Showing posts with label POCSO ACT. Show all posts
Showing posts with label POCSO ACT. Show all posts

जिसके कारण बृजभूषण पर लगा पॉक्सो, उसकी उम्र पर भी सवाल: चाचा बोले- मेरी भतीजी का विनेश, साक्षी और पूनिया ने किया इस्तेमाल, पिता बोले- 16 की उम्र में ही शोषण

                                  साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया पर गुमराह करने का आरोप
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण के खिलाफ कथित आंदोलन चला रहे पहलवानों पर गंभीर आरोप लगा है। खुद को नाबालिग पहलवान का चाचा बताने वाले अमित पहलान ने सोमवार (29 मई 2023) को मीडिया से कहा है कि साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया जैसे पहलवान उनके परिवार को गुमराह कर रहे हैं। उनकी भतीजी का इस्तेमाल किया जा रहा है। हालाँकि मंगलवार (30 मई) को लड़की के पिता मीडिया के सामने आए और उन्होंने दावा किया कि उनकी बेटी नाबालिग है और उसके साथ एक कैंप के दौरान यौन शोषण हुआ था।

आंदोलन कर रहे पहलवानों ने बृजभूषण शरण पर नाबालिग पहलवान समेत कुल सात महिला पहलवानों के यौन शोषण का आरोप लगाया है। अमित पहलवान का कहना है कि जिस नाबालिग पहलवान की बात आंदोलनकारी पहलवान कर रहे हैं वो उनकी भतीजी है। अमित ने कहा है कि उनकी भतीजी बालिग है। उसका जन्म 22 फरवरी, 2004 को हुआ था। पहलवान पॉक्सो और यौन शोषण का आरोप लगाकर बृजभूषण को फँसाना चाहते हैं।

अमित ने आज तक से बात करते हुए कहा कि आंदोलन कर रहे पहलवान साक्षी और विनेश ने मेरे भाई को गुमराह किया है। उन्होंने कहा कि विनेश, साक्षी और बजरंग पूनिया ने मिलकर इतनी गहरी साजिश रची है जिसकी हमें भी खबर नहीं हुई। पहले वो लोग जनवरी-फरवरी में धरने पर बैठे लेकिन मामला पेचीदा हो गया। इसके बाद 2-3 महीने प्लानिंग की और दूसरी तिकड़म लगाई।

अमित का दावा है कि उनकी भतीजी के साथ कुछ भी नहीं हुआ है। आंदोलन कर रहे लोग राजनीतिक मकसद से झूठे दावे कर रहे हैं। 20 साल की लड़की को 16 साल का दिखाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे न्याय चाहते हैं और विनेश फोगाट व उनके साथी पहलवानों को सजा दिलवाना चाहते हैं।

अमित के बाद उनके भाई और लड़की के पिता मीडिया के सामने आए। पिता ने कहा कि उनकी दो बेटियाँ व एक बेटा था। बड़ी बेटी की 2 साल की उम्र में मौत हो गई। इसके बाद बड़ी बेटी का नाम ही छोटी बेटी को दे दिया। छोटी बेटी अब भी नाबालिग है और पहलवानी करती है। जब वह 16 साल की थी तब एक कैंप के दौरान उसके साथ उत्पीड़न हुआ था। तब बृजभूषण सिंह के खिलाफ बोलने की हिम्मत किसी में नहीं थी। अब बेटी ने ही उन्हें यौन उत्पीड़न की जानकारी दी।

पीड़िता के पिता ने कहा कि उनका आंदोलनकारी पहलवानों से कोई लेना देना नहीं है, उन्हें अपनी न्याय व्यवस्था पर भरोसा है। अपने भाई के बयान पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए पिता ने कहा कि अमित लड़की का ताऊ है। सात साल से दोनों के बीच बातचीत बंद है। उन्होंने दावा किया कि जो कागजात अमित दिखा रहे हैं वह बड़ी बेटी के जन्म के हैं।

इसके पहले आंदोलन कर रहे पहलवानों ने विरोध जताते हुए अपने मेडल गंगा में प्रवाहित करने की धमकी दी थी। इसके लिए सभी पहलवान हरिद्वार पहुँच भी गए थे। हरिद्वार पहुँचने के घंटे भर बाद भी किसी ने मेडल प्रवाहित नहीं किए। थोड़ी देर बाद भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत हरिद्वार पहुँचते हैं और पहलवानों से मेडल लेकर सरकार को 5 दिन का अल्टीमेटम देते हैं। नरेश टिकैत ने 5 दिनों के भीतर सब ठीक कर देने का वादा भी किया।

उत्तर प्रदेश : दलित बच्चियों के कपड़े उतार प्राइवेट पार्ट नोचता मोहम्मद अली, शाजिया की धमकी: बाथरूम में मिले कंडोम, 13 का यौन शोषण; दलितों के हितैषी खामोश

किसी हिन्दू द्वारा किसी दलित पर अत्याचार होने पर सडकों पर उतरने वाला दलित प्रेमी गैंग शाहजहांपुर में मुस्लिम द्वारा दलित बच्चियों का यौन शोषण करने पर क्यों खामोश है? कहाँ गया उनका दलित प्रेम? ऐसी जात-पात की गन्दी सियासत करने पर तुम्हे शर्म आनी चाहिए। अगर यही काम किसी हिन्दू ने किया होता क्या तब भी इसी तरह खामोश रहते? आखिर ऐसी दोगली और गन्दी सियासत क्यों?

उत्तर प्रदेश के शाहजहॉंपुर जिले में 12 बच्चियों के यौन शोषण का मामला सामने आया है। पीड़िताओं में कुछ दलित समुदाय से भी हैं। मामले में मुख्य आरोपित मोहम्मद अली है जो कम्प्यूटर टीचर के पद पर तैनात हैं। इसी स्कूल की सहायक अध्यापिका शाजिया अली पर भी मोहम्मद अली की करतूतों को छिपाने का आरोप है। घटना सोमवार (8 मई, 2023) की है। पुलिस ने बताया कि प्रिंसिपल सहित कुल 3 लोगों पर केस दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी गई है।

मुख्य आरोपित मोहम्मद अली को गिरफ्तार कर लिया गया है। अली की बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। स्कूल के एक अन्य शिक्षक ने बताया कि मोहम्मद अली सिर्फ हिन्दू छात्राओं को ही निशाना बनाता था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला तिलहर थाना क्षेत्र के रायखुर्द का है। यहाँ के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 13 बच्चियों के अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि स्कूल में उनकी बेटियों का यौन शोषण किया जाता है। स्कूल में कम्प्यूटर की क्लास लेने वाले मोहम्मद अली पर आरोप है कि वह बच्चियों के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ करता है। स्कूल के बाथरूम से बाल, ब्लेड और कंडोम भी मिलने की बात कही जा रही है। स्कूल की बच्चियों बाथरूम जाने से भी डरती थीं।

इसी स्कूल की सहायक टीचर शाजिया पर भी इस बात का दबाव बनाने का आरोप है कि वो अपने साथ होने वाले यौन उत्पीड़न के बारे में किसी को कुछ न बताएँ।

पुलिस ने इस मामले में मोहम्मद अली और शाजिया के साथ स्कूल प्रिंसिपल अनिल कुमार को भी नामजद किया है। अनिल कुमार पर आरोप है कि उन्होंने शिकायत होने के बावजूद शाजिया और मोहम्मद अली पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसी स्कूल की एक अन्य पर महिला टीचर नीरजा ने इस घटना को सत्य बताया है। उन्होंने कहा कि बच्चियों ने सबसे पहले उन्हें ही अपने साथ हो रहे दुर्व्यवहार की जानकारी दी। महिला टीचर के मुताबिक, स्कूल में ‘लव जिहाद’ चलाया जा रहा था। आरोप है कि मोहम्मद अली अपनी बात न मानने पर बच्चियों को फेल करने की भी धमकी देता था।

आरोप लगाने वाली अध्यापिका के मुताबिक मोहम्मद अली न सिर्फ बच्चियों के प्राइवेट पार्ट को छूता था उसे नोचता-खसोटता भी था। पीड़ित बच्चियाँ अलग-अलग क्लास की हैं। एक पीड़िता की माँ ने बताया कि उनकी बेटी का कच्छा निकाल कर आरोपित ने किसी से कुछ भी न बताने की धमकी दी। आखिरकार इस मामले में ग्राम प्रधान की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। तिलहर के डिप्टी SP प्रियांक जैन के मुताबिक मामले की जाँच की जा रही है, जिसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपितों पर 354, 352, 120 B, SC/ST और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी शाहजहाँपुर कुमार गौरव ने बताया कि मोहम्मद अली को बरख़ास्त करने की भी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं अन्य नामजद प्रिंसिपल अनिल कुमार और अध्यापिका शाजिया को सस्पेंड कर दिया गया है।

राजस्थान : स्वीमिंग पुल में 6 साल के बच्चेे के साथ अश्लील हरकत करने वाले Dy SP सैनी और महिला कॉन्स्टेबल बर्खास्त

                                                     फोटो: जागरण/भास्कर
राजस्थान के पुष्कर में स्विमिंग पुल में 6 साल के बच्चे के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में राज्य सरकार ने निलंबित पुलिस उपाधीक्षक हीरालाल सैनी और महिला कांस्टेबल को बर्खास्त कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से मंजूरी मिलने के बाद पुलिस विभाग ने गत 8 सितंबर 2021 को दोनों को निलंबित कर दिया था।

मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस हेडक्वार्टर ने हीरालाल व कॉन्स्टेबल के मोबाइल रिकाॅर्ड खंगाले थे, जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। बताया जा रहा है कि दोनों हर रोज कई बार फोन पर बातें करते थे। एक साल में इनके बीच में 5,500 से ज्यादा कॉल किए गए थे। हीरालाल के मोबाइल की लोकेशन भी ज्यादातर कालवाड़ में मिली थी।

अश्लील वीडियो सामने आने के बाद हीरालाल सैनी को पुलिस हेडक्वार्टर में रिपोर्ट करने के आदेश दिए गए थे, लेकिन वह पुलिस हेडक्वार्टर में नहीं पहुँचा, बल्कि महिला कॉन्स्टेबल के साथ उदयपुर के होटल में गया था। वहाँ दोनों एक ही कमरे में रुके हुए थे। एसओजी ने राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) अधिकारी हीरालाल सैनी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे 9 सितंबर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद महिला कांस्टेबल को 12 सितंबर 2021 को गिरफ्तार किया गया था।

10 जुलाई को पुष्कर के रिसॉर्ट में दोनों ने एक अश्लील वीडियो बनाया था। इसमें महिला कॉन्स्टेबल का 6 साल का बच्चा भी था। दोनों बच्चे का बर्थडे मनाने के लिए रिसॉर्ट गए थे। वहाँ दोनों बच्चे के साथ अश्लील हरकतें करते नजर आए थे। यह मामला तब सामने आया जब महिला कॉन्स्टेबल वीडियो को अलग फोल्डर में सेव कर रही थी, तभी वीडियो वॉट्सऐप के स्टेटस पर लग गया था। महिला के भाई-भाभी ने ही उसे फोन कर वीडियो के बारे में बताया था। उसके वीडियो को काफी लोगों ने डाउनलोड कर लिया था। इसके बाद महिला के पति ने उससे तला​क माँगा था।