Showing posts with label aadhar card. Show all posts
Showing posts with label aadhar card. Show all posts

रोहिंग्या के पास UP का आधार कार्ड, 1400 याबा ड्रग्स टैबलेट के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

Rohingya Aadhar card Drugsहैदराबाद पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जनवरी 11 को दो रोहिंग्या को गिरफ्तार किया है और साथ ही बैन याबा ड्रग्स की 1400 टैबलेट्स भी बरामद की हैं। यह पहली बार है जब शहर में इस तरह की गतिविधियां देखने को मिली हैं।पुलिस को इस बारे में सूचना मिली थी कि दो रोहिंग्या बैन किए गए ड्रग्स को बेंच रहे हैं और इसी जानकारी के आधार पर बालापुर पुलिस स्टाफ ने इन लोगों की तलाश शुरु की। अबीबुस रहमान और मोहम्मद रहीम नाम के दो शख्सों को गिरफ्तार किया। 
एएनआई से बात करते हुए पुलिस कमिश्नर महेश एम भगत ने कहा कि यह ड्रग्स ज्यादातर थाईलैंड और म्यांमार से लाया जाता है और इसे 'मैड ड्रग' के तौर पर भी जाना जाता है। उन्होंने आगे कहा, 'मोहम्मद रहीम के पास से एक आधार कार्ड भी सीज किया गया है जिसमें उत्तर प्रदेश का एक पता दर्ज था। हम आगे मामले की जांच कर रहे हैं। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत 2 लाख रुपए से ज्यादा है।'
धारा 8 (C) के तहत एक मामला दर्ज कर कर लिया गया है। जिसमें एनडीपीएस एक्ट 1985, 199, 200, आईपीसी 420 धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह ड्रग कहां बना है और कहां से आया है। जब्त हुई ड्रग्स की एक टैबलेट 150 रुपए में बेंची जा रही थी। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट में याबा ड्रग कैथरीन और मेथामफेटामाइन जैसे रासायनिक पदार्थों का मिश्रण है, जो एक नशीली दवा है और भारत में प्रतिबंधित है।

उत्तराखंड : न राशन मिल रहा और न ही राशन कार्ड बनाने का फॉर्म

जिलापूर्ति कार्यालय में नये राशन कार्ड बनाने का फॉर्म खत्म हो गया है। लोग मजबूरी में एक दूसरे के फार्म की फोटो कॉपी कराकर काम चला रहे हैं। इधर, जिलापूर्ति कार्यालय में दो-दो बार आधार कार्ड जमा करने के बावजूद लोगों को कई-कई माह से राशन नहीं मिल रहा है। इसके चलते लोग कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। आयुष्मान योजना का लाभ लेने के चक्कर में लोग राशन कार्ड बनवाना चाह रहे हैं।  प्रदेश में आयुष्मान योजना शुरू हो गई है। ऐसे में ज्यादातर लोग चाह रहे हैं कि वे इस योजना का लाभ उठा सकें। जिनके पास राशन कार्ड नहीं है संभवत: वे इस योजना से वंचित हैं। ऐसे में अभी तक जिनके पास राशन कार्ड नहीं था, अब वे जिलापूर्ति कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं ताकि उनका राशन कार्ड बनाया जा सके। इधर, कुछ दिनों से राशन कार्ड बनाने के फॉर्म खत्म हो रखे हैं। जिसके चलते कार्ड बनवाने आये लोगों को परेशानियां हो रही हैं। वहीं सोमवार को जिलापूर्ति कार्यालय पहुंचे लोगों ने कहा कि न तो फॉर्म मिल रहे हैं और नहीं राशन मिल रहा है।  एआरओ किशोरीलाल शाह ने कहा कि फॉर्म छपवाने का ऑर्डर दिया गया है। वहीं जिलापूर्ति कार्यालय पहुंचे लोग कर्मचारियों से काफी नाखुश दिखे।
दो बार कार्यालय में आधार कार्ड जमा करा चुकी हूं। बावजूद पिछले कई माह से राशन नहीं मिल रहा है। तीसरी बार आधार कार्ड जमा कराने आई तो कर्मचारियों ने बताया कि अब सभी सदस्यों के आधार कार्ड देते हुए फिर से फॉर्म भरना होगा।
भगवानी देवी, निवासी नेहरू कॉलोनी

मेरी मां रजनी देवी के नाम से राशन कार्ड है। काफी समय से राशन नहीं मिल रहा है। आधार कार्ड जमा कराने पहुंचा तो पता चला कि फॉर्म खत्म हो गया है।
आठ माह से राशन नहीं मिल रहा है। दो बार आधार कार्ड जमा किया। तीसरी बार कार्यालय पहुंचा तो कर्मचारियों का कहना है कि आधार कार्ड की कॉपी कहीं खो गई हो होगी। फिर से फॉर्म भरते हुए जमा करो।
एक साल से राशन डीलर राशन नहीं दे रहा है। कई बार कार्यालय में इसकी शिकायत की। अब कर्मचारी ये बता रहे हैं कि दोबारा से फॉर्म भरते हुए सभी सदस्यों का आधार कार्ड जमा करो।