Showing posts with label tomato. Show all posts
Showing posts with label tomato. Show all posts

पुलवामा हमले का असर : ना इधर से जाएगा टमाटर, न उधर से आएंगे छुहारा और आम

Pulwama terror attackपुलवामा आतंकी हमले को लेकर आक्रोशित मध्यप्रदेश के किसानों ने पाकिस्तान को टमाटर की आपूर्ति से इनकार कर दिया है, जबकि कारोबारियों ने घोषणा की है कि वे आर्थिक मोर्चे पर पड़ोसी मुल्क के दांत खट्टे करने के लिए वहां से आयातित खारक (छुहारा), सेंधा नमक और आम नहीं बेचेंगे। मध्यप्रदेश के कृषक संगठन किसान सेना के प्रदेश सचिव जगदीश रावलिया ने बताया, 'सूबे के अलग-अलग इलाकों के टमाटर उत्पादक किसानों ने तय किया है कि वे उन कारोबारियों को अपनी उपज हर्गिज नहीं बेचेंगे जो पाकिस्तान को इस सब्जी का निर्यात करते हैं।' उन्होंने कहा, 'जिस पाकिस्तान की नापाक शह पर होने वाले आतंकी हमलों में हमारे सैनिकों का खून बह रहा है, उस मुल्क को हम अपने पसीने से पैदा उपज नहीं भेजेंगे, भले ही हमें कितना भी माली नुकसान उठाना पड़े।'
जानकारों ने बताया कि सूबे में झाबुआ, खरगोन, शाजापुर और धार जिले प्रमुख टमाटर उत्पादकों में शामिल हैं। इन इलाकों में उगाया जाने वाला टमाटर मुख्यतः दिल्ली और मुंबई की मंडियों से होता हुआ पाकिस्तान पहुंचता है। भारतीय टमाटर की पाकिस्तान में खासी मांग रहती है। इस बीच, इंदौर की देवी अहिल्याबाई होल्कर फल मंडी के कारोबारियों ने फैसला किया है कि वे इस बार पाकिस्तानी आम नहीं बेचेंगे। यह मंडी प्रदेश में फलों की खरीद-फरोख्त का सबसे बड़ा केंद्र मानी जाती है। इंदौर फ्रूट मर्चेन्ट एसोसिएशन के सचिव नरेश फुंदवानी ने बताया, 'पुलवामा आतंकी हमले के मद्देनजर हमने तय किया है कि हम इस बार पाकिस्तानी आम नहीं बेचेंगे। पाकिस्तानी आम खासकर दिल्ली से होते हुए इंदौर की मंडी में पहुंचता है।' 
अवलोकन करें:-
इस वेबसाइट का परिचय

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर भारतीय एयरफोर्स ने LOC को क्रॉस करके जैश ए मोहम्मद के कई ट्रेनिंग कै...

इस वेबसाइट का परिचय

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
अयोध्या में राम मंदिर को लेकर जहां तमाम गतिविधियां तेज हैं, मंदिर बनाने को लेकर संत समाज,विहिप और शिवसेना सरकार पर ....

पुलवामा आतंकी हमले का भारत और पाकिस्तान के बीच के किराना कारोबार पर भी बड़ा असर पड़ा है। इंदौर के सियागंज थोक किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर आतंकी हमले के मद्देनजर उनके संगठन ने तय किया है कि पाकिस्तान से खारक (छुहारा) और सेंधा नमक का आयात नहीं किया जायेगा। 
खंडेलवाल ने बताया कि पुलवामा आतंकी हमले से पहले हर दिन 300 क्विंटल से ज्यादा पाकिस्तानी खारक सियागंज किराना बाजार पहुंच रही थी। इस खारक की मध्यप्रदेश के अन्य इलाकों के साथ ही छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात समेत कई सूबों को आपूर्ति की जा रही थी। 
उन्होंने बताया, 'पुलवामा आतंकी हमले के बाद से हम पाकिस्तान से खारक और सेंधा नमक नहीं मंगा रहे हैं। पड़ोसी देश की शह पर इस कायराना करतूत से आक्रोशित कई भारतीय किराना व्यापारियों ने पाकिस्तानी कारोबारियों को दिया अपना पुराना ऑर्डर भी रद्द कर दिया है।'

पाकिस्तानी व्यापारियों में हाहाकार, बाॅर्डर पर पड़ा है करोड़ों का छुहारा

Trucks load of dry fruit stuck at Pak border
पुलवामा हमले के बाद पूरे देश में जारी आक्रोश का असर अब दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों पर भी दिखाई देने लगा है। सड़क मार्ग से होने वाली कई जरूरी वस्तुओं की सप्लाई में कमी आई है। कई ट्रेडर्स और किसानों ने माल भेजना बंद कर दिया है। पाकिस्तान निर्यात किए जाने वाले सामान पर भारत ने बेसिक कस्टम ड्यूटी को 200 फीसदी तक बढ़ा दिया गया। भारतीय किसानों ने अपने उत्पाद पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया। पाक मीडिया की खबर के अनुसार बाघ बोर्डर पर करोड़ो का  छुहारा पड़ा हुआ हैजिसे पाकिस्तान भारत में नहीं भेज पा रहा है। पाकिस्तानी मीडिया अब भारत सरकार को जमकर कोस रही है। उनका कहना है कि भारत ने सीमाशुल्क तत्काल प्रभाव से बढ़ाकर 200 प्रतिशत कर दिया, जिसके कारण अब करोड़ों का माल पाकिस्तान के गोदाम, ट्रक और बाघा बोर्डर पर पड़े-पड़े सड़ रहा है। अगर इसे नहीं हटाया जाता है तो पाकिस्तान व्यपारियों को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ जाएगा

एक ट्रक छुहारे की कीमत 15 लाख रुपए के आसपास

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक ट्रक छुहारे की कीमत जहां करीब 15 लाख रुपए के आसपास हाेती थी, वह बढ़कर 32 लाख रुपए हो गई है। व्यापारियों का कहना है कि पाकिस्तान से आने वाले छुहारे के सारे ऑर्डर रद्द कर दिए गए हैं। इसके बाद लगभग 32 ट्रक छुहारे पाकिस्तानी बाॅर्डर से वापस हो गए हैं।
Trucks load of dry fruit stuck at Pak border180 रुपए किलो पहुंचे टमाटर के दाम 
पाकिस्‍तान में टमाटर का भाव भी आसमान छू रहा है। लाहौर में टमाटर 180 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। वहीं भारत में टमाटर 10 रुपए किलो मिल रहा है। पाकिस्तान को सबसे ज्यादा फल-सब्जियां सप्लाई करने वाली आजादपुर मंडी में व्यापारियों ने वहां माल नहीं भेजने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अटारी-बाघा मार्ग से यहां से रोजाना 75 से 100 ट्रक टमाटर जा रहा था, लेकिन इस घटना के बाद ट्रेडर्स ने इसे रोक दिया है।
सिर्फ टमाटर ही नहीं अन्य सब्जियां भी वहां महंगी हो गई है। पाकिस्तान की सब्जी मंडी में आलू के दाम में भी इजाफा हुआ है। 18 फरवरी के दाम के अनुसार, आलू 30-35 रुपए किलो बिक रहा है। पहले यह 10-12 रुपए प्रति किलो बिक रहा था। खीरे और तोरी 80 रुपए प्रति किलो में बिक रहे हैं।  बता दें कि पाकिस्तान में इस वक्त भिंडी के भाव भी आसमान छू रहे हैं। 
भारतीय व्यापारियों ने पाकिस्तान से सीमेंट के आयात पर रोक लगा दी है
भारतीय व्यापारियों ने पाकिस्तान से सीमेंट के आयात पर रोक लगा दी है। उन्होंने पाकिस्तान से आए सीमेंट के 600-800 कंटेनरों को वापस कर दिया है। पाकिस्तानी अखबार द डॉन के मुताबिक फिलहाल यह कंटेनर कराची पोर्ट, कोलंबो और दुबई पोर्ट पर पड़े हैं।
अवलोकन करें:-
इस वेबसाइट का परिचय

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
पुलवामा आतंकी हमले को अंजाम देने वाले आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को आज(फरवरी 22) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर ....

हिन्दुस्तान की कार्रवाई का असर : पाकिस्तान में 180 रुपए किलो हुआ टमाटर

The effect of Indian action on Pakistan tomatoes are being sold rs 180पुलवामा हमले के बाद पूरे देश में जारी रोष का असर अब दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों पर भी दिखाई देने लगा है। सड़क मार्ग से होने वाली कई जरूरी वस्तुओं की सप्लाई में कमी आई है। कई ट्रेडर्स और किसानों ने माल भेजना बंद कर दिया है। पाकिस्तान निर्यात किए जाने वाले सामान पर भारत ने बेसिक कस्टम ड्यूटी को 200 फीसदी तक बढ़ा दिया गया। भारतीय किसानों ने अपने उत्पाद पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया। मध्य प्रदेश के किसानों ने पाकिस्तान को टमाटर भेजने से साफ इनकार किया है। उनका कहना है कि हमारे टमाटर भले सड़ जाए लेकिन हम उसे पाकिस्तान नहीं भेजेंगे। इसका असर यह है कि पाकिस्तान में टमाटर के दाम आसमान छूने लगे हैं। इस बात की जानकारी साउथ एशिया की एक पत्रकार ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर दी है। 

India vs Pakistan: Tomatoes in Lahore are being sold for Rs180/kg.
180 रुपए किलो पहुंचे टमाटर के दाम
पाकिस्‍तान में टमाटर का भाव आसमान छू रहा है। लाहौर में टमाटर 180 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। वहीं भारत में टमाटर 10 रुपए किलो मिल रहा है। पाकिस्तान को सबसे ज्यादा फल-सब्जियां सप्लाई करने वाली आजादपुर मंडी में व्यापारियों ने वहां माल नहीं भेजने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अटारी-बाघा मार्ग से यहां से रोजाना 75 से 100 ट्रक टमाटर जा रहा था, लेकिन इस घटना के बाद ट्रेडर्स ने इसे रोक दिया है।

आलू से लेकर दूसरी सब्जियां भी हुईं महंगी
टमाटर की तरह की अन्य सब्जियां भी महंगी हो गई है। पाकिस्तान की सब्जी मंडी में आलू के दाम में भी इजाफा हुआ है। 18 फरवरी के दाम के अनुसार, आलू 30-35 रुपए किलो बिक रहा है। पहले यह 10-12 रुपए प्रति किलो बिक रहा था। खीरे और तोरी 80 रुपए प्रति किलो में बिक रहे हैं। 

अवलोकन करें:-
इस वेबसाइट का परिचय
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 40 जवानों के शोक से देश अब तक उबरा ...

पाकिस्तान को दिए गए मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस लिया गया
बता दें कि पुलवामा हमले के बाद वाणिज्य मंत्रालय पाकिस्तान को दिए गए 'सबसे तरजीही राष्ट्र (मोस्ट फेवर्ड नेशन)' का दर्जा वापस लेने के अपने फैसले के बारे में जल्द ही विश्व व्यापार संगठन (WTO) को अधिसूचित करेगा। भारत ने सुरक्षा कारणों के चलते यह कदम उठाया है। तरजीही राष्ट्र का दर्जा वापस लेने के बाद भारत, पाकिस्तान से आने वाली वस्तुओं पर सीमा शुल्क बढ़ा सकेगा। भारत ने 2017-18 में पाकिस्तान से 48.8 करोड़ डॉलर का सामान आयात किया था।
भारतीय व्यापारियों ने पाकिस्तान से सीमेंट के आयात पर रोक लगा दी है
भारतीय व्यापारियों ने पाकिस्तान से सीमेंट के आयात पर रोक लगा दी है। उन्होंने पाकिस्तान से आए सीमेंट के 600-800 कंटेनरों को वापस कर दिया है। पाकिस्तानी अखबार द डॉन के मुताबिक फिलहाल यह कंटेनर कराची पोर्ट, कोलंबो और दुबई पोर्ट पर पड़े हैं। (एजेंसीज इनपुट्स सहित)

ऑपरेशन ग्रीन को मंजूरी : अब टमाटर, प्याज और आलू के दाम साल भर रहेंगे एक जैसे

Farmerकेंद्र सरकार ने आम चुनावों से पहले किसानों के लिए ऑपरेशन ग्रीन योजना को मंजूरी दी है। इसे खेती की दशा और दिशा सुधाने के लिए अहम माना जा रहा है। सरकार ऑपरेशन ग्रीन के तहत ऐसा उपाय करने जा रही है, जिससे आलू और टमाटर के दाम पूरे साल एक समान रहेंगे। इस मामले में केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के नेतृत्‍व में खाद्य प्रसंस्‍करण उद्योग मंत्रालय की एक बैठक हुई, जहां इस योजना को मंजूरी दी गई।
नेफेड पर होगी जिम्मेदारी
सरकार ने बजट 2018-19 में ऑपरेशन ग्रीन का जिक्र किया था। उस दौरान कहा गया था कि 500 करोड़ रुपए की लागत से इसका निर्माण किया जाएगा। ऑपरेशन ग्रीन को दो चरणों में लागू किया जाएगा। पहले चरण में आलू, टमाटर और प्याज के दाम का एक समान बनाए रखने की जिम्मेदारी नेफेड एजेंसी पर होगी। यह एक शार्ट टर्म प्रॉसेस होगा। इसमें एजेंसी इन फसलों के उत्पादन, ढ़ुलाई और भंडारण का काम करेगी। इसके लिए सरकार के खाद्य प्रसंस्करण की उद्योग मंत्रालय की ओर से 50 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी। हालांकि इसके लिए योजना 50 करोड़ रुपए से ज्यादा की होनी चाहिए। 
Farmer
एफपीओ और उनके केंद्रों की क्षमता बढ़ाने पर होगा जोर
सरकार दूसरे चरण में लांग टर्म के लिए प्याज और टमाटर के दाम एक समान रखने की योजनाओं पर काम किया जाएगा। इसमें किसान उत्‍पादक संगठन (एफपीओ) और उनके केंद्रों की क्षमता को बढ़ाया जाएगा। साथ ही बेहतर उत्पादन सुविधाएं दी जाएंगी। फसल तैयार होने के बाद उसका उचित प्रसंस्‍करण किया जाएगा। इसके अलावा टमाटर, प्‍याज और आलू फसलों की मांग और आपूर्ति प्रबंधन के लिए ई-प्‍लेटफॉर्म का निर्माण और प्रबंधन पर जोर दिया जाएगा। 
इस योजना से विभिन्न किसान उत्पादन संगठन, कृषि प्रोसेसिंग यूनि और कृषि प्रबंधन संस्थाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। 
सरकार किसानों की बढ़ाना चाहती है आमदनी 
योजना का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना है। बता दें कि सरकार ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने का ऐलान किया है। इसके तहत 22,000 कृषि मंडियों का निर्माण किया जाएगा। इस मंडियों के निर्माण से किसानों की बाजार तर पहुंच आसाना हो जाएगी। इसके लिए सरकार 470 ऑनलाइन कृषि सेवा केंद्र शुरु करेगी। 
किसानों तक सूचना पहुंचाने पर होगा जोर
इस तरह सरकार टॉप प्रोसेसिंग को बढ़ावा देगी और इसके जरिए आलू, टमाटर प्याज के उत्पादन को बढ़ाएगी। इसके लिए सरकार आकृतिक आपदाओं से निपटने की योजना बनाएंगी और जलवायु संबंधी जानकारी किसानों तक पहुंचाएगी।