Showing posts with label filmed. Show all posts
Showing posts with label filmed. Show all posts

बिहार : सहरसा में स्कूल संचालक के बेटे ने 2 साल तक किया नाबालिग का रेप, ‘वो मेरे बाल खींचता था.. मेरा बदन नोंचता था’ : महिला प्रिंसिपल देती थी दरिंदगी में साथ


                                                                                                            प्रतीकात्मक तस्वीर साभार-HT
“वो मेरे बाल खींचता था.. मेरा बदन नोंचता था। मेरे साथ उसने 2 साल तक रेप किया।” 12 साल की उम्र में अपने साथ हुए रेप की भयावह घटना को बिहार के सहरसा की एक लड़की ने साझा किया है। हालाँकि, यह घटना तब हुई जब वह 2017 में कक्षा 6 में पढ़ती थी।

इतना ही नहीं दरिंदगी के इस अपराध में  आरोपित का साथ स्कूल की महिला प्रिंसिपल भी देती थी। लड़की ने रेप का आरोप प्राइवेट स्कूल के संचालक के बेटे पर लगाया है। दरिंदगी की इस घटना की शुरुआत उसके स्कूल की लाइब्रेरी में 6 साल पहले हुई। इसके बाद यह सिलसिला 2 साल तक चलता रहा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पूरा मामला बिहार के सहरसा के शांति शिक्षण संस्थान का है। इस मामले में स्कूल के डायरेक्टर अजीत विश्वास के बेटे सम्राट विश्वास पर दो साल तक एक नाबालिग लड़की से रेप का आरोप लगा है। सबसे पहले चार साल बाद 28 अगस्त, 2023 को इस मामले का खुलासा हुआ है। परिजन ने थाने में रेप की एफआईआर दर्ज कराई। 29 अगस्त को पुलिस ने आरोपित सम्राट को गिरफ्तार कर लिया। 

इस पूरे मामले में लड़की ने खुद ही आपबीती सुनाई है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में करीब 17 साल की नाबालिग का आरोप है जब उसके साथ पहली बार रेप हुआ तब वह छठवी क्लास में पढ़ती थी। अभी वह पटना में नीट की तैयारी कर रही है। अपने साथ हुई रेप की घटना बयान करते हुए उसने कहा, “मेरे साथ साल 2017 से साल 2019 तक लगातार रेप हुआ। पहली बार मेरे स्कूल की टीचर अनीता मिश्रा मुझे लाइब्रेरी के बगल में एक कमरे में ले गई। फिर लाइट ऑफ कर दी और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया।”

पीड़िता ने कहा, “मैं चिल्लाई क्योंकि कमरे में मैं अकेली नहीं थी, स्कूल संचालक का बेटा मेरा इंतजार कर रहा था। वह मेरे करीब आया, मेरे बाल खींचे, मुझे चोट पहुँचाई, मेरे साथ बलात्कार किया और पूरी घटना का वीडियो बना लिया। जब वह मेरे साथ बलात्कार कर रहा था, तब मेरी शर्ट के बटन टूट गए।”

नाबालिग ने बताया कि एक बार जब उसका काम पूरा हो गया और उसकी पकड़ ढीली हो गई, तो वह बस भाग जाना चाहती थी। लेकिन प्रिंसिपल दरवाजे पर पहरा दे रहे थे। तब प्रिंसिपल ने उसे पकड़ लिया और बाल, कपड़े ठीक करने से पहले उसे थप्पड़ मारा…। उसने पीड़िता को क्लास में लौटने और घटना के बारे में किसी से कोई बात न करने को कहा।”

पीड़िता ने पहले भी इस दरिंदगी को बताना चाहा लेकिन उसकी हिम्मत नहीं हुई। घटना के बाद अब वह स्कूल जाने से कतराने लगी थी और स्कूल न आने के लिए नए-नए बहाने खोजती थी। लेकिन इन सब बहानों ने बहुत लंबे समय तक काम नहीं किया और उसे स्कूल वापस जाना पड़ा। उसने उसके साथ अगले दो वर्षों तक बार-बार बलात्कार किया, ज्यादातर पुस्तकालय के अंदर एक ही कमरे में।

एक समय ऐसा भी आया जब सदमे में डूबी लड़की ने अपने बलात्कारी और प्रिंसिपल का सामना करने की हिम्मत जुटाई और उनके बारे में शिकायत करने की धमकी दी। लेकिन वे बहुत आश्वस्त थे कि उनको कुछ नहीं होगा। पीड़िता ने बताया कि उन्होंने मुझसे कहा, “तुम क्या बताओगी?…. तुम्हारे माता-पिता तुम पर विश्वास नहीं करेंगे और जिस समाज में तुम रहती हो वह तुम्हारा बहिष्कार करेगा।”

उन्होंने बलात्कार के वीडियो लीक करने की धमकी भी दी। वह शिकायत से पीछे हट गई लेकिन अपने माता-पिता को 2018 में उसे लड़कियों के स्कूल में स्थानांतरित करने के लिए मना लिया।

दर्द होता तो रोती थी, मैडम थप्पड़ मारकर चुप करा देती

पीड़िता ने बताया, “मैं उस वक्त बहुत छोटी थी। मुझे दर्द होता तो मैं बैठ कर रोती रहती थी। टीचर अनीता से कुछ कहती तो वो मुझे थप्पड़ मारती थी। मैं घटना के बाद से ही डिप्रेशन में रहने लगी थी। बीमार पड़ी तो 2019 में शांति शिक्षण संस्थान को छोड़ दिया। सहरसा के ही दूसरे स्कूल में नाम लिखावाया। वहाँ  10वीं पास करने के बाद साल 2022 से मेडिकल की तैयारी के लिए पटना आकर रहने लगी। 

पीछा करते हुए पटना पहुँचा आरोपित 

लड़की ने बताया कि साल 2020 में मुझे उसके साथ लिव इन में रहने वाली एक लड़की ने कॉल किया था। कहती थी सम्राट तुमसे मिलना चाहता है। अभी कुछ दिन पहले भी उसका कॉल आया था। उसने कहा कि सम्राट पटना आया है, वो तुमसे मिलना चाहता है।
पीड़िता ने बताया कि ये सुनकर ही उसकी हालत खराब हो गई, वह डिप्रेशन में चली गई। वह पिछले सात साल से घुट-घुट कर जी रही थी। और एक बार फिर से आरोपित का कॉल आने के बाद उसका शरीर काँपने लगा। 23 अगस्त को जब उसकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई तब उसे अस्पताल में भर्ती कराया। 

साइकियाट्रिस्ट के सामने हुआ रेप का खुलासा

पीड़िता ने बताया कि 24 अगस्त को उसे पटना के ही एक साइकेट्रिस्ट के पास ले जाया गया। वहाँ उसने अपने अतीत की सारी कहानी डॉक्टर से बताई। डॉक्टर ने रेप वाली बात मेरी फैमिली को बता दी। जैसे ही इस बात की जानकारी पीड़िता के परिजनों को लगी तो 28 अगस्त को सहरसा आकर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। अगले दिन ही पुलिस ने पटना से आरोपित सम्राट को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

छोटी बच्चियों को सम्राट बनाता था शिकार

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि सम्राट विश्वास क्लास 5वीं से लेकर क्लास 10वीं में पढ़ने वाली बच्चियों के साथ गंदा काम करता है। शर्म और परिवार की बदनामी के कारण कोई लड़की सामने नहीं आना चाहती है। उसने मेरी एक दोस्त के साथ भी रेप किया है। मैं चाहती हूँ कि सम्राट को फाँसी मिले। प्रिंसिपल अनीता मिश्रा को अरेस्ट किया जाए। इन लोगों ने मिलकर बहुत सारी बच्चियों के साथ रेप किया है।

मामले की छानबीन में जुटी बिहार पुलिस

वहीं इस मामले में पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि रेप का मामला सामने आया है। मुख्य आरोपित को जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।

प्राइवेट पार्ट में शराब की बोतल, 4 लड़के+1 लड़की ने किया नॉर्थ-ईस्ट की लड़की से रेप ; रफीदुल समेत 4 बांग्लादेशी गिरफ्तार

                             इन आरोपितों के बारे में आपके पास कोई भी सूचना है, तो असम पुलिस को दें
सोशल मीडिया पर उत्तर-पूर्वी भारत की एक महिला के यौन शोषण का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपितों का चेहरा भी स्पष्ट देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा इस आपत्तिजनक वीडियो को राजस्थान के जोधपुर का बताया जा रहा है, जहाँ हाल ही में नागालैंड की एक युवती ने आत्महत्या कर ली थी। केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री किरण रिजिजू ने इसका खंडन किया है कि ये वीडियो जोधपुर वाली घटना से जुड़ा हुआ है।

दरअसल, रविवार (मई 23, 2021) को राजस्थान के जोधपुर में नागालैंड की एक 25 वर्षीय महिला ने आत्महत्या कर ली। वो राज्य के दीमापुर जिले के निउलैंड की रहने वाली थी। वो जोधपुर में ‘नवीन जूस रेस्टॉरेंट’ में कार्यरत थी। वो अपने रेंट के कमरे में ही फंदे से झूलती हुई मिली। ‘नेचुरल आत्महत्या’ को उसकी मौत का कारण बताया गया। सुबह-सुबह लोगों ने उसे मृत पाया था। नागा स्टूडेंट्स यूनियन के राजस्थान यूनिट ने बताया कि रेस्टॉरेंट के मालिक ने ही अंतिम संस्कार का खर्च उठाया। जैसे इस ट्वीट में वायरल वीडियो को जोधपुर केस से जोड़ा गया:

ईसाई समुदाय की महिला का अंतिम संस्कार जोधपुर के ही एक ईसाई सेमिटरी में एक पादरी की मौजूदगी में संपन्न कराया गया। उससे पहले अस्पताल में उसका पोस्टमॉर्टम भी हुआ था। वहीं सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें 5 आरोपितों को एक महिला का यौन शोषण करते हुए देखा जा सकता है। अभी तक ये पता नहीं चल सका है कि ये कहाँ का वीडियो है और पीड़िता या आरोपित कौन हैं।

अरुणाचल वेस्ट से सांसद किरण रिजिजू ने बताया, “नॉर्थ-ईस्ट की एक महिला का 4 पुरुषों और एक महिला द्वारा क्रूरता से बलात्कार किए जाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये जोधपुर आत्महत्या केस से जुड़ा मामला नहीं है। जोधपुर के पुलिस कमिश्नर से मेरी विस्तृत बातचीत हुई है। लेकिन, दोषियों की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस द्वारा सारे प्रयास किए जाएँगे।” इस घटना का कारण क्या है, ये भी स्पष्ट नहीं है।

इस वीडियो में आरोपितों को अपनी करतूतों को वीडियो कॉल पर अन्य परिचितों को दिखाते हुए भी देखा जा सकता है। वीडियो रिकॉर्ड करते समय आरोपितों ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में एक शराब की बोतल भी घुसा दी। सबसे ज्यादा पीड़ादायक है कि दरिंदों के इस कृत्य में एक महिला आरोपित भी उनका साथ दे रही थी, जिसने पीड़िता को नीचे भी गिराया। इसमें पीड़िता को ज्यादा से ज्यादा प्रताड़ित किया जा रहा है।

‘NE Now’ की खबर के अनुसार, स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस रोबिन हिबू ने कहा कि पुलिस अपराधियों को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस अपने काम पर लग गई है। उन्होंने भी इसकी पुष्टि की कि ये वीडियो जोधपुर में नागालैंड की युवती की आत्महत्या से नहीं जुड़ा हुआ है। मृतका की बहन और पुलिस ने पहचान कर के बताया कि ये वो महिला नहीं है। हिबू ने जोधपुर के DCP से भी फोन पर बात की।

वीडियो में पीड़िता चिल्लाती है, “कृपया मेरे साथ ऐसा मत करो, वीडियो रिकॉर्ड मत करो।” इसके बाद आरोपितों में से एक ने पीड़िता के मुँह मर कपड़ा ठूँस कर इसे बंद कर दिया। असम पुलिस पाँचों आरोपितों की तस्वीरें जारी करते हुए कहा है कि कि इन्होंने एक महिला को क्रूरतापूर्वक प्रताड़ित कर के उसका बलात्कार किया है। असम पुलिस ने कहा कि इस घटना का समय व स्थान अज्ञात है। साथ ही अपील की कि अगर किसी के पास इस घटना को लेकर कोई भी सूचना हो तो वो उससे संपर्क करे।

असम पुलिस ने ऐलान किया है कि इस घटना के सम्बन्ध में कोई भी सूचना देने देने वाले को अच्छा इनाम दिया जाएगा। पुलिस इस घटना के दोषियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। लेकिन, सोशल मीडिया पर जो लोग इस घटना को जोधपुर आत्महत्या केस से जोड़ रहे हैं, वो गलत हैं। जोधपुर वाले मामले में आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वहाँ के लोगों ने मृतका के अंतिम संस्कार में सहयोग भी किया।

         गैंगरेप और प्रताड़ना के 4 आरोपितों को बेंगलुरु पुलिस ने दबोचा (फोटो साभार: @PratibaRaman)
महिला का गैंगरेप कर बनाया था वीडियो, रफीदुल समेत 4 बांग्लादेशी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ लोग एक महिला को प्रताड़ित करते हुए उसका गैंगरेप करते दिख रहे थे। कहा जा रहा था कि पीड़िता नॉर्थ-ईस्ट की है, लेकिन बेंगलुरु पुलिस ने बताया है कि वो बांग्लादेशी है। उसकी ट्रैफिकिंग (मानव तस्करी) कर के उसे भारत लाया गया था। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपितों को चिह्नित कर के उनमें से 4 को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

पुलिस पीड़िता को भी खोजने में लगी हुई है, ताकि वो भी जाँच प्रक्रिया का हिस्सा बन सके और अपना बयान दर्ज करा सके। बेंगलुरु सिटी के पुलिस कमिश्नर कमल कांत ने बताया कि शुरुआती जाँच के बाद बलात्कार और प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को खोजने के लिए पुलिस की एक अलग टीम बनाई गई है। अब तक मिली सूचनाओं के अनुसार, सभी आरोपित बांग्लादेशी माने जा रहे हैं और पुलिस ने आशंका जताई है कि ये किसी गैंग का हिस्सा हैं।

पीड़िता की वित्तीय समस्याओं के कारण उसे प्रताड़ित किया गया और और क्रूरता से उसका यौन शोषण किया गया। बेंगलुरु पुलिस ने आश्वासन दिया है कि पूरी तत्परता से वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में जाँच आगे बढ़ाई जा रही है। राममूर्ति पुलिस थाने में इस मामले की FIR दर्ज की गई है। शुक्रवार (मई 28, 2021) को आरोपितों को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि 6 आरोपितों में 2 महिलाएँ हैं।

बेंगलुरु सिटी पुलिस ने जारी किया बयान

ये घटना बेंगलुरु के ही एक NRI कॉलोनी में हुई है। आरोपितों में से एक रफीदुल इस्लाम TikTok पर भी सक्रिय है और वहाँ उसके अच्छे-खासे फॉलोवर्स हैं। ये घटना लगभग एक सप्ताह पूर्व की है। सभी आरोपित वेश्यावृत्ति के धंधे में लिप्त थे। पीड़िता को इस तरह से प्रताड़ित किए जाने के पीछे व्यक्तिगत दुश्मनी को भी कारण बताया जा रहा है। आरोपितों से पूछताछ के बाद मानव तस्करी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हो सकता है।

वायरल वीडियो में आरोपितों को अपनी करतूतों को वीडियो कॉल पर अन्य परिचितों को दिखाते हुए भी देखा जा सकता था। वीडियो रिकॉर्ड करते समय आरोपितों ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में एक शराब की बोतल भी घुसा दी थी। वीडियो में पीड़िता चिल्लाती है, “कृपया मेरे साथ ऐसा मत करो, वीडियो रिकॉर्ड मत करो।” इसके बाद आरोपितों में से एक ने पीड़िता के मुँह मर कपड़ा ठूँस कर इसे बंद कर दिया। असम पुलिस पाँचों आरोपितों की तस्वीरें जारी की थी।