनान खान ‘अद्दू’ के नाम से जाना जाता है, जो कई दिनों से अखिलेश यादव के संपर्क में रहा है। उसे अक्टूबर 2020 में ‘समाजवादी युवजन सभा’ का टांडा विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया था। जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न यादव ‘बब्लू’ ने उसकी नियुक्ति की थी। उसे बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी भी दी गई थी। आंबेडकर नगर क्षेत्र में ही बसखारी प्रखंड आता है, जहाँ का वो रहने वाला है।