Showing posts with label mimi chakraborty. Show all posts
Showing posts with label mimi chakraborty. Show all posts

बलात्कारियों को कोर्ट तक पहुँचने ही मत दो: मिमी चक्रवर्ती, TMC सांसद

मिमी चक्रवर्तीतृणमूल कॉन्ग्रेस की सांसद मिमी चक्रवर्ती ने हैदराबाद में डॉक्टर रेड्डी के बलात्कार और हत्या पर दुःख जताया है। मिमी ने कहा कि बलात्कारियों को अदालत तक ले जाने की कोई ज़रूरत ही नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरी सुरक्षा के साथ बलात्कारियों को अदालत ले जाया जाता है और फिर न्याय के लिए काफ़ी दिन इंतजार करना पड़ता है। मिनी ने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को तुरंत सज़ा मिलनी ज़रूरी है। मिनी चक्रवर्ती ने सरकार से निवेदन करते हुए कहा:
“मैं सम्बंधित मंत्रालयों से दरख्वास्त करती हूँ कि इतने कठोर क़ानून बनाए जाएँ कि कोई व्यक्ति किसी की बलात्कार करना तो दूर, किसी महिला की तरफ़ गलत नज़र से देखने से पहले भी 100 बार सोचे। मैं जया बच्चन के बयान का समर्थन करती हूँ।”
हैदराबाद में डॉक्टर रेड्डी का 4 लोगों ने मिल कर बलात्कार किया और फिर जान से मार डाला। यहाँ तक कि महिला डॉक्टर की लाश के साथ भी बलात्कार किया गया। मुख्य आरोपित मोहम्मद आरिफ ने पीड़िता का नाक और मुँह दबा कर मार डाला। उसके बाद आरोपितों ने पीड़िता के शरीर पर पेट्रोल और डीजल डाल कर आग लगा दी। सोमवार (दिसंबर 2, 2019) को संसद में ये मामला गूँजा। समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने कहा कि बलात्कारियों की लिंचिंग होनी चाहिए और उन्हें भीड़ के हवाले कर देना चाहिए।

पश्चिम बंगाल स्थित जाधवपुर की सांसद मिमी चक्रवर्ती ने जया बच्चन की बातों से सहमति जताई। उन्होंने कहा कि ऐसे कुकृत्य करने वाले लोग मानसिक रूप से विकृत होते हैं। मिमी ने कहा कि लड़की हैदराबाद की हो, दिल्ली की हो, या फिर कोलकाता की- उनकी सुरक्षा के लिए सरकार को क़दम उठाने चाहिए। राज्यसभा में चर्चा के दौरान एआईएडीएमके की सांसद विजिला भावुक हो गईं और उन्होंने दोषियों के लिए कड़ी सज़ा की माँग की। उन्होंने महात्मा गाँधी को याद करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता ने कहा था कि जब आधी रात में भी महिलाएँ बिना किसी भय के कहीं भी जा सकेंगी, तब असली स्वतंत्रता आएगी।
विजिला ने नशीली दवाइयों पर रोक लगाने, बलात्कारियों के ख़िलाफ़ सुनवाई जल्द पूरी करने और उन्हें मृत्युदंड देने की माँग की। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि सरकार बलात्कार को लेकर हरसंभव क़ानून बनाने को तैयार है।

30 साल की ये खूबसूरत एक्ट्रेस बनी सांसद, सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं बोल्ड तस्वीरें

मिमी चक्रवर्ती हाल ही में पश्चिम बंगाल की जाधवपुर सीट से लोकसभा चुनाव जीत सांसद बनी हैं। मिमी बहुत खूबसूरत और ग्लैमरस हैं, उनकी ये बोल्ड तस्वीरें देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

01 / 10
Mimi Chakraborty
(तस्वीर साभार : Instagram)
एक्टर से पॉलिटीशियन बनीं मिमी चक्रवर्ती काफी खूबसूरत हैं। मिमी तृणमूल कांग्रेस की टिकट से पश्चिम बंगाल की जाधवपुर लोकसभा पर चुनाव लड़ने उतरी थीं और वो इस सीट से चुनाव जीत गईं। चुनाव जीतने के बाद से मिमी अपनी इस बड़ी सफलता के साथ- साथ अपनी खूबसूरती और ग्लैमरस अंदाज के चलते चर्चा में हैं।
02 / 10
Mimi Chakraborty
(तस्वीर साभार : Instagram)
मिमी बंगाली सिनेमा और टीवी जगत का जाना पहचाना नाम हैं और पिछले 7 सालों से बंगाली फिल्मों और टेलिविजन में काम कर रही हैं।

06
 / 10
Mimi Chakraborty
(तस्वीर साभार : Instagram)
इसके अलावा मिमी फिल्म Bojhena Shey Bojhena, Proloy और Dhananjay में भी नजर आईं। 

08
 / 1007 / 10
Mimi Chakraborty
(तस्वीर साभार : Instagram)
मिमी ने साल 2019 में ही राजनीति में कदम रखा और तृणमूल कांग्रेस से जुड़ीं।
(तस्वीर साभार : Instagram)
मिमी ने लोकसभा चुनावों में बीजेपी प्रत्याशी अनुपम हाजरा और सीपीआई (एम) के नेता विकास रंजन को मात दी।
09 / 10
Mimi Chakraborty
(तस्वीर साभार : Instagram)
सांसद मिमी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। 
Mimi Chakraborty
(तस्वीर साभार : Instagram)
इंस्टाग्राम पर मिमी के करीब 17 लाख फॉलोअर्स हैं।