Showing posts with label economic restrictions. Show all posts
Showing posts with label economic restrictions. Show all posts

भारत से युद्ध करने पर कहीं का नहीं रहेगा पाकिस्तान

Image result for इंडो-पाक युद्धभारत ने पाकिस्तान से पुलवामा हमले का बदला ले लिया है। फरवरी 26 की सुबह भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान में घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों हमला किया। वायु सेना के 12 मिराज विमानों ने बालाकोट में करीब 1000 किलो बम गिराए। यह सर्जिकल स्ट्राइक 2016 में हुई सर्जिकल स्ट्राइक से कहीं ज्यादा बड़ी है। देखा जाए तो यह पाकिस्तान के लिए एक सबक है कि अगर वह भारत से युद्ध करने के बारे में सोच रहा है तो संभल जाए। इस समय भारत जिस मजबूत स्थिति में है और पाकिस्तान की हालत जिस तरह खस्ताहाल हो रही है, अगर युद्ध होता है तो पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पूरी तरह डूब जाएगी। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रारम्भ से ही पाकिस्तान को समझाने का प्रयत्न करते रहे, लेकिन पाकिस्तान शासक और फौज इसे भारत की कमजोरी समझते रहे। ये सब यह भूल गए कि भारत का वर्तमान प्रधानमंत्री का नाम नरेन्द्र मोदी है कोई और नहीं। भारत में अपने विरोधियों के निशाने पर रहे, एक के बाद एक आतंकवादी हरकत होती रही, परिणाम फरवरी 26 को पाकिस्तान स्थित आतंकी अड्डों की तबाही। 

पाकिस्तान कहीं का नहीं रहेगा।

इतना ही नहीं, अब पाकिस्तान पर और आर्थिक संकट गहराने वाला है। सम्भावना है, सऊदी अरब और मलेशिया पाकिस्तान में निवेश करने से पीछे हट सकते हैं। यह बात खुद इस्लामाबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रेसिडेंट अहमद हसन मोघुल ने स्वीकारी है। उनके मुताबिक सऊदी, मलेशिया समेत कई देशों ने पाकिस्तान में निवेश करने की इच्छा जताई थी, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव के चलते पाकिस्तान में इन देशों का निवेश रुक सकता है।

सकल घरेलू उत्पाद (GDP)

भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। हमारा जीडीपी 2.6 लाख करोड़ डॉलर (185 लाख करोड़ रुपए) है। वहीं The Tribune के मुताबिक पाकिस्तान का जीडीपी महज 313 अरब डॉलर यानी भारतीय मुद्रा के हिसाब से 22.2 लाख करोड़ रुपए है।

विकास दर

विश्व बैंक के मुताबिक 2018-19 में भारत की विकास दर 7.5 फीसदी रहने की उम्मीद है। जबकि पाकिस्तानी सरकार ने 5.8 फीसदी की विकास दर का लक्ष्य रखा है।

प्रति व्यक्ति आय (Per capita income)

टाइम्स ऑफ इस्लामाबाद के मुताबिक पाकिस्तान में प्रति व्यक्ति आय 2017-18 में 1,80,204 रुपए थी। वहीं भारत की प्रति व्यक्ति आय 2018 में 1,12,835 रुपए थी।
अवलोकन करें:-
इस वेबसाइट का परिचय

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
भारतीय वायु सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अब पाकिस्तान पर आर्थिक संकट गहराने वाला है। सऊदी अरब और मलेशिया पाकिस....

गोल्ड रिजर्व्स

फिलहाल भारत के पास 598 टन गोर्ल्ड रिजर्व है। इसकी तुलना में पाकिस्तान का गोल्ड रिजर्व तकरीबन नौ गुना कम है। पाकिस्तान के पास सिर्फ 64.6 टन सोने का भंडार है।

फाॅरेन एक्सजेंज रिजर्व

पाकिस्तान के पास 1491.9 करोड़ डॉलर (1.96 लाख करोड़ रुपए) का फाॅरेन रिजर्व है। भारत के पास 39827 करोड़ डॉलर (28.3 लाख करोड़ रुपए) का फॉरेन रिजर्व है।

विदेशी निवेश

भारत के पास दिसंबर, 2018 तक 33.49 अरब डॉलर (2.38 लाख करोड़ रुपए) का विदेशी निवेश था। पाकिस्तान के पास विदेशी निवेश के नाम पर 13.22 करोड़ डॉलर (941 करोड़ रुपए) ही हैं।(एजेंसीज इनपुट्स सहित) 

पुलवामा हमला : भारत की आर्थिक नाकेबन्दी से पाकिस्तान के बैंकर्स हो गए अपनी ही सरकार के खिलाफ

imran khan
फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स(FATF) की नई चेतावनी से पाकिस्तानी बैंकर्स में बेचैनी छाई हुई हैं। FATF की नई चेतावनी से पाकिस्तान के बैंकर्स इतना घबरा गए हैं कि उन्होंने पाकिस्तान सरकार को सुधर जाने के लिए कहा है। बैंकर्स ने Pakistan सरकार से आतंक को फंडिंग करना बंद करने और हवाला जैसे कारोबार से बाज आने के लिए कहा है। पाकिस्तान के बैंकर्स को डर है कि पाकिस्तान सरकार आतंकवाद को आर्थिक मदद करने की आदत नहीं छोड़ती है तो वे डूब जाएंगे।
इन बैंकर्स को इस बात की चिंता सता रही है कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो FATF पाकिस्तान को वर्तमान ग्रे सूची से और डाउनग्रेड कर देगा। ऐसा होता है तो Pakistan कहीं का नहीं रह जाएगा क्योंकि तब पाकिस्तान को विश्व से फूटी कौड़ी तक मदद के रूप में नहीं मिलेगी। फिलहाल पाकिस्तान की हरकतों की वजह से ही FATF ने उसे ग्रे सूची में डाल रखा है। 17-22 फरवरी तक फ्रांस की राजधानी पेरिस में FATF की बैठक हुई। बैठक में भारत के नुमाइंदों ने भी शिरकत की और भारत यहां पाकिस्तान को पूरी तरह से घेरने की कोशिश की। इसका परिणाम यह हुआ कि FATF की तरफ से पाकिस्तान को ताजा चेतावनी दी गई। 

FATFपाकिस्तान में विदेशी निवेश हो सकता है जीरो

पाकिस्तान के मशहूर अखबार डॉन में छपी खबर के मुताबिक पाकिस्तान के बैंकर्स चाहते हैं कि पाकिस्तान सरकार FATF के बताए रास्ते पर चले ताकि आने वाले समय में पाकिस्तान की आर्थिक हालत पस्त नहीं हो। डॉन में छपी खबर में कहा गया है कि पाकिस्तान के बैंकर्स समुदाय ने कहा है कि अगर अब FATF की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ कोई भी कार्रवाई की जाती है तो यह पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर खतरा साबित होगी। अगर पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट से निकालकर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया जाता है तो पाकिस्तान में विदेशी निवेश जीरो हो जाएगा। पाकिस्तान के बैंकर्स ने कहा है कि पाकिस्तान को FATF के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए काम करना चाहिए। फ्रांस पहले ही कह चुका है कि वह पाकिस्तान सरकार पर आतंकवाद को फंडिंग नहीं करने के लिए दबाव डालेगा। 
pm modi

पुलवामा हमले के बाद भारत ने शुरू की पाकिस्तान को चौतरफा घेरने की कोशिश

कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के मारे जाने के बाद भारत ने पाकिस्तान को चौतरफा घेरने की कार्रवाई शुरू कर दी है। भारत पाकिस्तान को हर मोर्चे पर विफल कर देना चाहता है ताकि पाकिस्तान अगली बार से भारत में आतंकी हमला करने की हिमाकत नहीं कर सके। इस क्रम में भारत ने पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा छीन लिया है और पाकिस्तान से आने वाले सामान पर 200 फीसदी शुल्क लगा दिया है। इस कारण पाकिस्तान के कारोबारी अपना कोई भी सामान भारत नहीं भेज पा रहे हैं। भारत ने पाकिस्तान को निर्यात करना भी बंद कर दिया है। इस कारण पाकिस्तान में टमाटर जैसी जरूरी चीज की कीमत 180 रुपए किलो तक पहुंच गई है।
अवलोकन करें:-
इस वेबसाइट का परिचय
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
पाकिस्‍तान का आतंकी चेहरा एक बार फिर बेनकाब हुआ है। भारतीय खुफिया एजेंसियों को मिले इनपुट के मुताबिक पाकिस्‍तानी...