Showing posts with label hareem shah. Show all posts
Showing posts with label hareem shah. Show all posts

पाकिस्तान : ‘अश्लील बातें’ करने वाले मुफ्ती को टिकटॉक स्टार ने रसीद किया झन्नाटेदार झापड़

                                     मुफ्ती को झापड़ मारते हुए टिकटॉक स्टार की वीडियो वायरल
पाकिस्तान की मशहूर टिकटॉक एक्ट्रेस हरीम शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में वह एक मजहबी उलेमा मुफ्ती अब्दुल कवी को झापड़ मारती नजर आ रही हैं। 

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, “मुफ्ती को थप्पड़ क्यों मारा इस का जवाब मिल जाएगा सबको।” इस वीडियो के वायरल होते ही हरीम ने एक प्राइवेट टीवी को इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने बताया कि मुफ्ती कवी उनके साथ कल (पहले से) ही बदसलूकी कर रहे थे और अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे।

हरीम कहती हैं कि उन्हें मुफ्ती अब्दुल कवी को झापड़ मारने का कोई पछतावा नहीं है और जनता ही निर्णय लेगी कि वो ये डिजर्व करता है या नहीं। टिकटॉक स्टार कहती हैं, “साँप हमेशा साँप रहता है। कोई मलतलब नहीं है कि आप उससे कितनी भी दोस्ती करने की कोशिश करो।”

वहीं मुफ्ती कवी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि चाय पीते हुए उनके साथ यह घटना घटी और दो लड़कियाँ एक दो मिनट के लिए आईं और उन्हें मार कर चली गईं।

इसके बाद बोल न्यूज नाम के यूट्यूब चैनल पर मुफ्ती इस पूरे मामले पर सफाई देते नजर आए। उन्होंने एंकर से कहा, “आज के बाद मुफ्ती अब्दुल किसी मोहतरमा के साथ सेल्फी नहीं लेगा, तस्वीर नहीं लेगा। डॉ फिजा साहिबा के अलावा मुफ्ती अब्दुल कभी किसी मोहतरमा के साथ गुफ्तगू नहीं करेगा। इंटरव्यू नहीं देगा।”

 शो मेंं एंकर ने कई अन्य महिलाओं के नाम लेकर बताया कि ये पहली दफा नहीं है कि वह किसी महिला के कारण चर्चा में आए हों और अब एक बार फिर वो हरीम शाह की वीडियो में दिख रहे हैं। एंकर के साफ से सवाल का जवाब देने के बदले मुफ्ती बातों को घुमाकर दोहराते रहे कि आज वो इस चैनल के माध्यम से सभी वर्ग के लोगों खुशखबरी देना चाहते हैं कि वो आज के बाद न फोटो ख़िचाएँगे और न ही ऐसे विवादों में शामिल होंगे।

हरीम शाह पाकिस्तान की मशहूर टिकटॉक स्टार है। उनके पास करीब 5 मिलियन फॉलोवर हैं। हाल में उन्होंने पाकिस्तान फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है और उर्दूफ्लिक्स के जरिए अपने एक्टिंग की शुरुआत की है। उनका आरोप है कि मुफ्ती ने उनसे अश्लील बातें की। उनकी वीडियो वायरल होने के बाद हरीम शाह पाक में ट्रेंड पर है।

पाकिस्तान Tik Tok : ‘आप नंगा होके मुझे दिखाते थे… गलत-गलत किस्म की हरकतें करते थे’

शेख रशीद, हरीम शाह, TikTokटिकटॉक स्टार हरीम शाह अक्टूबर में भी एक बार चर्चा में आई थीं। तब उन्होंने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय में घुसकर वीडियो बनाया था। और तो और, उन्होंने उस कुर्सी पर बैठकर टिकटॉक वीडियो बनाया था, जिस पर खुद प्रधानमंत्री इमरान खान बैठते हैं। तब पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती हुई थी।
पाकिस्तान में भी टिकटॉक बहुत फेमस है। और वहाँ की टिकटॉक स्टार हैं हरीम शाह। हमेशा चर्चा में रहती हैं। एक बार फिर हैं। साथ में वहाँ के रेल मंत्री शेख रशीद को भी लपेट लिया है। दोनों का 15 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो गया है। लोग मजे ले रहे हैं।
पाकिस्तानी टिकटॉक स्टार हरीम शाह ने दरअसल एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो रेल मंत्री शेख रशीद से बात कर रही हैं। वीडियो में हरीम शाह मंत्री से कहती हैं, “अच्छा मेरी बात सुनें। मैंने आज तक आपका कोई राज फाश नहीं किया। फिर आपने मुझसे बातचीत बंद क्यों कर दी?” इसके जवाब में मंत्री शेख रशीद कहते हैं, “नहीं कुछ नहीं जी, अल्लाह मालिक है।”
यहाँ तक बात बड़े रोमांटिक टोन में हो रही थी। लेकिन इसके बाद अचानक से हरीम शाह ने अपना टोन कड़ा कर लिया और रेल मंत्री को सुनाया, “क्या अल्लाह मालिक है, आप नंगा होके मुझे दिखाते थे। वीडियो पे गलत-गलत किस्म की हरकतें करते थे।” इतना सुनते ही रेल मंत्री शेख रशीद के तो जैसे तोते उड़ गए। उन्होंने तुरंत फोन डिस्कनेक्ट कर दिया।

दूसरी ओर पाकिस्तानी रेल मंत्री शेख रशीद भी कम बड़े ‘चर्चावान’ व्यक्ति नहीं हैं। यह कभी खुद को भारत के मुस्लिमों की आवाज़ बताते हैं और सीमा पर लड़ने की धमकी देते हैं। एक बार लगभग दिमागी संतुलन खोकर परमाणु धमकी भी दे डाली। यह और बात है कि बेचारे को प्रधानमंत्री मोदी का नाम लेते हैं बिजली का झटका भी लग चुका है।
मजेदार बात यह है कि इससे पहले रशीद खान और हरीम शाह की सेल्फी काफी चर्चा में रही थी। पाकिस्तानी मीडिया की बात करें तो कुछ का यह कयास भी है कि मंत्रीजी का कोई गहरा राज हरीम के हाथ लग गया है, इसलिए वो इतने ‘अकड़’ में बात कर रही हैं।