Showing posts with label al qaeda. Show all posts
Showing posts with label al qaeda. Show all posts

आतंकी संगठन अलकायदा की धमकी ; माफिया अतीक-अशरफ को बताया ‘शहीद’, कहा- भारत से बदला लेकर रहेंगे: टारगेट पर नरेंद्र मोदी भी

उत्तर प्रदेश में हुई माफिया भाइयों की हत्या पर आतंकी संगठन अलकायदा ने भारत से बदला लेने की धमकी जारी की है। 7 पृष्ठों की मैग्जीन में अलकायदा ने अतीक अहमद और अशरफ अहमद को ‘शहीद’ बताया और लिखा कि मुस्लिमों को टीवी पर पुलिस के सामने गोली मारी जा रही है। इस मैग्जीन में आतंकी संगठन ने कहा है कि वह भारत से बदला लेकर रहेगा।

सत्ता के गलियारों में चर्चा है कि अगर अलकायदा मुस्लिम देशों की तरह भारत को समझ रहा है, तो यह उसकी भयंकर भूल होगी। यदि मुस्लिम देशों ने इस पर नकेल कसी होती, यह आतंकी संगठन उभर ही नहीं सकता था। सबने गीदड़ भबकी में आकर इसके घुटने टेक दिए, लेकिन ये भारत है। यह भी संभावनाएं व्यक्त की जा रही है कि अलकायदा आतंकियों के साथ-साथ इनको प्रयत्क्ष या अप्रत्यक्ष समर्थन देने वालों को भी आतंकवादियों की तरह बक्शा नहीं जाएगा।  जो समस्त मुस्लिम देशों को भी यह सोंचने को मजबूर कर देगा कि हमने भी भारत की तरह इस आतंकियों और इनके समर्थकों को 72 हूरों के पास क्यों नहीं पहुँचाया। 

ईद के मौके पर जारी की गई इस मैग्जीन में यहूदियों द्वारा अल अक्सा मस्जिद पर हमले का जिक्र, चीन के शिनजियांग में उइगर मुस्लिमों के साथ होते बर्ताव की चर्चा करते हुए भारत में घटित घटनाओं का उल्लेख है।

इसमें पहले दिखाया गया कि कैसे दुनिया भर में जगह-जगह मुस्लिमों को टारगेट किया जा रहा है। इसके बाद कहा गया है कि भारत में मुस्लिमों की हालत कोई अलग नहीं है। बिहार में कुरान और मदरिस की कॉपियाँ जलाई जा रही हैं, उत्तर प्रदेश में मु्स्लिमों को लाइव टीवी के आगे गोली मारकर मुस्लिमों को शहीद किया जा रहा है, राजस्थान में मस्जिद के ऊपर भगवा झंडा लहराया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अपनी मैग्जीन में अलकायदा ने कहा है कि अतीक-अशरफ की हत्या का बदला लेने के लिए अगर उसको अपनी औलादों की भी कुर्बानी देनी पड़ी तो वह देने के लिए तैयार हैं। उसने भारत को धमकी देते हुए कहा, “हम इस नरसंहार का बदला लेंगे।” 

आतंकी संगठन ने भारत के अलावा चीन, बांग्लादेश, अमेरिका में भी आत्मघाती हमला करने की धमकी दी है। इसके अलावा अलयकादा की इस चिट्ठी में पीएम मोदी और उनके दफ्तर को भी टारगेट करने की धमकी दी गई है। उसने कहा है कि वह बदला लेकर रहेगा चाहे उसे अपने निशाने पर अमेरिका के व्हॉइट हाउस या भारत के वजीरे ए आजम के दफ्तर को ही निशाने में क्यों नहीं लेना पड़े।

पैगंबर पर टिप्पणी केस में जारी की धमकी

इससे पहले भी अलकायदा अपनी मैग्जीन में भारत को धमकियाँ जारी कर चुका है। नुपूर शर्मा केस में भी अलकायदा ने भारत को धमकी दी थी। आतंकी संगठन ने कहा था कि पैगंबर की शान के लिए वो लड़ने को तैयार है और दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश में हमला करेगा। इसके अलावा अलकायदा ने पीएम मोदी को निशाना बनाने की बात भी कही थी।

पाकिस्तान से नाराज चल रहा अलकायदा

कुछ समय पहले उसने अपनी मैग्जीन में पाकिस्तान पर गुस्सा जाहिर किया था। अलकायदा ने कहा था कि पाकिस्तानी फ़ौज केवल उन आतंकियों को मार रही है जो कश्मीर के लिए लड़ रहे थे। पाकिस्तान आर्मी को डरपोक बताते हए अलकायदा ने कहा कि वो कश्मीर में आतंकियों की इंट्री करवाने में भी नाकाम साबित हो रही है। अलकायदा ने कश्मीर में कम होते जा रहे आतंकी हमलों पर नाराजगी जताई थी। उसने मुस्लिमों से एकजुट हो कर कश्मीर के लिए लड़ने का आह्वान भी किया था।

 


अल्पसंख्यक यूनिवर्सिटी में कार्यरत है अलकायदा आतंकी की बीवी

                           आतंकी मिनहाज के घर के बाहर तैनात ATS (फोटो साभार; अमर उजाला)
उत्तर प्रदेश के आतंक निरोधी दस्ते (ATS) ने लखनऊ से अलकायदा के दो आतंकियों को गिरफ्तार कर के एक बड़ी साजिश को नाकाम किया है। अब इनमें से एक मिनहाज की बीवी और उसकी कार के बारे में भी कई तरह की संदिग्ध बातें सामने आई हैं। उसके घर से ही विस्फोटक के साथ प्रेशर कूकर और पिस्टल बरामद हुए हैं। मिनहाज की बीवी इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में कार्यरत है। उसके घर से इस यूनिवर्सिटी का एक वाहन पास भी जब्त किया गया है।

लखनऊ में चलने वाली इंटीग्रल यूनिवर्सिटी एक अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान है। ATS ने रविवार (11 जुलाई, 2021) की देर रात मिनहाज के अब्बा और बीवी को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। मिनहाज के घर के पास ही एक दानिश नाम का व्यक्ति सालों से पंक्चर बनाने की दुकान लगा रहा है। उसने बताया कि मिनहाज के घर से जो SUV गाड़ी बरामद हुई है, उसे किसी ने पहले उसके गैराज से निकलते नहीं देखा।

उसका पड़ोसी शाहिद कभी-कभी उस गाड़ी से निकलता था, ये बात भी सामने आई है। दानिश ने बताया कि शाहिद हमेशा उससे पुराने टायर की माँग करता था। कारण पूछने पर वो टाल दिया करता था। शाहिद और मिनहाज गैराज में खड़ी गाड़ी का टायर प्रत्येक छह महीने में बदल लेते थे। दानिश का कहना है कि उनकी इस हरकतों पर उसे कभी-कभार संदेह भी होता था। मड़ियाँव से शाहिद ने 3 टायर खरीदे थे।

जब एक टायर कम पड़ गया तो उन दोनों ने दानिश से संपर्क किया। उससे वो लोग टायर लेकर गए, लेकिन उनकी गाड़ी में ये टायर नहीं लग सका। जब वो इस टायर को लौटाने आए तो दानिश ने मना करते हुए इसे गैराज में रहने देने को कहा और कहा कि जब ज़रूरत होगी तो वो ले लेगा। आरोपितों के घर अक्सर पाकिस्तान-अफगानिस्तान और ईरान तक के के लोग आते-जाते रहते थे, ऐसा मीडिया ने ATS सूत्रों के हवाले से बताया है।

ये विदेशी लोग भी आतंक के इस नेटवर्क में शामिल हैं। इन्होंने उत्तर प्रदेश में बम विस्फोट के लिए बड़ी मात्रा में विस्फोटक उपलब्ध कराए थे। कुछ दिनों पहले 3-4 संदिग्ध पाकिस्तानी भी काकोरी आए थे। उसी गाड़ी से वो लोग कश्मीर गए थे, जिसे शाहिद के गैराज से जब्त की गई है। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने ATS से उस गाड़ी का नंबर साझा किया था। अब पूरे यूपी में गश्त बढ़ा कर होटलों-लॉजों में रुकने वालों का ब्यौरा जुटाया जा रहा है।

लखनऊ में गिरफ्तार आतंकी गई बार कानपुर आए थे, ऐसे में वहाँ छापेमारी कर के कई संदिग्धों को उठा कर पूछताछ की जा रही है। कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मिले हैं। जाजमऊ, चमनगंज और बेकनगंज से चार-चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। लखनऊ से गिरफ्तार दोनों आतंकियों के मोबाइल नंबर्स खँगाल कर छापेमारी हो रही है। खासकर रात के समय पुलिस को गश्त बढ़ाने को कहा गया है।

इजरायल के सीक्रेट दस्ते ने ईरान में घुसकर अलकायदा के नंबर-2 और लादेन की बहू को मार गिराया

                                             इजराइली जवानों ने अलकायदा के सरगना अबू मोहम्मद अल मस्त्री को मार गिराया 

                                                                                        (फाइल फोटो/ साभार: Newyork Times)
केन्या और तंजानिया में अमेरिकी दूतावास पर 1998 में हुए आतंकी हमले के मास्टरमाइंड अबू मोहम्‍मद अल मस्‍त्री के मारे जाने की खबर आ रही है। इन हमलों को आतंकी संगठन अलकायदा ने अंजाम दिया था। हमलों के 22 साल बाद इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद के जवानों ने ईरान की राजधानी तेहरान में छिपे अलकायदा के नंबर दो सरगना अबू मोहम्‍मद अल मस्‍त्री (58) को मार ग‍िराया। हमले में अलकायदा सरगना ओसामा बिना लादेन की बहू भी मारी गई। 

हमले में मारे गए थे 224 लोग 

अमेरिकी दूतावास पर अलकायदा के आतंकी हमले में 224 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए। इस हमले का मास्टरमाइंड अबू मोहम्मद को माना जाता है। न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक अलकायदा के दूसरे नंबर के नेता अबू मोहम्‍मद ऊर्फ अब्‍दुल्‍ला अहमद अब्‍दुल्‍ला को उसकी बेटी के साथ गत 7 अगस्‍त को तेहरान की सड़कों पर गोली मार दिया गया।

अबू मोहम्मद पर था पर था 1 करोड़ डॉलर का इनाम 

जानकारी के मुताबिक इस हमले को इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद के सीक्रेट दस्‍ते ने अंजाम दिया है। अफ्रीकी देश केन्‍या और तंजानिया में अमेरिकी दूतावास पर 9 अगस्‍त 1998 को हुए भीषण हमले में 224 लोग मारे गए थे और हजारों लोग घायल हो गए थे। अबू मोहम्मद पर एफबीआई की ओर से एक करोड़ डॉलर का इनाम घोषित किया गया था। 

न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स ने कहा कि अबू मोहम्‍मद की हत्‍या अभी तक सीक्रेट थी। रोचक बात यह थी कि ईरान के सरकारी मीडिया ने इस घटना की खबर दी थी और मारे जाने वाले व्‍यक्ति का नाम हबीब दाउद और उसकी 27 साल की बेटी मरियम बताया था। ईरानी मीडिया ने कहा कि हबीब दाउद लेबनान का इतिहास का प्रोफेसर था। न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स ने कहा कि दाउद नाम का कोई व्‍यक्ति मौजूद नहीं था और इस फर्जी नाम का इस्‍तेमाल ईरान की खुफिया एजेंसी के अधिकारी करते थे। ईरान के एजेंटों ने उसे शरण दे रखी थी।

मरियम का निकाह लादेन के बेटे हमजा से हुआ था 

बताया जा रहा है कि अलकायदा सरगना गत 7 अगस्‍त को अपनी कार से रात को 9 बजे जा रहा था। इस दौरान दो लोगों ने कार रुकवाई और अबू मोहम्‍मद और उसकी बेटी मरियम को गोली मार दी। मरियम की शादी ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन से हुई थी। हमजा पहले ही मारा जा चुका है। सीक्रेट दस्ते ने साइलेंसर लगी बंदूक का इस्‍तेमाल किया जिससे किसी को हमले का अहसास नहीं हुआ। अभी तक इस हमले की किसी भी देश ने जिम्‍मेदारी नहीं ली है। अलकायदा ने भी अभी अबू मोहम्‍मद की मौत का ऐलान नहीं किया है।