Showing posts with label daughter-in-law. Show all posts
Showing posts with label daughter-in-law. Show all posts

‘सपा सरकार है और सीएम हमारी जेब मैं है, जो चाहेंगे वही होगा’: कांग्रेस को समर्थन का ऐलान करने वाले तौकीर रजा पर बहू ने लगाए गंभीर आरोप

                                                              शीरान रजा खान के साथ निदा खान
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मुस्लिम धर्मगुरू इत्तेहाद मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खान ने कांग्रेस का समर्थन करने का ऐलान किया है। लेकिन उनके ही खानदान की बहू निदा खान ने तौकीर रजा पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिसने अपने ही खानदान की बहू का सम्मान नहीं किया वो कांग्रेस के ‘लड़की हूँ लड़ सकती हूँ’ कैम्पेन का समर्थन करने का दिखावा कर रहे हैं। निदा खान ने दो टूक कहा कि महिलाओं को सम्मान तो मोदी सरकार में मिला है।
                                    कांग्रेस को समर्थन का ऐलान करने वाले तौकीर रजा की बहू ने लगाए गंभीर आरोप

निदा खान ने बताया कि 2015 में उनका निकाह दरगाह आला हजरत में नबीर ए आला हजरत के नाम से मशहूर शीरान रजा खान से हुई थी, जो कि तौकीर रजा खान के भतीजे हैं। शादी के कुछ दिनों के बाद मेरे एम कॉम की परीक्षा शुरू हुई तो मैं परीक्षा देने के लिए गई, लेकिन मेरे शौहर बीच परीक्षा से मुझे वापस ले आए। उन्होंने खुद ही कहा कि वो नहीं चाहते कि उनके घर की कोई भी महिला पढ़े। मैंने इसका विरोध किया तो मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। दहेज को लेकर काफी मारपीट की।

उन्होंने आगे कहा, “शादी के पाँच महीने के बाद जब मैं अपने घर आ गई। जब ये दूसरा निकाह कर रहे थे तो मैंने कोर्ट में केस किया। तब उन्होंने मुझे कोर्ट में ही तलाक दे दिया और कहा कि ये मेरा हक है और मैं कभी भी दे सकता हूँ। उस दौरान उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार थी। मेरे शौहर ने मुझे धमकाते हुए कहा कि कुछ भी कर लो मुख्यमंत्री हमारी जेब में है। हम जो चाहेंगे वो करेंगे।”

तीन तलाक पीड़िता निदा कहती हैं कि उस घटना के बाद जब भी वो थाने में एफआईआर दर्ज कराने जाती थीं, तो यह कहकर रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया जाता था कि बहुत बड़े लोग हैं। जो भी इंसाफ मिला उस दौरान वो कोर्ट से मिला। लेकिन भाजपा की सरकार में हमने थाने में अपनी शिकायत बताई और तुरंत केस दर्ज किया गया।

निदा कहती हैं कि बीजेपी की सरकार में जब इनके खिलाफ केस दर्ज होने शुरू हुए तो इन्होंने (शौहर) फतवे का इस्तेमाल किया, जो कि औरतों को दबाने के लिए होते थे। ऐसा ही एक फतवा मेरे खिलाफ जारी हुआ था, जिसमें कहा गया था कि मैं मर जाऊँ तो मेरे जनाजे में कोई न आए। तौकीर मियाँ सात साल बाद भी अपनी बहू के साथ इंसाफ नहीं कर पाए तो वो दूसरों के साथ क्या करेंगे।

बीजेपी ने तीन तलाक से लड़ने में दिया साथ

तौकीर रजा खान के खानदान की बहू निदा तीन तलाक को लेकर अपना डर बयाँ करते हुए कहती हैं, “जब भी मेरा पति बाहर जाता था तो मैं इस बात से डरी रहती थी कि मेरा पति घर लौटेगा तो मैं उसके निकाह में रहूँगी या नहीं। इसके खिलाफ लड़ाई में भाजपा सरकार ने साथ दिया, महिलाओं को सुरक्षा दी। तौकीर रजा महिलाओं को इस्तेमाल का सामान समझते आए हैं और आज भी वही कर रहे हैं। अगर आज हम जिंदा है तो वो केवल भाजपा की ही देन है।”

नांगलोई भाजपा के पूर्व विधायक ने कथित तौर पर अपनी बहू के साथ किया दुष्कर्म

Manoj Shookane
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
प्रारम्भ से भाजपा के विरुद्ध स्पष्ट लिखता रहा हूँ, कि स्थानीय स्तर पर अधिकतर नेता प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के अनुरूप कार्य नहीं कर रहे, मोदी और शीर्ष नेतृत्व की आँखों में धूल झोंक रहे हैं। अफ़सोस, किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। प्रमाण सामने है, एक तरफ मोदी-योगी-अमित पार्टी को ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए किस तरह दिन-रात एक किए हुए हैं, वहीं इसके विपरीप स्थानीय नेता पार्टी की छवि को कलंकित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। अभी सेंगर के घात से पार्टी उभर भी नहीं पायी कि नांगलोई नेता मनोज शौकीन का कांड सामने आ गया। क्या ऐसे लोगों को नेता कहा जा सकता है? 
दिल्ली पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व विधायक मनोज शौकीन के खिलाफ अपनी ही बहू के साथ कथित रूप से बलात्कार और धमकी देने के लिए मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता बहू ने अगस्त 8 को बताया कि मनोज ने साल 31 दिसंबर 2018 और इसी साल 1 जनवरी की रात को बंदूक की नोंक पर उसके साथ बलात्कार किया और डराया-धमकाया। इसके बाद नांगलोई विधानसभा सीट से दो बार के पूर्व विधायक मनोज शौकीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 31 दिसंबर, 2018 को वह अपने पति, भाई और एक चचेरे भाई के साथ अपने मायके से चली आई और मीरा बाग इलाके में अपने ससुराल जा रही थी, लेकिन उसे घर ले जाने के बजाय उसका पति उसे पास के विहार इलाके के एक होटल में ले गया। 
एफआईआर के अनुसार "जब हम होटल पहुंचे, तो मेरे कुछ रिश्तेदार पहले से ही नए साल का जश्न मनाने के लिए वहां मौजूद थे। पार्टी के बाद, हम 1 जनवरी को लगभग 12.30 बजे मीरा बाग में अपने ससुराल आ गए।मेरे पति अपने दोस्तों के साथ बाहर चले गए, जबकि मैं सोने चली गई।''
पुलिस ने कहा कि पीड़िता ने इसके बाद आरोप लगाया कि रात लगभग 1.30 बजे उसके ससुर ने उसे दरवाजा खोलने के लिए कहा क्योंकि वे उससे कुछ बात करना चाहते थे। 
एफआईआर के अनुसार, "कमरे में आते ही उन्होंने मुझे गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया। इसके बाद मैंने उन्हें सोने के लिए जाने को कहा क्योंकि वे शराब पिए हुए थे। लेकिन उन्होंने अपनी बंदूक निकाल ली, मुझे थप्पड़ मारा तथा जब मैंने शोर मचाने की कोशिश की तो उन्होंने मेरे भाई को जान से मारने की धमकी दी।इसके बाद उन्होंने मेरे साथ दुष्कर्म किया। शुरुआत में शादी और अपने भाई को बचाने के लिए मैंने खुद को उनके खिलाफ शिकायत करने से रोक लिया।"
पीड़िता ने यह भी उल्लेख किया कि साकेत कोर्ट में क्राइम अगेंस्ट वीमेन (CAW) सेल में उसके ससुराल वालों के खिलाफ पहले से ही घरेलू हिंसा का मामला दर्ज है, जो उसने दिसंबर 2018 में अपनी शादी के तुरंत बाद दायर किया था। 
पीड़िता ने एफआईआर में बताया  "सीएडब्ल्यू सेल में इस साल 7 जुलाई को, मेरी मां और पिता को परेशान किया गया था। इस संबंध में साकेत पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज की गई है। बुधवार(अगस्त 8) को मैं घरेलू हिंसा मामले को लेकर और मेरे बयान को रिकॉर्ड करने के लिए सुरक्षा अधिकारी से मुलाकात करने साकेत कोर्ट पहुंची। संबंधित संरक्षण अधिकारी ने मुझे और मेरे परिवार की सुरक्षा का आश्वासन दिया। जिसके बाद मैंने अधिकारी और मेरे माता-पिता को अपनी दलील सुनाई।"
अवलोकन करें:-
About this website
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार अभी दो ही दिन पूर्व दक्षिण दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी ने जो दर्द बयां किया, वास्तव मे.....

पुलिस के अनुसार बीजेपी नेता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आयुक्त (आउटर) सेजू पी. कुरुविला ने कहा, "हमने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और उचित कार्रवाई की जाएगी।"