Showing posts with label delhi-lahore bus service. Show all posts
Showing posts with label delhi-lahore bus service. Show all posts

पाकिस्तान कर रहा 15 अगस्त को काला दिन घोषित करने की तैयारी, भारत के साथ बस सेवा हो सकती है बंद

Pakistanभारत सरकार द्वारा धारा 370 को हटाने के बाद पाकिस्तान ने भारत के स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को काला दिवस घोषित करेने की तैयारी कर रहा है। इसके साथ-साथ पाकिस्तान द्वारा  भारत के साथ व्यापार और बस सेवा भी बंद करने की बात कही जा रही हैं। इस बात की पुष्टि Times Now न्यूज चैनल ने की है।
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने से बौखलाया पाकिस्तान अब भारत के साथ राजनयिक संबंध खत्म करने की दिशा में बढ़ता दिख रहा है। पाकिस्तान भारत के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करेगा और राजनयिक संबंधों को कम करेगा। इसके अलावा कश्मीर पर भारत की कार्रवाई को लेकर सुरक्षा परिषद सहित संयुक्त राष्ट्र के समक्ष इस मुद्दे को उठाएगा। भारत के साथ कारोबार और बस सेवा बंद करने का भी फैसला लिया गया है। इसके अलावा पाकिस्तान 15 अगस्त को भारत के स्वतंत्रता दिवस को काला दिवस घोषित करेगा। पाकिस्तान वहां से भारत के उच्चायुक्त को वापस भेजेगा और अपने उच्चायुक्त को भी वापस बुलाएगा। कुछ रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान वाघा-अटारी सीमा को भी बंद कर सकता है।
इससे पहले अनुच्छेद 370 के हटाये जाने के बाद पाकिस्तान सरकार में मंत्री फवाद चौधरी ने भारत के साथ राजनयिक संबंध तोड़ने की मांग की है। अनुच्छेद 370 को ख़त्म किये जाने के बाद पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने ससंद के दोनों सदनों का संयुक्त सत्र बुलाया था। इसी दौरान फवाद ने यह बात कही।
फवाद ने यह भी कहा कि – पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया एक अच्छे इंसान हैं लेकिन वे एक फासिस्ट शासन का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। फवाद चौधरी पाकिस्तान सरकार में विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री हैं। फवाद ने कहा भारत जम्मू-कश्मीर के मामले में हमसे कोई बात नहीं करना चाहता तो ऐसे में अब कोई राजनयिक संपर्क नहीं होगा। हमारे उच्चायुक्त के वहां और उनके प्रतिनिधि के यहां होने का क्या मतलब है?



पाकिस्तान की सेना ने भी मंगलवार को 370 को हटाकर जम्मू-कश्मीर की विशेष स्थिति को रद्द करने के भारत सरकार के फैसले को खारिज कर दिया है। पाकिस्तान ने कहा कि कश्मीरी लोगों को उनके संघर्ष में समर्थन देने के लिए यह “किसी भी हद तक” जाएंगे।
पाकिस्तान ने नेशनल असेंबली और सिनेट का संयुक्त सत्र (joint parliamentary session) की आ’पात बैठक बुलाई। बेठक में विपक्ष के हंगामे के बाद संयुक्त सत्र को 20 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया

जम्मू कश्मीर पर भारत के फैसले को लेकर पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. पाकिस्तान ने इसे लेकर भारत से राजनयिक संबंध को भी घटा लिया है. इसके साथ भारत के साथ उसने द्विपक्षीय व्यापार को भी निलंबित कर दिया है. इसके अलावा पाकिस्तान ने यह धमकी भी दी है कि वह मामले को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भी ले जाएगा. यह फैसला पाक नेशनल सिक्योरिटी कमेटी ने लिया है.
पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एसएससी) की बुधवार को बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री इमरान खान ने की। इस अहम बैठक में विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री, आंतरिक मंत्री, शिक्षा मंत्री, कानून मंत्री एवं अन्य एजेंसियों के अधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर से 370 हटाए जाने के बाद उपजे हालातों पर चर्चा की गई।
पाकिस्तान ने 2 भारतीय कैदियों की रिहाई को रोक दिया, जिन्हें 5 जुलाई को वापस लाया जाना था। लेकिन आखिरी समय में इस्लामाबाद ने इसे रोक दिया। भारत ने इस मामले को पाकिस्तान के राजनयिक माध्यमों से उठाया है।

घुटनों पर पाकिस्तान,लगाई बातचीत की गुहार

आतंकवाद के मुद्दे पर भारत के कड़े रुख और प्रधानमंत्री मोदी की दूसरी पारी के सामने पाकिस्तान अब घुटने पर है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह मसूद कुरैशी ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर शांति बहाली की अपील की है। कुरैशी ने लिखा है कि उनका देश सभी मुद्दों पर भारत से वार्ता चाहता है।
पुलवामा हमले के बाद से भारत का रुख पाकिस्तान के प्रति बहुत कड़ा रहा है। हाल ही में भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष इमरान खान के बीच 13-14 जून को बिश्केक में होने वाले शंघाई कॉपोरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) समिट के दौरान किसी भी द्विपक्षीय बातचीत की संभावना से इनकार किया है।
कुरैशी ने विदेश मंत्री का कार्यभार संभालने पर एस जयशंकर को बधाई देने के लिए यह पत्र लिखा है। पूर्व विदेश सचिव जयशंकर ने 30 मई को विदेश मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया। डॉन समाचार पत्र ने राजनयिक सूत्रों के हवाले से बताया कि कुरैशी ने पत्र में जयशंकर से कहा, ‘इस्लामाबाद नयी दिल्ली के साथ सभी महत्वपूर्ण मामलों पर बातचीत करना चाहता है और इस क्षेत्र में शांति स्थापित करने के प्रयासों के लिए प्रतिबद्ध है।
पाकिस्तान को भारत से बातचीत करने से यह भी बताना होगा कि पूर्व में हुई बातचीत के बदले पाकिस्तान ने भारत क्या दिया, आतंकवाद? तत्कालीन अटल बिहारी वाजपेयी लाहौर बस सेवा लेकर गए, बदले में क्या मिला, कारगिल? क्या पाकिस्तानी फौज द्वारा कश्मीर में भेजे आतंकवादियों को वापस बुलाया है? क्या सेना की सलाह लिए बिना, पाकिस्तान कोई कदम उठाने को तैयार है? क्या पाकिस्तान अपने देश में चल रहे आतंकवादी गतिविधियों को संचालित करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने को तैयार है? 
मोदी और इमरान खान दोनों ही 13 और 14 जून को शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में होंगे। इस दौरान पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। उनका इमरान खान के साथ बातचीत का कोई कार्यक्रम नहीं है।
 हम शांति चाहते हैं, जंग किसी के हित में नहीं : इमरान खान 
विदेश मंत्री शाह मसूद कुरैशी के बाद अब खुद इमरान खान ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर दोनों देशों के बीच की समस्याओं को सुलझाने का प्रस्ताव रखा है। इमरान ने पीएम मोदी को भेजे पत्र में लिखा है कि भारत के बार-बार मनाही के बाद पाकिस्तान की ओर से एक और गुजारिश है।
पीएम को लिखे पत्र में इमरान ने पीएम मोदी दूसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी है। उन्होंने लिखा है कि पाकिस्तान की इच्छा है कि विवादित कश्मीर के मुद्दे के साथ पाकिस्तान की दोनों देशों के बीच सभी मुद्दे सुलझाए जाएं।
इमरान ने अपने खत में यह भी लिखा कि दोनों देशों की मदद के लिए बातचीत ही एकमात्र हल है। पाकिस्तान दक्षिण एशियाई क्षेत्र में शांति चाहता है, और इसके साथ ही स्थिरता और क्षेत्र को आगे ले जाने के लिए यह आवश्यक है।
एयर स्ट्राइक के बाद से भारत को करारा जवाब देने की बात करने वाले पाकिस्तान ने फिर शांति का राग अलापा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि युद्ध से किसी भी पक्ष को लाभ नहीं होने वाला है इसलिए इस मुद्दे को शांतिपूर्वक वार्ता करके सुलझाना होगा।
पाक पीएम इमरान खान ने कहा, ‘पुलवामा हमले के बाद हमने भारत के सामने शांति का प्रस्ताव रखा था। हमने भारत के समक्ष प्रस्ताव रखा कि हम मामले की जांच करेंगे। हम तब भी सहयोग के लिए तैयार थे और अब भी तैयार हैं। मुझे डर था कि भारत कोई कार्रवाई करेगा इसीलिए मैंने भारत को आक्रामकता दिखाने के खिलाफ चेताया था।’
खान ने आगे कहा, ‘सभी युद्ध गलत हैं और कोई नहीं जानता कि युद्ध हमें किस स्थिति में ले जाएंगे। पहले विश्वयुद्ध को कुछ हफ्तों में खत्म हो जाना था लेकिन इसे समाप्त होने में छह साल लग गए, इसी तरह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को 17 साल तक नहीं चलना चाहिए था।’
पाक पीएम ने एक बार फिर कहा, हम शांति चाहते हैं, युद्ध नहीं, युद्ध से किसी का भला नहीं हो सकता है, आइए साथ बैठकर बातें करते हैं, समस्याओं पर चर्चा कर समाधान निकालेंगे।

पुलवामा हमले के बाद दिल्ली-लाहौर बस सेवा पर लगा ग्रहण

after pulwama attack public protest for demanding delhi lahore bus service cancellationपुलवामा हमले का ग्रहण लाहौर बस सेवा पर भी लग गया है। शनिवार(फरवरी 16) को पाकिस्तान से बस में सिर्फ एक पुरुष यात्री भारत आया। पुलवामाा में हुए आत्मघाती हमले के बाद दोनों देशों में तनाव बढ़ा है। इसकी वजह से 14 फरवरी के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच चल रही सदा-ए-सरहद बस सेवा में यात्रियों की संख्या में तेजी से कम हुई है। यही स्थिति पाकिस्तान जाने वाले यात्रियाें भी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार(फरवरी 18) को पाकिस्तान जाने वाले यात्रियों की संख्या बेहद कम रहने का अनुमान है।

दिल्ली-लाहौर बस सेवा के तहत 80 सीट वाली बस चलाई जा रही है।

बता दे कि दिल्ली से लाहौर के बीच 80 सीट वाली बस चलाई जाती है। इसमें सामान्य दिनों में 25 से लेकर 30 यात्री सफर करते हैं। कई बार सीटें फुल हो जाती है। बता दें कि बस में यात्रियों की सुरक्षा के लिए बस के आगे और पीछे एक-एक जिप्सी चलती थी लेकिन अब सुरक्षा दो गुना बढ़ा दी गई है। 12 घंटे के सफर में यह बस हरियाणा के पिपली, पंजाब के सरहिंद व करतारपुर में नाश्ता और खाना के लिए रुकती है।

बस सेवा तुरंत बंद हो

आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान बस सेवा 'सदा-ए-सरहद' रद्द करने की मांग को लेकर दक्षिणपंथी संगठनों ने प्रदर्शन किया। यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने मांग की है कि दिल्ली-लाहौर बस सेवा को तुरंत बंद कर देना चाहिए।
शिव सेना (हिंदुस्तान) के अध्यक्ष मनीष सूद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग एक पर शुगर मिल चौक पर उस समय प्रदर्शन किया जब दिल्ली-लाहौर पाकिस्तान पर्यटन विकास निगम (पीटीडीसी) की बस इस मार्ग से गुजर रही थी।
अवलोकन करें:-
इस वेबसाइट का परिचय
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
पुलवामा आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान की चारों तरफ से कड़ी आलोचना की जा रही है। चाहे वो बॉलीवुड सेलिब्रिटी हो या क्.....

इमरान खान का पोस्टर ढक दिया

क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया ने पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले का अनूठा विरोध जताते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पोस्टर ढक दिया। बीसीसीआई की मान्य ईकाई सीसीआई का मुख्यालय ब्रेबोर्न स्टेडियम पर है। सीसीआई के समूचे परिसर में दुनिया भर के महान क्रिकेटरों की तस्वीरें हैं। इनमें पाकिस्तान के 1992 विश्व कप विजेता कप्तान इमरान खान की भी तस्वीर है। सीसीआई अध्यक्ष प्रेमल उदाणी ने कहा कि इस संबंध में फैसला शुक्रवार को लिया गया। हम मौजूदा घटनाक्रम पर इस तरीके से अपनी नाराजगी जताना चाहते थे।
सूत्रों के हवाले से कारगिल युद्ध के बाद जिस तरह पाकिस्तान जाने वाली दिल्ली-लाहौर बस सेवा और हवाई यात्रा को बाधित कर दिया गया था, उसी भाँति इन यात्राओं को पुनः बाधित करने की चर्चा भी जोर पकडे हुए है।