Showing posts with label dehradun. Show all posts
Showing posts with label dehradun. Show all posts

‘या खुदा’ बोलकर इमरान ने किया मंत्री गणेश जोशी पर हमला, सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर डंडा छीना

                                     देहरादून में इमरान (बाएँ) ने या खुदा बोल कर मंत्री गणेश जोशी पर किया हमला 
देहरादून में एक युवक द्वारा भाजपा नेता व उत्तराखंड सरकार में मंत्री गणेश जोशी पर हमले की खबर है। हमलावर का नाम इमरान बताया जा रहा है जिस पर बाजार में मौजूद अन्य दुकानदारों से भी मारपीट का आरोप है। हमले के दौरान इमरान ने मजहबी नारेबाजी भी की। आरोपित के घर वालों ने उसकी मानसिक स्थिति ठीक न होने की दलील दी है। स्थानीय लोगों ने हमलावर की पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना शुक्रवार (2 जून 2023) की है।

अब जब मंत्रियों पर हमले होने शुरू हो गए तो कब जेहादियों को जल्द फांसी और इनके परिवार को मिल रही सरकारी सुविधा जैसे आधारकार्ड, मतदान पत्र और राशन कार्ड आदि को कब बंद किया जाएगा? क्योकि CCTV आदि से जेहादियों की करतूतों के सबूत मिल रहे हैं, फिर फांसी में देरी क्यों? इनके समर्थन में आने वाले वकीलों के साथ भी सख्ती से पेश आने की जरुरत है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला देहरादून के डाकरा बाजार का है। यहाँ शुक्रवार को राज्य सरकार में सैनिक कल्याण व कृषि मंत्री गणेश जोशी जनसम्पर्क कर रहे थे। इस दौरान वहाँ मौजूद एक इमरान नाम का युवक अचानक ही उनकी तरफ लपका। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमले के समय इमरान के पास डंडा था। इमरान ने मंत्री जोशी को पकड़ने की कोशिश की। हालाँकि इस दौरान मंत्री के साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। उन्होंने इमरान के हाथ से डंडा छीन लिया।

हंगामे को देखते हुए घटनास्थल पर आस-पास के लोग भी जमा हो गए। उन्होंने इमरान की पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में इमरान को मंत्री जोशी के सुरक्षाकर्मियों से उलझते देखा जा सकता है। बाद में पुलिस ने इमरान ने इमरान को भीड़ की पिटाई से बचाया और हिरासत में ले लिया। फिलहाल उस से पूछताछ जारी है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इमरान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला है। वह घटना के 2 दिन पहले ही देहरादून आया था।

लगाया था ‘या खुदा’ का नारा

ऑपइंडिया ने इस मामले में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से बात की। उन्होंने बताया कि उन पर हमले के दौरान इमरान ने ‘या खुदा’ का नारा लगाया था। उन्होंने कहा कि उन पर हमले से पहले इमरान कई लोगों के साथ न सिर्फ मारपीट कर चुका था बल्कि उसने कई जगहों पर तो चाकू भी लहराए थे। बकौल गणेश जोशी दिल्ली में हुई चाकूबाजी की घटना से लोग और उनके सुरक्षाकर्मी अतिरिक्त सतर्क हैं।
खुद पर इमरान की पिटाई के दौरान चुप रहने के कुछ मीडिया संस्थानों द्वारा लगाए गए आरोपों को मंत्री गणेश जोशी ने बेबुनियाद बताया। मंत्री का दावा है कि उन्होंने ही पुलिस को बुला कर हमलावर को सौंपा था। बाद में इमरान के घर वालों ने मंत्री जोशी से मुलाकत की और हमलावर को सिरफिरा बताया। मंत्री के मुताबिक इमरान के घर वालों का दावा है कि वो उसे एक कमरे में बाँध कर रखते थे लेकिन घटना के दिन वो न जाने कैसे कमरे से निकल कर भाग गया।

Pulwama Attack: टी-सीरीज ने पाकिस्तानी सिंगर्स के खिलाफ उठाया ये बड़ा कदम

एमएनएस चित्रपट सेना के हेड अमेय खोपकर ने कहा, ‘हमने इंडियन म्यूजिक कंपनी जैसे टी-सीरीज, सोनी म्यूजिक, वीनस, टिप्स म्यूजिक आदि कंपनी से बात की थी और उन्हें कहा था कि वो पाकिस्तानी सिंगर्स के साथ काम न करें। इन कंपनियों को उनके साथ काम करना जल्दी बंद करना होगा नहीं तो हम इनके खिलाफ अपने स्टाइल से एक्शन लेंगे।’
पुलवामा में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। पूरा देश इस घटना से गुस्से में है। फरवरी 16 को मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की फिल्म विंग ने फरवरी 16को संगीत कंपनियों से पाकिस्तानी गायकों के साथ काम नहीं करने के लिए कहा है।
हाल ही में भूषण कुमार की टी सीरीज कंपनी पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान और आतिफ असलम के साथ 2 अलग-अलग गानों के लिए जुड़े थे। हालांकि खोपकर ने दावा किया है कि उन्होंने हमारी चेतावनी के बाद गानों को हटा दिया है।
इससे पहले 2016 में उरी हमले के बाद राज ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने भारत में काम करने वाले सभी पाकिस्तानी कलाकारों को देश छोड़ने के लिए कहा था।
पुलवामा आतंकी हमले के विरुद्ध छात्र भी सडकों पर 
पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए। वहीं छात्र संगठनों ने भी रोष जाहिर किया। छात्र संगठनों ने अपने-अपने कॉलेजों में इसका विरोध किया। वहीं संगठनों ने कैंडल मार्च भी निकाला। आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए छात्र संगठनों ने हमला करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।  राजकीय पॉलिटेक्निक पित्थुवाला में पुलवामा में आतंकी में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। कॉलेज प्राचार्य एके सक्सेना ने कहा कि पूरे देश के लिए शोक का विषय है। इसके खिलाफ पूरे देश को एक होना चाहिए। श्रद्धांजलि सभा में समस्त छात्र और शिक्षक मौजूद रहे। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राज्यसचिव देवेंद्र रावल, जिला सचिव हिमांशु चौहान, नितेश खंतवाल, सुमन, सोनाली, सुप्रिया, आशु, शैलेंद्र , मनीष, मनोज, इंदु  मौजूद रहे। 
अवलोकन करें:-
इस वेबसाइट का परिचय

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
पुलवामा आतंकी हमले के बाद बड़ा कदम उठाते हुए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने मीरवाइज उमर फारुक समेत पांच अलगाववादी नेताओ.....

वहीं उत्तरांचल विश्वविद्यालय में सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।  विवि के चांसलर जितेंद्र जोशी के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। लॉ कॉलेज के प्राचार्य डा. राजेश बहुगुणा ने छात्रों से आतंकवाद के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार रहने की अपील की। छात्रों ने डीएवी कॉलेज से मार्च निकाला। वहीं एसजीआरआर पीजी कॉलेज छात्रसंघ ने कॉलेज गेट से कारगी चौक तक कैंडल मार्च निकाला। सीएमआई अस्पताल में डाक्टरों, कर्मचारियों एवं सीआईएमएस नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी।
अखिल गढ़वाल सभा ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि 
देहरादून। अखिल गढ़वाल सभा की ओर से भी शहीदों को श्रदांजलि दी। सभा के अध्यक्ष रोशन धस्माना, पूर्व सैनिक जगदीश प्रसाद रतूड़ी, कृष्ण मोहन बहुगुणा आदि मौजूद रहे।
राज्यपाल ने किए कार्यक्रम रद
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अपने सभी कार्यक्रम और मुलाकातों को रद कर दिया। राजभवन में चार बजे आयोजित शोकसभा में राजभवन अधिकारी और कर्मचारी एकत्र हुए। राज्यपाल ने आतंकी हमले को कायरतापूर्ण बताया।
भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, भाजयुमो ने किया प्रदर्शन 
देहरादून। भाजपा युवा मोर्चा ने आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया।भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े कार्यकर्ता लैंसडौन चौक पर एकत्र हुए। यहां पाकिस्तान का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। उधर, शहीद जवानों को भाजपा प्रदेश कार्यालय में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विधायक हरबंस कपूर, महामंत्री नरेश बंसल डॉ. देवेंद्र भसीन आदि मौजूद रहे।
आराघर के कारोबारियों ने निकाला कैंडल मार्च
देहरादून। पुलवामा में आतंकवादी हमले में शहीद सैनिकों को आराघर व्यापार मंडल और क्षेत्र के लोगों ने शुक्रवार शाम कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। कारोबारियों ने लक्ष्मी नारायण मंदिर से आराघर चौक तक कैंडल मार्च निकाला और वीर शहीदों की आत्मशांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर ऋषि नंदा, सौरभ शर्मा, अंकित वर्मा, महेश कौशल, जगमोहन मल्होत्रा, बलवंत नेगी, हाविंदर नेगी, सतीश कनौजिया, बिशाल नेगी, राकेश कुमार, गोपाल कनौजिया, रीना देवी मौजूद रहे।
पूर्व सैनिक संगठन ने दी शहीदों को श्रद्धाजंलि 
देहरादून। पुलवामा शहीद जवानों को पीबीओआर पूर्व सैनिक कार्यकारिणी ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शोक सभा में पूर्व सैनिक संगठन के महसचिव कैप्टन आरडी शाही, संगठन मंत्री कैप्टन सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, यूडी जोशी, वाईडी शर्मा, मेजर शंकर क्षेत्री, महिला अध्यक्ष राजकुमारी थापा, रमेश रावत, कैलाश चन्द, केबी गुरुंग, मेजर प्रेम सिंह रावत, विनोद बलूनी, महिला सचिव माधुरी राई, बीर बहादुर, जेबी राना, राजेश रावत मौजूद रहे।
पेंशनर्स एसोसिएशन ने जताया दुख
सेवानिवृत राजकीय पेंशनर्स संगठन से जुड़े सदस्यों की ओर से गांधी पार्क में शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पीडी गुप्ता, गिरीश भट्ट, संतोष कुमार, नारायण सिंह राणा, एमएस गुसाईं, जेपी टुकेजा, वेद किशोर शर्मा, जेएन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
दून न्यूज पेपर एजेंट एसोसिएशन ने जताया दुख
दून न्यूज पेपर एजेंट एसोसिएशन ने भी पुलवामा घटना पर गहरा दुख व्यक्त कर शहीदों की आत्मा की शांति की कामना की। इसमें राजवीर जागी, हरप्रीत, ललित जोशी, राजकुमार तिवारी, कैलाश,मनीष, विजेंद्र सेमवाल आदि मौजूद रहे। अजबपुर खुर्द में भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

नगर निगम क्षेत्र से जुड़े 60 वार्डों में भाजपा की हुई जीत ऐतिहासिकः जोशी

मसूरी विधायक गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं संग देहरादून के नवनिर्वाचित महापौर सुनील उनियाल गामा व सात विजयी पार्षदों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया। इसमें महापौर व पार्षदों को पुष्प गुच्छ भेंटकर व शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया।
गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व प्रदेशध्यक्ष अजय भट्ट का आभार प्रकट किया। कहा कि चुनाव लड़ने से अनुभव मिलता है। वार्ड दो विजयपुर से राजीव गुरुंग ने चक्रव्यूह तोड़कर अभिमन्यु की भूमिका निभाई है। हाल ही में नगर निगम क्षेत्र में जुड़े 60 वार्डों में भाजपा की जीत को विधायक जोशी ने ऐतिहासिक बताया।
उन्होंने बताया कि जिस प्रकार से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को विधानसभा में पूर्ण बहुमत प्राप्त है, ठीक उसी प्रकार से महापौर को भी निगम में बहुमत प्राप्त है। कार्यक्रम में नवनियुक्त महापौर सुनील उनियाल गामा के साथ वार्ड-पांच धोरणखास से पार्षद चुन्नी लाल, दून विहार से पार्षद संजय नौटियाल, जाखन से पार्षद कमल थापा, सालावाला से पार्षद भूपेंद्र कठैत, आर्यनगर से योगेश घाघट, विजय कॉलोनी से सत्येंद्र नाथ, किशन नगर से नंदिनी शर्मा का स्वागत किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, महामंत्री सुरेंद्र राणा, अनिल डबराल, निरंजन डोभाल आदि मौजूद रहे।

क्या रजनी रावत बिगाड़ सकती है बीजेपी और कांग्रेस के समीकरण?

आम आदमी पार्टी का दामन थामते ही पूर्व दायित्वधारी रजनी रावत ने भाजपा और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि आप के संस्थापक सदस्य अरविंद केजरीवाल ने उनके हाथ में झाड़ू पकड़ाकर देहरादून नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार की सफाई का जिम्मा उन्हें सौंपा है। वहीं, रजनी रावत के महापौर पद पर दावेदारी से बीजेपी-कांग्रेस के समीकर बिगाड़ सकती हैं। 

कांग्रेस महापौर की दौड़ से बाहर है, इसलिए बीजेपी को हराने के लिए पूरे शहर का सहयोग लिया जाएगा। आज शहर की मलिन बस्तियों के हजारों लोगों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि बीजेपी पिछले 10 वर्षो से नगर निगम में काबिज है और काम के नाम पर वार्डों में नालियों का निर्माण तक नहीं हो पाया है। 
रजनी रावत ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी किसी परिचय की मोहताज नहीं है। आज भ्रष्ट राजनीति और उत्तराखंड के हित में आम आदमी पार्टी जनता का पहला विकल्प है। 2008 के निकाय चुनाव में जनता ने उन्हें भाजपा-कांग्रेस के भ्रष्टाचार व शोषण से तंग होकर सहयोग दिया था। उन्होंने जनता के लिए एक समाजसेवी के रूप मे हर संभव मदद का प्रयास किया है। 
अवलोकन करें:--
http://nigamrajendra28.blogspot.com/2016/09/aap-51.html 

NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
दिल्‍ली सरकार के पूर्व मंत्री संदीप कुमार के स्‍कैंडल के बाद से लगातार आम आदमी
NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार आम आदमी पार्टी (आप) का इंटरनल सर्वे इन दिनों चर्चा
आम आदमी पार्टी में चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सांसद भगवंत मान के विरोधी…
NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी को ज्ञापन देती कार्यकर्ता अन्ना आन्दोलन से उपजी केजरीवा
आप के प्रदेशध्यक्ष एसएस कलेर ने कहा कि रजनी रावत सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुई हैं। कहा कि आप के पार्षद प्रत्याशियों की पहली सूची रविवार को जारी की जाएगी। इस अवसर पर आप के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्यामबाबू पांडे, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश काला, प्रदेश सचिव डॉ. राकेश नेगी, जिलाध्यक्ष विशाल चौधरी, पुष्पा रावत, राजेश बहुगुणा आदि मौजूद रहे। 
रजनी बिगाड़ सकती हैं कांग्रेस-भाजपा का समीकरण 
रजनी रावत के लगातार तीसरी बार महापौर पद पर दावेदारी से भाजपा और कांग्रेस के समीकरण बिगड़ सकते हैं। वर्ष 2008 व 2013 के नगर निगम चुनावों में रजनी रावत अपनी दमदार उपस्थिति से दोनों पार्टियों को कड़ी टक्कर दे चुकी हैं। वर्ष 2008 के नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे विनोद चमोली को 60867 मत पड़े थे। जबकि, रजनी रावत 44294 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रही थीं। 
वहीं कांग्रेस प्रत्याशी रहे सूरत सिंह नेगी को 40643 मतों पर संतोष करना पड़ा था। वर्ष 2013 के चुनाव में बीजेपी से महापौर पद के प्रत्याशी रहे विनोद चमोली को 80530 मत मिले, जबकि कांग्रेस के सूर्यकांत धस्माना को 57618 मत प्राप्त हुए थे। वहीं रजनी रावत 47589 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रही थीं। लेकिन, रजनी रावत की उपस्थिति से कांग्रेस को खासा नुकसान हुआ था। इस बार भी रजनी रावत के मैदान में उतरने के बाद कांग्रेस-भाजपा के वरिष्ठ नेता कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।