Showing posts with label Mirage 2000. Show all posts
Showing posts with label Mirage 2000. Show all posts

"अल्लाह हमें बचाएं" : पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने कहा

Air Strike से खौफ में पाकिस्तान, पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने कहा- अल्लाह हमें बचाएं
पाकिस्तान स्थित आतंकी शिविर पर भारतीय वायुसेना की तरफ से एयर स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज शरीफ ने ट्विटर के जरिए अपने पिता की बात सामने रखी जो फिलहाल कोट लखपत जेल में बंद हैं। मरियम नवाज ने ट्वीट किया है कि मैं अपने पिता नवाज शरीफ से मिलकर आ रही हूं। वे इस हमले के बाद काफी चिंतित हैं। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा की है. साथ में उन्होंने पाकिस्तान और पाकिस्तानियों की सुरक्षा की कामना की है। 
एक के बाद एक ट्वीट के जरिए मरियम नवाज ने कहा कि पाकिस्तान कुदरत का तोहफा है. अल्लाह इस मुल्क और यहां रहने वाले लोगों की रक्षा करें। 
25 फरवरी की देर रात (26 तारीख) को भारतीय वायुसेना के जवानों ने मिराज-2000 से सीमापार कर बालाकोट स्थित आतंकी शिविरों को निशाना बनाया। इस हमले को सुबह करीब 3.45 बजे अंजाम दिया गया। माना जा रहा है कि आतंकी शिविर पूरी तरह ध्वस्त हो गया है और इस हमले में कम से कम 300 आतंकी मारे गए हैं। 
इधर पाकिस्तान एयर फोर्स की तरफ से बयान जारी कर कहा गया कि भारतीय एयरफोर्स के जवान LoC को पार किए थे जिसके बाद उन्हें पाकिस्तान एयर फोर्स ने चैलेंज किया।चैलेंज मिलने के बाद भारतीय एयरफोर्स के जवान वापस लौट गए। 
Just met MNS at Kotlakhpat jail. He was deeply concerned over & strongly condemned the Indian aircrafts intrusion across LOC
Said ‘اللّہ وطن عزیز کی حفاظت فرمائے اور پاکستان پر کبھی کوئی آنچ نہ آئے۔ آمین’
Pakistan is the biggest blessing we have. May Allah SWT bless and protect Pakistan, our beloved country, our Motherland, our Homeland.
Pakistan Zindabad hamesha 🇵🇰
जम्मू कश्मीर में पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी कैंपों पर भारतीय वायुसेना द्वारा किए गए हमले को 'मिराज 2000' ने अंजाम दिया। ये हमला वायुसेना के फाइटर, जेट और मिड रिफ्यूलर द्वारा किया गया। इस पूरे हमले के बारे में वायुसेना के अधिकारियों ने एनएसए अजीत डोवाल और पीएम मोदी को पहले ही जानकारी दे दी थी। वायुसेना ने अपने एक एक कदम के बारे में प्रजेंटेशन के माध्यम से एनएसए और पीएम को बताया था. फरवरी 26 सुबह इस ऑपरेशन की शुरुआत के लिए वायुसेना के लड़ाकू विमान मिराज 2000 ने ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी। वायुसेना के अर्ली वॉर्निंग जेट विमानों ने पंजाब के बठिंडा एयरबेस से उड़ान भरी। 
अवलोकन करें:-
इस वेबसाइट का परिचय

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
भारतीय सेना की ओर से गुजरात के कच्छ में नष्ट किए गए पाकिस्तानी जासूसी ड्रोन को लेकर नया खुलासा हुआ है। भारतीय सेना ....

पुलवामा हमले के 12 दिन,,,
1--2 दिन के अंदर हमले के मास्टरमाइंड समेत तीन आतंकियों को मार गिराया गया था,,
2--बार्डर कर 200%बढ़ा दिया गया था,,
3--पाकिस्तान से #मोस्ट फेवर्ड नेशन का ख़िताब वापस ले लिया गया था,,
4--छठे दिन जल समझौता रद्द कर दिया गया था,,
5--आठवें दिन राजस्थान रैली में कहा कि हिन्द की फ़ौज और माँ भवानी पर भरोसा रखें,
6--ग्याहरवें दिन यानी कल शहीदों को स्मारक बनाकर समर्पित किया,,

7--और आज बारहवें दिन 12 कैम्प और 300 से ज्यादा आतंकवादियों को जहन्नुम का टिकट पकड़ा दिया, आदि 
जिस 'मिराज-2000' ने पाकिस्तान में मचाई तबाही, पढ़िए उसकी 10 खूबियां'मिराज-2000' की 10 खूबियां
- भारतीय सेना के पास मौजूद मिराज-2000 विमान एक सीट वाला फाइटर जेट है। इसका निर्माण 'डसॉल्ट मिराज एविशन' ने किया है। मिराज- 2000 फाइटर जेट को 1980 के दशक में फ्रांस से खरीदा गया था। 
- यह विमान एक घंटे में 2495 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है। मिराज एक फ्रेंच बहुउपयोगी फोर्थ जेनरेशन का सिंगल इंजन लड़ाकू विमान है। 
- भारतीय वायु सेना के पास 50 'मिराज-2000' हैं. इस हमले में एयरफोर्स ने 12 विमानों का इस्तेमाल किया है। पिछले दिनों भारतीय सरकार ने इन विमानों के अपग्रेडेशन के लिए फ्रांस की डसॉल्ट एविएशन के साथ करार किया था, जिसके तहत कुछ विमानों का अपग्रेडेशन हो गया. अपग्रेडशन के बाद ये विमान पहले से ज्यादा ताकतवर हो गए हैं। 
- दुनिया के सबसे अच्छे लड़ाकू विमानों की लिस्ट में 'मिराज-2000' दसवें नंबर पर है। इसकी पहली उड़ान 10 मार्च 1978 को हुई थी। 
- यह विमान जमीन पर भारी बमबारी करने के साथ ही हवा में मौजूद दूसरे प्लेन्स को भी निशाना बनाने में सक्षम है। 21 मई, 2015 को मिराज-2000 दिल्ली के पास यमुना एक्सप्रेस वे पर लैंड कराया गया। इसे आपातकालिन स्थिति में राष्ट्रीय राजमार्गों को रनवे की तरह इस्तेमाल किया जा सके, इसलिए इस ड्रिल को मिराज से अंजाम दिया गया था। 
- फ्रांस की कंपनी की तरफ से बनाए गए मिराज-2000 हर तरह के मौसम में उड़ान भरने में सक्षम है। 
- 'मिराज-2000' बेहद तेज गति से कम ऊंचाई पर उड़ते हुए जमीन पर मौजूद दुश्मन के ठिकानों पर बमबारी कर सकता है। 
- 'मिराज-2000' एक बार में 17 हजार किलोग्राम भार ले जाने में सक्षम है। 
- इसकी रेंज 1480 किमी है यानी एक बार में 1480 किमी दूर तक दुश्मन के ठिकानों पर बमबारी कर सकता है. डसॉल्ट मिराज 2000  हवा से सतह पर मिसाइल और हथियार से हमला करने के साथ-साथ लेजर गाइडेड बम (LGB) दागने में भी सक्षम है। 
- 1999 में करगिल युद्ध के दौरान मिराज-2000 ने अहम भूमिका निभाई थी और दुश्मन को नेस्तनाबूद कर दिया था।  करगिल की लड़ाई में मिराज ने दुश्मन के ठिकानों पर लेजर गाइडेड बम दागे थे, जिससे अहम बंकरों को ध्वस्त कर दिया गया था। यह लड़ाकू विमान फ्रांसिसी एयरफोर्स के साथ भारतीय वायुसेना, युनाइटेड अरब अमीरात एयरफोर्स और चीनी रिपब्लिक वायुसेना के बेड़े में भी शामिल है। (एजेंसीज इनपुट्स)

पाकिस्तान ने स्वीकार भारतीय फाइटर प्लेन ने क्रॉस की LOC, तबाही पर साधी चुप्पी

पाकिस्तान ने स्वीकार भारतीय फाइटर प्लेन ने क्रॉस की LOC, तबाही पर साधी चुप्पी
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर 
भारतीय एयरफोर्स ने LOC को क्रॉस करके जैश ए मोहम्मद के कई ट्रेनिंग कैंप को तबाह कर दिया है. पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने भी ट्वीट कर भारतीय एयरफोर्स के LOC क्रॉस करने की बात कबूल की है. हालांकि पाकिस्तान ने तबाही पर चुप्पी साध ली है. भारतीय सेना की ओर से इस पर अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है. पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने ट्वीट कर कहा, 'भारतीय वायुसेना ने मुजफ्फराबाद सेक्टर से LOC क्रॉस करने की कोशिश की. पाकिस्तानी सेना की ओर से समय रहते जवाबी कार्रवाई किया गया. इस घटना में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है.'
वहीं भारतीय सेना से जुड़े सूत्रों का कहना है कि भारतीय वायुसेना ने 12 'मिराज 2000' (Mirage 2000) फाइटर प्लेन LOC क्रॉस करके पाकिस्तानी सीमा में दाखिल हुए और ताबड़तोड़ 1000 से ज्यादा बम गिराए. इस कार्रवाई में जैश ए मोहम्मद के कई ट्रेनिंग कैंप तबाह हो गए हैं. बताया जा रहा है कि पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान ने आतंकियों के कैंप को भारतीय सीमा से पीछे कर लिया था, जिसके चलते भारतीय वायुसेना ने फाइटर प्लेन की मदद से उन्हें तबाह किया है.
IAF
गौर करने वाली बात यह है कि भारतीय वायुसेना ने केवल आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की है. इसमें पाकिस्तानी सेना या वहां के आम नागरिक को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया गया है.
पुलवामा में आतंकी हमले में CRPF के 40 जवान शहीद हो गए थे. इसके बाद पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड को मार गिराने के दौरान हुए ऑपरेशन में भी पांच जवान शहीद हुए थे. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ तौर से कहा था कि सेना के पास कार्रवाई करने की पूरी छूट है.
पाकिस्तान सेना को भनक तक नहीं लगी और भारतीय सेना ने इस हमले को अंजाम दे दिया। पाकिस्तान को भारत की ऐसी कार्रवाई की आशंका जरूर थी, लेकिन बीती रात उसे मौका नहीं मिला।
श्रीनगर से 40 किमी दूर है चकौटी, यहां जैश का कंट्रोल रूम था, जिसे अल्फा 3 कहा जाता है। यह कंट्रोल रूम पूरी तरह तबाह हो गया है।
ये विमान 80 के दशक में फ्रांस से खरीदे गए थे और हाल ही में भारतीय सेना ने इन्हें अपग्रेड किया था।
अवलोकन करें:-
इस वेबसाइट का परिचय

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
पुलवामा आतंकी हमले का बदला देते हुए भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान में घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के कैंपों पर हमले किए है.....

इस्लामाबाद में भी सुने गए धमाके की आवाज़ें 
26 February 2019

  • 09:45 AM
    कुल 21 मिनट तक बरसाए बम
    - मुजफ्फराबाद में 7 मिनट (3.48 बजे से 3.55 बजे तक)
    - चकौटी में 6 मिनट (3.58 बजे से 3.55 बजे तक)
    - बालाकोट में 8 मिनट तक बम गिराए
  • 09:42 AM
    राहुल गांधी का ट्वीट, मैं वायु सेना के पायलटों को सैल्यूट करता हूं।
  • 09:39 AM
    पठानकोट एयरबेस से उड़ान भरी थी भारतीय लड़ाकू विमानों ने
  • 09:36 AM
  • 09:34 AM
     पाकिस्तान यदि किसी तरह की कार्रवाई करता है तो उससे निपटने के लिए भारतीय सेना तैयार है। श्रीनगर के आसमान में भारतीय सेना के लड़ाकू विमान लगातार उड़ान भर रहे।
  • 09:33 AM
     राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने भारतीय सेना की इस कार्रवाई के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानकारी दी।
  • 09:32 AM
     भारत की इस सर्जिकल स्ट्राइक में जैश के 3 कंट्रोल रूम तबाह हुए हैं। चकोटी, मुजफ्फराबाद और बालाकोट में भारी तबाही हुई है। 200 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं। पाक सेना के 5 जवान भी ढेर हुए हैं। 
पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारतीय सेना एक और सर्जिकल स्ट्राइक की है। जानकारी के मुताबिक, बीती रात करीब 3.30 बजे भारतीय सेना के लड़ाकू विमान ने पाकिस्तान सीमा में प्रवेश किया और बम गिराए, जिससे एक बड़ा आतंकी कैंप तहस-नहस हो गया। भारतीय सेना ने मिराज 2000 फाइटर जेट से इस हमले को अंजाम दिया है। जो आतंकी कैंप तबाह हुआ है, वह जैश का है। मिशन में भारत ने अपने 12 मिजाज फाइटर जेट का इस्तेमाल किया, जिन्होंने मिलकर करीब 1000 किलो बम गिराए। इस बीच पाकिस्‍तानी सेना ने भी आरोप लगा दिया है कि भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा का उल्‍लंघन किया है। पाकिस्‍तानी सेना के प्रवक्‍ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट किया कि 'भारतीय वायु सेना के विमानों ने नियंत्रण रेखा का उल्लंघन करते हुए मुजफ्फराबाद सेक्‍टर में घुस आए।'