Showing posts with label Malala Yousufzai. Show all posts
Showing posts with label Malala Yousufzai. Show all posts

तालिबान की गोली खाने वाली नोबल पुरस्कार विजेता मलाला युसुफजई ने अफगानिस्तान में तालिबानी आतंक पर साधी चुप्पी, क्यों?

अफगानिस्तान सरकार का समापन अब कभी भी हो सकता है। चारों तरफ से घिरे बेबस अफगानी राष्ट्रपति ने तालिबान को संधिप्रस्ताव भेजा है। सीधा मतलब यह कि अब सरकार लाचार है और मुकाबले में असमर्थ है। अफगान सेना का मनोबल टूट चुका है, वह किसी भी समय सरेंडर को तैयार है। जाहिर है अफगान सरकार चारों ओर से घिर चुकी है, तालिबान के पास अब केवल काबुल कब्जाना बाकी है। राष्ट्रपति अपने विशेष विमान से कब देश छोड़ भागें, कहना मुश्किल है। बहुत संभव है कि आज की रात सरकार के लिए आखिरी रात साबित हो।

अफगानिस्तान में तालिबानी आतंकी एक के बाद एक प्रांतों पर कब्जा करते जा रहे हैं। लेकिन तालिबान के खिलाफ हमेशा मुखर होकर अपनी आवाज उठाने वाली शांति की नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला युसुफजई अफगानिस्तान में आतंकवादी संगठन के बढ़ते हमले पर एकदम चुप्पी साधे हुए हैं। तालिबान के अमानवीय हमलों का विरोध करना और उस पर रोना तो छोड़िए एक फुसफुसाहट तक नहीं नजर आ रही है।

अफगानिस्तान में तालिबान के हमले तेज होते जा रहे हैं। उसने अब तक 10 से अधिक प्रांतीय राजधानियों को अपने कब्जे में ले लिया है। तालिबानियों की क्रूर हिंसा के कारण लोग सामूहिक रूप से विस्थापन के लिए मजबूर हैं। लेकिन पाकिस्तान की मलाला युसुफजई उनके पड़ोसी देश में क्या हो रहा है उससे पूरी तरह से बेपरवाह हैं।

अफगानिस्तान में पूरी तरह से अराजकता का साम्राज्य फैल गया है। तालिबान लगातार वहाँ की लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को उखाड़ फेंकने और अपने प्रतिगामी इस्लामी शासन को स्थापित करने की धमकी दे रहा है। लेकिन नोबेल पुरस्कार विजेता को अब तक इस हिंसा की निंदा करना तक उचित नहीं लगा। खास बात यह है कि मलाला ट्विटर सहित तमाम सोशल मीडिया काफी सक्रिय रहती हैं। बावजूद इसके तालिबानी आतंक पर उन्होंने एक भी पोस्ट नहीं किया है।

खास बात यह है कि ये वही मलाला हैं, जिन्हें अक्टूबर 2012 में पाकिस्तान की स्वात घाटी में महिलाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने पर तालिबान ने गोली मारी थी। गंभीर रूप से घायल हालत में उन्हें पहले पाकिस्तान के आर्मी अस्पताल में ले जाया गया औऱ फिर वहाँ से यूके रेफर किया। वहाँ इलाज के बाद वह चमत्कारिक रूप से ठीक हो गई थीं।

कंधार पर कब्ज़ा 

रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबानी आतंकियों ने अफगानिस्तान में गुरुवार (12 अगस्त 2021) रात एक और प्रांतीय राजधानी कंधार पर कब्जा कर लिया था। कंधार अफगानिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है और देश की 34 में से 12वीं प्रांतीय राजधानी भी है।

इससे पहले 11 अगस्त को तालिबानी आतंकियों ने अफगान के कुंदुज प्रांत के अधिकतर हिस्से पर कब्जा जमा लिया था। यहीं के कुंदुज एयरपोर्ट पर भारतीय वायु सेना द्वारा अफगान सेना को गिफ्ट किया गया Mi-35 हिंद अटैक हेलिकॉप्टर था, जिसे तालिबानी आतंकियों ने अपने कब्जे में ले लिया था। एमआई-35 को रूस द्वारा डिजाइन किया गया था।

अफगानिस्तान में तालिबान कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब काबुल से मात्र 50 किलोमीटर की दूरी पर ही है। इसके बाद ही तालिबान द्वारा मुल्क में पूर्ण कब्जा करने की आशंकाएँ बढ़ गई हैं।

तालिबान के आतंक पर समस्त मुस्लिम देशों ने साधी चुप्पी, क्यों?

18 साल सुरक्षा देने के बावजूद अमेरिका, न तो तालिबानियों का सफ़ाया कर पाया, और न ही अफगानिस्तान को आंतरिक रूप से सुरक्षित कर पाया। यह करने में पहले रूस भी नाकाम साबित हुआ, और आरम्भ में तेजी दिखाने के बाद में अमेरिका ने भी कुछ खास करना छोड़ दिया। भारत जैसे देश ने सैकड़ों करोड़ डॉलर अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण में लगा दिए। अब घाटे में भारत ही रहे तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए। अफगानी सरकार आखिरी सांस ले रही है, तालिबानियों की क्रूरता से भयभीत लोग देशभर से काबुल भाग आए हैं, मैदानों और बागों में पड़े हैं। मौत का शिकंजा यहां भी चारों ओर से कड़ा होता जा रहा है।

दुनिया में 56 इस्लामिक देश हैं। सभी चुपचाप बैठे हुए निर्दोष अफगानियों पर कोड़े बरसते देख रहे हैं, अपने भाइयों के गले काटे जाते देख रहे हैं। पाकिस्तान और तुर्की तो खैर तालिबानियों के आका हैं ही, बाकी देशों को अपने मुस्लिम भाइयों को बचाने में कोई रुचि नहीं। भारत सहित दुनिया का कोई मुस्लिम नेता आतंकी तालिबानियों के ख़िलाफ़ एक लफ़्ज बोलने को तैयार नहीं। वे सब चाहते हैं कि जिस ईसाई अमेरिका को वे गालियाँ देते आए हैं, वही अफगानिस्तान को बचाए। अजीब फलसफ़ा है अपने बिरादरों के लिए।

इस्लामिक जगत की सहानुभूति हमेशा लादेन, बगदादी, जवाहिरी आदि की कम्पनी से रही है। इराक या ईरान हो, लेबनान, सीरिया या सूडान; ये आतंकी मार तो मुसलमानों को ही रहे हैं। इस्लामिक जगत अपने कईं देशों में तो पश्चिमी संस्कृति ले आया है, लेकिन भारतीय उपमहाद्वीप में कट्टरवादियों के साथ खड़ा दिखाई देता है। पाकिस्तान की आईएसआई तालिबान को प्रशिक्षण देती है, तुर्की हथियार देता है, वित्तपोषण करता है। आपको याद हो तो बताइए , हमने तो कभी भारत के मुस्लिम नेताओं को हाफिज, लादेन, तालिबान आदि की भर्त्सना करते हुए नहीं देखा। कश्मीर के मसले पर भी मुस्लिम नेता चुप रहते हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है, अच्छी बात नहीं है। 

त्राहि त्राहि मची है, इस्लामिक देश अफगानियों को अकेला छोड़ कर बांसुरी बजा रहे हैं। इंसानियत चौराहों पर पड़ी हुई सिसक रही है। चारों तरफ हाहाकार सुनाई दे रहा है। मानवता के पतन की इस संध्या में बेकसूर अफगानी जनता द्रौपदी की तरह टकटकी लगाए आकाश की ओर अपलक निहार रही है। आकाश में घोर अंधकार है, सर्वत्र निराशा छाई है।

मलाला यूसुफजई की वेबसाइट पर भारत का गलत नक्शा: जम्मू कश्मीर और अरुणाचल को दिखाया विवादित इलाका

मलाला यूसफजई, अरुणाचल, कश्मीर
मूल रूप से पाकिस्तान की मलाला यूसुफजई फ़िलहाल ब्रिटेन और कनाडा में रहती हैं। कनाडा ने उन्हें मानद नागरिकता भी दी हुई है। मलाला अक्सर विभिन्न मुद्दों पर अपना भारत विरोधी रवैया प्रदर्शित करती रहती हैं। अब उनकी वेबसाइट पर भारत का नक्शा ग़लत दिखाए जाने का मामला उठाया जाना चाहिए। जम्मू कश्मीर को मलाला भारत का अंग नहीं मानती, साथ ही अरुणाचल प्रदेश को भी विवादित मानती है।
क्या मलाला पाकिस्तान शासकों की भांति जम्मू कश्मीर का रोना रोकर शायद वापस पाकिस्तान जाने की भूमिका बना रही हैं? मलाला द्वारा जम्मू कश्मीर को विवादित बताना कोई नई बात नहीं, क्योकि पाकिस्तान में जो स्कूलों में यही बातें पढ़ाई जाती हैं, जो ये बोल रही है। आखिर अपनी बेसिक शिक्षा तो पाकिस्तान में ही ली है, फिर उस शिक्षा को नज़रअंदाज़ कैसे करे, यह इसकी मजबूरी है, कोई सच्चाई नहीं। दूसरे, इस तरह के विवाद उठाकर पाकिस्तान और इसके समर्थक देशों की सुर्ख़ियों में आने का भी प्रयास हो सकता है। क्या मलाला इतनी विद्वान हो गयी है कि दूसरे देश के हिस्से को अपने देश यानि पाकिस्तान का दिखाने का साहस कर रही है?
मलाला यूसुफजई की वेबसाइट पर जाएँगे तो पाएँगे कि इसके भारत वाले हिस्से में देश का जो नक्शा बना हुआ है, वो कहीं से भी भारत सरकार द्वारा मान्य नक़्शे के अनुरूप नहीं है। और न ही ये संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रदर्शित किए जाने वाले नक़्शे पर आधारित है। मलाला की वेबसाइट पर लद्दाख को छोड़ कर लगभग पूरे जम्मू कश्मीर को ही बाकी भारत से अलग रंग में दिखाया गया है और उसे विवादित माना गया है।
जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों पर पाकिस्तान का अवैध कब्जा है। इनमें से कुछ हिस्सा उसने चीन को दे रखा है। वहीं लद्दाख का हिस्सा अक्साई चीन है, जिस पर चीन ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। मलाला की वेबसाइट पर इन इलाक़ों को तो भारत का न बता कर विवादित बताया ही गया है, साथ ही जम्मू कश्मीर के जिस हिस्से पर अवैध कब्ज़ा नहीं है और भारत द्वारा प्रशासित है, उसे भी विवादित की कैटेगरी में डाला गया है।
मलाला यूसुफजई की वेबसाइट पर भारत का ग़लत नक्शा
साथ ही अरुणाचल प्रदेश को भी बिना कारण विवादित दिखा दिया गया है। चीन ने 1951 में तिब्बत पर अवैध कब्जा किया था। सरदार पटेल द्वारा आगाह किए जाने के बावजूद जवाहर लाल नेहरू ने तिब्बत समस्या पर ध्यान नहीं दिया था। तभी से चीन अरुणाचल प्रदेश को तिब्बत का हिस्सा मानता आ रहा है। कुछ ऐसा ही कर के मलाला ने भी एक तरह से चीन के अजेंडे को आगे बढ़ाया है। भारत-चीन तनाव के बीच इस नक़्शे को लेकर सवाल उठना निश्चित है।
अपनी वेबसाइट पर जम्मू कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश को शेष भारत से भिन्न दिखाने वाली मलाला यूसुफजई जम्मू कश्मीर मुद्दे पर भारतीय सेना को भी भला-बुरा कह चुकी हैं। इससे पहले मलाला युसुफ़ज़ई ने किसी काल्पनिक कश्मीरी लड़की से संवाद कर उसके हवाले से कह दिया था कि जम्मू-कश्मीर में सेना की पदचाप सुनाई देने से डर का माहौल है, यह चर्चा का विषय है। उन्होंने कहा था कि भारतीय सेना की वजह से बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे।
सितम्बर 2019 में मलाला मलाला यूसुफजई ने एक के बाद एक 7 ट्वीट्स कर के लिखा था कि उन्होंने पिछले कुछ दिनों में ऐसे लोगों से बात की हैं, जो कश्मीर में रह रहे हैं या फिर वहाँ कार्यरत हैं। इनमें छात्र, पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता, वकील शामिल हैं। मलाला ने लिखा कि वह कश्मीर की लड़कियों से सीधे बातचीत करना चाहती थीं। उन्होंने ‘कम्युनिकेशन ब्लैकआउट’ का हवाला देकर लिखा था कि लोगों से बात करने में काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। मलाला ने आरोप लगाया कि कश्मीर को दुनिया से अलग-थलग कर दिया गया है और उनकी आवाज़ बाहर नहीं जाने दी जा रही।