Showing posts with label Balakot. Show all posts
Showing posts with label Balakot. Show all posts

भारत कभी भी कर सकता है हमला, एक और एयर स्ट्राइक के डर से सहमा पाकिस्तान: अब्दुल बासित, पूर्व राजनयिक ने जताया अंदेशा

पाकिस्तान को एक बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक का डर सताने लगा है। जम्मू-कश्मीर के पूँछ में आतंकियों द्वारा किए गए हमले में 5 सैनिकों के बलिदान होने के बाद पड़ोसी देश के पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित ने यह डर जाहिर की है। बासित ने कहा कि फिलहाल ऐसा डर नहीं है, लेकिन अगले साल चुनावों से पहले ऐसा हो सकता है।

अब्दुल बासित ने कहा, “पाकिस्तान में लोग भारत द्वारा एक और सर्जिकल स्ट्राइक या एयर स्ट्राइक के बारे में बात कर रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि अब वह ऐसा करेगा, क्योंकि वह इस साल SCO की बैठक और जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है

उन्होंने आगे कहा, “जब तक भारत अध्यक्षता कर रहा है, तब तक ऐसा खतरा नहीं दिख रहा, लेकिन अगले साल चुनावों के दौरान भारत फिर से ऐसा कर सकता है। यह भारत में चुनावों से ठीक पहले हो सकता है। भारत जानता है कि हम कहाँ खड़े हैं।” बासित यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस दौरान अब्दुल बासित ने आतंकी हमले को सही ठहराने की भी कोशिश की। उन्होंने कहा कि जिसने भी हमला किया, चाहे वह मुजाहिदीन हो या कोई भी, उन्होंने नागरिकों को नहीं, बल्कि सेना को निशाना बनाया है। वे एक वैध संघर्ष में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून भी इसकी अनुमति देता है।

20 अप्रैल 2023 को संगयोट में सेना की ओर से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। इस इफ्तार पार्टी के लिए सेना के जवान सामान लेकर लौट रहे थे। उसी दौरान आतंकियों ने ग्रेनेड हमला कर दिया, जिससे गाड़ी में आग लग गई और पाँच जवान जिंदा जल गए।

इस हमले की जिम्मेदारी पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (PAFF) ने ली थी। पीएएफएफ पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा है। यह आतंकी संगठन अंसार गजवात-उल-हिंद के मारे गए कमांडर जाकिर मूसा से प्रेरित है। यह आतंकी संगठन वैश्विक आतंकी संगठन अल कायदा के लिए भी वफादार माना जाता है। हाल की कई आतंकी घटनाओं में इसका नाम सामने आया है।

14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सेना के काफिले पर हुए हमले का भारतीय वायुसेना ने जिस तरह से जवाब दिया था, उससे आज भी पाकिस्तान डरा हुआ है। वह इस मामले पर सार्वजनिक तौर पर इस मसले पर कुछ भी बोलने से बचता है, ताकि बदनामी ना हो।

सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले के ठीक 12 दिन बाद 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में जैश के ठिकानों एयर स्ट्राइक किया था, जिसमें 300 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने का दावा किया गया। मगर पाकिस्तान इसे नकारता रहा। हालाँकि, कई मौकों पर उसने दबे स्वर में इस घटना को स्वीकार भी किया है।

पीओके की जनता ने एफ-16 के पायलट को भारतीय समझ जानसे मार दिया

भारतीय वायुसेना के हीरो विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान सकुशल अपने देश लौट आए हैं। लेकिन सरहद पार पाकिस्तानी वायुसेना का एक परिवार चुपचाप शोक में डूबा है। उसके ही देश में उसकी पहचान छिपा दी गई है। शर्मिंदगी से बचने के लिए उसकी शहादत को उसके ही देश ने मानने से इन्कार कर दिया है। उस परिवार को दुनिया के सामने आने से मनाकर ब्लैकआउट किया है।
चूंकि पाकिस्तानी सेना के उस पायलट को उसके ही देश के लोगों ने मार डाला। कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी विमान एफ-16 के जिस विमान को भारतीय वायुसेना ने मार गिराया था, वह पाकिस्तानी कब्जे वाली जमीन पर गिरा था। पाकिस्तान ने पहले तो अपना विमान गिरने की बात को नकारते हुए दावा किया था, लेकिन बाद में भारतीय सेनाओं ने एफ-16 के मलबे के फोटो जारी करके अपने दावे को सही साबित किया। लेकिन अब तक एफ-16 विमान के पाकिस्तानी पायलट का क्या हुआ किसी को पता नहीं चला।
दरअसल एफ-16 फाइटर जेट क्रैश होने के बाद पायलट शहाजुद्दीन पैराशूट के जरिए बाहर निकल गए थे। पैराशूट के जरिए वह पीओके के नौशेरा सेक्टर में पहुंच गए। लेकिन जैसे ही वो अपनी सरजमीन पर उतरे, वहां मौजूद लोगों ने उन्हें भारतीय पायलट समझ लिया।
आपको याद होगा पाक सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कहा था कि हमने भारतीय विमान को मार गिराया और उनके दो पायलटों को पकड़ लिया है। उन्होंने ट्वीट में बताया था कि एक पायलट (अभिनंदन) सेना के कब्जे में है और दूसरा अस्पताल में भर्ती है। हालांकि, बाद में अपने बयान से यू-टर्न लेते हुए पाकिस्तान ने कहा था कि उनके कब्जे में भारत का एक ही पायलट है।
लेकिन यह पायलट कोई भारतीय़ नहीं बल्कि पाकिस्तान के पायलट शहाजुद्दीन ही थे, जिसे पाकिस्तानी भीड़ ने पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। जिन्हें गंभीर चोटें आई और उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया। जवान शहाजुद्दीन रिटायर्ड एयर मार्शल के बेटे थे।
शहाजुद्दीन की मौत की खबर का खुलासा लंदन के एक वकील खालिद उमर ने किया। उनके पोस्ट के मुताबिक अपने एक करीबी से उन्हें एफ-16 विमान के क्रैश होने की जानकारी मिली थी। खालिद उमर के सोशल मीडिया पेज के मुताबिक, एफ-16 विमान क्रैश होने के बाद पाकिस्तानी विंग कमांडर पैराशूट के जरिए सुरक्षित तरीके से पीओके के दक्षिण तरफ लाम वैली में इजेक्ट हो गया था। लेकिन यहां भीड़ ने उसे घेर लिया। लोगों ने समझा कि वो भारतीय पायलट हैं और जमकर पिटाई कर दी। खालिद उमर का दावा है कि पाक कमांडर को गंभीर चोटें आई थीं। जहां उसकी मौत हो गई।
यहां वास्तविक तो यही है कि पाकिस्तानी सरकार और मीडिया के जाहिलपन और झूठे बयानबाज़ी ने पाकिस्तानियो द्वारा ही F16 के पायलट को पीट पीट कर मरवा दिया और उसकी पहचान इसलिए जाहिर नहीं होने दी क्योंकि उसकी पूरी दुनिया में भद पीटनी तय थी।  जबकि होना तो ये चाहिए था कि वो जैसा भी था, पाकिस्तान को उस जवान का सम्मान करना चाहिये था। हर सैनिक अपने देश के लिए लड़ता है। लेकिन पाकिस्तान ने सिर्फ खुद को हिंदूस्तान के सामने शर्मसार होने से बचाने के लिए वह शर्मनाक हरकत की है। जो किसी भी जायज नहीं ठहराया जा सकता है।  आप सोचिए, जनता तो जनता, उनकी सेना भी कितनी फूहड़ है। जो अपने ही पायलट मार डाला।
अवलोकन करें:-
इस वेबसाइट का परिचय

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान में की गई एयरस्ट्राइक के बाद पड़ोसी देश बौखलाया हुआ है। इस एयरस्ट्राइक के बाद प.....

आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान ने इस तरह की हरकत की है। इससे पहले उसने करगिल वार में भी अपने शहीद हुए सैनिकों को पहचानने से इंकार कर दिया था। करगिल का नतीजा भी पाकिस्तान के लिए बहुत शर्मनाक था, लेकिन अपने देश के लिए मर मिटने वाले शहीदों को सम्मान न देने का सीधा सा अर्थ यही निकलता है कि एक बेशर्मी को छुपाने के लिए दूसरी बेशर्मी को सीना ठोककर किया जा रहा है। इतिहास इस कृत्य के लिए भी पाक को कभी माफ नहीं करेगा।

Balakot, Abhinandan, Pulwama टाइटल के रजिस्ट्रेशन के लिए बाॅलीवुड में छिड़ी जंग

Abhinandan, Balakot, Pulwama : Bollywood Producers Fight To Register “Patriotic” Movie Titles
आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक 
1962 में भारत-चीन युद्ध उपरान्त फिल्म 'हकीकत' निर्मित होने बाद से देशभक्ति भावना पर आधारित फिल्मों का दौर शुरू हुआ था। उसके बाद 'शहीद', 'उपकार', 'क्रांति', 'बॉर्डर' और 'हिन्दुस्तान की कसम' आदि कई फिल्मों का निर्माण हो चूका है। अब हाल में उरी घटना पर निर्मित फिल्म से फिल्म निर्माताओं ने दर्शकों की नब्ज़ पढ़ वर्तमान में आतंकवाद पर हो रहे प्रहारों पर फिल्में निर्मित करने की होड़ लगना कोई नई बात नहीं। 
हैरानी की बात यह है कि एक तरफ सेना सरकार के दिशा-निर्देश पर आतंकवाद पर प्रहार कर रही है, जबकि विपक्ष प्रमाण मांग रहा है, मुस्लिम क्षेत्रों में इस लड़ाई को मुस्लिम विरोधी बताकर दुष्प्रचार किया जा रहा है, वहीँ दूसरी ओर फिल्म निर्माता इन देशप्रेम से प्रेरित आतंकवाद पर हो रहे प्रहारों पर फिल्में निर्मित करने की होड़ में व्यस्त हैं।       
पुलवामा हमले के बाद आतंकवाद को लेकर भारत-पाकिस्तान सीमा पर लगातार तनाव बढ़ रहा है। पूरा देश अभिनंदन के वतन लौटने की खुशी मना रहा है वहीं बाॅलीवुड इन मुद्दों को कैश कराने की कोशिश में लगा हुआ है। इसके तहत Abhinandan, Balakot, Pulwama  जैसे टाइटल को रजिस्टर कराने की होड़ शुरू हो चुकी है। कई डायरेक्टर और प्रोड्यूसर इन टाॅपिक्स पर फिल्म बनाने की तैयारी में जुट गए हैं।

ऐसे कर रहे हैं तैयारी

हंफिगटन पोस्‍ट की खबर के अनुसार 14 फरवरी को जब CRPF जवानों पर आतंकी हमला हुआ था और इस हमले में लगभग 44 जवान शहीद हुए थे उस पर भी फिल्म बनाने का आइडिया निकाला गया और तो और इस फिल्म के लिए कई टाइटल भी निकाले गए.. जैसे कि Pulwama: The Surgical Strike, War Room, Hindustan Hamara Hai, Pulwama Terror Attack, The Attacks of Pulwama, With Love, From India, and ATS - One Man Show. बाॅलीवुड के प्रोड्यूसर अपने असिस्टेंट के साथ इन टाॅपिक्स पर फिल्मों के नाम चुनने में व्यस्त है। हर कोई इस होड़ में हैं कि इन नामों को अपने लिए रजिस्टर करा सकें। बता दें कि भारत ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की ट्रेनिंग कैंप पर एयर स्ट्राइक की थी। यह दिन पश्चिमी मुंबई के अंधेरी स्थित इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स के ऑफिस के लिए सबसे ज्यादा व्यस्त रहा।
अवलोकन करें:-
इस वेबसाइट का परिचय

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायुसेना की ओर से पाकिस्‍तान अधिकृत कश्‍मीर (पीओके) में की ...

इससे पहले उरी में हुए सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म कर चुकी है ताबड़तोड़ कमाई
पाकिस्तान पर भारत की सर्जिकल स्ट्राइक पर फिल्म बनी थी 'उरी: द सर्जिकल सट्राइक'.. इस फिल्म ने न सिर्फ लोगों का दिल जीता बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई की। फिल्म ने रिलीज के 47 दिनों में करीब 236 करोड़ रूपए का कलेक्शन कर लिया है। जाहिर है कि अब दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक यानी 'एयर स्ट्राइक' पर फिल्म बनाने के लिए फिल्म निर्माता बावले हुए जा रहे हैं।

अगर राफेल हमारे पास होता, तो न हमारा कोई विमान गिरता, न उनका कोई विमान बचता: नरेन्द्र मोदी

अगर राफेल हमारे पास होता, तो न हमारा कोई विमान गिरता, न उनका कोई विमान बचता: PM मोदीदो दिवसीय गुजरात दौरे पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने पाकिस्‍तान की सीमा के भीतर घुसकर किए गए एयर स्‍ट्राइक पर सवाल उठाने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि जो सेना कहती है तो क्‍या उस पर आपका भरोसा नहीं है? हमें अपनी सेना पर गर्व होना चाहिए. देश इस बात पर सहमत है कि आतंक का अंत किया जाना चाहिए. इसके साथ ही कहा कि यदि भारतीय वायुसेना के पास आज रफाल विमान होता तो परिणाम कुछ और ही होते. यदि कुछ लोग इसे नहीं समझना चाहते तो मैं कुछ नहीं कर सकता.
मोदी ने कहा कि मैंने कहा था कि अगर राफेल समय पर मिल जाता तो स्थिति अलग होती, लेकिन उन्होंने कहा कि मोदी हमारी वायु सेना के हवाई हमले पर सवाल खड़े कर रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि समझदारी का इस्तेमाल करें, मैंने कहा था कि अगर हवाई हमले के दौरान राफेल हमारे पास होता, तो न हमारा कोई विमान गिरता और न उनका कोई विमान बचता. आतंकवाद की बीमारी की जड़ पड़ोसी देश में है, क्या हमें बीमारी का इलाज जड़ से नहीं करना चाहिए. अगर भारत को तबाह करने की मंशा रखने वालों के ‘सरगना’ बाहर हैं, तो यह देश शांत नहीं बैठेगा.
गुजरात पानीदार बन गया है
जामनगर में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने के साथ पीएम मोदी ने कहा कि अब गुजरात पानीदार बन गया है. ऐसा इसलिए क्‍योंकि यहां पानी के प्रश्नों का सबसे पहेले निराकरण किया गया. आज से 40 साल पहले अगर सरदार सरोवर डेम का काम पूरा हो गया होता तो गुजरात को पानी की समस्या भुगतनी नहीं पड़ती. गुजरात छोडने के बाद भी मैं सिंचाई योजना के लिए चिंतित था. नर्मदाका पानी, पानी नहीं पारस है.

मै जो करता हूं, बड़ा ही करता हूं...
इसके साथ पीएम मोदी ने कहा कि मै जो करता हूं, बड़ा ही करता हूं. जैसे अभी आरोग्य क्षेत्र में बहुत बड़ी क्रांति का काम शुरू किया है. मुझे  छोटा अच्छा नहीं लगता. आयुष्‍मान भारत योजना दुनिया की सबसे बड़ी योजना है. आयुष्‍मान योजना, मुख्यमंत्री अमृतम योजना से जन कल्याण हुआ है.

स्‍वच्‍छता का सवाल
पीएम मोदी ने कहा गांधी जी ने100 साल पहेले स्वच्छता का स्वप्न देखा था. 100 साल में जो कोई न कर सका वो हमने कर दिखाया. कुंभ मेले में स्वच्छता लोगों को छू गई. देश भर में रेलवे के काम में गति आई है.

अवलोकन करें:-
इस वेबसाइट का परिचय

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
कई विपक्षी दलों द्वारा भारत की एयर स्‍ट्राइक पर उठाए जा रहे सवालों के मद्देनजर एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने कहा है क....

सबका साथ-सबका विकास
पीएम मोदी ने कहा कि समस्या का स्थायी समाधान हमारा मंत्र है. सबका साथ-सबका विकास हमारा मंत्र है. मोदी सरकार आने के बाद पहेली बार मछुआरों के लिए अलग मंत्रालय बना. 2022 तक देश के हर नागरिक को अपने सपनों का घर मिलेगा. इस बीच पीएम मोदी गलती से कोचीन की जगह करांची बोल गए. इस पर हल्‍के-फुल्‍के अंदाज में बोले कि क्‍या करूं आजकल दिमाग में एक ही बात चल रही है. लोग पीएम मोदी की बात सुनकर हंस पड़े.

'अगर हमने जंगल में बम गिराए होते तो पाक PM बयान क्‍यों देते?' एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ

'अगर हमने जंगल में बम गिराए होते तो पाक PM बयान क्‍यों देते?' एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआकई विपक्षी दलों द्वारा भारत की एयर स्‍ट्राइक पर उठाए जा रहे सवालों के मद्देनजर एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने कहा है कि हमारा काम आतंकी ठिकानों को तबाह करने का है, आतंकियों के शव गिनने का नहीं. इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि यदि सीमापार कोई क्षति नहीं हुई तो पाकिस्‍तान ने प्रतिक्रिया क्‍यों दी? यदि हमने जंगल में बम गिराए होते तो पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री उस पर प्रतिक्रिया क्‍यों देते?
यानी बीएस धनोआ के इस बयान का मतलब है कि भारतीय वायुसेना के एयर स्‍ट्राइक में पाकिस्‍तानी सीमा के भीतर जान-माल का बड़ा नुकसान हुआ है. इसलिए ही पाकिस्‍तान ने इस पर प्रतिक्रिया भी दी और उनके एफ-16 विमानों ने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश भी की. इसी कड़ी में उनका एक विमान भी भारतीय वायुसेना ने मार गिराया. बीएस धनोआ ने यह भी कहा कि विदेश सचिव अपने बयान में आतंकी ठिकानों पर हमले के बारे में पहले ही बयान दे चुके हैं. हमारा काम तय किए लक्ष्‍य को हिट करना है. हमने अपने टारगेट को हिट किया. एयर स्‍ट्राइक में कितने लोग मारे गए, ये बताने का काम सरकार का है.
मिग 21 बाइसन बेहतर विमान
पीओके में जैश के खिलाफ एयर स्‍ट्राइक में इस्‍तेमाल किए गए लड़ाकू विमान मिग 21 बाइसन को वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने बेहतर विमान बताया. उन्‍होंने कहा कि य‍ह लड़ाकू विमान पूर्ण रूप से सक्षम है. इसे अपग्रेड किया गया है. इसमें बेहतर राडार लगा है. साथ ही यह हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल दागने में भी सक्षम है. इसमें बेहतर हथियार प्रणाली है.

इसके साथ ही वायुसेना प्रमुख धनोआ ने कहा कि पाकिस्तान के एफ 16 लड़ाकू विमान का मुकाबला करने के लिए इस्तेमाल किया गया मिग 21 आधुनिक हथियार प्रणाली वाला उन्नत विमान था. मिग 21 बाइसन के इस्तेमाल पर वायुसेना प्रमुख ने कहा कि जब शत्रु हमला करता है तो जवाब देने के लिए हर मौजूद विमान का इस्तेमाल किया जाता है.
Air Chief Marshal BS Dhanoa on air strikes: The target has been clearly amplified by FS in his statement. If we plan to hit the target, we hit the target, otherwise why would he (Pak PM) have responded, if we dropped bombs in the jungles why would he respond. pic.twitter.com/X4Y0Jdopr6

1,311 people are talking about this

Air Chief Marshal BS Dhanoa: We hit our target. The air force doesn’t calculate casualty numbers, the government does that. pic.twitter.com/TnNXiQ9DM9
अवलोकन करें:-
इस वेबसाइट का परिचय

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
पाकिस्तान समर्थित जैश ए मोहम्मद ने 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला किया था....

अगर विंग कमांडर अभिनंदन स्वस्थ होंगे तो लड़ाकू विमान उड़ाएंगे
विंग कमांडर अभिनंदन को हर आवश्यक चिकित्सा मुहैया कराई जाएगी. हम पायलट के स्वास्थ्य को लेकर कोई समझौता नहीं कर सकते, अगर अभिनंदन स्वस्थ होंगे तो लड़ाकू विमान उड़ाएंगे. वायुसेना प्रमुख धनोआ ने कहा कि वह राजनीति पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते, अभिनंदन की वापसी से खुश हैं. वायुसेना प्रमुख धनोआ ने कहा कि राफेल लड़ाकू विमान को सितंबर तक भारत के शस्त्र भंडार में आ जाना चाहिए. इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि वायुसेना को बेंगलुरु में एअर शो के दौरान हवा में हुई दुर्घटना और कश्मीर में हेलीकॉप्टर दुर्घटना के कारणों का पता लगाना है.

भारत ने एलओसी पर पाक का एफ-16 विमान मार गिराया; चंडीगढ़, पंजाब और कश्मीर के सभी एयरपोर्ट से यात्री उड़ानें बंद

Indian Army destroys five forward posts of Pakistan news and updatesपाकिस्तान के बालाकोट में वायुसेना के हवाई हमले से बौखलाए पाकिस्तान ने बुधवार सुबह भारत के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन कर दिया। उसके तीन विमान पुंछ और राजौरी में घुस आए। लौटते वक्त कुछ बम भी गिराए। हालांकि, भारत की त्वरित कार्रवाई में पाकिस्तान का एफ-16 लड़ाकू विमान गिरा दिया गया। विमान पर हमले के बाद पैराशूट से एक पायलट उतरता भी दिखा। उसकी स्थिति के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। इस बीच, चंडीगढ़, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के सभी एयरपोर्ट से यात्री विमानों की आवाजाही रोक दी गई है। भारत के सभी एयरबेस को हाईअलर्ट पर रखा गया है। इस बीच, बड़गाम में भारतीय वायुसेना का एमआई-17 हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इसमें दो पायलट शहीद हो गए।
वहीं, कश्मीर में एलओसी पर 12 जगह फायरिंग हो रही है। इसके जवाब में देर रात भारतीय सेना ने पाक की पांच चौकियां तबाह कर दीं। उसके कई सैनिक मारे गए। भारत के पांच सैनिक जख्मी हुए। इस बीच जम्मू-कश्मीर के बड़गाम में भारतीय वायुसेना का जेट क्रैश हुआ है। मौजूदा हालात को देखते हुए अमेरिकी ने पाकिस्तान से उसकी जमीन पर मौजूद आतंकियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने को कहा है। पुलवामा हमले के जवाब में भारतीय वायुसेना ने मंगलवार तड़के पाकिस्तान के बालाकोट में हवाई हमला कर जैश के कई ठिकानों को तबाह कर दिया था। इसमें 350 आतंकी मारे गए थे।
अपडेट्स
जम्मू कश्मीरः बडगाम में भारतीय वायुसेना का मिग-21 विमान क्रैश
भारत-पाक के बीच चलने वाली उड़ानों पर भी असर पड़ा। कुछ का मार्ग बदला, कुछ को वापस बुलाया गया। 
देहरादून एयरपोर्ट से भी हवाई सेवाएं रोकी गईं। वायुसेना के पायलटों को तत्काल उड़ान भरने के लिए तैयार रहने को कहा गया।
नौशेरा के लाम वैली के पास गिराया गया पाकिस्तानी एफ-16 विमान
पाक का दावा- भारत के 2 विमान गिराए
पाक विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर दावा किया है कि उसने भारतीय वायुसेना के दो विमानों को मार गिराया है। इनमें से एक पीओके में और दूसरा कश्मीर में गिरा। उसका यह भी दावा है कि पीओके में गिरे विमान के एक पायलट को उसने गिरफ्तार किया है।
पाक सेना ने गांव वालों को ढाल बनाया
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने बारामूला, पुंछ, राजौरी, नौशेरा और अखनूर सेक्टर में मोर्टार दागे। पाक सैनिक गांववालों को ढाल बनाकर फायरिंग कर रहे हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए एलओसी से सटे गांवों में बुधवार को स्कूलों की छुट्टी कर दी गई। भारतीय वायुसेना के विमान कश्मीर में सीमा पर रातभर से चौकसी बरत रहे हैं। 

इमरान ने आपात बैठक बुलाई
भारतीय कार्रवाई से घबराए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने आज परमाणु हथियारों की देखरेख करने वाली नेशनल कमांड अथॉरिटी की बैठक बुलाई है। उन्होंने संसद के दोनों सदनों का विशेष सत्र भी बुलाया है।
अवलोकन करें:-
इस वेबसाइट का परिचय

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
जम्मू कश्मीर के पुलवामा हमले का बदला लेते हुए भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में जाकर आतंकी संगठन जैश-ए-म...

रक्षा मंत्री सीतारमण तीनों सेना प्रमुखों के साथ बैठक करेंगी
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ और नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा के साथ आज बैठक करेंगी। इसमें सशस्त्र बलों के कुछ महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी जानी है। 
शोपियां में मुठभेड़, जैश के 2 आतंकी ढेर
इस बीच कश्मीर में शोपियां जिले के मिमेंदर में सुरक्षाबलों ने जैश के दो आतंकियों को ढेर कर दिया। यहां आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने बुधवार तड़के सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। उधर, कोलकाता एसटीएफ और मुर्शिदाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जमात-उद-मुजाहिदीन के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से विस्फोट बरामद किया गया है।
अमेरिका ने पाक पर दबाव बनाया
भारतीय वायुसेना की कार्रवाई को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पाक विदेश मंत्री शाह मेहमूद कुरैशी से बात की है। उनसे कहा है कि सैन्य कार्रवाई से बचने और मौजूदा तनाव को कम करने को प्राथमिकता दी जाए। पाक उसकी जमीन पर मौजूद आतंकी गुटों पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करे।’’ पोंपियो ने भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी बात की। उन्होंने मौजूदा हालात पर भारत को संयम बरतने को कहा है।
चीन के सामने पुलवामा हमले का मुद्दा उठाया
भारत-चीन और रूस के विदेश मंत्रियों की सोलहवीं बैठक चीन के वुझेन में चल रही है। इसमें सुषमा स्वराज ने चीन के समकक्ष वांग यी के सामने पुलवामा हमले का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि ऐसे कायराना आतंकी हमले सभी देशों को आगाह करने वाले हैं। इसके खिलाफ जीरो टॉलरेंस दिखाने और निर्णायक कार्रवाई करने की जरूरत है।

भारत ने जैश का सबसे बड़ा कैम्प तबाह किया
पुलवामा हमले के 13वें दिन भारतीय वायुसेना ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ कार्रवाई की। मंगलवार तड़के 3:45 बजे मिराज-2000 लड़ाकू विमानों ने पाक की सीमा में हमला किया। 12 मिराज विमानों ने कुल 1000 किलो भार वाले लेजर गाइडेड छह बम गिराए। जैश का सबसे बड़ा कैम्प तबाह कर दिया गया। 350 आतंकी मारे गए। इनमें 25 ट्रेनर थे। भारत ने पूरी कार्रवाई को सिर्फ 21 मिनट में अंजाम दिया। हमले वाली जगह एलओसी से करीब 50 किलोमीटर दूर है। 14 फरवरी को पुलवामा फिदायीन हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे। जैश-ए-मोहम्मद ने इसकी जिम्मेदारी ली थी।