Showing posts with label #Pulwama terrorist attack. Show all posts
Showing posts with label #Pulwama terrorist attack. Show all posts

'पुलवामा में कैसे घुसा आतंकी, जनता समझती है' : अज़ीज़ कुरैशी का विवादित बयान

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
कांग्रेस नेता और उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मिजोरम के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने अप्रैल 14 को पुलवामा हमले पर विवादित बयान दिया है। 
भारतीय संविधान की शपथ लेकर राजकीय सुख भोगने वाले नेता देशहित की बात न कर, दुश्मन देश की बोली क्यों बोलते हैं? यदि पुलवामा हमले के बदले भारत सरकार ने बालाकोट में आतंकवादी शिविर पर हमला न किया होता, तो पाकिस्तान विश्व में अलग-थलग नहीं होता। इन्ही जैसे नेताओं के मिल रहे संरक्षण के ही कारण आतंकवादी भारत में अपनी जड़ें ज़माने में सफल रहे, और बेगुनाहों की हो रही मौतों पर खूब मालपुए और हलवा-पूरी खाई जा रही थी। अब मोदी सरकार ने इन आतंकवाद परस्त नेताओं के इन व्यंजनों पर नकेल डाल दी है। 
इन्ही जैसे नेताओं द्वारा आतंकवादियों द्वारा बेगुनाहों के मारे जाने पर हर व्यक्ति की जबान पर था, कि "देखो एक छोटे से मुल्क पाकिस्तान ने किस तरह भारत में हत्याओं का तांडव किया हुआ और भारत पाकिस्तान के विरुद्ध कोई कार्यवाही करने में क्यों हिचकिचा रहा है?" लेकिन मासूम भोली-भाली जनता को नहीं मालूम था कि "जिन नेताओं को हम अपना हितैषी समझते थे, वही कभी हिन्दू आतंकवाद और कभी भगवा आतंकवाद नाम देकर आतंकवादियों और उनके सरगनों को संरक्षण दे रहे थे। लेकिन अब उसी भारत सरकार ने ईंट का जवाब पत्थर से देना शुरू कर दिया है, जो इन लोगों को बर्दाश्त नहीं हो रहा।    मध्‍य प्रदेश के सीहोर में उन्‍होंने कहा कि पुलवामा में आतंकी कैसे घुस गया, जनता सब समझती है अजीज कुरैशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया है कुरैशी ने पुलवामा हमले को मोदी की सोची समझी साजिश बताया। उन्होंने कहा कि पुलवामा आतंकी हमला प्लान करके आपने करवाया ताकि मौका मिल सके जनता समझती है
कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी ने कहा कि अगर पीएम मोदी चाहें तो 42 शहीदों की चिताओं की राख से अपना राजतिलक कर लें, लेकिन जनता उन्‍हें यह करने नहीं देगी कुरैशी ने दिग्विजय सिंह के सामने बीजेपी प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाने पर कहा कि बीजेपी बिना दुल्हे की बारात है जिसको सेहरा बांधते हैं भाग जाता है

Embedded video

MP: Ex-Mizoram Guv Aziz Qureshi speaks on Pulwama attack&PM, says "Plan karke aapne ye karwaya taki apko mauka mile, lekin janta samajhti hai. Agar Modi ji chahein ki 42 jawanon ki hatya karke, unki chitaon ki raakh se apna rajtilak kar lein, janta nahi karne degi."(14.04)
कुरैशी ने कहा कि मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस 20 से ज्यादा सीटें जीतेंगी। यहां पर बीजेपी के नेताओं ने कारखाने बंद करा दिए हैं आपके सांसद, आपके एमएलए ने अन्याय किया है, तबाह किया है नौजवानों को। ज्ञात हो जम्‍मू-कश्‍मीर के पुलवामा में 14 फरवरी का जैश-ए-मोहम्‍मद के आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर कार से फिदायीन हमला किया था इसमें 40 जवान शहीद हुए थे

भारत के कारण पाकिस्तान को FATF दे सकता है बड़ा झटका

Pakistan FM
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी   तस्वीर साभार: BCCL
पुलवामा में आतंकी हमला पहली बार नहीं हुआ, इससे पहले भी इतने वर्षों से भारत के किसी न किसी हिस्से में हमले करते रहे थे, जिस पर पाकिस्तान और भारत में रह रहे, पाकिस्तान और आतंकवादी समर्थक जश्न मनाते थे। लेकिन कोई आतंकवादियों और उनके संरक्षणों पर नकेल डालने की बजाए मगरमछी आँसू ही बहाते रहे। वर्तमान प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने कई बार समझाने का प्रयत्न किया, परन्तु किसी की कान में जूं तक नहीं रेंगा। अंत में मोदी को आतंकवादियों और उनको संरक्षण देने वालों पर चाबुक चलाने से सबकी नींद हराम हो गयी। आतंकवादियों को संरक्षण देने वालों को विश्व स्तर पर घेरना शुरू कर दिया। परिणामस्वरुप, आज विश्व में पाकिस्तान अकेला पड़ गया और भारत में पल रहे उनके हिमायतियों की भी हवा निकलनी शुरू हो गयी।     
भारत की लॉबिंग की वजह से पाकिस्तान को वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (एफएटीएफ) द्वारा काली सूची में डाला जा सकता है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने अप्रैल 2 को यह बात कही। कुरैशी ने कहा कि यदि पाकिस्तान एफएटीएफ की निगरानी सूची में रहता है तो उसे सालाना 10 अरब डॉलर का नुकसान हो सकता है। 10 अरब डॉलर भारतीय रुपए में 70 हजार करोड़ रुपए होते हैं। 1 डॉलर की कीमत 70 रुपए।
पेरिस के एफएटीएफ ने पिछले साल जून में पाकिस्तान को निगरानी वाले देशों की सूची में डाला था। इस सूची में वे देश शामिल हैं जो मनी लांड्रिंग तथा आतंकवाद के वित्तपोषण की चुनौतियों से निपटने में कमजोर माने जाते हैं।
एफएटीएफ आतंकवाद के वित्तपोषण और मनी लांड्रिंग पर अंकुश के लिए काम कर रहा है। उसने पाकिस्तान से देश में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के परिचालन का नए सिरे से आकलन करने को कहा था। पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद से पाकिस्तान पर जैश ए मोहम्मद जैसे आतंकवादी संगठनों पर अंकुश लगाने के लिए भारी अंतरराष्ट्रीय दबाव है। 
कुरैशी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि विदेश विभाग यह गणना कर रहा है कि यदि पाकिस्तान को एफएटीएफ की खाली सूची में डाला जाता है तो कितना नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि भारत इसके लिए लॉबिंग कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का आकलन है कि यदि उसे निगरानी सूची में कायम रखा जाता है तो सालाना 10 अरब डॉलर का नुकसान होगा।

क्या प्रधानमंत्री ने बीफ बिरयानी खा ली और सो गए थे ? : असदुद्दीन ओवैसी

Asaduddin Owaisi
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विरोध करने उनके किसी भी विरोधी के पास कोई ऐसा मुद्दा नहीं, जिससे मतदाता विचलित होकर मोदी यानि भारतीय जनता पार्टी के विरुद्ध अपना मत दे सके। लेकिन मोदी विरोध ने लगता है समस्त मोदी विरोधियों के दिलो-दिमाग में दीमक लग गयी है। जिसका प्रमाण असदुद्दीन ओवैसी के भाषण से मिलता है। जबकि ओवैसी को इतनी हल्की बात नहीं बोलनी थी, क्योकि उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में ऐसे काम किये हैं, जिनकी वजह से उनको हराना असम्भव है। अपने हैदराबाद प्रवास के दौरान उनके जनहित कार्यों को बहुत निकट से देखा है, बेशक वह काम अधिकाँश मुस्लिम समाज के हित में हैं, लेकिन काम ही काम ही होता है। उनके कामों को देख एवं सुनकर दिल करता था कि हर सांसद ही नहीं बल्कि किसी भी सदन के लिए निर्वाचित सदस्य को भी इसी भाँति जनहित में काम क्यों नहीं करते?  
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मार्च 23 को पुलवामा आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला, और पूछा कि जबकि हमला हुआ तब क्या प्रधानमंत्री ने बीफ बिरयानी खा ली और सो गए थे? ओवैसी ने कहा, 'भारतीय वायु सेना ने बालाकोट में बम गिराए। इस पर भाजपा प्रमुख अमित शाह ने कहा कि 250 आतंकवादी मारे गए और गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि एनटीआरपी ने 300 सेल फोन टैप किए।'
ओवैसी ने मार्च 23 को एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, 'आप देख सकते हैं कि बालाकोट में 300 सेल फोन थे, लेकिन आप यह देखने में विफल रहे कि 50 किलो आरडीएक्स को पुलवामा में आपकी नाक के नीचे कैसे ले जाया गया?' 
उन्होंने कहा, 'मैं पीएम मोदी और राजनाथ सिंह से पूछना चाहता हूं कि क्या उन्होंने बीफ बिरयानी खाई और सो गए?'
असदुद्दीन ओवैसी हैदराबाद से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी लड़ाई उन ताकतों के खिलाफ है जो देश में धर्मनिरपेक्षता और भाईचारे को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। 
एमआईएम नेता हैदराबाद से लगातार चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं। यह संसदीय सीट लगभग तीन दशकों से एमआईएम का गढ़ है। उनके पिता सुल्तान सलाहुद्दीन ओवैसी भी इस संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और वह यहां से लगातार छह बार (1984-2004) निर्वाचित हुए थे।

हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी पर 14.40 लाख रुपए का जुर्माना

Syed Ali Shah Geelaniजम्मू-कश्मीर के अलागवावादी नेताओं पर भारतीय जांच एजेंसियों का शिकंजा कसता जा रहा है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने घाटी के अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के खिलाफ फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (फेमा) के तहत 14.40 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा ईडी ने 10 हजार डॉलर (करीब सात लाख रुपए) जब्त किए हैं। यह रकम साल 2002 में गिलानी के श्रीनगर स्थित आवास पर आयकर विभाग की छापे के दौरान पकड़ी गई थी। 
केंद्रीय जांच एजेंसी ने 87 वर्षीय अलगाववादी नेता को फेमा के अलग-अलग प्रावधानों के तहत नोटिस भेजा था। यही नहीं ईडी जेकेएलएफ के पूर्व चेयरमैन यासीन मलिक के पास से मिली अवैध विदेशी मुद्रा को जब्त करने के साथ ही उन पर जुर्माना भी लगाएगा। मलिक के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही जारी है। बता दें कि एनआईए और अन्य एजेंसियां घाटी में टेरर फंडिंग की जांच कर रही हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने इस दौरान अलगाववादी नेताओं से पूछताछ की है। 
पुलवामा में गत 14 फरवरी को हुए आतंकवादी हमले के बाद अलगावादी नेताओं के खिलाफ भारत सरकार ने अपने तेवर कड़े कर लिए हैं। सरकार ने अलगाववादी नेताओं को दी गई सुरक्षा वापस ले ली। सुरक्षा हटाए जाने के बाद अलगाववादी नेताओं ने कहा कि उन्होंने कभी सुरक्षा की मांग नहीं की थी। हुर्रियत नेताओं को पाकिस्तान समर्थक कहा जाता है। इन पर आरोप है कि ये घाटी में अलगाववादी भावनाओं को भड़काने के साथ-साथ सुरक्षाबलों पर पत्थर फेंकने के लिए युवाओं को पैसे देते हैं। 
ED Sources: Enforcement Directorate will also impose a penalty and confiscate the illegal acquisition of foreign exchange recovered from Yasin Malik, former Chairman of JKLF. The adjudication proceedings against Yasin Malik are in progress
सुरक्षा एजेंसियों ने घाटी में कार्रवाई करते हुए कुछ समय पहले मीर वाइज उमर फारूक के घर से हॉट लाइन बरामद की। बताया गया कि मीर वाइज इस हॉट लाइन का इस्तेमाल पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं से बातचीत करने के लिए करते थे।

पुलवामा आतंकी हमले को पीएम मोदी-इमरान खान के बीच बताया मैच फिक्सिंग : वी के हरिप्रसाद, कांग्रेस नेता



b k hari prashadपुलवामा में सीआरपीएफ कर्मियों की शहादत पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का कहना है कि इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। पार्टी का स्टैंड पहले दिन से ही साफ था कि पुलवामा और उसके बाद भारतीय वायुसेना की तरफ से जो कार्रवाई की गई उसे राजनीति के चादर में लपेटने की जरूरत नहीं है मतलब इस मुद्दे पर सियासत नहीं होनी चाहिए। लेकिन बीजेपी और पीएम मोदी इस मुद्दे को राजनीतिक रंग दे रहे हैं। ये बात अलग है कि कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने उनके बयान की हवा निकाल दी। 
कांगड़ा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक तरफ कड़क अंदाज में पीएम मोदी की घेरेबंदी कर रहे थे। वो बता रहे थे कि पुलवामा के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पार्टी ने साफ कर दिया कि सैनिकों की शहादत पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। लेकिन राहुल गांधी के इस तरह के गंभीर बयान की उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता वी के हरिप्रसाद न केवल खिल्ली उड़ाते हुए नजर आए बल्कि सरकार पर गंभीर आरोप लगाया।
अवलोकन करें:-
इस वेबसाइट का परिचय
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने मार्च 6 को कहा कि लोग चाहते हैं कि आतंकवादियों को निशाना बनाने में भारत, इजराइल के अनुर...

बी के हरिप्रसाद ने कहा कि पुलवामा में जो कुछ हुआ वो पाकिस्तान और पीएम मोदी की जानकारी के बगैर संभव नहीं था। आप आगे की घटनाओं को क्रम से जोड़ें तो सब कुछ स्पष्ट नजर आता है। बी के हरिप्रसाद ने कहा कि पुलवामा आतंकी हमला पाकिस्तान और पीएम मोदी के बीच मैच फिक्सिंग का नतीजा है। इसके साथ ही उन्होंने कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद से सफाई मांगी कि वो बताएं कि पुलवामा के पीछे की कहानी क्या है। इस तरह की घटनाएं हमेशा संदेह के घेरे में रहती है। 

पूर्व सेना प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह का दिग्विजय सिंह से प्रश्न : राजीव गांधी की हत्या, हत्या थी या दुर्घटना?

दिग्विजय ने पुलवामा हमले को बताया दुर्घटना, वीके सिंह ने पूछा राजीव गांधी की हत्या थी या दुर्घटना
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
पूर्व सेना प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के विवादित ट्वीट को लेकर निशाना साधा है। राजीव गांधी की हत्या, हत्या थी या दुर्घटना? जनरल (रि.) वीके सिंह ने मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने पूछा है कि वह बताएं कि कश्मीर के पुलवामा में हुआ आतंकी हमला दुर्घटना है या हमला? उन्होंने दिग्विजय से पूछा, 'आप बताएं कि राजीव गांधी की हत्या, हत्या थी या दुर्घटना? इसका मुझे जवाब दे दें बाकि बाद में बात में करेंगे' वीके सिंह ने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले पर दिग्विजय सिंह को जवाब देना चाहिए। 
वैसे दिग्विजय अपने बड़बोलेपन की वजह से विवादों में रहे हैं। मुंबई 26/11 के एक उर्दू पत्रकार द्वारा संघ के विरुद्ध लिखित पुस्तक के विमोचन पर इस आतंकवादी हमले को "हिन्दू आतंकवाद, भगवा आतंकवाद" के नाम से, ओसामा बिन लादेन को ओसामा जी के नाम से सम्बोधित करने वाले यही दिग्विजय सिंह है। आतंकवाद हमले से जनता का ध्यान हटाने में कांग्रेस शुरू से ही माहिर रही है। लहूलुहान हो रही भारत की धरती पर मालपुए खाने में कांग्रेस को महारथ है। दिल्ली में पुलिस अधिकारी महेश शर्मा की आतंकवादियों द्वारा हत्या किये जाने का दुःख नहीं, परन्तु तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गाँधी को आतंकवादी के मारे जाने पर रोना आता है। 
यदि मोदी सरकार की भाँति पिछली सरकारों ने किसी भी आतंकवादी घटना होने पर सख्ती से कार्यवाही की होती, पाकिस्तान की ताकत नहीं थी, भारत में आतंकवादी घटना को अंजाम दे सके। दुर्भाग्यवश, पिछली सरकारों ने देशहित की बजाए तुष्टिकरण को ही सर्वोपरि माना। और आज वही कांग्रेस और इसके समर्थक आतंकवाद पर हुए एयर स्ट्राइक के बेशर्मी से सबूत मांग रहे हैं।
जबकि टीवी पर होती चर्चाओं में भाग लेते एक्स-सर्विसमैन सरकार को पूरा समर्थन दे रहे हैं, क्योंकि वर्तमान मोदी सरकार ने सेना को खुली छूट दे रखी है। विपरीत इसके, पिछली सरकारों ने समस्त सुरक्षाकर्मियों के हाथ बांधे हुए थे, जिस कारण कश्मीर में सुरक्षाकर्मियों की पिटाई तक होती थी।      
दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में पुलवामा आतंकी हमले को दुर्घटना बताते हुए पीओके के बालाकोट में की गई एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाए है दिग्विजय सिंह पीओके में आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई को लेकर लगातार सेना और सुरक्षाबलों पर सवाल उठा रहे है
दिग्विजय सिंह के इस बयान पर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा है, 'कांग्रेस को क्या हो गया है? देश की जन भावना से एक दम उल्टी बात करते है, सेना की जानकारी को झूठला रहे हैं किसी लोकतांत्रिक देश में नहीं होता है जहां पर सेना पर ही अविश्वास दर्शाया जाता है'

इससे पहले राज्यसभा के 72 वर्षीय सांसद ने एक सवाल पर कहा था, "मैं पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों के खिलाफ भारतीय वायुसेना की हालिया कार्रवाई पर कोई सवाल नहीं उठा रहा हूं लेकिन खुले स्थान पर हुए किसी भी घटनाक्रम के बारे में सैटेलाइट तकनीकी के माध्यम से सारी तस्वीरें सामने आ जाती हैं लिहाजा अमेरिका की सरकार ने ओसामा बिन लादेन के बारे में जिस तरह विश्व के सामने सबूत पेश किये थे, (पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों के बारे में) उस तरह का प्रमाण हमें (भारत सरकार) भी देने चाहिये
अवलोकन करें:-
इस वेबसाइट का परिचय
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान में की गई एयरस्ट्राइक के बाद पड़ोसी देश बौखलाया हुआ है। इस एयरस्ट्राइक के बाद प.....

"ये नया खेल है" : एयर स्ट्राइक पर उमर अब्दुल्ला

एयर स्ट्राइक पर बोले उमर अब्दुल्ला, कहा- ये नया खेल हैनेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने फरवरी 26 को कहा कि भारतीय वायुसेना द्वारा जैश-ए-मोहम्मद की शिविरों पर किया गया हमला ”बिल्कुल नया खेल है क्योंकि यह पहली बार है जब शांति काल में पड़ोसी देश में आतंकवादियों पर हवाई हमला किया गया है।
पता नहीं, कश्मीर की जनता कैसे लोगों को वोट देकर अपना ही नुकसान कर रही है। पुलवामा में आतंकवादियों ने 40 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को अकाल मृत्यु का ग्रास बना दिया जाता है और उमर अब्दुल्ला इसे शान्ति बता कर क्या सन्देश देना चाहते हैं? अगर वह इसे शान्ति बता रहे हैं, फिर अशान्ति कैसी होगी, उसकी तो कल्पना करना ही व्यर्थ है। 
अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, ”बालाकोट हवाई हमले के साथ ही हम नई मिसाल में पहुंच गए हैं। उरी के बाद हुआ सर्जिकल स्ट्राइक हमारे नुकसान का बदला लेने के लिए था, लेकिन बालाकोट जैश के संभावित हमलों को रोकने के लिए बरता गया एहतियात है। बिल्कुल नया खेल है।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल्ला नयी दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में विदेश सचिव विजय गोखले के बयान पर प्रतिक्रिया कर रहे थे।
गोखले ने कहा कि भारत ने जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े शिविर पर मंगलवार तड़के बड़ा हमला किया ताकि भविष्य में संगठन के आत्मघाती हमलों को रोका जा सके। इस हमले में बड़ी संख्या में आतंकवादी और प्रशिक्षक मारे गए हैं।
अब्दुल्ला ने कहा, ”बालाकोट में बहुत कुछ पहली बार हुआ। दो सबसे महत्वपूर्ण हैं… पहली बार शांति काल में पाकिस्तान के भीतर हमले के लिए हवाई क्षमता का प्रयोग हुआ और पहली बार स्पष्टरूप से आतंकवादी हमले रोकने के लिए एहतियात के तौर पर बल प्रयोग किया गया।
भारत ने पिछली बार हवाई हमला 1971 में युद्ध काल में किया था। इसपर पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती का कहना है कि इससे भारत और पाकिस्तान दोनों के हित सध रहे हैं क्योंकि हवाई हमले को लेकर वे विपरितार्थक टिप्पणियां कर रहे हैं।
अवलोकन करें:-
इस वेबसाइट का परिचय

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
फरवरी 14 को पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद से, भारत सरकार पाकिस्तान समर्थकों पर निरन्तर गिद्ध की नज़र रखे हुए है। प....

महबूबा ने ट्वीट किया है, ”भारतीय वायुसेना द्वारा तड़के किए गए हमलों के बाद अलग-अलग बयान आ रहे हैं। विदेश सचिव के आधिकारिक बयान में दावा किया गया है कि आतंकवादी प्रशिक्षण शिविरों पर बमबारी की गई है जबकि पाकिस्तान ने इससे इंकार किया है। उसका कहना है कि दिखने के बाद विमान जल्दीबाजी में वापस लौट गए। आशा करती हूं कि दोनों पक्षों के हित सध रहे हैं।

हमने 1 परमाणु बम गिराया तो भारत 20 बम गिराकर तबाह कर देगा पाकिस्‍तान : मुशर्रफ

Related imageपाकिस्‍तान के पूर्व राष्‍ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने भी भारत के पाकिस्‍तान से कहीं अधिक ताकतवर होने की बात कुबूली है। फरवरी 24 को अबूधाबी में उन्‍होंने पाकिस्‍तान की ओर से पहले भारत पर परमाणु बम से हमला करने संबंधी आशंकाओं को सिरे से खारिज कर दिया उन्‍होंने पाकिस्‍तान को भारत से सावधान रहने की हिदायत देते हुए कहा कि अगर पाकिस्‍तान भारत पर एक परमाणु बम से हमला करेगा तो भारत उसके जवाब में 20 परमाणु बम गिराकर पाकिस्‍तान को तबाह कर देगा 
परवेज मुशर्रफ ने यह भी कहा कि भारत और पाकिस्‍तान के बीच संबंध एक बार फिर खतरनाक स्‍तर पर पहुंच गए हैं मुशर्रफ ने इसके बाद कहा कि अगर पाकिस्‍तान को भारत के 20 परमाणु बमों की तबाही से बचाया जा सकता है तो पाकिस्‍तान को सबसे पहले भारत पर 50 परमाणु बम गिराने होंगे इससे भारत पाकिस्‍तान पर 20 परमाणु बमों से हमला नहीं कर पाएगा उन्‍होंने पाकिस्‍तानी सरकार से सवाल किया कि क्‍या आप सबसे पहले भारत पर 50 परमाणु बम गिराने के लिए तैयार हैं? 
जम्‍मू-कश्‍मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्‍तान के बीच संबंधों में तनातनी चल रही है पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने फरवरी 24 को अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी से ‘‘शांति लाने को एक मौका देने’’ की बात कही और उन्हें यकीन दिलाया कि वह अपनी जुबान पर ‘‘कायम’’ रहेंगे और अगर भारत पुलवामा हमले पर पाकिस्तान को ‘‘कार्रवाई योग्य खुफिया जानकारी’’ उपलब्ध कराता है तो इस पर ‘‘तत्काल’’ कार्रवाई की जाएगी 
खान की यह टिप्पणी राजस्थान में पीएम मोदी की उस रैली के बाद आयी है जिसमें उन्होंने कहा था, ‘‘आतंकवाद के खिलाफ पूरी दुनिया में आम सहमति है आतंकवाद के दोषियों को दंडित करने के लिये हम मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं इस बार हिसाब होगा और बराबर होगा यह बदला हुआ भारत है, इस दर्द को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा हम जानते हैं आतंकवाद को कैसे कुचलना है’’ 
अवलोकन करें:-
इस वेबसाइट का परिचय

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
पाकिस्तान के एक मंत्री 24 घंटे बाद ही अपने एक बयान से पलट गए। पाक सरकार ने फरवरी 23 को अपने दावे को खारिज करते हुए कहा क.....

पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने के बाद खान को बधाई देने के लिये फोन पर उनके साथ हुई अपनी बातचीत को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैंने उनसे कहा, ‘‘आईये गरीबी और अशिक्षा के खिलाफ लड़ाई लड़ें इस पर खान ने कहा था कि मोदीजी मैं पठान का बच्चा हूं, सच्चा बोलता हूं, सच्चा करता हूं आज उनके शब्दों को कसौटी पर तौलने का वक़्त है’’ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, ‘‘प्रधानमंत्री इमरान खान अपनी जुबान पर कायम हैं कि अगर भारत कार्रवाई योग्य खुफिया जानकारी देता है तो हमलोग तत्काल कार्रवाई करेंगे’’ 

पाकिस्तान में 67 हजार रुपए का एक तोला सोना

One Tola gold is 67 thousand rupees in Pakistan Indians can buy doubleभारतीय सर्राफा बाजार में सोने का रेट 34,470 रुपए प्रति दस ग्राम है। अगर आप इससे भी सस्ते दाम पर सोना खरीदना चाहते हैं तो आप इसे पाकिस्तान से खरीद सकते हैं। पाकिस्तान में 10 ग्राम सोने का रेट 58,126 रुपए है। जबकि 1 तोला सोने की कीमत  67,726 रुपए है। तो इसका मतलब यह हुआ कि यदि आप पाकिस्तान में जाकर 10 ग्राम सोना खरीदते हैं तो इसके लिए आपको मात्र 29,063 हजार रुपए खर्च करने पड़ेंगे। इसकी वजह यह है कि मौजूदा समय में पड़ोसी देश पाकिस्तान की मुद्रा भारतीय रुपए के हिसाब से काफी कम है।  एक भारतीय रुपए के बराबर दो पाकिस्तानी रुपए हैं। 

क्या है वजह

पाकिस्तानी रुपया हमेशा से ही भारतीय रुपये से कमजोर रहा है, लेकिन हाल के वर्षों में भारतीय रुपये के मुकाबले पाकिस्तानी रुपया काफी अधिक कमजोर हो गया है। गौरतलब है कि वर्ष 2007 में एक डॉलर लगभग 65 पाकिस्तानी रुपये के बराबर होता था, दिसंबर 2017 तक यह 106 रुपये प्रति डॉलर था आज यह 139 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया है। पाकिस्तानी रुपये की यह बदहाली पाकिस्तान के बढ़ते व्यापार व भुगतान शेष घाटे के कारण हुई है। 

पाकिस्तान ने IMF से मांगा 8 अरब डॉलर का कर्ज

साल 2018 अक्टूबर तक पाकिस्तान में महंगाई की दर 7.6 प्रतिशत तक पहुंच चुकी थी । आइएमएफ की मानें, तो जून तक महंगाई की यह दर 14 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। बढ़ती महंगाई और डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी मुद्रा कम होने से इसका असर देश के सर्राफा बाजार भी देखने को मिल रहा है। 
अवलोकन करें:-
इस वेबसाइट का परिचय

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गए हैं। भारत की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ उठाए गए क...

पाकिस्तान में सोना-चांदी की कीमतें इतनी ऊंची है कि आप कल्पना भी नहीं कर सकते। पाकिस्तान ने अपना आर्थिक संकट टालने के लिए आईएमएफ से 8 अरब डॉलर का कर्ज मांगा है। ऋण के जाल में बुरी तरह उलझ चुकी पाकिस्तान सरकार को अपनी अर्थव्यवस्था पटरी पर लाने के लिए तत्काल आर्थिक मदद की जरूरत है।

पाकिस्तानी पत्रकार ने दी भारत को धमकी- टमाटर का जवाब एटम बम से दिया जाएगा

pak journo over tomatoes banned from indiaपुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गए हैं। भारत की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ उठाए गए कड़े फैसलों को लेकर पाकिस्तान में काफी गुस्सा है और ये गुस्सा वहां की मीडिया और उनके पत्रकारों में भी साफ नजर आ रही है। इसी कड़ी में पाकिस्तानी पत्रकार ने गुस्से में अपनी राय रखी है। पाकिस्तान के इस पत्रकार की ऑनलाइन खूब ट्रोलिंग हो रही है।
दरअसल उसने सोशल मीडिया पर अपलोड किए एक वीडियो ऐसी बात ही कही है जिस पर इंटरनेट यूजर्स ने उसे आड़े हाथों ले लिया है और जम कर उसका मजाक बना रहे हैं। उसने कहा है कि भारत ने पाकिस्तान को टमाटर निर्यात करना बंद कर दिया है इसलिए अब भारत को इसका खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए। उसे पाकिस्तान की शक्ति का अंदाजा नहीं है।
लगता है पाकिस्तान ने परमाणु नहीं कोई जिन्न बनाया है, इसीलिए बात-बात पर हर कोई परमाणु की धमकी दे रहा है। कल(फरवरी 23) एक चैनल पर एक भारतीय जनरल(सेवा निर्वित) ने भारतीय परमाणु और पाकिस्तान परमाणु की शक्ति से अवगत करवाते कहा था कि पाकिस्तान का एक परमाणु पंजाब जैसे प्रान्त को बर्बाद कर सकता है, जबकि मात्र एक भारतीय परमाणु पुरे पाकिस्तान को। 
ट्विटर पर अपलोड किए इस वीडियो में एक ही सांस में उसने लंबी-चौड़ी बात कह दी है। इस वीडियो पर बड़ी संख्या में लोग कमेंट कर रहे हैं और यह चंद मिनटों में वायरल हो गया है। वीडियो में पत्रकार कह रहा है- ये टमाटर हम राहुल औऱ मोदी के मुंह पर मारेंगे। ये इंडिया ने गंदी और नीच हरकत की है। इसने आगे कहा कि वक्त आ गया है कि टमाटर का जवाब एटम बम से दिया जाएगा।

पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत के कई ग्रामीण किसानों ने विरोधस्वरुप पाकिस्तान को अपने टमाटर निर्यात करने से मना कर दिया है। मध्य प्रदेश के किसान रविंदर पाटीदार ने कहा था कि हम किसान हैं और हम टमाटर उगाते हैं। हम टमाटर पाकिस्तान भी भेजते हैं और हमारा ही उगाई सब्जियां खाकर वे हमारे ही जवानों को मार रहे हैं। अब हम पाकिस्तान की बर्बादी चाहते हैं इसलिए हम अब से पाकिस्तान को अपने टमाटर नहीं भेजेंगे और दूसरे देशों से भी ऐसी ही उम्मीद रखते हैं।
अवलोकन करें:-
इस वेबसाइट का परिचय
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार पाकिस्तान द्वारा इतने वर्षों से खेली जा रही खून की होली से जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्....

पाकिस्तानी पत्रकार के इस वीडियो को देखकर एक यूजर्स ने ट्रोल करते हुए लिखा कि-इसकी बातें सुनकर इसके पीछे खड़े लोग भी हंस रहे हैं। दूसरे ने लिखा है-पाकिस्तान के न्यूज चैनल वाकई में हम भारतीय का मनोरंजन करते हैं।
Embedded video
"Tamatar ka jawab atom bomb se de gay." So much trash on our tv channels
"Tamatar ka jawab atom bomb se de gay." So much trash on our tv channels
"Tamatar ka jawab atom bomb se de gay." So much trash on our tv channels
Seriously , these tv channels have only succeeded in providing entertainment to the Indians
"Tamatar ka jawab atom bomb se de gay." So much trash on our tv channels
एटम बम से जवाब देंगा पाकिस्तान हँसी आती हैं ऐसे लोगो पर जिनको ठीक से बोलना भी नही आता है,,,
"Tamatar ka jawab atom bomb se de gay." So much trash on our tv channels
कई लोगों ने उसके 2 मिनट 20 सेकेंड के वीडियो में 18 बार तौबा-तौबा बोलने पर भी उसे ट्रोल किया है। बता दें कि पाकिस्तानी पत्रकार की यह पहली वीडियो नहीं है इसके अलावा भी कुछ पत्रकारों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिनकी भी खूब ट्रोलिंग हो रही है।