Showing posts with label minor. Show all posts
Showing posts with label minor. Show all posts

बिहार : सहरसा में स्कूल संचालक के बेटे ने 2 साल तक किया नाबालिग का रेप, ‘वो मेरे बाल खींचता था.. मेरा बदन नोंचता था’ : महिला प्रिंसिपल देती थी दरिंदगी में साथ


                                                                                                            प्रतीकात्मक तस्वीर साभार-HT
“वो मेरे बाल खींचता था.. मेरा बदन नोंचता था। मेरे साथ उसने 2 साल तक रेप किया।” 12 साल की उम्र में अपने साथ हुए रेप की भयावह घटना को बिहार के सहरसा की एक लड़की ने साझा किया है। हालाँकि, यह घटना तब हुई जब वह 2017 में कक्षा 6 में पढ़ती थी।

इतना ही नहीं दरिंदगी के इस अपराध में  आरोपित का साथ स्कूल की महिला प्रिंसिपल भी देती थी। लड़की ने रेप का आरोप प्राइवेट स्कूल के संचालक के बेटे पर लगाया है। दरिंदगी की इस घटना की शुरुआत उसके स्कूल की लाइब्रेरी में 6 साल पहले हुई। इसके बाद यह सिलसिला 2 साल तक चलता रहा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पूरा मामला बिहार के सहरसा के शांति शिक्षण संस्थान का है। इस मामले में स्कूल के डायरेक्टर अजीत विश्वास के बेटे सम्राट विश्वास पर दो साल तक एक नाबालिग लड़की से रेप का आरोप लगा है। सबसे पहले चार साल बाद 28 अगस्त, 2023 को इस मामले का खुलासा हुआ है। परिजन ने थाने में रेप की एफआईआर दर्ज कराई। 29 अगस्त को पुलिस ने आरोपित सम्राट को गिरफ्तार कर लिया। 

इस पूरे मामले में लड़की ने खुद ही आपबीती सुनाई है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में करीब 17 साल की नाबालिग का आरोप है जब उसके साथ पहली बार रेप हुआ तब वह छठवी क्लास में पढ़ती थी। अभी वह पटना में नीट की तैयारी कर रही है। अपने साथ हुई रेप की घटना बयान करते हुए उसने कहा, “मेरे साथ साल 2017 से साल 2019 तक लगातार रेप हुआ। पहली बार मेरे स्कूल की टीचर अनीता मिश्रा मुझे लाइब्रेरी के बगल में एक कमरे में ले गई। फिर लाइट ऑफ कर दी और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया।”

पीड़िता ने कहा, “मैं चिल्लाई क्योंकि कमरे में मैं अकेली नहीं थी, स्कूल संचालक का बेटा मेरा इंतजार कर रहा था। वह मेरे करीब आया, मेरे बाल खींचे, मुझे चोट पहुँचाई, मेरे साथ बलात्कार किया और पूरी घटना का वीडियो बना लिया। जब वह मेरे साथ बलात्कार कर रहा था, तब मेरी शर्ट के बटन टूट गए।”

नाबालिग ने बताया कि एक बार जब उसका काम पूरा हो गया और उसकी पकड़ ढीली हो गई, तो वह बस भाग जाना चाहती थी। लेकिन प्रिंसिपल दरवाजे पर पहरा दे रहे थे। तब प्रिंसिपल ने उसे पकड़ लिया और बाल, कपड़े ठीक करने से पहले उसे थप्पड़ मारा…। उसने पीड़िता को क्लास में लौटने और घटना के बारे में किसी से कोई बात न करने को कहा।”

पीड़िता ने पहले भी इस दरिंदगी को बताना चाहा लेकिन उसकी हिम्मत नहीं हुई। घटना के बाद अब वह स्कूल जाने से कतराने लगी थी और स्कूल न आने के लिए नए-नए बहाने खोजती थी। लेकिन इन सब बहानों ने बहुत लंबे समय तक काम नहीं किया और उसे स्कूल वापस जाना पड़ा। उसने उसके साथ अगले दो वर्षों तक बार-बार बलात्कार किया, ज्यादातर पुस्तकालय के अंदर एक ही कमरे में।

एक समय ऐसा भी आया जब सदमे में डूबी लड़की ने अपने बलात्कारी और प्रिंसिपल का सामना करने की हिम्मत जुटाई और उनके बारे में शिकायत करने की धमकी दी। लेकिन वे बहुत आश्वस्त थे कि उनको कुछ नहीं होगा। पीड़िता ने बताया कि उन्होंने मुझसे कहा, “तुम क्या बताओगी?…. तुम्हारे माता-पिता तुम पर विश्वास नहीं करेंगे और जिस समाज में तुम रहती हो वह तुम्हारा बहिष्कार करेगा।”

उन्होंने बलात्कार के वीडियो लीक करने की धमकी भी दी। वह शिकायत से पीछे हट गई लेकिन अपने माता-पिता को 2018 में उसे लड़कियों के स्कूल में स्थानांतरित करने के लिए मना लिया।

दर्द होता तो रोती थी, मैडम थप्पड़ मारकर चुप करा देती

पीड़िता ने बताया, “मैं उस वक्त बहुत छोटी थी। मुझे दर्द होता तो मैं बैठ कर रोती रहती थी। टीचर अनीता से कुछ कहती तो वो मुझे थप्पड़ मारती थी। मैं घटना के बाद से ही डिप्रेशन में रहने लगी थी। बीमार पड़ी तो 2019 में शांति शिक्षण संस्थान को छोड़ दिया। सहरसा के ही दूसरे स्कूल में नाम लिखावाया। वहाँ  10वीं पास करने के बाद साल 2022 से मेडिकल की तैयारी के लिए पटना आकर रहने लगी। 

पीछा करते हुए पटना पहुँचा आरोपित 

लड़की ने बताया कि साल 2020 में मुझे उसके साथ लिव इन में रहने वाली एक लड़की ने कॉल किया था। कहती थी सम्राट तुमसे मिलना चाहता है। अभी कुछ दिन पहले भी उसका कॉल आया था। उसने कहा कि सम्राट पटना आया है, वो तुमसे मिलना चाहता है।
पीड़िता ने बताया कि ये सुनकर ही उसकी हालत खराब हो गई, वह डिप्रेशन में चली गई। वह पिछले सात साल से घुट-घुट कर जी रही थी। और एक बार फिर से आरोपित का कॉल आने के बाद उसका शरीर काँपने लगा। 23 अगस्त को जब उसकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई तब उसे अस्पताल में भर्ती कराया। 

साइकियाट्रिस्ट के सामने हुआ रेप का खुलासा

पीड़िता ने बताया कि 24 अगस्त को उसे पटना के ही एक साइकेट्रिस्ट के पास ले जाया गया। वहाँ उसने अपने अतीत की सारी कहानी डॉक्टर से बताई। डॉक्टर ने रेप वाली बात मेरी फैमिली को बता दी। जैसे ही इस बात की जानकारी पीड़िता के परिजनों को लगी तो 28 अगस्त को सहरसा आकर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। अगले दिन ही पुलिस ने पटना से आरोपित सम्राट को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

छोटी बच्चियों को सम्राट बनाता था शिकार

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि सम्राट विश्वास क्लास 5वीं से लेकर क्लास 10वीं में पढ़ने वाली बच्चियों के साथ गंदा काम करता है। शर्म और परिवार की बदनामी के कारण कोई लड़की सामने नहीं आना चाहती है। उसने मेरी एक दोस्त के साथ भी रेप किया है। मैं चाहती हूँ कि सम्राट को फाँसी मिले। प्रिंसिपल अनीता मिश्रा को अरेस्ट किया जाए। इन लोगों ने मिलकर बहुत सारी बच्चियों के साथ रेप किया है।

मामले की छानबीन में जुटी बिहार पुलिस

वहीं इस मामले में पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि रेप का मामला सामने आया है। मुख्य आरोपित को जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।

राजस्थान : गैंगरेप के बाद ज़िंदा बच्ची को भट्ठी में डाल कर जलाया… 400 पन्नों की चार्जशीट से खुलासा

                             जिन्दा जला दी गई थी नाबालिग गैंगरेप पीड़िता: राजस्थान पुलिस (साभार-TOI)
राजस्थान के भीलवाड़ा स्थित नरसिंगपुर में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के बाद उसकी हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार (2 सितंबर, 2023) को चार्जशीट दायर किया जिसमें पता चला कि 14 वर्षीय लड़की को जब कोयले की भट्टी में जलाया गया था तब वह जीवित थी। चार्जशीट के अनुसार, लगभग एक महीने के बाद उसके अवशेष राजस्थान के भीलवाड़ा में एक कोयला भट्ठी के अंदर पाए गए थे। नाबालिग के साथ गैंगरेप के बाद जिन्दा जला दिया गया था। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 400 पृष्ठों से अधिक लम्बी चार्जशीट में 11 अपराधियों में से 9 के नाम शामिल हैं। जिसे जाँच अधिकारी (आईओ) और कोटारी डिप्टी पुलिस अधीक्षक श्याम सुंदर बिश्नोई द्वारा शाहपुरा जिले में यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अदालत में प्रस्तुत किया गया था। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि अपराध में शामिल दो किशोरों के खिलाफ अलग से आरोप पत्र दायर किया जाएगा।

14 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंग रेप के बाद न सिर्फ उसकी हत्या कर दी गई, बल्कि शव को कोयले की भट्ठी में डाल कर जला दिया गया था। घटना 2 अगस्त को भीलवाड़ा के कोटारी की है, जो अब शाहपुरा जिले का हिस्सा है जबकि इसके बारें में पता 3 अगस्त को लगा था। वहीं इस मामले में राजस्थान के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि इस भयानक घटना ने जाँच अधिकारी को बहुत मुश्किल में डाल दिया था। यह अपनी तरह का एक कठिन मामला है। 

क्योंकि, नाबालिग किशोरी के कुछ जले हुए शरीर के हिस्सों को भट्टी से निकाला गया था, जबकि अन्य को इधर-उधर ले जाकर फेंक दिया गया था, जिन्हें खोजने और सावधानीपूर्वक एकत्र करने और गहन फोरेंसिक जाँच में पुलिस को बहुत ही कठनाई का सामना करना पड़ा। 

इस मामले में दूसरी बड़ी कठिनाई वैजाइनल स्वाब सैंपल के अभाव में सामूहिक बलात्कार को साबित करना था। पुलिस टीम ने अपराध को साबित करने के लिए फोरेंसिक पेशेवरों से आरोपितों के नमूने इकट्ठा करने में सहायता माँगी। सभी साक्ष्यों के आलोक में यह साबित किया गया कि पीड़िता को आग में जलाने से पहले पेट्रोलियम आदि ज्वलनशील पदार्थ का उपयोग किया गया था।

पूरा मामला 

राजस्थान के भीलवाड़ा में बुधवार (2 अगस्त, 2023) को 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप कर कोयला भट्टी में जलाने का मामला सामने आया था। मृतक लड़की अपनी माँ के साथ बकरियाँ चराने गई थी। दोपहर में माँ बकरी लेकर घर वापस आ गई। लेकिन लड़की घर नहीं पहुँची थी। जब काफी समय बीत जाने के बाद भी जब लड़की घर नहीं पहुँची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गाँव के खेतों से लेकर आसपास के रिश्तेदारों तक के घर तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था।
लगातार जारी तलाश के बीच रात करीब 10 बजे गाँव के बाहर कालबेलियों के डेरे के पास कोयला बनाने वाली एक भट्टी जलती दिखाई दी। चूँकि बारिश के दिनों में भट्टी नहीं जलाई जाती है। ऐसे में लोगों को शक हुआ। इस पर भट्टी के पास जाकर देखने पर वहाँ लड़की के जूते पड़े दिखाई दिए। साथ ही भट्टी में लड़की के हाथ में पहना हुआ चाँदी का कड़ा और हड्डी के टुकड़े मिले। इसके बाद ग्रामीणों कालबेलियों को पकड़कर उनसे पूछताछ की। इस पर तीन लोगों ने गैंगरेप कर भट्टी में जलाने की बात कही।
पुलिस की जाँच में यह सामने आया है कि आरोपित नाबालिग लड़की को पकड़कर दोपहर करीब 2 बजे तक उसके साथ गैंगरेप करते रहे। इसके बाद जब उसके लापता होने की सूचना फैली तो आरोपितों ने लड़की को मारने का प्लान बनाया। इसके लिए सबसे पहले उन लोगों ने अपनी पत्नियों को इसकी सूचना दी। फिर पत्नियों की सहायता से लड़की को भट्टी में डालकर जला दिया। बाद में अधजला सिर और छाती का हिस्सा भट्टी से निकाल कर तालाब में फेंक दिया। आरोपितों ने 4 महीने पहले मृतक लड़की के पिता से खेत किराए पर लिया था। इसके बाद वे वहीं झोपड़ी बनाकर रह रहे थे।

उत्तर प्रदेश : नाबालिग ने 28 पर किया गैंगरेप का केस, FIR में सपा-बसपा के जिलाध्यक्षों के भी नाम

लड़की की शिकायत पर ललितपुर कोतवाली में केस दर्ज हो गया है. ललितपुर के अपर पुलिस अधीक्षक ने इस बारे में जानकारी दी है.
उत्तर प्रदेश का ललितपुर जिला. यहां एक नाबालिग लड़की ने 28 लोगों पर रेप का आरोप लगाया है. इनमें लड़की के पिता, ताऊ और उनके बेटों के अलावा समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष, बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत कई नेता भी शामिल हैं. इनके खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है. वहीं नेताओं ने इसे अपने खिलाफ साजिश करार दिया है. कई सवाल भी उठाए हैं.

‘मां को मारने की धमकी देता था पिता’

जिस लड़की ने ये आरोप लगाए हैं, उसकी उम्र 17 साल है. वह 11वीं में पढ़ती है. उसने आरोप लगाया है कि जब वह छठवीं क्लास में थी तभी उसके पिता ने उसके साथ रेप किया था. वह उसे होटल में ले जाते थे. कई बार ऐसा हुआ, जहां कई लोगों ने उसके साथ रेप किया. आजतक के मनीष सोनी की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह अपने साथ हुई घटना के बारे में बता रही है. वीडियो के मुताबिक, लड़की का कहना है,

जब मैं कक्षा 6 में थी, मेरे पिताजी ने मुझे गंदे-गंदे वीडियो दिखाए. कहा कि तुम्हें भी यही करना है. मैंने कहा कि मैं ये नहीं करूंगी, तो बोले कि तुम्हें यही करना पड़ेगा. अगर तुमने ये नहीं किया तो तुम्हारी मां को मार दूंगा. फिर मोटरसाइकल सिखाने के बहाने मुझे खेतों में ले गए. उन्होंने मेरे साथ बलात्कार किया. फिर कहा कि अगर ये बात किसी को बताई तो मैं तुम्हारी मां को मार दूंगा. उन्होंने मुझे धमकी दी तो मैं डर गई. मैं शांत रही. मैंने किसी को कुछ नहीं बताया

.

वीडियो में लड़की का आगे कहना है,

एक दिन मैं स्कूल गई तो वो मुझे छुट्टी के तुरंत बाद लेने आए. बोले- जो मैं कहूंगा वो करना. तो मैं शांत रही. मैंने कुछ नहीं कहा. उन्होंने मुझे पानी की टिक्की खिलाई. होटल में ले गए. होटल का नाम राधा कृष्ण होटल था. वहां पर बाहर एक औरत खड़ी थी. मैं उसको नहीं जानती थी, लेकिन उसने बोला कि आओ बेटा मैं तुम्हें एक कमरे में ले चलती हूं. वह मुझे एक कमरे में ले गई. मैं धीरे-धीरे बेहोशी की हालत में होती गई. क्योंकि मुझे ऐसा लग रहा था कि जो पानी की टिक्की मुझे खिलाई गई, उसमें कोई चीज मिली थी. वो औरत मुझे कमरे में छोड़ गई. बोली कि अभी आती हूं, तुम यहीं रुकना. उसके बाद कमरे में एक आदमी आया. उसने मेरे साथ बलात्कार किया. जब मैं होश में आई तो मेरे कपड़े, मेरे जूते बिखरे पड़े थे.

लड़की ने आगे बताया,

मैंने अपने पापा से पूछा कि ये क्या हुआ था मेरे साथ. तो वह बोले कि जो कुछ हुआ, तुम्हें वही करना है. अगर तुमने मेरी बात नहीं मानी तो मैं तुम्हारी मां को मार दूंगा. वो मुझे धमकी देते रहे, इसलिए मैं डर गई. आए दिन मेरे साथ यह होता है. जब मुझे पापा ले जाते थे स्कूल से तो मुझे यही करना पड़ता था. मैं कुछ नहीं बोल पाती थी. मैं मना करती तो वो कहते ये कि ये करना है तो करना है.

लड़की का दावा, बेचने की भी कोशिश हुई

FIR में लड़की की ये सारी बातें हैं जो उसने वीडियो में बताया है. FIR के मुताबिक, लड़की ने आरोप लगाया है कि मंझले ताऊ ने उसका रेप किया. ताऊ के बड़े लड़के ने भी बलात्कार किया. लड़की का आरोप है कि दीदी के घर पर तीन चाचाओं ने भी उसके साथ रेप किया. घर आने के बाद जब उसने ये बात अपनी मम्मी को बताई, तो वो थाने गईं. लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई. रिपोर्ट लिखवाने के लिए थाने जाने की बात पता चलने पर पापा ने मुझे और मम्मी को मारा. लड़की का आरोप है कि 13 जुलाई 2021 को मंझले ताऊ की लड़की की शादी के दौरान उसे बेचने की कोशिश की गई. FIR के मुताबिक, लड़की का कहना है कि अगर इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर लेगी और इसके जिम्मेदार थाना निरीक्षक होंगे

किस किसके खिलाफ दर्ज हुआ केस?

ललितपुर पुलिस ने लड़की की शिकायत पर इन धाराओं में केस दर्ज किया है.- आईपीसी की धारा 354 (महिला पर हमला), 376 डी (सामूहिक बलात्कार), 323 (चोट पहुंचाना), 328 (जहर से नुकसान पहुंचाना), 506 (आपराधिक धमकी), 120बी (आपराधिक साजिश). इसके अलावा लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 5 और 6 भी लगाई गई है.

जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है, वो हैं- राजेंद्र अग्रवाल, तिलक यादव, राजू यादव, महेंद्र यादव, अरविंद यादव, प्रबोध तिवारी, सोनू समैया, राजेश जैन, महेंद्र दूबे, नीरज तिवारी, महेंद्र सिंघई, दीपक अहिरवार, कोमलकांत सिंघई. इनके अलावा मंझला ताऊ, बड़े ताऊ का लड़का, तीन चाचा, बड़ी ताई भी शामिल हैं. परिवार के इन लोगों के नाम के आगे FIR में अज्ञात लिखा है. इसके अलावा FIR में पप्पू अग्रवाल, मुन्ना अग्रवाल, आकाश, महक, बंटी नीतू, शरत मंजू के नाम भी हैं. एक औरत, एक आदमी और एक लड़के को अज्ञात में दर्ज किया गया है. इनमें तिलक यादव समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हैं. राजेश जैन सपा के नगर अध्यक्ष, महेंद्र सिंघई पार्षद हैं. FIR में जिस दीपक अहिरवार का नाम है, वो बसपा के जिलाध्यक्ष हैं.

पुलिस का क्या कहना है?

चौंकाने वाले इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस की ओर से भी बयान दिया गया. ASP गिरिजेश कुमार ने कहा कि,

मामला ललितपुर का ही है. रात को एक लड़की ने तहरीर दी, जिसमें उसने अपने पिता पर ही शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है. ये भी कहा है कि उसने ना केवल खुद दुष्कर्म किया बल्कि अन्य लोगों से भी शारीरिक शोषण करवाया. FIR दर्ज कर ली गई है. मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है. चूंकि मामला बहुत संवेदनशील है इसलिए बड़े धैर्य से कार्रवाई की जाएगी. लड़की के आवास पर सुरक्षा के लिए फोर्स तैनात कर दी गई है.

आरोपी नेताओं का क्या कहना है?

सपा और बसपा के जिलाध्यक्षों ने इसे अपने खिलाफ साजिश करार दिया है. इसके पीछे बीजेपी का हाथ बताया है. उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए आत्महत्या तक की चेतावनी दी है. सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव का कहना है,

(FIR में) मेरे, मेरे चार भाइयों के भी नाम लगा दिए गए हैं. समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष राजेश जैन का नाम है. पार्षद महेंद्र सिंघई का भी नाम है. इसके अलावा बीएसपी के जिला अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ भी मुकदमा लगवा दिया है. FIR देखकर ही लग रहा है कि ये झूठा केस है.

मैं अपनी तरफ से कहना चाहता हूं कि ये षड्यंत्र जिन लोगों ने किया है, हमें उन पर तरस आ रहा है. उनकी मानसिकता पर तरस आ रहा है. मैंने साफ कह दिया है कि इस तरह मेरी छवि को और मेरे परिवार को बर्बाद करने का प्रयास किया जाएगा तो मैं आत्महत्या करने को मजबूर हो जाऊंगा. इसकी सारी जिम्मेदारी यहां के प्रशासन से लेकर उन लोगों पर होगी, जिन्होंने षड्यंत्र किया है.

सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव ने कहा कि हमने बड़े संघर्ष झेले हैं, इसे भी झेलेंगे. इस मामले से कहीं से दूर-दूर तक मेरा लेना-देना नहीं है. उन्होंने दावा किया कि महिला का अपने पति से विवाद है, उसे इस तरह से पेश करना सही नहीं है.

वहीं, बसपा जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार का कहना है,

मैं छात्रा और उसके परिवार को जानता तक नहीं हूं. ये पूरी साजिश है. छात्रा ने अपने रिश्तेदारों के नाम भी शिकायत में दर्ज करवाये हैं. वह अपने रिश्तेदारों के नाम अज्ञात बता रही है, लेकिन उसको जिले के सभी विपक्षी पार्टी के नेताओं के नाम मालूम हैं. ये पूरा षड्यंत्र है. भारतीय जनता पार्टी के लोगों का षड्यंत्र है.

मेरी उम्र मात्र 31 वर्ष है. ये मेरे राजनीतिक कैरियर को खत्म करने की साजिश है. इस मामले में निष्पक्ष जांच के लिये मैं जिले के आलाधिकारियों से मांग करता हूं. अगर मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचा जाता है तो मुझे सुसाइड करने को मजबूर होना पड़ेगा, जिसका जिम्मेदार जिला प्रशासन होगा.

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. चूंकि मामला संवेदनशील है इसलिए पुलिस ज्यादा जानकारी देने से बच रही है.(साभार)