Showing posts with label cricketer. Show all posts
Showing posts with label cricketer. Show all posts

शरीयत पीड़ित मोहम्मद शमी की बीवी हसीन जहां मुस्लिम औरतों का ‘दर्द’ लेकर पहुँची सुप्रीम कोर्ट, कहा- सनक में छोड़ देते हैं मर्द

मुस्लिम उलेमा एवं विद्वान भले ही महिलाओं के अधिकारों की बात कर गुमराह करते रहे, लेकिन वास्तविकता तो मुस्लिम महिला ही बता सकती है। शरीयत में कितनी कमियां हैं, गैर-मुस्लिमों से अधिक चर्चा इसी समाज में ही होती रहती है। परन्तु छद्दम धर्म-निरपेक्ष नेता, पार्टियां और मीडिया उसे परदे के पीछे छिपाकर रखती रहती है। 

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बीवी हसीन जहाँ ने सुप्रीम कोर्ट में खुद को शरीयत से पीड़ित बताया है। एक समान तलाक कानून की माँग की है। कहा है कि इस्लामी कानून की वजह से मर्द सनक और मर्जी से बीवियों को छोड़ देते हैं। इसलिए तलाक-उल-हसन और न्यायिक दायरे के बाहर तलाक देने की मुस्लिमों में परिपाटी को खत्म करने की अपील की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हसीन जहाँ ने वकील दीपक प्रकाश के जरिए सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि हसीन जहाँ शरीयत कानून के तहत मिलने वाले तलाक की एकतरफा प्रक्रिया तलाक-उल-हसन की पीड़ित हैं। शमी ने उन्हें 23 जुलाई 2022 को पहली बार तलाक का नोटिस भेजा था। यह नोटिस तलाक-उल-हसन के तहत ही भेजा गया था।

याचिका में यह भी कहा गया है कि शरीयत कानून में तलाक-उल-हसन और तलाक-ए-बिद्दत के अलावा तलाक देने की कई प्रक्रिया हैं। इन प्रक्रियाओं के तहत मर्द अपनी मर्जी या सनक के चलते बीवियों को छोड़ देते हैं। शरीयत के इन नियमों को चलते मर्द तलाक से पहले महिलाओं को सुलह करने का मौका नहीं देते। बिना किसी बातचीत के ही उन पर फैसला लाद दिया जाता है।

हसीन जहाँ ने कहा है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड शरीयत एक्ट-1937 की धारा 2 भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 21 और 25 के तहत मिले मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करती है। इसलिए इस धारा को असंवैधानिक घोषित किया जाए। साथ ही तलाक को लेकर धर्म या लिंग का भेदभाव किए बिना देश के सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून होना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पीठ ने इस याचिका को स्वीकार करते हुए केंद्र को नोटिस भेजा है। साथ ही कहा है कि वह ‘तलाक-ए-हसन’ को चुनौती देने वाली पहले से लंबित याचिकाओं पर सुनवाई के साथ ही इस याचिका पर सुनवाई करेगा।

मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच तलाक नहीं हुआ है। लेकिन 4 साल से अधिक समय से दोनों अलग रह रहे हैं। कोर्ट के आदेश के तहत शमी हसीन जहां को हर महीने 1 लाख 30 हजार रुपए का गुजारा भत्ता देते हैं। इसमें से 80000 रुपए उनकी बेटी की पढ़ाई-लिखाई व अन्य खर्चों के लिए दिया जा रहा है।

‘मेरी बहू क्रिकेटर इरफान पठान के साथ चालू है’ – चचेरी बहन के साथ नाजायज संबंध पर बुजुर्ग दंपत्ति

                                            इरफान पठान पर बुजुर्ग दंपत्ति ने लगाए गंभीर इल्जाम
भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान पर गुजरात के एक बुजुर्ग दंपत्ति ने गंभीर आरोप लगाए हैं। बुजुर्ग व्यक्ति का कहना है कि उनके बेटे की पत्नी के साथ क्रिकेटर इरफान पठान के नाजायज संबंध हैं। जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग व्यक्ति गुजरात पुलिस से रिटायर हैं। इनका नाम सैयद इब्राहिम है। इब्राहिम ने वीडियो जारी करके इरफान पठान पर इल्जाम लगाए और अपने लिए न्याय माँगा।

वीडियो में वह कहते हैं, “मेरा नाम सैयद इब्राहिम है। मेरे छोकरे (बेटे) की बहू क्रिकेटर इरफान पठान के साथ चालू (संबंध) है। वो उसके साथ सोती है और ये सब खुद वो अपने मुँह से बोलती है। मेरे बेटे पर 8 दिन से दबाव डाल रही है कि जैसा है, वैसे चलने दे। हमने पुलिस में रिकॉर्डिंग तक दी लेकिन हमारी सुनवाई नहीं होती।”

बुजुर्ग ने पूर्व क्रिकेटर पर आरोप लगाते हुए कहा, “इरफान पठान बड़े अधिकारियों से दबाव डलवाता है। आज हमारी ऐसी हालत आ गई कि हम सुसाइड करना चाहते हैं।” वीडियो में बुजुर्ग महिला को कहते सुना जा सकता है कि जब उनकी बहू उनके घर थी, तब भी उन्हें परेशान किया जाता था और अब भी उन्हें परेशान किया जा रहा है।

सैयद बताते हैं कि उन्हें धमकियाँ मिलती हैँ। उन्होंने पुलिस विभाग को अपनी सेवा दी। बावजूद इसके आज उन्हें इंसाफ नहीं मिल रहा। वह अपील करते हैं कि उन्हें बस उनकी मौत के बाद इंसाफ दिलाया जाए। वह पूछते हैं कि उनकी बहू उनके बेटे के साथ रहती नहीं है, तो वह उसके साथ रिश्ते को कैसे जारी रखे? पुलिस भी उनकी सुनवाई नहीं कर रही। शिकायत करने पर उन्हें ही बुलाकर तंग किया जाता है।

बहु लगा चुकी है दहेज़ प्रताड़ना का आरोप 

सैयद इब्राहिम की ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इसे शेयर करके इरफान पठान के ख़िलाफ़ कार्रवाई की माँग कर रहे हैं। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, इस बीच वेजलपुर पुलिस थाने से पता चला है कि इरफान पठान पर आरोप लगाने वाले इब्राहिम, उनकी पत्नी और बेटे सैयद के खिलाफ खुद बहू ने ही 11 मार्च, 2021 को दहेज के लिए प्रताड़ित करने की शिकायत दर्ज करवाई थी। अब पुलिस मामले की जाँच कर रही है। सैयद इब्राहिम का कहना है कि उनकी बहू उन्हें झूठे इल्जाम में फँसा रही है, उसके खुद इरफान से अवैध संबंध हैं।

शादी से पूर्व थे इरफ़ान के सम्बन्ध 

कथित तौर पर इब्राहिम की बहू इरफान पठान की चचेरी बहन है। उनके बेटे का कहना है कि उसकी पत्नी और इरफान के बीच काफी पहले से संबंध हैं और शादी के बाद भी दोनों के बीच अवैध संबंध बने हुए हैं। बेटे के मुताबिक इरफान और उसकी पत्नी अक्सर वीडियो कॉलिंग करते हैं। पत्नी अक्सर चोरी-छिपे इरफान के साथ घूमने जाती थी। लेकिन ये बातें जब पूरे परिवार को पता चलीं तो पत्नी ने उनके खिलाफ दहेज प्रताड़ना का झूठा आरोप लगा दिया।

कई मीडिया संस्थानों ने इस संबंध में इरफान पठान की प्रतिक्रिया जानने का प्रयास किया। हालाँकि, उनका फोन स्विच होने के कारण कोई जवाब नहीं मिल सका।