Showing posts with label bhind. Show all posts
Showing posts with label bhind. Show all posts

करी पत्ते की आड़ में 4 महीने में 1 टन गाँजा तस्करी: जाँच में सहयोग नहीं कर रहा अमेजॉन

मध्य प्रदेश के भिंड जिला स्थित गोहद चौराहा पुलिस ने करी पत्तों की आड़ में गाँजा की तस्करी के मामले में अमेजॉन के अधिकारियों के विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज की है। आरोपितों में कंपनी के कार्यकारी निदेशक भी शामिल हैं। हाल ही में राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी बताया था कि अमेजॉन के अधिकारी जाँच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। उन्होंने चेताया था कि अगर उनका रुख ऐसा ही रहा तो कंपनी के MD और CEO के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

मध्य प्रदेश पुलिस ने गोहद चौराहा पर रहने वाले पिंटू उर्फ बिजेंद्र तोमर और ग्वालियर के रहने वाले सूरज उर्फ कल्लू पवैया के पास से 21.734 किलोग्राम गाँजा जब्त किया था। इस मामले में ग्वालियर निवासी मुकुल जायसवाल और मेहगाँव के रहने वाले चित्रा बाल्मीक को भी दबोचा गया था। ये लोग करी पत्ते की आड़ में अमेजन पर गाँजे की तस्करी में लिप्त थे। गाँजा के अलावा अमेजॉन की पैकिंग के डिब्बे, रैपर और बारकोड टैगिंग जैसी चीजें भी जब्त की गई थीं।

पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपितों ने अब तक 1 टन से भी अधिक गाँजे की तस्करी कर के सप्लाई की है। पूछताछ के दौरान कई जानकारियाँ सामने आईं, जिनके आधार पर पुलिस ने अमेजॉन के अधिकारियों को भी कुछ सवाल भेजे थे, लेकिन उनका संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। माजरा कुछ यूँ है कि सूरज उर्फ कल्लू पवैया और मुकुल जायसवाल ने बाबू टेक्स (Babu Tex) नाम की एक फर्जी कंपनी बना ली थी। इसके बाद इसे ASSL अमेजॉन कंपनी में सेलर के रूप में रजिस्टर कर दिया था।

फिर ये लोग ‘STEVIA’ ब्रांड बन कर अपने ग्राहकों को विशाखापट्टनम से गाँजा की तस्करी और सप्लाई करवा रहे थे। अमेजॉन ने जो दस्तावेज पुलिस को उपलब्ध कराए हैं, उनमें और जाँच के तथ्यों में अंतर सामने आया है। इसीलिए, उनके अधिकारियों के विरुद्ध ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया। भिंड पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह ने कहा कि अमेजॉन इस देश से भारी कमाई कर रहा है, ऐसे में यहाँ उसकी कुछ सामाजिक जिम्मेदारी भी बनती है।

पुलिस ने बताया कि अमेजॉन के अधिकारियों के पास टीम भेजी गई थी, लेकिन इससे कुछ खास फायदा नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि कंपनी अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है। उनके अधिकारियों को ईमेल से नोटिस भेजी गई है। वहीं ‘अमेजॉन इंडिया’ के प्रवक्ता का कहना है कि हम जाँच के प्रति प्रतिबद्ध हैं और यहाँ के प्रशासन/एजेंसियों का पूरा सहयोग करते हैं। कंपनी ने कहा कि सूचनाएँ जुटा कर सहयोग किया जा रहा है। कंपनी का कहना है कि इस देश में जो उत्पाद प्रतिबंधित हैं, उन्हें वो बिक्री के लिए सूचीबद्ध नहीं करता है।

अवलोकन करें:- 

अमेज़न ने करी पत्ता की आड़ में 1000 किलो गाँजे की ऑनलाइन सप्लाई में 4 महीने में 1.10 करोड़ रूपए कीमत की ब

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
अमेज़न ने करी पत्ता की आड़ में 1000 किलो गाँजे की ऑनलाइन सप्लाई में 4 महीने में 1.10 करोड़ रूपए कीमत की ब

इस मामले के सामने आने के बाद व्यवसायियों की संस्था CAIT (कैट) के प्रदेश (मध्य प्रदेश) अध्यक्ष भूपेंद्र जैन ने कहा कि अमेजॉन से कढ़ी पत्ता के नाम पर गाँजा की सप्लाई होना गंभीर बात है और यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला है। कैट मंगलवार (16 अक्टूबर) से देश भर में अमेजॉन पर कार्रवाई के लिए अभियान चलाएगी। इस संबंध में प्रदेश व देश के गृहमंत्री से मिलकर उच्चस्तरीय जाँच की माँग की जाएगी। अमेजॉन प्लेटफॉर्म के जरिए आरोपितों ने पिछले 4 महीने में 1 टन (1,000 किलोग्राम) गाँजा की तस्करी की है।

मध्य प्रदेश में लगा ज्योतिरादित्य सिंधिया का पोस्टर में हैं PM मोदी और अमित शाह!

मध्य प्रदेश में लगा ज्योतिरादित्य सिंधिया का पोस्टर, साथ में हैं PM मोदी और अमित शाह!मध्य प्रदेश के भिंड में कांग्रेस के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया  का एक पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है. इस पोस्टर में सिंधिया की तस्वीर के साथ पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह की भी तस्वीर है. न्यूज एजेंसी ANI में छपी खबर के मुताबिक यह पोस्टर बीजेपी के स्थानीय नेता ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के अनुच्छेद 370 पर समर्थन के लिए लगाया है. यह पोस्टर ऐसे समय में आया है जब ज्योतिरादित्य सिंधिया की नाराजगी खबरें चर्चा में है. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के समय ज्योतिरादित्य सिंधिया खुद को सीएम पद का दावेदार मान रहे थे. लेकिन अनुभवी कमलनाथ ने साधते हुए सभी समीकरणों को साधते हुए मुख्यमंत्री बनने में कामयाबी पाई थी. उस समय सिंधिया के समर्थकों ने सार्वजनिक रूप से अपनी नाराजगी भी जताई थी जिसमें कुछ विधायक भी शामिल थे. वहीं मुख्यमंत्री होते हुए भी कमलनाथ ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी अभी नहीं छोड़ी है.

सूत्रों का कहना है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की नजर अब प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर है और इसको लेकर अंदर ही अंदर खींचतान और बयानबाजी भी हो रही है. हालांकि सीएम कमलनाथ ने सिंधिया के साथ किसी भी तरह से मतभेद से इनकार किया है और कहा है कि बाकी राज्यों के संगठन में ऐसा हो रहा है. उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा इस पर आलाकमान को जल्दी फैसला करना चाहिए क्योंकि वह दोनों जिम्मेदारियों का भार महसूस कर रहे हैं. गौरतलब है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को लोकसभा चुनाव के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया था और वह उस समय पार्टी के महासचिव भी थे. लेकिन कांग्रेस की करारी हार के बाद उन्होंने महासचिव के पद से इस्तीफा दे दिया था.
सरकार में नहीं होना चाहिए किसी का दखल: ज्योतिरादित्य सिंधिया​

MP Election 2018: भिंड में पुलिस ने कसा शिकंजा, दबंग उम्मीदवारों को किया नजरबंद

भिंड के लहार विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी
 डॉ गोविंद सिंह, भाजपा प्रत्याशी रसाल सिंह
और बसपा प्रत्याशी अमरीश शर्मा गुड्डू को
 पुलिस ने किया नजरबंद। विश्रामगृह के कक्ष में बैठाया।
मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। तीन सीटों- बैहर, लांजी, परसवाड़ा पर सुबह 7 बजे से 3 बजे तक वोटिंग होगी, वहीं शेष 227 सीटों के लिए आठ बजे से 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। कुल 5,04,95,251 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। वहीं इस बार 65 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल 2907 प्रत्याशी इस बार चुनावी मैदान में उतरे हैं। सीटों के लिहाज से मध्यप्रदेश को छह भागों में बांटा जा सकता है। ये हैं 1. मालवा-निमाड़: 15 जिले, 66 सीटें, 2 संभाग। 2. महाकोशल: 8 जिले, 38 विधानसभा, 1 संभाग। 3. ग्वालियर-चंबल: 8 जिले, 34 विधानसभा, 2 संभाग। 4. मध्य भारत: 8 जिले, 36 विधानसभा, 2 संभाग। 5. विंध्य: 7 जिले, 30 विधानसभा, 2 संभाग। 6. बुंदेलखंड: 6 जिले, 26 विधासनभा, 1 संभाग।
इसको कहते हैं विकास !
पुलिस ने प्रत्याशियों पर शिकंजा करते हुए उन्हें सरकारी गेस्ट हाउस में रखा है. अटेर से बीजेपी प्रत्याशी अरविंद भदौरिया और कांग्रेस उम्मीदवार हेमंत कटारे को किया सर्किट हाउस में नजरबंद किया गया है. वहीं, लहार से कांग्रेस के डॉ. गोविंद सिंह और बीजेपी के  रसाल सिंह को लहार रेस्ट हाउस में नजरबंद कर बैठा दिया गया है.
उधर, भिंड विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशी चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र सिंह कुशवाह को भी भिंड सर्किट हाउस पर पुलिस-प्रशासन ने नजरबंद किया है.
MP Election 2018: भिंड में पुलिस ने कसा शिकंजा, दबंग उम्मीदवारों को किया नजरबंद
छह प्रत्याशियों को पुलिस-प्रशासन ने सर्किट हाउस में नजरबंद
मोबाइल पर ले रहे अपडेट
चंबल इलाके के भिंड जिले की अटेर, भिंड और लहार विधानसभाओं के उम्मीदवार नजरबंदी के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों के कार्यकताओं से हर पल की अपडेट ले रहे हैं. चुनाव खत्म होने के बाद ही उन्हें यहां से छोड़ा जाएगा.
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, चुनाव में कानून व्यवस्था और शांतिपूर्ण मतदान के उद्देश्य से केंद्रीय सुरक्षाबलों की 650 कंपनियां तैनात की गई हैं. इसके साथ ही प्रदेश के बाहर से आए 33 हजार होमगार्ड भी निर्वाचन ड्यूटी में तैनात किए गए हैं.
राज्य के संवेदनशील जिलों में सुरक्षा बल की ज्यादा कंपनियां तैनात की गई हैं. बालाघाट जिले में केंद्रीय सुरक्षाबलों की 76 कंपनियां, भिंड में 24, छिदवाड़ा और मुरैना में 19-19, सागर और भोपाल में 18-18 कंपनियां तैनात की गई हैं. प्रदेश के 85 प्रतिशत पुलिस बल और होमगार्ड के 90 प्रतिशत बल चुनाव कार्य में तैनात किए गए हैं.
भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, संवेदनशील मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग एवं सीसीटीवी की व्यवस्था की गई है. वेबकास्टिंग के माध्यम से 6,655 मतदान केंद्रों पर लाइव प्रसारण और 6,400 मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा से विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है. इस कार्य के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक अतिरिक्त व्यक्ति भी नियुक्त किया गया है. भोपाल में पुलिस ने भाजपा के एजेंट से मतदान सामग्री जब्त की। मतदान केंद्र के 200 मीटर के अंदर उन्होंने मतदान सामग्री रखी थी।