Showing posts with label cyberabda gang rape. Show all posts
Showing posts with label cyberabda gang rape. Show all posts

वे सब उसी तरह से जलें, जैसे उन सबने मेरी बेटी को जलाया: डॉ. रेड्डी की माँ

रेप, हत्याहैदराबाद के शादनगर इलाके में हुई वेटरिनरी डॉक्टर रेड्डी (बदला हुआ नाम) से रेप और हत्या की नृशंस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। लेकिन #metoo, #mob lynching, #not in my name, #intolerence और #awardvapsi आदि गैंग गायब है, शायद किसी पारिवारिक शोक में डूबे होंगे। जबकि सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक पीड़‍िता डॉक्‍टर के हत्‍यारे को कड़ी से कड़ी सजा देने की माँग उठ रही है। इसको लेकर पीड़िता की माँ ने कहा है कि उनकी बेटी बहुत मासूम थी। वो चाहती हैं कि आरोपितों को उसी तरह से जलाया जाए जिस तरह से उनकी बेटी को जलाया गया था।
Related imageआजतक टीवी को दिए एक इंटरव्यू पीड़िता की माँ कहती है : “मैं चाहती हूँ कि वे उसी तरह से जले, जैसे उसने मेरी बेटी को जलाया।” वो प्रीति रेड्डी के साथ हुई आखिरी बातचीत को याद करके भावुक हो जाती हैं और कहती हैं: “आखिरी बार जब उसने मुझसे बात की थी, तो वो रास्ते में थी। उसने मुझसे फल काटकर रखने के लिए कहा था। उसने कहा था कि उसे बहुत भूख लगी है। इस दौरान उसने मुझे स्कूटी के टायर पंक्चर होने की बात नहीं कही थी। मैं खाना तैयार करके उसके घर आने का इंतजार कर रही थी।”
डॉ. रेड्डी के पिता ने कहा कि इस दर्दनाक घटना ने उनके परिवार को झकझोर कर रख दिया है। जब से ये घटना घटी है, उनका परिवार सो नहीं पाया है। वो कहते हैं, “पुलिस अगले दिन सुबह 10 बजे शव की पहचान करने के लिए हमें ले गई। मैंने तुरंत अपनी बेटी के जले हुए शरीर के कुछ हिस्सों और आसपास पड़ी कुछ वस्तुओं को देखकर पहचान लिया। पुलिस को सुबह 7:30 बजे ही इसके बारे में पता चल गया था, लेकिन उन्होंने हमें सूचित करने की जहमत नहीं उठाई।”
Image result for dr priyanka reddy
पीड़िता के पिता कहते हैं कि लोग उन्हें बताते हैं कि उसे (डॉ. रेड्डी) 100 पर पुलिस को बुलाना चाहिए था। 100 नंबर कॉल करने के लिए बहुत सारे दिशा-निर्देश का पालन करना पड़ता है। उन्होंने रोष जाहिर करते हुए सवाल किया, “तेलंगाना में एक व्यक्ति का नाम बताएँ, जिसे 100 डायल करने के बाद बचाया गया हो।”
वो पुरानी बातों को याद करते हुए कहते हैं, “उनकी बेटी अपने सपने को हासिल करने के लिए दिन में 14 घंटे पढ़ती थीं। उसने अपना सपना पूरा कर लिया था। वह रोजाना 14 घंटे पढ़ाई करती थी और फिर उसे नौकरी मिल गई। उसने 3 साल तक जॉब की और फिर उसकी मौत हो गई।”
Image result for dr priyanka reddyपिता अभी भी अपनी बेटी की हत्या करने वाले बलात्कारियों और दोषियों को मौत के घाट उतारने के आह्वान से सहमत नहीं है। वह कहते हैं, “सरकार को कार्रवाई करने के लिए एक होना चाहिए। अगर इसे जनता पर छोड़ दिया जाता है, तो यह पूरे देश में एक कानून और व्यवस्था बन जाएगा। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मजबूत कानून बनाएँ।”
इससे पहले आरोपितों के परिवारों ने साफ कहा था कि उनके बेटों को अगर मौत की सजा दी जाती है तो वे विरोध नहीं करेंगे। एक आरोपित के परिवार की ओर से कहा गया कि जो अपराध उन्होंने किया उसके लिए उन्हें या तो फाँसी दी जानी चाहिए या फिर जिंदा ही जला देना चाहिए। आरोपित सी चेन्ना केशवुलु की माँ ने स्थानीय मीडिया से कहा था, “मेरी खुद की भी एक बेटी है, मैं मृतक लड़की के परिवार का दर्द समझ सकती हूँ”। उन्होंने कहा कि इस हैवानियत भरे कृत्य के लिए उनके बेटे को फाँसी दे दी जानी चाहिए या फिर जिंदा जला दिया जाना चाहिए।
अवलोकन करें:-
About this website
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
तृणमूल कॉन्ग्रेस की सांसद मिमी चक्रवर्ती ने हैदराबाद में डॉक्टर रेड्डी के बलात्कार और हत्या पर दुःख जताया है। मि.....

हैदराबाद में एक वेटेनरी डॉक्टर के तौर पर काम करने वाली डॉ. प्रीति के साथ गैंगरेप करने के बाद आरोपितों ने उन्हें जला दिया था। इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गैंगरेप के दौरान ही दुष्कर्म पीड़िता की मौत हो गई थी। इसके बाद सभी आरोपी डॉ प्रीति के शव को गाड़ी में रखकर रिंग रोड के करीब ले गए, जहाँ कम्बल में लिपटे उनकी लाश को उन सबने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। गिरफ़्तारी के बाद नवम्बर 30 को मजिस्ट्रेट ने सभी आरोपियों [मोहम्मद आरिफ (26 साल), जोल्लू शिवा (20 साल), जोल्लू नवीन कुमार (20 साल), चिन्ताकुट्टा चेन्ना केशवुलु (21 साल)] को 14 दिनों की हिरासत में भेज दिया।

बलात्कारियों को कोर्ट तक पहुँचने ही मत दो: मिमी चक्रवर्ती, TMC सांसद

मिमी चक्रवर्तीतृणमूल कॉन्ग्रेस की सांसद मिमी चक्रवर्ती ने हैदराबाद में डॉक्टर रेड्डी के बलात्कार और हत्या पर दुःख जताया है। मिमी ने कहा कि बलात्कारियों को अदालत तक ले जाने की कोई ज़रूरत ही नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरी सुरक्षा के साथ बलात्कारियों को अदालत ले जाया जाता है और फिर न्याय के लिए काफ़ी दिन इंतजार करना पड़ता है। मिनी ने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को तुरंत सज़ा मिलनी ज़रूरी है। मिनी चक्रवर्ती ने सरकार से निवेदन करते हुए कहा:
“मैं सम्बंधित मंत्रालयों से दरख्वास्त करती हूँ कि इतने कठोर क़ानून बनाए जाएँ कि कोई व्यक्ति किसी की बलात्कार करना तो दूर, किसी महिला की तरफ़ गलत नज़र से देखने से पहले भी 100 बार सोचे। मैं जया बच्चन के बयान का समर्थन करती हूँ।”
हैदराबाद में डॉक्टर रेड्डी का 4 लोगों ने मिल कर बलात्कार किया और फिर जान से मार डाला। यहाँ तक कि महिला डॉक्टर की लाश के साथ भी बलात्कार किया गया। मुख्य आरोपित मोहम्मद आरिफ ने पीड़िता का नाक और मुँह दबा कर मार डाला। उसके बाद आरोपितों ने पीड़िता के शरीर पर पेट्रोल और डीजल डाल कर आग लगा दी। सोमवार (दिसंबर 2, 2019) को संसद में ये मामला गूँजा। समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने कहा कि बलात्कारियों की लिंचिंग होनी चाहिए और उन्हें भीड़ के हवाले कर देना चाहिए।

पश्चिम बंगाल स्थित जाधवपुर की सांसद मिमी चक्रवर्ती ने जया बच्चन की बातों से सहमति जताई। उन्होंने कहा कि ऐसे कुकृत्य करने वाले लोग मानसिक रूप से विकृत होते हैं। मिमी ने कहा कि लड़की हैदराबाद की हो, दिल्ली की हो, या फिर कोलकाता की- उनकी सुरक्षा के लिए सरकार को क़दम उठाने चाहिए। राज्यसभा में चर्चा के दौरान एआईएडीएमके की सांसद विजिला भावुक हो गईं और उन्होंने दोषियों के लिए कड़ी सज़ा की माँग की। उन्होंने महात्मा गाँधी को याद करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता ने कहा था कि जब आधी रात में भी महिलाएँ बिना किसी भय के कहीं भी जा सकेंगी, तब असली स्वतंत्रता आएगी।
विजिला ने नशीली दवाइयों पर रोक लगाने, बलात्कारियों के ख़िलाफ़ सुनवाई जल्द पूरी करने और उन्हें मृत्युदंड देने की माँग की। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि सरकार बलात्कार को लेकर हरसंभव क़ानून बनाने को तैयार है।