Showing posts with label bjp mla. Show all posts
Showing posts with label bjp mla. Show all posts

हैदराबाद पुलिस का आरोप, भाजपा विधायक राजा सिंह ने खुद को पहुंचाई चोट

हैदराबाद पुलिस का आरोप, BJP विधायक राजा सिंह ने खुद को पहुंचाई चोट, अब पुलिस पर मढ़ रहे दोष
हैदराबाद पुलिस ने राजा सिंह पर कथित रूप से
खुद को चोट पहुंचाने का आरोप लगाया.
हैदराबाद से आर.बी.एल.निगम 
हैदराबाद में बीजेपी विधायक राजा सिंह के कथित पुलिस लाठीचार्ज में घायल होने का मामला गरमा गया है। हैदराबाद पुलिस ने राजा सिंह के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि विधायक राजा सिंह पुलिस द्वारा लाठीचार्ज में घायल नहीं हुए हैं।पुलिस ने उन पर कथित रूप से खुद को चोट पहुंचाने का आरोप लगाया।घटना जून 20 को तड़के 2 बजे हुई, जब लोगों के एक समूह ने अवैध रूप से स्वतंत्रता सेनानी रानी अवंतिबाई की प्रतिमा को उनकी एक 25 फीट की प्रतिमा से बदला, जिससे जुमेरात बाजार क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में दिख रहा है कि राजा सिंह अपने हाथों में ग्रेनाइट पत्थर लिए हुए हैं।  
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) के ए.आर. श्रीनिवास ने बताया, "वह अपने सिर पर खुद से पत्थर मारते दिख रहे हैं और हमें विश्वास है कि यही चोट लगने की वजह है। अगर लाठीचार्ज हुआ होता तो, और लोग भी घायल होते अधिकारी ने कहा, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जेएचएमसी) की ओर से ऐसा करने की इजाजत नहीं थी, इसलिए पुलिस ने समूह को रोकने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि राजा सिंह वहां 200 समर्थकों के साथ पहुंच गए और पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया व अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया।अधिकारी ने कहा, "उन्होंने हमारे कुछ पुलिस अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया और जबरदस्ती प्रतिमा को स्थापित कर दिया, जो कि एक गैरकानूनी कृत्य है"

Embedded video

I urge @hydcitypolice @CPHydCity have some spine & release all the videos while police laithcharge on my karyakartas & me. Don't be selective in releasing videos as your department always targeted me.

Why Hindu's are always targeted @TelanganaDGP @HMOIndia
12:50 PM - Jun 20, 2019 
डीएसपी ने कहा, "मैं यह जानकर आश्चर्यचकित हूं कि राजा सिंह ने आज सुबह कहा कि उन्हें पुलिस की कार्रवाई में चोट लगी है। वास्तव में, उन्होंने हमारे कुछ पुलिस अधिकारियों के साथ बदतमीजी की"। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिन्होंने प्रतिमा अवैध रूप से स्थापित की है और पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया है। आरोपियों पर गैरकानूनी ढंग से एकत्रित होने, लोक सेवक पर हमला करने और विभिन्न समुदायों के बीच शत्रुता बढ़ाने को लेकर मामला दर्ज किया गया है।इससे पहले उस्मानिया जनरल अस्पताल में इलाज करा रहे राजा सिंह ने दावा किया था कि वह पुलिस के लाठीचार्ज में घायल हुए हैं।  
राजा सिंह ने ट्वीट कर हैदराबाद पुलिस पर निशाना साधा और कहा कि 'लाठीचार्ज के चुनिंदा वीडियो जारी करने के बजाए सारे वीडियो जारी करें। ताकि सच्चाई सामने आ सके...हमेशा हिंदुओं को ही क्यों निशाना बनाया जाता है'। बता दें कि घटना के बाद भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के. लक्ष्मण और अन्य पार्टी नेताओं ने राजा सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। लक्ष्मण ने आरोप लगाया कि उनके पार्टी विधायक पर हमले के पीछे टीआरएस सरकार का हाथ है। 
VIDEO: ताकतवर पर क़ानून इतना नरम क्यों?
(इनपुट- IANS)

तुम्हें मेरी पावर का अंदाजा नहीं.. : भाजपा विधायक ने महिला SDM को सरेआम धमकी

agra mla lashes out at sdmकहते हैं सत्ता का लोभ आ जाता है तो इसका नशा सिर चढ़ कर बोलने लगता है। इसी को साकार किया है उत्तर प्रदेश के आगरा के भाजपा के एक विधायक उदयभान चौधरी ने। 
उदयभान चौधरी फतेहपुर सीकरी से विधायक हैं। बीजेपी विधायक उदयभान चौधरी ने एसडीएम को धमकाते हुए कहा कि क्या तुम्हें पता नहीं है कि मैं एक विधायक हूं? तुम्हें मेरी पावर का अंदाज भी है, लोकतंत्र के पावर का एहसास है?
दरअसल विधायक उदयभान किसानों के पास उनकी समस्याओं पर बात करने गए थे। जानकारी के मुताबिक वे आगरा के अछनेरा में किसानों की समस्या को लेकर उनसे बात करने के लिए पहुंचे हुए थे। यहां ड्यूटी पर तैनात एसडीएम गरिमा सिंह से उनकी किसी बात पर बहस हो गई। इस दौरान उन्होंने महिला एसडीएम को अपनी बातों से धमका दिया और कह दिया कि तुम्हें मेरी पावर का अंदाजा भी नहीं है, तुम एक नौकर...।

Embedded video

Agra: BJP MLA Udaybhan Chaudhary threatens SDM Garima Singh, says 'Don't you know I am an MLA? Don't you realize my power, the power of democracy?' He had gone to meet the SDM over farmer issues (17.12.18)
इसी दौरान विधायक के समर्थक एसडीएम मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर देते हैं। इतना ही नहीं विधायक फिर एसडीएम बेहद गंदे लहजे में वापस अपने कार्यालय जाने को कह देते हैं। अब इस पूरे मामले पर सियासत शुरू हो गई है। विधायक उदयभान चौधरी से माफी मांगने कहा गया लेकिन उन्होंने कहा मैं माफी नहीं मांगूंगा।
उल्टा उन्होंने एसडीएम पर ही आरोप लगाया कि वे जनता की बात सुन नहीं रही थी और उनकी बात को गलत तरीके से पेश कर ररही थी। वहीं एसडीएम गरिमा सिंह ने विधायक के आरोपों को निराधार बताया है।