Showing posts with label LoC. Show all posts
Showing posts with label LoC. Show all posts

अमेरिका के पास पहुँचा घबराया पाकिस्तान, कहा- भारत को रोक लो

इमरान खान
भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तानी आतंकी कैम्पों को तबाह किए जाने के बाद घबराए पाकिस्तान ने अमेरिका से गुहार लगाई है। भारतीय सेना की कार्रवाई में लगभग 10 आतंकी और इतनी ही संख्या में पाकिस्तानी फौजी भी मारे गए। कई आतंकी कैम्पों को तबाह कर दिया गया। घबराया पाकिस्तान अब सीधा अमेरिका के पास जा पहुँचा है। पाकिस्तान ने अमेरिका से गुहार लगाई है कि वो भारत को किसी भी तरह रोके। दरअसल, यह सब शुरू हुआ था पाकिस्तानी फ़ौज की फायरिंग से। उन्होंने फायरिंग इसीलिए शुरू की ताकि सरहद पार से आतंकियों को भारत में घुसपैठ कराई जा सके।
लेकिन, पाकिस्तान को अंदाज़ा नहीं था कि भारत इस फायरिंग का ऐसा जवाब देगा कि पाकिस्तानी फ़ौज फिर से ऐसी हिमाकत करने से पहले कई बार सोचेगी। पाकिस्तान ने अमेरिका से कहा है कि भारत दक्षिण एशिया को एक खतरनाक युद्ध की ओर ढकेल रहा है। आतंकियों की घुसपैठ कराने में नाकाम साबित हुए पाकिस्तान ने अपनी बौखलाहट जाहिर करते हुए अमेरिका से गुहार लगाई है कि कुछ भी कर के भारत को रोका जाए। पाकिस्तानी मीडिया में भी ख़बरें आई हैं कि पाकिस्तान अमेरिका के पास पहुँचा है।

सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत ने कहा कि लगभग 6 से 10 पाकिस्तानी आतंकियों के मारे जाने की सूचना है और इतनी ही संख्या में पाकिस्तानी फौजी भी मारे गए हैं। जनरल रावत ने बताया कि मारे गए आतंकियों की संख्या और अधिक भी हो सकती है, जिस सम्बन्ध में सूचना मिलते ही जानकारी साझा की जाएगी। जनरल रावत ने बताया कि 3 आतंकी कैम्पों को पूरी तरह तबाह कर दिया गया है, वहीं 1 अन्य आतंकी कैम्प को ख़ासा नुकसान पहुँचा है। उन्होंने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उसका रवैया यही रहा तो भारतीय सेना आगे भी इस तरह की कार्रवाई करने से नहीं हिचकेगी। जनरल रावत ने बताया कि जब भी ऐसी कुछ कार्रवाई होती है तो राजनीतिक नेतृत्व को इससे अवगत कराया जाता है।
अवलोकन करें:-
About this website

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा किए गए सीजफायर उल्लंघन का जवाब देते हुए भारत.....

अब पाकिस्तान ने अमेरिका से कहा है कि इससे पहले कि हालात काबू से बाहर हो जाएँ और काफ़ी देर हो जाए, भारत को रोका जाए। पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि भारत उसे लगातार उकसा रहा है और साथ ही दावा किया कि वह किसी भी हालत में नहीं झुकेगा। पाकिस्तान कई देशों के राजनयिकों को भी उस जगह का दौरा कराने वाला है, जहाँ भारतीय सेना ने आतंकी कैम्पों को तबाह किया। पाकिस्तान मारे गए आतंकियों को आम नागरिक बता कर पेश कर रहा है।

LoC में सुरंग बनाने की तैयारी में पकिस्तान, आतंकियों को दिए अत्याधुनिक हथियार




  • जम्मू-कश्मीर से 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट इतनी बढ़ गई है कि अब पाक एलओसी पर रोबोटिक हथियारों का इस्तेमाल कर आतंकी घुसपैठ कराने की फिराक में है। घुसपैठ की कोशिश में पाकिस्तान आतंकियों को हैवी मशीन गन मुहैया करा रहा है। 
  • गृह मंत्रालय को मिली रिपोर्ट के मुताबिक़ पाकिस्तान ने स्टील बुलेट के लिए चीन से मदद मांगी है। अब पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में पाकिस्तान अपनी ताकत बढ़ा रहा है। इस सिलसिले में गृह मंत्रालय को सुरक्षा एजेंसियों ने रिपोर्ट भेजी है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की मदद पाकिस्तान पीओके के मानसेहरा में सामरिक टनल बनाने में जुटा है। इसके साथ ही लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के नजदीक पाकिस्तान प्रेशर सेंसर का इस्तेमाल कर रहा है। इसे उसने अमेरिका से खरीदा था।
    ज्ञात हो, जब कश्मीर में सेना पैलेट गन का इस्तेमाल कर रही थी, भारत में आतंकवादी समर्थक इस गन का विरोध कर रहे थे, परन्तु अब जब पाकिस्तान आतंकियों को स्टील बुलेट दे रहा है, आतंकवादी समर्थक क्यों चुप हैं? और जब सेना द्वारा स्टील बुलेट से ज्यादा खतरनाक बुलेट का इस्तेमाल किये जाने पर कोई आतंकवादी समर्थक अपना मुँह न खोले और यदि खोले तो सरकार उनके साथ भी सख्ती से पेश आए।
    एक तरफ मीडिया में पाकिस्तान में बढ़ती महँगाई से जनता को दुःखी दिखाया जा रहा है, लेकिन कोई इस बात को नहीं बता रहा कि भूखे पाकिस्तान के पास आतंकवादियों को अत्याधुनिक हथियारों के लिए कहाँ से धन आ रहा है?
    आतंकियों को पाकिस्तानी सेना 12.7 MM की हैवी मशीन गन भी दे रही है। इसके लिए खतरनाक स्टील बुलेट को पाकिस्तान ने चीन की एक कंपनी से गुपचुप तरीके से मंगाया है। साथ ही एलओसी पर पाकिस्तान रोबोटिक हथियारों का इस्तेमाल कर आतंकियो के घुसपैठ में मदद कर सकता है।
    अवलोकन करें:-
    About this website
    NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
    जम्मू-कश्मीर का विशेषाधिकार समाप्त कर दो केंद्र शासित राज्य बनाने के मद्देनजर हिरासत में लिए विभिन्न राजनीतिक दल...

    अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी बनाए जाने के बाद से ही पाकिस्तान की नाराजगी साफ झलक रही है। पाकिस्तान सरकार और सेना के बीच कई महत्वपूर्ण बैठकें भी हो चुकी हैं। भले ही कश्मीर भारत का आंतरिक मुद्दा हो, लेकिन संवैधानिक अनुच्छेदों में परिवर्तन किए जाने के बाद से ही पाकिस्तान पूरी दुनिया में मदद की गुहार लगा रहा है। इसी के मद्देनजर पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भी मदद की अपील की थी। लेकिन वहां भी उसकी नहीं सुनी गई। 

    J&K: LoC पर भारी तोपों की तैनाती कर रहा है पाकिस्तान

    J&K: LoC पर भारी तोपों की तैनाती कर रहा है पाकिस्तान, सीमा पर बड़ी साजिश का खुलासाजम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 के खत्म किए जाने के बाद से बौखलाया पाकिस्तान पर सीमा पर बड़ी साजिश की फिराक में है. जम्मू कश्मीर की सीमा पर पाकिस्तान की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि पाकिस्तान ने लाइन ऑफ कंट्रोल पर भारी तोपों की तैनाती की है. ऐसा भी बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने अपने सभी अग्रिम एयरबेस पर फाइटर प्लेन भी तैनात कर दिए है. 
    पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 के खत्म होने के बाद समझौता एक्सप्रेस पर रोक लगा दी और इसी बौखलाहट में आकर उसने भारत के साथ व्यापारिक रिश्ते को तोड़ दिया. 
    लेकिन, उसके इस फैसले से पाकिस्तान में खलबली मच गई है. भारतीय किसानों और व्यापारियों ने पाकिस्तान को अपने सामान निर्यात करने से इनकार कर दिया. साथ ही सरकार ने भी कस्टम ड्यूटी बढ़ाकर 200 फीसदी कर दी है. इसकी वजह से खास्ताहाल पाकिस्तान में टमाटर का भाव 300 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है.
    आर्टिकल 370 हटाने के बाद पाकिस्तान बौखलाहट में कई ऐसे फैसले ले चुका है, जिसकी वजह से उसे बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है. लेकिन, प्रधानमंत्री इमरान खान इतनी जल्द इस फैसले को भी वापस नहीं ले सकते हैं. अपने लिए गए फैसले से वह खुद-ब-खुद बर्बाद हो रहा है. पहले पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस को रद्द करने का फैसला किया. उसके बाद बाघा बॉर्डर होकर जाने वाली दिल्ली-लाहौर बस सेवा को स्थगित कर दिया गया. इसके अलावा उसने भारतीय उच्चायुक्त को भी भारत वापस भेजने का ऐलान किया. 

    भारत ने एलओसी पर पाक का एफ-16 विमान मार गिराया; चंडीगढ़, पंजाब और कश्मीर के सभी एयरपोर्ट से यात्री उड़ानें बंद

    Indian Army destroys five forward posts of Pakistan news and updatesपाकिस्तान के बालाकोट में वायुसेना के हवाई हमले से बौखलाए पाकिस्तान ने बुधवार सुबह भारत के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन कर दिया। उसके तीन विमान पुंछ और राजौरी में घुस आए। लौटते वक्त कुछ बम भी गिराए। हालांकि, भारत की त्वरित कार्रवाई में पाकिस्तान का एफ-16 लड़ाकू विमान गिरा दिया गया। विमान पर हमले के बाद पैराशूट से एक पायलट उतरता भी दिखा। उसकी स्थिति के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। इस बीच, चंडीगढ़, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के सभी एयरपोर्ट से यात्री विमानों की आवाजाही रोक दी गई है। भारत के सभी एयरबेस को हाईअलर्ट पर रखा गया है। इस बीच, बड़गाम में भारतीय वायुसेना का एमआई-17 हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इसमें दो पायलट शहीद हो गए।
    वहीं, कश्मीर में एलओसी पर 12 जगह फायरिंग हो रही है। इसके जवाब में देर रात भारतीय सेना ने पाक की पांच चौकियां तबाह कर दीं। उसके कई सैनिक मारे गए। भारत के पांच सैनिक जख्मी हुए। इस बीच जम्मू-कश्मीर के बड़गाम में भारतीय वायुसेना का जेट क्रैश हुआ है। मौजूदा हालात को देखते हुए अमेरिकी ने पाकिस्तान से उसकी जमीन पर मौजूद आतंकियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने को कहा है। पुलवामा हमले के जवाब में भारतीय वायुसेना ने मंगलवार तड़के पाकिस्तान के बालाकोट में हवाई हमला कर जैश के कई ठिकानों को तबाह कर दिया था। इसमें 350 आतंकी मारे गए थे।
    अपडेट्स
    जम्मू कश्मीरः बडगाम में भारतीय वायुसेना का मिग-21 विमान क्रैश
    भारत-पाक के बीच चलने वाली उड़ानों पर भी असर पड़ा। कुछ का मार्ग बदला, कुछ को वापस बुलाया गया। 
    देहरादून एयरपोर्ट से भी हवाई सेवाएं रोकी गईं। वायुसेना के पायलटों को तत्काल उड़ान भरने के लिए तैयार रहने को कहा गया।
    नौशेरा के लाम वैली के पास गिराया गया पाकिस्तानी एफ-16 विमान
    पाक का दावा- भारत के 2 विमान गिराए
    पाक विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर दावा किया है कि उसने भारतीय वायुसेना के दो विमानों को मार गिराया है। इनमें से एक पीओके में और दूसरा कश्मीर में गिरा। उसका यह भी दावा है कि पीओके में गिरे विमान के एक पायलट को उसने गिरफ्तार किया है।
    पाक सेना ने गांव वालों को ढाल बनाया
    न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने बारामूला, पुंछ, राजौरी, नौशेरा और अखनूर सेक्टर में मोर्टार दागे। पाक सैनिक गांववालों को ढाल बनाकर फायरिंग कर रहे हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए एलओसी से सटे गांवों में बुधवार को स्कूलों की छुट्टी कर दी गई। भारतीय वायुसेना के विमान कश्मीर में सीमा पर रातभर से चौकसी बरत रहे हैं। 

    इमरान ने आपात बैठक बुलाई
    भारतीय कार्रवाई से घबराए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने आज परमाणु हथियारों की देखरेख करने वाली नेशनल कमांड अथॉरिटी की बैठक बुलाई है। उन्होंने संसद के दोनों सदनों का विशेष सत्र भी बुलाया है।
    अवलोकन करें:-
    इस वेबसाइट का परिचय

    NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
    जम्मू कश्मीर के पुलवामा हमले का बदला लेते हुए भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में जाकर आतंकी संगठन जैश-ए-म...

    रक्षा मंत्री सीतारमण तीनों सेना प्रमुखों के साथ बैठक करेंगी
    रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ और नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा के साथ आज बैठक करेंगी। इसमें सशस्त्र बलों के कुछ महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी जानी है। 
    शोपियां में मुठभेड़, जैश के 2 आतंकी ढेर
    इस बीच कश्मीर में शोपियां जिले के मिमेंदर में सुरक्षाबलों ने जैश के दो आतंकियों को ढेर कर दिया। यहां आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने बुधवार तड़के सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। उधर, कोलकाता एसटीएफ और मुर्शिदाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जमात-उद-मुजाहिदीन के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से विस्फोट बरामद किया गया है।
    अमेरिका ने पाक पर दबाव बनाया
    भारतीय वायुसेना की कार्रवाई को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पाक विदेश मंत्री शाह मेहमूद कुरैशी से बात की है। उनसे कहा है कि सैन्य कार्रवाई से बचने और मौजूदा तनाव को कम करने को प्राथमिकता दी जाए। पाक उसकी जमीन पर मौजूद आतंकी गुटों पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करे।’’ पोंपियो ने भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी बात की। उन्होंने मौजूदा हालात पर भारत को संयम बरतने को कहा है।
    चीन के सामने पुलवामा हमले का मुद्दा उठाया
    भारत-चीन और रूस के विदेश मंत्रियों की सोलहवीं बैठक चीन के वुझेन में चल रही है। इसमें सुषमा स्वराज ने चीन के समकक्ष वांग यी के सामने पुलवामा हमले का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि ऐसे कायराना आतंकी हमले सभी देशों को आगाह करने वाले हैं। इसके खिलाफ जीरो टॉलरेंस दिखाने और निर्णायक कार्रवाई करने की जरूरत है।

    भारत ने जैश का सबसे बड़ा कैम्प तबाह किया
    पुलवामा हमले के 13वें दिन भारतीय वायुसेना ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ कार्रवाई की। मंगलवार तड़के 3:45 बजे मिराज-2000 लड़ाकू विमानों ने पाक की सीमा में हमला किया। 12 मिराज विमानों ने कुल 1000 किलो भार वाले लेजर गाइडेड छह बम गिराए। जैश का सबसे बड़ा कैम्प तबाह कर दिया गया। 350 आतंकी मारे गए। इनमें 25 ट्रेनर थे। भारत ने पूरी कार्रवाई को सिर्फ 21 मिनट में अंजाम दिया। हमले वाली जगह एलओसी से करीब 50 किलोमीटर दूर है। 14 फरवरी को पुलवामा फिदायीन हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे। जैश-ए-मोहम्मद ने इसकी जिम्मेदारी ली थी।

    पाकिस्तान ने स्वीकार भारतीय फाइटर प्लेन ने क्रॉस की LOC, तबाही पर साधी चुप्पी

    पाकिस्तान ने स्वीकार भारतीय फाइटर प्लेन ने क्रॉस की LOC, तबाही पर साधी चुप्पी
    पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर 
    भारतीय एयरफोर्स ने LOC को क्रॉस करके जैश ए मोहम्मद के कई ट्रेनिंग कैंप को तबाह कर दिया है. पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने भी ट्वीट कर भारतीय एयरफोर्स के LOC क्रॉस करने की बात कबूल की है. हालांकि पाकिस्तान ने तबाही पर चुप्पी साध ली है. भारतीय सेना की ओर से इस पर अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है. पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने ट्वीट कर कहा, 'भारतीय वायुसेना ने मुजफ्फराबाद सेक्टर से LOC क्रॉस करने की कोशिश की. पाकिस्तानी सेना की ओर से समय रहते जवाबी कार्रवाई किया गया. इस घटना में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है.'
    वहीं भारतीय सेना से जुड़े सूत्रों का कहना है कि भारतीय वायुसेना ने 12 'मिराज 2000' (Mirage 2000) फाइटर प्लेन LOC क्रॉस करके पाकिस्तानी सीमा में दाखिल हुए और ताबड़तोड़ 1000 से ज्यादा बम गिराए. इस कार्रवाई में जैश ए मोहम्मद के कई ट्रेनिंग कैंप तबाह हो गए हैं. बताया जा रहा है कि पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान ने आतंकियों के कैंप को भारतीय सीमा से पीछे कर लिया था, जिसके चलते भारतीय वायुसेना ने फाइटर प्लेन की मदद से उन्हें तबाह किया है.
    IAF
    गौर करने वाली बात यह है कि भारतीय वायुसेना ने केवल आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की है. इसमें पाकिस्तानी सेना या वहां के आम नागरिक को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया गया है.
    पुलवामा में आतंकी हमले में CRPF के 40 जवान शहीद हो गए थे. इसके बाद पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड को मार गिराने के दौरान हुए ऑपरेशन में भी पांच जवान शहीद हुए थे. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ तौर से कहा था कि सेना के पास कार्रवाई करने की पूरी छूट है.
    पाकिस्तान सेना को भनक तक नहीं लगी और भारतीय सेना ने इस हमले को अंजाम दे दिया। पाकिस्तान को भारत की ऐसी कार्रवाई की आशंका जरूर थी, लेकिन बीती रात उसे मौका नहीं मिला।
    श्रीनगर से 40 किमी दूर है चकौटी, यहां जैश का कंट्रोल रूम था, जिसे अल्फा 3 कहा जाता है। यह कंट्रोल रूम पूरी तरह तबाह हो गया है।
    ये विमान 80 के दशक में फ्रांस से खरीदे गए थे और हाल ही में भारतीय सेना ने इन्हें अपग्रेड किया था।
    अवलोकन करें:-
    इस वेबसाइट का परिचय

    NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
    पुलवामा आतंकी हमले का बदला देते हुए भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान में घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के कैंपों पर हमले किए है.....

    इस्लामाबाद में भी सुने गए धमाके की आवाज़ें 
    26 February 2019

    • 09:45 AM
      कुल 21 मिनट तक बरसाए बम
      - मुजफ्फराबाद में 7 मिनट (3.48 बजे से 3.55 बजे तक)
      - चकौटी में 6 मिनट (3.58 बजे से 3.55 बजे तक)
      - बालाकोट में 8 मिनट तक बम गिराए
    • 09:42 AM
      राहुल गांधी का ट्वीट, मैं वायु सेना के पायलटों को सैल्यूट करता हूं।
    • 09:39 AM
      पठानकोट एयरबेस से उड़ान भरी थी भारतीय लड़ाकू विमानों ने
    • 09:36 AM
    • 09:34 AM
       पाकिस्तान यदि किसी तरह की कार्रवाई करता है तो उससे निपटने के लिए भारतीय सेना तैयार है। श्रीनगर के आसमान में भारतीय सेना के लड़ाकू विमान लगातार उड़ान भर रहे।
    • 09:33 AM
       राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने भारतीय सेना की इस कार्रवाई के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानकारी दी।
    • 09:32 AM
       भारत की इस सर्जिकल स्ट्राइक में जैश के 3 कंट्रोल रूम तबाह हुए हैं। चकोटी, मुजफ्फराबाद और बालाकोट में भारी तबाही हुई है। 200 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं। पाक सेना के 5 जवान भी ढेर हुए हैं। 
    पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारतीय सेना एक और सर्जिकल स्ट्राइक की है। जानकारी के मुताबिक, बीती रात करीब 3.30 बजे भारतीय सेना के लड़ाकू विमान ने पाकिस्तान सीमा में प्रवेश किया और बम गिराए, जिससे एक बड़ा आतंकी कैंप तहस-नहस हो गया। भारतीय सेना ने मिराज 2000 फाइटर जेट से इस हमले को अंजाम दिया है। जो आतंकी कैंप तबाह हुआ है, वह जैश का है। मिशन में भारत ने अपने 12 मिजाज फाइटर जेट का इस्तेमाल किया, जिन्होंने मिलकर करीब 1000 किलो बम गिराए। इस बीच पाकिस्‍तानी सेना ने भी आरोप लगा दिया है कि भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा का उल्‍लंघन किया है। पाकिस्‍तानी सेना के प्रवक्‍ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट किया कि 'भारतीय वायु सेना के विमानों ने नियंत्रण रेखा का उल्लंघन करते हुए मुजफ्फराबाद सेक्‍टर में घुस आए।'

    भारत के डर से पाकिस्तान ने PoK में लोगों को बंकरों में रहने के दिए निर्देश

    भारत के डर से पाकिस्तान ने PoK में लोगों को बंकरों में रहने के दिए निर्देश, LoC के पास न जाने को कहा
    आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
    मोदी सरकार द्वारा हर पल लिए जाने वाले निर्णयों से पाकिस्तान में बहुत खलबली मची हुई है। दरअसल, पाकिस्तान सरकार और आतंकवादियों के सरगना समझ रहे थे कि पिछली सरकारों की भांति वर्तमान मोदी सरकार भी पुलवामा आतंकवादी हमले पर बस बयानबाज़ी करती रहेगी, लेकिन मोदी सरकार द्वारा आतंकवाद के विरुद्ध होती सख्ताई को देख सहम गया है। 
    स्मरण हो, प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने अपने शपथ समारोह से लेकर अब तक पाकिस्तान आकाओं को संभलने के अनेक अवसर दिए। दो बार, पिछले प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ से मिलने पाकिस्तान गए, लेकिन सरकार को चलाने वाली फौज तब भी मोदी के कदमों की आहट समझने में पूर्णरूप से असफल रही। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद का मुद्दा उठाने पर भी सचेत नहीं हुए, जो प्रमाणित करता है कि पाकिस्तान मुग़ल शासकों की भाँति डरा-धमका कर इस्लामिक गतिविधियों को आगे बढ़ाते रहे। परन्तु भूल गए कि अगर पाकिस्तान मुगलों की राह पर चलेगा तो कभी भारत में हिन्दू सम्राट पृथ्वीराज चौहान, या वीर शिवाजी, महाराणा प्रताप, गुरु गोबिंद सिंह आदि जैसे मुगलों को नाको चने चबवाने को अन्य शूरवीर भी पैदा हो सकता है। 
    यदि इस तरह की सख्ती मुंबई हमले के बाद भारत की तत्कालीन सरकार ने लिया होता, आज भारत का नक्शा ही कुछ और होता। दुर्भाग्य से तुष्टिकरण की पुजारी तत्कालीन सरकार जयचन्दों की सहायता से भारतीय जनमानस को हिन्दू आतंकवाद और भगवा आतंकवाद के नाम से भ्रमित कर, बेकसूर हिन्दू साधु, संत एवं साध्वियों को झूठे आरोपों में गिरफ्तार कर, हिन्दू धर्म को कलंकित कर कुर्सिओं पर बैठ मालपुए खाते रहे, किसी भी नेता में इच्छाशक्ति नहीं थी। परन्तु अब हालत काबू से बाहर है, आज विश्व भी पाकिस्तान की नापाक हरकतों से पूर्णरूप से परिचित हो चूका है। 
    दूसरे, सत्ता के गलियारों में चर्चा है कि अब पाकिस्तान को इस बात का भी ज्ञान हो जाना चाहिए कि युद्ध के दौरान युद्धविराम करवाने में सफल भी हो जाता है, जैसाकि पिछले युद्धों में होता रहा है, तब इंडो-पाक सीमा वहां से होगी जहाँ तक भारतीय फौज पाकिस्तान की जमीन को कब्ज़ा चुकी होगी। भविष्य के गर्भ में क्या छुपा है, कहा नहीं जा सकता।    
    पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी सेना को एक और सर्जिकल स्ट्राइक का डर सताने लगा है. पाकिस्तानी सेना ने पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के लोगों को रात के समय बंकरों में रहने के लिए कहा है. पाकिस्तान सरकार की डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने पीओके के पास रहने वाले लोगों को कहा है कि वह लाइन ऑफ कंट्रोल से दूर रहें. पाक सरकार ने पीओके के लोगों को सुरक्षित जगह रहने के साथ-साथ यातायात के लिए भी सुरक्षित मार्गों का इस्तेमाल करने को कहा है. इसके साथ लोगों से रात के समय घूमने और समूह में निकलने से भी रोका है.
    राज्य डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने डिप्टी डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन के हवाले से नीलम, झेलम, रावलकोट, हवेली, कोटली और भींभर के डीसी को जारी किए गए आदेश में लिखा है, 'ताजा हालात को देखते हुए एलओसी के पास रहने वाले हर शख्स को सूचित किया जाता है कि भारतीय सेना कभी भी कोई हिंसक कार्रवाई कर सकती है. इसलिए जो लोग भी एलओसी के पास रह रहे हैं उन्हें सूचित किया जाता है कि वह सुरक्षा का ध्यान रखें और आने जाने के लिए सुरक्षित मार्गों का इस्तेमाल करें. नागरिक किसी भी एक स्थान पर इकट्ठा ना हों. जो लोग एलओसी के पास रह रहे हैं और उनके पास बंकर नहीं है तो वह तुरंत बंकर तैयार कर लें. रात के समय आवश्यकता न हो तो लाइट ना जलाएं. एलओसी के पास बिना मतलब आवाजाही बंद कर दें. पशुओं को भी एलओसी के पास चराने के लिए न ले जाएं. '
    इस आदेश में आगे लिखा है, 'इसके अलावा, आपके (डीसी) निवासियों और उनके प्रियजनों की सुरक्षा के लिए सभी सुरक्षा उपाय किए जाने चाहिए. किसी व्यक्ति पर किसी तरह का संदेह होने पर, संबंधित प्रशासन को तुरंत सूचित करें. इस संदेश को आपके द्वारा निर्दिष्ट क्षेत्रों में रह रहे लोगों तक पहुंचा दिया जाए.'
    कश्मीर में सैनिकों की सुरक्षा को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, अब हवाई मार्ग से श्रीनगर जाएंगे जवान
    पुलवामा आंतकी हमले के बाद श्रीनगर में अर्धसैनिक बलों की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है. गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक अब बीएसएफ, असम राइफल्स, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, एसएसबी, एनएसजी और आईटीबीपी के जवानों को कश्मीर घाटी में तैनाती के लिए हवाई मार्ग से ही श्रीनगर ले जाया जाएगा. सैनिकों की सुरक्षा को देखते हुए अब सभी अर्धसैनिक बलों के जवान विमान से ही श्रीनगर जाएंगे. इस फैसले के मुताबिक अब हर जवान और हर अफसर को हवाई जहाज से ही जम्मू से श्रीनगर भेजा जाएगा. 

    अवलोकन करें:-
    इस वेबसाइट का परिचय

    NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
    पुलवामा हमले के बाद राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नकेल कसने के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान जाने वाले पानी ....


    इस वेबसाइट का परिचय
    NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
    महबूबा मुफ्ती की बेटियां इर्तिका और इल्तिजा जम्मू-कश्मीर की राजनीति में नया मोड़ आ गया है. जम्मू-कश्मीर में भारतीय...


    इस वेबसाइट का परिचय
    NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
    आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के प्रेसिडेंट और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्...


    इस वेबसाइट का परिचय
    NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
    भारत के थल सेनाध्यक्ष बिपिन रावत की अगुवाई में हमारी सेना ने पिछले 15 दिनों में 44 पाकिस्तानी आतंकियों को ठोंका है, हर...

    सभी अर्धसैनिक बलों के लिए जारी किया गया यह आदेश आज (21 फरवरी) से प्रभावी हो गया है.  गृह मंत्रालय ने केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवानों को अब दिल्ली-श्रीनगर, श्रीनगर-दिल्ली, जम्मू-श्रीनगर और श्रीनगर-जम्मू के रास्ते पर हवाई मार्ग से भेजे जाने की स्वीकृत देते हुए आदेश जारी किया है.
    गृह मंत्रालय के इस निर्णय से केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के 7 लाख 80 हजार जवानों को सीधा फायदा मिलेगा. इससे पहले कॉन्सटेबल, हेड कॉन्सटेबल और एएसआई रैंक के जवान इस सुविधा के हकदार नहीं थे. जवानों को यह सुविधा जम्मू कश्मीर में ड्यूटी के दौरान यात्रा के साथ ही छुट्टी पर जाने (जम्मू कश्मीर से घर और वहां से वापसी) के लिए भी मिलेगी.(एजेन्सीज़ इनपुट्स सहित)