Showing posts with label pakistan trade. Show all posts
Showing posts with label pakistan trade. Show all posts

पाकिस्तान में 67 हजार रुपए का एक तोला सोना

One Tola gold is 67 thousand rupees in Pakistan Indians can buy doubleभारतीय सर्राफा बाजार में सोने का रेट 34,470 रुपए प्रति दस ग्राम है। अगर आप इससे भी सस्ते दाम पर सोना खरीदना चाहते हैं तो आप इसे पाकिस्तान से खरीद सकते हैं। पाकिस्तान में 10 ग्राम सोने का रेट 58,126 रुपए है। जबकि 1 तोला सोने की कीमत  67,726 रुपए है। तो इसका मतलब यह हुआ कि यदि आप पाकिस्तान में जाकर 10 ग्राम सोना खरीदते हैं तो इसके लिए आपको मात्र 29,063 हजार रुपए खर्च करने पड़ेंगे। इसकी वजह यह है कि मौजूदा समय में पड़ोसी देश पाकिस्तान की मुद्रा भारतीय रुपए के हिसाब से काफी कम है।  एक भारतीय रुपए के बराबर दो पाकिस्तानी रुपए हैं। 

क्या है वजह

पाकिस्तानी रुपया हमेशा से ही भारतीय रुपये से कमजोर रहा है, लेकिन हाल के वर्षों में भारतीय रुपये के मुकाबले पाकिस्तानी रुपया काफी अधिक कमजोर हो गया है। गौरतलब है कि वर्ष 2007 में एक डॉलर लगभग 65 पाकिस्तानी रुपये के बराबर होता था, दिसंबर 2017 तक यह 106 रुपये प्रति डॉलर था आज यह 139 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया है। पाकिस्तानी रुपये की यह बदहाली पाकिस्तान के बढ़ते व्यापार व भुगतान शेष घाटे के कारण हुई है। 

पाकिस्तान ने IMF से मांगा 8 अरब डॉलर का कर्ज

साल 2018 अक्टूबर तक पाकिस्तान में महंगाई की दर 7.6 प्रतिशत तक पहुंच चुकी थी । आइएमएफ की मानें, तो जून तक महंगाई की यह दर 14 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। बढ़ती महंगाई और डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी मुद्रा कम होने से इसका असर देश के सर्राफा बाजार भी देखने को मिल रहा है। 
अवलोकन करें:-
इस वेबसाइट का परिचय

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गए हैं। भारत की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ उठाए गए क...

पाकिस्तान में सोना-चांदी की कीमतें इतनी ऊंची है कि आप कल्पना भी नहीं कर सकते। पाकिस्तान ने अपना आर्थिक संकट टालने के लिए आईएमएफ से 8 अरब डॉलर का कर्ज मांगा है। ऋण के जाल में बुरी तरह उलझ चुकी पाकिस्तान सरकार को अपनी अर्थव्यवस्था पटरी पर लाने के लिए तत्काल आर्थिक मदद की जरूरत है।

पाकिस्तानी व्यापारियों में हाहाकार, बाॅर्डर पर पड़ा है करोड़ों का छुहारा

Trucks load of dry fruit stuck at Pak border
पुलवामा हमले के बाद पूरे देश में जारी आक्रोश का असर अब दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों पर भी दिखाई देने लगा है। सड़क मार्ग से होने वाली कई जरूरी वस्तुओं की सप्लाई में कमी आई है। कई ट्रेडर्स और किसानों ने माल भेजना बंद कर दिया है। पाकिस्तान निर्यात किए जाने वाले सामान पर भारत ने बेसिक कस्टम ड्यूटी को 200 फीसदी तक बढ़ा दिया गया। भारतीय किसानों ने अपने उत्पाद पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया। पाक मीडिया की खबर के अनुसार बाघ बोर्डर पर करोड़ो का  छुहारा पड़ा हुआ हैजिसे पाकिस्तान भारत में नहीं भेज पा रहा है। पाकिस्तानी मीडिया अब भारत सरकार को जमकर कोस रही है। उनका कहना है कि भारत ने सीमाशुल्क तत्काल प्रभाव से बढ़ाकर 200 प्रतिशत कर दिया, जिसके कारण अब करोड़ों का माल पाकिस्तान के गोदाम, ट्रक और बाघा बोर्डर पर पड़े-पड़े सड़ रहा है। अगर इसे नहीं हटाया जाता है तो पाकिस्तान व्यपारियों को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ जाएगा

एक ट्रक छुहारे की कीमत 15 लाख रुपए के आसपास

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक ट्रक छुहारे की कीमत जहां करीब 15 लाख रुपए के आसपास हाेती थी, वह बढ़कर 32 लाख रुपए हो गई है। व्यापारियों का कहना है कि पाकिस्तान से आने वाले छुहारे के सारे ऑर्डर रद्द कर दिए गए हैं। इसके बाद लगभग 32 ट्रक छुहारे पाकिस्तानी बाॅर्डर से वापस हो गए हैं।
Trucks load of dry fruit stuck at Pak border180 रुपए किलो पहुंचे टमाटर के दाम 
पाकिस्‍तान में टमाटर का भाव भी आसमान छू रहा है। लाहौर में टमाटर 180 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। वहीं भारत में टमाटर 10 रुपए किलो मिल रहा है। पाकिस्तान को सबसे ज्यादा फल-सब्जियां सप्लाई करने वाली आजादपुर मंडी में व्यापारियों ने वहां माल नहीं भेजने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अटारी-बाघा मार्ग से यहां से रोजाना 75 से 100 ट्रक टमाटर जा रहा था, लेकिन इस घटना के बाद ट्रेडर्स ने इसे रोक दिया है।
सिर्फ टमाटर ही नहीं अन्य सब्जियां भी वहां महंगी हो गई है। पाकिस्तान की सब्जी मंडी में आलू के दाम में भी इजाफा हुआ है। 18 फरवरी के दाम के अनुसार, आलू 30-35 रुपए किलो बिक रहा है। पहले यह 10-12 रुपए प्रति किलो बिक रहा था। खीरे और तोरी 80 रुपए प्रति किलो में बिक रहे हैं।  बता दें कि पाकिस्तान में इस वक्त भिंडी के भाव भी आसमान छू रहे हैं। 
भारतीय व्यापारियों ने पाकिस्तान से सीमेंट के आयात पर रोक लगा दी है
भारतीय व्यापारियों ने पाकिस्तान से सीमेंट के आयात पर रोक लगा दी है। उन्होंने पाकिस्तान से आए सीमेंट के 600-800 कंटेनरों को वापस कर दिया है। पाकिस्तानी अखबार द डॉन के मुताबिक फिलहाल यह कंटेनर कराची पोर्ट, कोलंबो और दुबई पोर्ट पर पड़े हैं।
अवलोकन करें:-
इस वेबसाइट का परिचय

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
पुलवामा आतंकी हमले को अंजाम देने वाले आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को आज(फरवरी 22) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर ....

नापाक पाक के 3500 करोड़ के कारोबार पर भारत की करारी चोट, इन क्षेत्रों में भी लग सकते हैं प्रतिबंध

Imran Khan
केंद्र सरकार ने पुलवामा हमले के बाद नापाक पाकिस्तान के कारोबार पर करारा प्रहार किया है। भारत ने पाक को व्यापारिक सजा देने के मकसद से वहां से आयातित होने वाले सभी सामानों पर 200 फीसदी सीमा शुल्क बढ़ाकर दिया है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया है। बता दें कि भारत में अभी सीमा शुल्क की दर 30 से 50 प्रतिशत और साढ़े 7.5 प्रतिशत है। 

पाकिस्तान को दोहरा झटका 

भारत सरकार ने आर्थिक मोर्चे पर पाकिस्तान को दूसरा झटका दिया है। इससे पहले भारत ने पाकिस्तान को दिए मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा छीन लिया था। भारत की इस कार्रवाई से पाकिस्तान के भारत को निर्यात पर बुरा असर पड़ेगा। बता दें कि साल 2017-18 में पाकिस्तान से भारत को 3,482.3 करोड़ रुपए यानी 48.85 करोड़ डॉलर का निर्यात किया गया था। 
पाकिस्तान प्रमुख तौर पर भारत को ताजे फल, सीमेंट, बड़े पैमाने पर खनिज एवं अयस्क और तैयार चमड़ा उत्पाद निर्यात करता है। इसमें भी पाकिस्तान से सबसे ज्यादा ताजे फलों और सीमेंट का आयात होता है।

भारत इन क्षेत्रों में लगा सकता है प्रतिबंध

भारत की तरफ से लगाए जाने वाले प्रतिबंधों की लिस्ट अभी और लंबी हो सकती है। इसमें भारत से पाकिस्तान को निर्यात पर रोक लगाए जाने के मकसद से पाकिस्तानी सामानों पर बंदरगाह संबंधी प्रतिबंध भी लगाए जा सकते हैं। पाकिस्तान प्रमुख तौर पर भारत को ताजे फल, सीमेंट, बड़े पैमाने पर खनिज एवं अयस्क, तैयार चमड़ा, प्रसंस्कृत खाद्य, अकार्बनिक रसायन, कच्चा कपास, मसाले, ऊन, रबड़ उत्पाद, अल्कोहल पेय, चिकित्सा उपकरण, समुद्री सामान, प्लास्टिक, डाई और खेल का सामान निर्यात करता है।
अवलोकन करें:-
इस वेबसाइट का परिचय

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
भारत पाकिस्तान संबंधों पर खुलकर अपनी बात सबके सामने रखने वाले टीम इंडिया के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने पुलवामा आतंक....

2017-18 में दोनों देशों के बीच 2.41 अरब डॉलर रहा 

भारत पाकिस्तान के बीच कुल द्विपक्षीय व्यापार 2017-18 में मामूली बढ़कर 2.41 अरब डॉलर रहा जो 2016-17 में 2.27 अरब डॉलर था। भारत ने 2017-18 में 48.85 करोड़ डॉलर का सामान पाकिस्तान से आयात किया जबकि 1.92 अरब डॉलर का सामान निर्यात किया गया। जानकारो के मुताबिक भारत की आर्थिक नाकेबंदी से पाकिस्तान में खाने समेत कई तरह की चीजे महंगी हो सकती हैं। 

MFN का दर्जा छिनने से कंगाल पाकिस्‍तान की टूटेगी 'कमर', होगा खरबों का नुकसान

modi, imranजम्मू और कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्‍तान के बीच संबंधों में तनाव और बढ़ गया है. इस हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाई गई कैबिनेट कमेटी और सिक्‍योरिटी की बैठक में पाकिस्‍तान से मोस्‍ट फेवर्ड नेशन (एमएफएन) का दर्जा वापस लेने का बड़ा फैसला लिया गया. भारत के इस कदम से कंगाली से गुजर रहे और कर्जे में डूबे पाकिस्‍तान की अर्थव्‍यवस्‍था को बड़ा झटका लग सकता है. यहां यह बताना बेहद जरूरी है कि भारत और पाकिस्तान के बीच 2012 के आंकड़े के मुताबिक़, करीब 2.60 बिलियन डॉलर का व्यापार होता है. ऐसे में पाक को भारत के साथ कारोबारी लिहाज से बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा. 

पाकिस्तान ने आईएमएफ और अन्य देशों से मदद की लगाई है गुहार 

बता दें कि हाल ही में यूएई ने पाकिस्तान की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। वहीं हाल ही में पाकिस्तान में सऊदी अरब किंग सलमान ने दौरा किया, जिन्हें भारत भी आना है। पाकिस्तान आईएमएफ से मदद की गुहार लगा रहा है। लेकिन भारत की तरफ से मोस्ड फेवर्ड नेशन का दर्जा छिनने और प्रायोजित आतंकवाद फैलाने से उसके यहां आने वाले पाकिस्तान के निवेश पर असर पड़ सकता है। 
आइये जानते हैं क्‍या है मोस्‍ट फेवर्ड नेशन का मतलब और इसके मायने...
दरअसल, मोस्‍ट फेवर्ड नेशन का मतलब है सबसे ज्‍यादा तरजीही वाला देश. MSN का दर्जा मिलने के बाद दर्जा प्राप्‍त देश को इस बात का आश्‍वासन रहता है कि उसे कारोबार में कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा. विश्‍व व्‍यापार संगठन (डब्‍ल्‍यूटीओ) और अंतरराष्‍ट्रीय व्‍यापार नियमों के आधार पर बिजनेस में सबसे अधिक तरजीह वाले देश (एमएफएन) का दर्जा दिया जाता है. डब्ल्यूटीओ बनने के साल भर बाद भारत ने पाकिस्तान को 1996 में एमएफएन का दर्जा दिया था, लेकिन पाकिस्तान की तरफ से भारत को ऐसा कोई दर्जा नहीं दिया गया था.

इस दर्जे से किसी देश को क्‍या लाभ होते हैं...
यह दर्जा दो देशों के मध्‍य कारोबार में दिया जाता है. इससे अंतर्गत दोनों मुल्‍क एक दूसरे को आयात और निर्यात में विशेष छूट देते हैं. विश्‍व व्‍यापार संगठन के सदस्‍य देश खुले व्‍यापार और बाजार के नियमों में बंधे हुए हैं, लेकिन एमएफएन के नियमों के तहत देशों को विशेष छूट दी जाती है. 

भारत-पाक के बीच इन चीजों का है बड़ा कारोबार
भारत और पाकिस्‍तान के बीच सीमेंट, चीनी, रुई, सब्जियों, ऑर्गेनिक केमिकल, चुनिंद फल, ड्राई फ्रूट्स, मिनरल ऑयल, स्टील जैसी कमोडिटीज़ और वस्तुओं का कारोबार दोनों देशों के बीच होता है.

पाक पर आर्थिक तौर पर क्या होगा असर 

उदयोग चैंबर एसोचैम ने कहा कि पाकिस्‍तान को मोस्‍ट फेवर्ड नेशन का दर्जा देने से दोनों देशों के बीच कारोबार पर खास फर्क नहीं पड़ेगा। दोनों देशों के बीच कारोबार अब भी बेहद कम है। 2015-16 में भारत का कुल व्‍यापार 641 अरब डॉलर रहा है। वहीं पाकिस्‍तान के साथ व्‍यापार मात्र 2.67 अरब डॉलर रहा। पाकिस्‍तान को भारत का निर्यात मात्र 2.17 अरब डॉलर रहा। भारत के कुल निर्यात में यह मात्र 0.83 फीसदी है। वहीं पाकिस्‍तान से भारत का आयात 50 करोड़ डॉलर से भी कम है। यह भारत के कुल आयात का 0.13 फीसदी है। 
अवलोकन करें:-
इस वेबसाइट का परिचय

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 15 को उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में विकास परियोजना का उद्घाटन किया. विकास परिय.....

इस वेबसाइट का परिचय
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
इस हमले में केंद्रीय सुरक्षा बल के कम से कम 40 जवान शहीद हो गए। सुरक्षाबलों पर यह हमला उस समय हुआ जब उनका काफिला जम्मू...

चीन के लिए पाकिस्तान की मदद नहीं होगी आसान 

सिसोदिया के मुताबिक हमले में मारा गया आतंकी जैश ए मोहम्मद से है और जैश ए मोहम्मद का मुखिया मशूद अजहर है। ऐसे में चीन पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मदद नहीं कर पाएगा। विश्व के अन्य देशों की तरफ से चीन पर दबाव बनाने में मदद मिलेगी। 
पहले भी हो चुकी है समीक्षा
इससे पहले 2016 में उरी में हुए आतंकी हमले के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्‍यक्षता में हाई लेवल मीटिंग बुलाई थी, जिसमें पाकिस्‍तान को दिए गए एमएफएन के दर्जे की समीक्षा की गई थी. उरी हमले से पहले से भी यह मांग होती रही कि पाकिस्तान से यह दर्जा छीन लिया जाए. हालांकि भारत की तरफ से इसे जारी रखा गया था. 

पुलवामा हमले के बाद कारोबारियों ने खाई कसम, पाकिस्तान के साथ जीवनभर नहीं करेंगे कारोबार

पंजाब के कारोबारियों ने भी कहीं आयात बंद करने की बात

कारोबारियों ने बताया कि पहले भी कई बार आतंकी हमलों के बाद कुछ दिनों के लिए कारोबार बंद हो जाते हैं, लेकिन कुछ समय बाद कारोबार फिर से शुरू हो जाता है, लेकिन इस बार ऐसा कदापि नहीं होगा। हालांकि, टमाटर का निर्यात पिछले कई महीनों से बंद है। भारत के पंजाब में पाकिस्तान से सटे कई शहरों से सीमेंट का आयात किया जाता है, लेकिन वहां के कारोबारी भी अब हर हाल में इसे बंद करने जा रहे हैं। 

भारत-पाकिस्तान के बीच 2 अरब डॉलर से ज्यादा का कारोबार

पाकिस्तान और भारत के बीच 2 अरब डॉलर से अधिक का कारोबार होता है। इनमें भारत की हिस्सेदारी अधिक है। विश्व बैंक की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच 35 अरब डॉलर से अधिक के कारोबार की संभावना है। निर्यातकों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीधे तौर पर 2 अरब डॉलर का कारोबार होता है, लेकिन दुबई और अन्य देशों के माध्यम से यह कारोबार काफी अधिक है। (एजेंसीज इनपुट्स)