Showing posts with label campaigns for BJP. Show all posts
Showing posts with label campaigns for BJP. Show all posts

उत्तर प्रदेश चुनाव : भाजपा ने कर लिया समाजवादी पार्टी को हैक , मंच से हो रहा भाजपा का प्रचार

                                                    सपा कार्यकर्ता ने मंच से किया BJP का प्रचार
आज भाजपा विरोधी पार्टियों में योगी-मोदी का इतना डर बैठ चुका है कि पब्लिक मंच से हमें भारतीय जनता पार्टी का विरोध करना है या प्रचार। उत्तर प्रदेश जैसे-जैसे चुनाव निकट आ रहे हैं, और समाजवादी पार्टी के नेता मंचों से भाजपा का गुणगान करते अपनी ही पार्टी के विरुद्ध बोलते नज़र आ रहे हैं। जहाँ तक महंगाई के मुद्दे पर भाजपा को घेरने की बात है, पार्टियों के साथ-साथ जनता में भी यह बात चर्चा में है कि जब तक मुफ्त की रेवड़ियां बंद नहीं होंगी, महंगाई पर कोई काबू नहीं पा सकता। जब लोगों को मुफ्त में राशन, खातों में पहुँचते नोट और अन्य सामान मिलेगा, उसका मूल्य कहाँ से वसूल होगा, जनता से। कोई नेता या पार्टी अपनी जेब से नहीं दे रही। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने जनता में मुफ्तखोरी की गन्दी आदत डाल दी। जिस जनता मुफ्त का सामान लेने की बजाए यह आवाज़ उठाएगी कि "हमें मुफ्त की रेवड़ियां नहीं, महंगाई कम चाहिए, उसी दिन से पक्ष और विपक्ष दोनों की नींद हराम।  

खैर, समाजवादी पार्टी (SP) के धरना प्रदर्शन का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें समाजवादी पार्टी के एक कार्यकर्ता को अनजाने में बीजेपी के लिए प्रचार करते हुए देखा जा सकता है। बाद में गलती का एहसास होने पर वह समाजवादी पार्टी का जय जय कार करने लगता है।

वह वीडियो में कहता है, “जब वहाँ पर रोड नहीं था और मैं अपने सभी भाइयों को कहना चाहता हूँ कि ये जीत सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की जीत नहीं है, ये हमारी जीत है, और जितनी मजबूती के साथ हम भारतीय जनता पार्टी को वोट करेंगे, उतने ही हम मजबूत होंगे। समाजवादी पार्टी को हम वोट करेंगे, उतने ही हम मजबूत होंगे। धन्यवाद।”

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इनके जम कर मजे ले रहे हैं। पवन तिवारी लिखते हैं, “इनके कार्यकर्ता भी जानते है देश की भलाई मोदी और योगी को जीतने में है।”

एक यूजर ने लिखा, “EVM नहीं यहाँ तो पूरी समाजवादी पार्टी ही हैक कर ली है मोटा भाई ने।”

निलांजन सेनगुप्ता और ओम प्रकाश सिंह लिखते हैं, कुर्ते का कलर भी ‘भगवा’ है।

सचिन गुप्ता ने लिखा, “सा# गल्ती से मिस्टेक हो गया।”

संजय हिंदुस्तानी ने लिखा, “यही कहेंगे यह देख लेना। आखिर किस दम पर यह जीतेंगे , गुंडागर्दी, अराजकता के दम पर? अबकी बार BYE साईकल करेगी जनता।”

एक यूजर ने लिखा, “सच…सच ही होता है और मुँह पर आ ही जाता है। काम किया होता तो याद भी रहता, सब भूल जाएँगे। अपने सभी राम जी की जनता की सेवा के लिए अभी बीजेपी ही सही है। बीजेपी का हाथ छोड़ने का नहीं है, नहीं तो यह सभी लोग हम सभी का भी बँटवारा और देश के टुकड़े…जय श्री राम।”

सपा के नेता और कार्यकर्ता हाल के दिनों में इस तरह की हरकतें करते हुए देखे गए हैं। हाल ही में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को मंच पर सोते हुए पकड़ा गया, जबकि अन्य नेताओं ने जालौन में एक राजनीतिक रैली के दौरान भाषण दिया। नरेश पटेल ने भी अनजाने में अखिलेश यादव पर किसानों को बर्बाद करने का आरोप लगाया।

अवलोकन करें:-

‘हमारे नेता अखिलेश यादव ने किसानों को तबाह कर दिया’: नरेश उत्तम पटेल, सपा के प्रदेश अध्यक्ष

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
‘हमारे नेता अखिलेश यादव ने किसानों को तबाह कर दिया’: नरेश उत्तम पटेल, सपा के प्रदेश अध्यक्ष

नरेश पटेल ने कहा था, “कांग्रेस और बीजेपी में कोई अंतर नहीं है। कांग्रेस बीजेपी है और बीजेपी कांग्रेस है। कांग्रेस पार्टी ने 45 साल तक शासन किया। उन्होंने किसानों को बर्बाद कर दिया। अब वे घड़ियाल के आँसू बहा रहे हैं। हमारे नेता अखिलेश यादव ने किसानों को बर्बाद कर दिया है।”