Showing posts with label Udupi. Show all posts
Showing posts with label Udupi. Show all posts

कर्नाटक बाथरूम वीडियो कांड : ‘1 साल से मुस्लिम लड़कों के साथ शेयर किए जा रहे थे हिन्दू लड़कियों के वीडियो’: उडुपी की कॉलेज छात्राओं का खुलासा, एडमिनिस्ट्रेटर अब्दुल खादर बता रहा ‘प्रैंक’

छात्राओं ने बताया कि पिछले 1 साल से बाथरूम में कैमरा लगा कर हिन्दू लड़कियों के वीडियो रिकॉर्ड किए जाने की करतूतें चल रही थीं (प्रतीकात्मक चित्र साभार: Bing AI)
कर्नाटक के उडुपी में कॉलेज के बाथरूम में कैमरा लगा कर हिन्दू लड़कियों का वीडियो बना जाने की खबरें सामने आई थीं। मीडिया में बताया गया कि मुस्लिम लड़कियों ने ये वीडियो बना कर अपने समुदाय के लड़कों को भेजा। अब कॉलेज की छात्राओं ने इस बारे में कई अन्य खुलासे किए हैं। ‘TV9 कन्नड़’ के साथ एक इंटरव्यू में उसी कॉलेज की छात्राओं ने बताया है कि मुस्लिम लड़कियाँ पिछले 1 साल से हिन्दू छात्राओं के वीडियो बना रही थीं और मुस्लिम लड़कों के साथ साझा कर रही थीं।

‘नेत्र ज्योति कॉलेज’ की छात्राओं ने बताया, “पिछले एक साल से ये सब हो रहा था। कॉलेज के बाहर मुस्लिम लड़के कार में इंतजार करते रहते थे। हिन्दू लड़कियों का वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद मुस्लिम लड़कियाँ उन्हें जाकर अपना फोन दे देती थीं। दोपहर में लंच के समय मोबाइल फोन्स की अदला-बदली होती थी। कॉलेज मैनेजमेंट के सामने इसकी शिकायत की गई थी, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। 18 जुलाई, 2023 को पीड़िता ने कॉलेज प्रबंधन से फिर शिकायत की।”

लड़कियों ने बताया कि मैनेजमेंट ने इन शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया। 2 दिन बाद 20 जुलाई को कॉलेज की अन्य छात्राओं को इस बारे में पता चला और वो धरना प्रदर्शन पर बैठ गईं। छात्राओं ने बताया कि तीनों आरोपित मुस्लिम लड़कियों ने मोबाइल फोन में वीडियो डाल कर ऊच्चीला से आए मुस्लिम लड़कों को दिया था। ये लड़के पल्सर बाइक और कार से आते थे। छात्राओं ने ये भी बताया कि तीनों मुस्लिम लड़कियों के नाम हैं – शाफिया, अल्फिया और शबनाज़।

छात्रों ने बताया कि अब्दुल खादर कॉलेज मैनेजमेंट में एडमिनिस्ट्रेटर है। लड़कियों ने बताया कि उन्होंने आकर उनसे कहा कि उन तीनों लड़कियों को ‘सुंदर सज़ा’ दे दी गई है। उन्हें 5 बार ये लिखने के लिए कहा गया है कि वो आगे से ऐसा नहीं करेंगी। मीडिया से बात करते हुए कॉलेज की छात्राओं ने इस बात पर भी आपत्ति जताई कि ये सब प्रैंक के लिए किया गया था और उन्हें इस मामले को नहीं उठाना चाहिए। मोहम्मद ज़ुबैर जैसों ने भी इस नैरेटिव को आगे बढ़ाया।

अवलोकन करें:-

कर्नाटक अश्लील वीडियो: दोषी मुस्लिम लड़कियों के बचाव में गृह मंत्री, बोले - ‘ये छोटी घटना है’; आखि

छात्राओं ने कहा, “हम पूछना चाहती हैं कि अगर कोई व्यक्ति किसी के घर के बाथरूम में वीडियो लगा कर घर की महिलाओं का वीडियो रिकॉर्ड करने लगे, तो क्या उस घर का व्यक्ति कहेगा कि ऐसी हरकत करने वालों को होमवर्क देकर छोड़ दिया जाए? ये 6 महीने पहले भी हुआ था, लेकिन कॉलेज मैनेजमेंट ने बिना किसी जाँच-पड़ताल के मामले को बंद कर दिया।” छात्राओं ने बताया कि कॉलेज एडमिनिस्ट्रेटर अब्दुल खादर ने पीड़िताओं को कहा था कि इस मामले को गंभीरता से न हो, ये प्रैंक है।

कर्नाटक अश्लील वीडियो: दोषी मुस्लिम लड़कियों के बचाव में गृह मंत्री, बोले - ‘ये छोटी घटना है’; आखिर कब तक हिन्दुओं का तिरस्कार करती रहेगी कांग्रेस?

NCW सदस्य खुशबू सुंदर एवं कर्नाटक के गृहमंत्री परमेश्वर (साभार: डेक्कन हेराल्ड/टॉलीवुड)
कर्नाटक में कांग्रेस राज आते ही हिन्दुओं का तिरस्कार होना शुरू हो चूका है। क्या यही कांग्रेस की धर्म-निरपेक्षता है? आखिर अपनी कुर्सी की खातिर कितना नीचे गिरेगी कांग्रेस? राज्य के उडुपी स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज की हिंदू छात्राओं का बाथरूम में अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने तीन मुस्लिम छात्राओं पर FIR दर्ज की है। वहीं, अब इस मामले की जाँच के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की सदस्य खुशबू सुंदर गुरुवार (27 जुलाई 2023) को उडुपी पहुँचेंगी।

इस मामले का पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर दो एफआईआर दर्ज की है। एक मामला टॉयलेट में छात्रा के बनाए गए वीडियो को डिलीट करने को लेकर तीन छात्राओं और कॉलेज प्रशासन से जुड़ा है। दूसरा मामला यूट्यूब चैनलों पर हिडन कैमरे वाला वीडियो अपलोड करने से जुड़ा है। मामले में अलीमतुल शैफ़ा, शबानाज़ और आलिया को आरोपित बनाने के साथ-साथ कॉलेज प्रशासन को भी नामजद किया गया है।

उडुपी पहुँचने के बाद NCW की सदस्य खुशबू सुंदर ने कहा, “मैं राष्ट्रीय महिला आयोग के सदस्य के रूप में यहाँ के लिए आई हूँ। मैं सबसे पहले पुलिस के साथ बैठक करूँगी। मैं देखूँगी कि FIR में क्या कहा गया है।”

उन्होंने आगे कहा, “क्या हुआ था… इस बात की जानकारी के लिए मैं इस घटना में शामिल लड़कियों से मिलूँगी। इसके साथ ही कॉलेज के अन्य विद्यार्थियों से भी मिलूँगी। कॉलेज प्रशासन से मिलकर उनसे बात करूँगी और उनका पक्ष जानने की कोशिश करूँगी कि उनका क्या कहना है।”

उधर, कांग्रेस शासित कर्नाटक सरकार में गृहमंत्री डॉक्टर जी परमेश्वर ने कहा कि उडुपी की घटना बहुत छोटी है और इसे राजनीतिक रंग देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि कॉलेजों में ऐसी चीजें होती रहती हैं। भाजपा को ऐसे छोटे-छोटे मुद्दों पर राजनीति करने से बचना चाहिए। यदि यही घिनौनी हरकत किसी हिन्दू लड़की ने मुस्लिम लड़की के साथ की होती, क्या तब यही बोलते? आखिर कब तक हिन्दुओं का तिरस्कार करती रहेगी कांग्रेस? 

अवलोकन करें:-

कर्नाटक : कॉलेज में लड़कियों का वीडियो शूट करने का मामला; नूपुर शर्मा को विवादित बनाने वाला जुबेर

कर्नाटक : कॉलेज के बाथरूम में कैमरा से लड़कियों के वीडियो रिकॉर्ड कर अपने मजहब के लड़कों को भेजती थी

                                                                                                          प्रतीकात्मक चित्र साभार: Bing AI
कर्नाटक के उडुपी में स्थित एक प्राइवेट कॉलेज के महिला टॉयलेट में मोबाइल कैमरा मिलने का मामला सामने आया। आरोप है कि कॉलेज में पढ़ने विशेष समुदाय की 3 लड़कियों ने यह मोबाइल कैमरा रखा था। इस कैमरे में अन्य समुदाय की लड़कियों के प्राइवेट वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद ये लड़कियाँ अपने समुदाय के लड़कों के साथ वीडियो शेयर कर देतीं थीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला उडुपी के अंबलपाडी बाईपास में स्थित नेत्र ज्योति कॉलेज का है। यहाँ एक समुदाय की छात्राओं पर आरोप है कि दूसरे समुदाय की छात्राओं के प्राइवेट वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए टॉयलेट में कैमरा छिपाया था। इसके बाद आरोपित छात्राएँ व्हाट्सएप्प के जरिए ये वीडियो अपने ही समुदाय के लड़कों को भेज देती थीं। कहा जा रहा है कि विशेष समुदाय के लड़कों ने कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ।

यही नहीं, जानकारी सामने आने के बाद वीडियो रिकॉर्ड करने वाली लड़कियों और अन्य छात्राओं के बीच कॉलेज में जमकर बहस हुई। इसके बाद कॉलेज मैनेजमेंट ने मामला शांत कराते हुए तीनों आरोपित छात्राओं को कॉलेज से सस्पेंड कर दिया है। इस मामले की सूचना हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को मिली तो उन्होंने कॉलेज पहुँचकर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग की।

वहीं दूसरी ओर कॉलेज के छात्रों ने भी आरोपित छात्राओं के खिलाफ कार्रवाई की माँग की है। इसके अलावा सर्व कॉलेज छात्र शक्ति संगठन ने एसपी अक्षय हाके से मिलकर इस मामले में कार्रवाई की माँग की है। बताया जा रहा है कि कॉलेज प्रशासन ने कार्रवाई के नाम पर छात्राओं को सस्पेंड तो कर दिया है। लेकिन अब तक मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया।

ऐसा ही मामला सितंबर 2022 में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से सामने आया था। तब एक लड़की पर कॉलेज की अन्य छात्राओं के प्राइवेट वीडियो बनाने और उसे अपने बॉयफ्रेंड को भेजने का आरोप लगा था। पुलिस पूछताछ में सामने आया था कि लड़की को अन्य आरोपितों द्वारा वीडियो बनाने के लिए ब्लैकमेल किया जा रहा था। इसलिए वह लड़कियों के वीडियो बना आरोपित लड़कों को भेज रही थी। बाद में पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था।