Showing posts with label viral. Show all posts
Showing posts with label viral. Show all posts

प्रसून शर्म कर; ‘वाराणसी में 50 बच्चों के पिता का नाम राजकमल दास’: राहुल गाँधी के ‘वोट चोरी’ प्रोपेगेंडा को हवा देने के लिए ‘गुरु-शिष्य’ परंपरा को बदनाम कर रहा कॉन्ग्रेसी इकोसिस्टम

                                                               राहुल गाँधी के झूठ का उजागर
राजनीति में जब कोई भी दल सत्ता में होता है, तो उस पर यह ज़िम्मेदारी होती है कि वह न्यायपालिका, कानून और संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता बनाए रखे। लेकिन जब लगातार कुछ विशेष लोगों को ही बार-बार अग्रिम जमानत मिलती है, तो जनता के मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या न्याय सबके लिए समान है?
साभार सोशल मीडिया 
राहुल गांधी, सोनिया गांधी, रॉबर्ट वाड्रा, पी. चिदंबरम जैसे बड़े नामों को अगर हर बार बिना किसी देरी के राहत मिलती है, तो आम नागरिक सोचने पर मजबूर हो जाता है कि क्या यह कानून केवल आम जनता के लिए ही सख्त है? क्या बड़े नामों के लिए अलग मानदंड हैं? यह बात लोकतंत्र की आत्मा पर चोट करती है।
भारत का संविधान सभी नागरिकों को बराबरी का हक़ देता है, फिर चाहे वो प्रधानमंत्री हो या एक आम नागरिक। जब बार-बार एक ही परिवार या पार्टी के लोगों को आसानी से राहत दी जाती है, तो यह न्याय प्रणाली की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करता है। न्यायपालिका का सबसे बड़ा मूल्य है – जनता का विश्वास, और उसे टूटने नहीं देना चाहिए।
इसलिए यह बहुत आवश्यक है कि ऐसे मामलों में केवल अभियुक्तों की जांच ही नहीं, बल्कि फैसला देने वाले न्यायाधीशों की भूमिका की भी समीक्षा की जाए। इससे ना केवल पारदर्शिता बढ़ेगी बल्कि न्यायपालिका में जनता का विश्वास भी मजबूत होगा।
अगर देश का आम नागरिक यह महसूस करने लगे कि उसे न्याय मिलने की संभावना कम है, लेकिन रसूखदारों को तुरंत राहत मिलती है, तो यह व्यवस्था की जड़ों को हिला सकता है। ऐसे में जांच की प्रक्रिया और निर्णय देने वाले न्यायाधीशों की निष्पक्षता पर भी नजर रखना एक ज़रूरी कदम बन जाता है।

कांग्रेस समर्थकों और कुछ कथित पत्रकारों ने इसे सच बताकर खूब प्रचारित किया। लेकिन जब इस वायरल स्क्रीनशॉट दावे की पड़ताल की तो सच्चाई कुछ और ही निकली। दरअसल यह कहानी 2023 के वाराणसी नगर निगम चुनाव की है और 48 बेटों वाली बात एक धार्मिक परंपरा का हिस्सा है, न कि कोई गड़बड़ी।

फैक्ट चेक: क्या रामकमल दास के 48 बेटे हैं?

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वोटर लिस्ट के स्क्रीनशॉट में वाराणसी के वार्ड नंबर 51 की मतदाता सूची दिखाई गई है। इसमें एक ही पते पर रहने वाले कई मतदाताओं के पिता का नाम रामकमल दास लिखा गया है। इन सभी मतदाताओं की उम्र अलग-अलग है, जिससे यह दावा किया गया कि एक ही व्यक्ति के इतने सारे बेटे कैसे हो सकते हैं।

यह दावा पूरी तरह से गलत और भ्रामक है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह लिस्ट 2023 के वाराणसी नगर निगम चुनाव की है, जिसमें 48 वोटरों के पिता के रूप में राम जानकी मठ के महंत स्वामी रामकमल दास वेदांती का नाम दर्ज है। ये सभी उनके बच्चे नहीं, बल्कि शिष्य हैं।

जब से बिहार में चुनाव आयोग ने SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिविजन शुरू करने का ऐलान किया है, तभी से विपक्ष बौखला रहा है। विपक्ष आरोप लगा रहा है कि इससे वोटिंग लिस्ट में गड़बड़ियाँ हो रही हैं। 7 अगस्त 2025 को कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वोटर लिस्ट से जानबूझकर छेड़छाड़ की जा रही है।

इसी गर्मा-गर्मी में 2 साल पुरानी एक वायरल तस्वीर सामने आई, जिसमें दावा किया गया कि एक ही व्यक्ति के 48 बेटे हैं। इस फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें की जा रही हैं।

असली सच्चाई क्या है?

वायरल तस्वीर की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर खोज की। हमें कई बड़े मीडिया प्लेटफॉर्म की खबरें भी मिलीं, जिनमें दैनिक जागरण, अमर उजाला और ईटीवी भारत शामिल है। इनमें सबसे पहले मई 2023 की एक रिपोर्ट पर ध्यान गया।

वायरल तस्वीर वाराणसी की वोटर लिस्ट की है। यह लिस्ट वार्ड नंबर 51 भेलूपुर की नगर निगम चुनाव के दौरान बनी थी। इसमें एक नाम है– रामकमल दास। उन्हें 48 लोगों का पिता बताया गया है।

अब जानिए असल बात। रामकमल दास एक साधु महात्मा हैं। वह शादीशुदा नहीं हैं। वह वाराणसी के राम जानकी मठ के महंत हैं। उनके साथ जो 48 लोग रहते हैं, वे उनके बेटे नहीं बल्कि शिष्य हैं। मठ में गुरु-शिष्य परंपरा चलती है। यहाँ शिष्य अपने गुरु को पिता जैसा मानते हैं।

जब ये शिष्य वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाते हैं तो पिता के नाम की जगह गुरु का नाम लिखते हैं। इसलिए सभी ने रामकमल दास का नाम पिता के तौर पर दिया। यह कोई धोखा या फर्जीवाड़ा नहीं है।

मठ के प्रबंधक ने भी यही बात बताई। उन्होंने कहा कि ये सभी शिष्य मठ में ही रहते हैं। कुछ तो आजीवन वहीं रहते हैं। उनकी पढ़ाई के कागजों में भी पिता के नाम पर गुरु का नाम होता है। पहले लिस्ट में 150 और नाम भी थे, लेकिन बाद में कुछ हटाए गए। अब कुल 48 शिष्यों का नाम लिस्ट में है।

हमने निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से लिस्ट भी चेक की। B, 24/19 नाम के घर में 51 वोटर्स हैं। इनमें 48 ने रामकमल दास को पिता बताया है। यह जानकारी आपको भाग-5, संख्या-725 पर मिलेगी। कई की उम्र एक जैसी है- जैसे 13 लोग 37 साल के हैं। बाकी की उम्र भी 39, 40 या 42 साल है।

रामकमल दास किसी के जैविक पिता नहीं हैं। जो नाम उनके नीचे लिखे हैं, वे शिष्य हैं, बेटे नहीं। यह परंपरा के तहत हुआ है। और यह सब कानूनी और सही तरीके से हुआ है। सोशल मीडिया पर जो बातें फैलाई गईं, वो अधूरी और भ्रामक हैं।

‘माफ कर दीजिए, मेरी बेटी ने आसाराम पर झूठे आरोप लगाए’: रेप पीड़िता के पिता के नाम से वीडियो वायरल, उत्तर प्रदेश पुलिस ने जाँच शुरू की

11 वर्ष पूर्व जब संत आसाराम पर बलात्कार आरोप लगाया जा रहा था, उन दिनों एक हिंदी पाक्षिक को सम्पादित करते मुख्य पृष्ठ पर रपट शीर्षक "क्या आसाराम वासना भोगी है?" प्रकाशित कर इस गंभीर आरोप पर प्रश्नचिन्ह लगाया था, शायद जिसके सत्यापित होने का समय आ गया है या अति निकट है। वास्तव जिस समय आसाराम पर बलात्कार का आरोप लगा, वह दौर था, सनातन को कलंकित करने का। किसी खोजी पत्रकार में सच्चाई को उजागर करने का साहस नहीं था। समस्त मीडिया कांग्रेस की गोदी में बैठ मालपुए खाने में व्यस्त रहकर जनता को भ्रमित कर रही थी। 
सनातन को कलंकित करने बेकसूर साधु/साध्वी और संतों को आतंकवाद के झूठे आरोपों में जेलों में डाला जा रहा था। सनातन विरोधी साध्वी प्रज्ञा के विरुद्ध ATS प्रमुख करकरे के विरुद्ध बोलने पर चुनाव आयोग जाकर शिकायत कर सकते हैं, लेकिन उस समय इन सबकी अंतरात्मा कहाँ मर गयी कि जब एक साध्वी को अंडा खिलाया जा रहा था? जब साध्वी को नग्न कर अत्याचार किये जा रहे थे? कर्नल पुरोहित को उस जगह डंडे मारने का आदेश दिया, जहाँ उनके दुश्मन की गोलियों के जख्म थे? कोई मीडिया नहीं बोली, किसी ने उनकी पीड़ा को उजागर किया, क्योकि यूपीए सरकार की गोद में बैठ कर मालपुए खाये जा रहे थे। 

सबसे प्रमुख प्रश्न यह है कि वह कौन था, जिसने तथाकथित पीड़िता के कमला मार्किट थाने पर पहुँचने से घंटों पहले मीडिया को थाने पर बुलाया या आने को कहा था? सच्चाई सामने लाने के लिए बाल की खाल निकालनी होगी। ऐसे बिकाऊ लोगों को भी जेल में डालना होगा। जिन्होंने ने सनातन को कलंकित करने के लिए अपने आपको बेच दिया। 

इस आरोप पर प्रश्नचिन्ह लगाने का मुख्य कारण था कि तथाकथित पीड़ित कमला मार्किट(दिल्ली) थाने पर मीडिया का जमावड़ा। पीड़िता आयी लगभग दो घंटे बाद। दूसरे, मीडिया में यह तथाकथित पीड़िता का यह भी समाचार आया कि 'बापू ने तो मुझे छुआ तक नहीं', आसाराम के वकीलों को मीडिया में प्रकाश में आये उस समाचार को कोर्ट के समक्ष रख आरोप लगाने वालों पर सख्ती से पेश आना होगा।  

वर्तमान सरकार को ऐसे समस्त केसों जैसे दीपावली के शुभावसर पर शंकराचार्य को ऐसे ही खिनौने अपराध में गिरफ्तार किया था, आदि। यदि मोदी सरकार ने इन गंभीर केसों को खोलकर षड्यंत्रकारियों को जेल में भरा षडयंत्रकारी ऐसी घिनौनी हरकतें करते रहेंगे।    
दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद आसाराम पर आरोप लगाने वाली पीड़िता के पिता का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें रेप का आरोप लगाने वाली लड़की का पिता कहता नजर आ रहा है कि उसने आसाराम पर झूठा केस दायर किया था। इसके लिए उसे बेहद अफसोस है। वीडियो में वह माफी माँगता भी नजर आ रहा है। यूपी पुलिस इस वीडियो की जाँच कर रही है।

यह वीडियो सामने आने के बाद रेप पीड़िता का पिता और उसका परिवार सतर्क हो गया। उसने इसे झूठा बताते हुए शाहजहाँपुर पुलिस में शिकायत की है। अब शिकायत के आधार पर पुलिस इस वीडियो की सत्यता की जाँच शुरू कर दी है। इसके साथ ही इसे बनाने वालों की भी पहचान कर रही है।

आसाराम बापू पिछले 11 सालों से जेल में बंद है। वह खुद को निर्दोष बताता है। वहीं, उसके गुर्गे भी समय समय पर अफवाह फैलाने की कोशिश करते रहते हैं। पिछले वर्ष शाहजहाँपुर में शरबत वितरण के साथ आसाराम को निर्दोष बताने वाली किताबें बाँटा गया था। इसका भी वीडियो वायरल हुआ था।

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति मीडिया के सवालों का जवाब दे रहा है, जो पीड़िता का पिता होने का दावा कर रहा है। 2:20 मिनट के इस वीडियो में व्यक्ति कहता है, “कृपया हमें माफ कर दीजिए। हमारी बेटी ने झूठे आरोप लगाए थे।” सोशल साइट एक्स पर वायरल किया गया है। पीड़िता के पिता ने इसे साजिश करार दिया है।

पीड़िता के पिता का कहना है कि आसाराम जेल में बैठकर परिवार को बदनाम कर रहा है। पिता का दावा है कि वीडियो में ना वह है और ना ही उसकी आवाज है। उसका कहना है कि आसाराम के गुर्गे पहले भी डराने-धमकाने और बदनाम करने की कोशिश कर चुके हैं। वह इससे डरने वाला नहीं है।

दरअसल, शाहजहाँपुर की एक लड़की ने आसाराम के खिलाफ साल 2013 में रेप का केस दर्ज कराया था। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि साल 2013 में आसाराम बापू ने जोधपुर स्थित अपने आश्रम में उसका रेप किया था। उस वक्त वह नाबालिग थी और उसकी उम्र 16 साल थी। इस समय आसाराम की उम्र 83 साल है।

इस मामले में आसाराम के खिलाफ गवाही देने वाले एक गवाह की हत्या भी कर दी गई थी। साल 2018 में न्यायालय ने आसाराम को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद से वह जोधपुर सेट्रल जेल में है। उसने बेल के लिए 15 से अधिक बार याचिका दायर की, लेकिन जमानत नहीं मिली।

योनिपट्ट से गायब शिवलिंग, टूटी हनुमान-गणेश की मूर्ति… ज्ञानवापी में गाजियों(मुग़ल बादशाह) द्वारा हुआ हिंदू देवी-देवताओं का अपमान, ASI ने साफ कहा- पहले ये मंदिर था

ज्ञानवापी के भीतर मिली खंडित हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियाँ
केंद्र और उत्तर प्रदेश में एक ही पार्टी यानि भाजपा की सरकार होने से अयोध्या के बाद अब ज्ञानवापी की सच्चाई सामने आ गयी। अगर दोनों जगह भाजपा सरकारें नहीं होती अयोध्या की तरह ज्ञानवापी की भी सच्चाई को छुपाकर मुस्लिम कट्टरपंथी और छद्दम सेक्युलरिस्ट्स हिन्दुओं को साम्प्रदायिक बताकर अपना नंगा नाच खेल रहे होते। गाज़ियों को महान बादशाह बताकर भारतीयों को गलत इतिहास पढ़ाया जाता रहा। 

ज्ञानवापी की जगह एक बड़ा हिंदू मंदिर था… ऐसा भारतीय पुरात्व सर्वेक्षण ने अपनी रिपोर्ट में बताया है। उन्होंने कई सबूत पेश किए हैं जिनसे पता चलता कि हिंदू मंदिर को तोड़कर वहाँ ज्ञानवापी का ढाँचा खड़ा किया गया। 26 जनवरी की सुबह इस रिपोर्ट पर हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन ने जानकारी दी थी। हालाँकि अब रिपोर्ट में जोड़ी गई कुछ तस्वीरें भी मीडिया में आ गई हैं जिन्हें देख हिंदू आक्रोशित हैं।

                                                                 हनुमान जी की खंडित मूर्ति 

ASI की रिपोर्ट में साफ लिखा गया था ज्ञानवापी परिसर में हिंदू मंदिर था, जिसे 17वीं शताब्दी में तोड़कर नया ढाँचा बनाया गया और ज्ञानवापी परिसर को बनाने में उसी मंदिर के मलबे को लगा दिया गया।

                                               बिन शिवलिंग के योनिपट्ट (तस्वीर साभार: दैनिक जागरण)

तस्वीरों में देख सकते हैं कि कितनी बेरहमी से हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियों को खंडित किया गया। इन तस्वीरों में हनुमान जी की मूर्ति है, गणेश जी की प्रतिमा है, विष्णु जी हैं और योनिपट्टा भी है जिसमें से शिवलिंग गायब है।

                                                                   खंडित गणेश प्रतिमा

बता दें कि ASI क रिपोर्ट में मंदिर होने के 32 सबूत मिले हैं।

                                                       चार भुजाधारी खंडित मूर्ति

ज्ञानवापी मामले में ASI रिपोर्ट से हुए मुख्य खुलासे

  • सबसे बड़ी चीज जो इस रिपोर्ट में आई वो भगवान शिव के 3 नाम दीवारों पर लिखे मिले हैं- जनार्दन, रुद्र और ओमेश्वर।
  • दीवारों पर कन्नड़, तेलुगु, देवनागरी और ग्रंथा भाषाओं में लेखनी मिली है।
  • ढाँचे के सारे खंभे भी गवाही दे रहे हैं कि वह पहले मंदिर का हिस्सा थे उन्हें मॉडिफाई करके वहाँ नए ढाँचे में शामिल किया गया।
  • ढाँचे की पश्चिमी दीवार से भी पता चलता है कि वो मंदिर की दीवार है जो 5 हजार साल पहले की नागर शैली में निर्मित है।
  • दीवार के नीचे 1 हजार साल पुराने अवशेष भी मिले हैं।
  • ये भी पता चला है कि ढाँचे से पहले मंदिर में बड़ा केंद्रीय कक्ष और उत्तर की ओर छोटा कक्ष था।
  • कुछ खंबों से हिंदू चिह्नों को मिटाने के भी प्रमाण मिले हैं।
  • इतना ही नही हनुमान जी और गणेश जी की खंडित मूर्तियाँ, दीवार पर त्रिशूल की आकृति भी मिली हैं। साथ ही तहखाने में भी हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियाँ मिलीं।
  • यह भी पता चला कि ढाँचे का गुंबद महज 350 साल पुराना है जबकि उसके परिसर में मिलने वाले हिंदू साक्ष्य हजारों वर्ष पुराने हैं।
  • ढाँचे के निर्माण संबंधी एक शिलापट पर अंकित समय को मिटाने का भी प्रयास हुआ है।
  • ASI रिपोर्ट से निष्कर्ष आया है कि 2 सितंबर 1669 को मंदिर ढहा दिया गया था।

इस रिपोर्ट के आने के बाद  मुस्लिम पक्ष ने इस मुद्दे पर कानूनी लड़ाई आगे बढ़ाने का ऐलान किया है। वहीं हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन ने कहा है कि 839 पेज की रिपोर्ट में वजूखाने को छोड़कर हर कोने का एक-एक ब्‍योरा एएसआई ने लिखा है। रिपोर्ट से यह साफ हो गया है कि मंदिर तोड़कर ज्ञानवापी ढाँचा बनाया गया थी। इसलिए अब हिंदुओं को वहाँ पूजा-पाठ की अनुमति मिलनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि ढाँचे के भीतर वजूखाने में मिले शिवलिंग का भी एएसआई सर्वे होने के बाद साफ हो जाएगा कि वो कोई फव्वारा नहीं शिवलिंग ही है। इसके अलावा भी कई सबूत मिलेंगे जो हिंदुओं के पक्ष को मजबूत करेंगे।


‘द गार्जियन’ ने हटाई ओसामा बिन लादेन की लिखी चिट्ठी : 9/11 हमले के बाद अमेरिका को दिया था जवाब – बंद करो बिना शादी के सेक्स

ओसामा बिन लादेन ने अमेरिका को लिखा था पत्र, 'द गार्जियन' ने हटाया (फोटो साभार: Getty/Pinterest)
ब्रिटिश मीडिया संस्थान ‘द गार्जियन’ ने बुधवार (15 नवंबर, 2023) को ओसामा बिन लादेन द्वारा लिखित ‘अमेरिका को पत्र’ को अपनी वेबसाइट से हटा दिया है। इस पत्र के प्रकाशित होने के 21 वर्ष बाद ये कदम उठाया गया है। 24 नवंबर, 2023 को ‘द गार्जियन’ के ‘ऑब्जर्वर’ में इसे मूल रूप से प्रकाशित किया गया था। इस पत्र में इस्लामी आतंकी ने बताया था कि उसने 9/11 हमले को क्यों अंजाम दिया और साथ ही उसने अमेरिका के खिलाफ जिहाद छेड़ने का ऐलान किया था।

एक अधिसूचना में ‘द गार्जियन’ ने इस पत्र को हटाने का ऐलान किया। इससे हटाए जाने का कारण है कि इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कई TikTok रील्स वायरल हो रहे थे। कई पाठकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने अनुभव साझा किए। इन लोगों का कहना था कि इस पत्र को पढ़ने के बाद उनका आतंकवाद को लेकर उनका पुराना नजरिया ही बदल गया। आइए, अब आपको बताते हैं कि ओसामा बिन लादेन द्वारा लिखे गए इस पत्र में क्या-क्या था।

इसमें उसने लिखा है, “कुछ अमेरिकी लेखकों ने इस पर लेख प्रकाशित किया है कि आखिर हम किस चीज के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। इसकी प्रतिक्रिया में कइयों ने कारण गिनाए हैं, जिनमें से कुछ शरिया के हिसाब से हैं तो कुछ नहीं। यहाँ हम अल्लाह के समर्थन के लिए उसका कारण बता रहे हैं। यहाँ 2 सवाल हैं – हम आपसे क्यों लड़ रहे हैं? हम आपसे क्या चाहते हैं? पहले सवाल का जवाब है, क्योंकि तुमने हम पर हमला किया और लगातार हमला कर रहे हो। तुमने फिलिस्तीन में हम पर हमला किया, जो 80 वर्षों से सैन्य शासन में है।”

उसने दावा किया था कि अंग्रेजों ने अमेरिका की मदद से फिलिस्तीन को यहूदियों को सौंप दिया। उसने अमेरिका पर नरसंहार का आरोप भी मढ़ा था। उसने इजरायल के गठन को ही सबसे बड़ा अपराध करार दिया था। फिर उसने सोमालिया में मुस्लिमों पर हमले का जिक्र किया था। इतना ही नहीं, उसने कश्मीर में भी भारत द्वारा अत्याचार के आरोप लगाए थे। ओसामा बिन लादेन का कहना है कि अमेरिका अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर के अरब मुल्कों से तेल चुरा रहा है।

साथ ही उसने कहा था कई वो कुरान की अनुमति से जिहाद कर रहा है। उसने लिखा था कि उसके इस्लाम मजहब में ये कहा गया है कि पीड़ितों को आक्रामकता से अत्याचारियों को जवाब देने का अधिकार है। उसने आरोप लगाया था कि अमेरिका मुस्लिमों पर 50 वर्षों से हमला कर रहा है। उसने लिखा था कि अमेरिका के नागरिक भी कोई मासूम नहीं हैं और अपने सरकार के हर एक कृत्य में साथ देते हैं। दूसरे सवाल के जवाब में ओसामा बिन लादेन कहा था कि इस्लाम को स्वीकार करने से सारी समस्याएँ खत्म हो जाएँगी।

उसने लिखा था कि हम माँग करते हैं कि तुम अविवाहितों के बीच होने वाला सेक्स, समलैंगिकता, मादक मदार्थों का सेवन, जुआ, और ट्रेडिंग बंद कर दो। उसने कहा था कि तुमने अल्लाह के शरिया की बजाव अपने अलग नियम-कानून बना लिए। उसने लिखा कि हमें अकेला छोड़ दो और हमें अपने हिसाब से चलने दो। साथ ही उसने कुरान की कई आयतें भी गिनाई थीं। उसने कहा था कि दुनिया में सभी मुल्क ऐसे होने चाहिए जहाँ अल्लाह का कानून चले, केवल अल्लाह की इबादत की जाए।


मेरे लोगों को टिकट नहीं दिया, कांग्रेस छोड़ रहा हूँ: दिग्विजय सिंह का ‘इस्तीफा’ वायरल

दिग्विजय सिंह का कॉन्ग्रेस से इस्तीफा?
मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नवरात्र के पहले दिन कांग्रेस ने उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 144 प्रत्‍याशियों के नाम है। हालाँकि, इस लिस्‍ट के आने के कुछ ही देर बाद तब हंगामा मच गया जब पूर्व मुख्‍यमंत्री व राज्‍यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का इस्‍तीफा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

जिसके बाद सोशल पर यह प्रश्न किया जाने लगा कि क्या मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया? ऐसा इसलिए पूछा जा रहा है, क्योंकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पत्र जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें इस्तीफे की बात थी, हालाँकि, दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफे की बात को सिरे से खारिज कर दिया।

सोशल मीडिया एक्स पर कांग्रेस प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे से जुड़ा हुआ दिग्विजय सिंह का एक पत्र वायरल हुआ।

वायरल हुए लेटर में लिखा हुआ है, “अपने पाँच दशक के राजनीतिक सफर में कई अनुभव मुझे कांग्रेस में रहते हुए मिले। एक साधारण कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक का सफर मैंने कॉन्ग्रेस पार्टी में रहते हुए तय किया। पार्टी ने मुझे राष्‍ट्रीय महासचिव से लेकर राज्‍यसभा सदस्य जैसे महत्‍वपूर्ण पद तक पहुँचाने का काम किया, जिसके लिए मैं आजीवन आभारी रहूँगा, लेकिन गत कुछ महीनों से शीर्ष नेतृत्‍व में उदासीनता देखकर मैं आहत हूँ। मध्‍य प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ता केंद्र‍ित दल न होकर अब विशेष नेता केंद्रित हो गई है। जिसकी वजह से खुद को असहज पा रहा हूँ।

                                                       दिग्विजय सिंह का वायरल हुआ पत्र

मध्‍य प्रदेश चुनाव को लेकर प्रत्‍याशियों के चयन में मेरे द्वारा दिए गए नामों पर विचार नहीं किया गया है। निष्‍ठावान कार्यकर्ताओं को तरजीह नहीं दिए जाने से मेरे स्‍वाभिमान को ठेस पहुँची है। मैं अब ऐसे पड़ाव पर पहुँच गया हूँ जहाँ मुझे लगता है कि मैं अब ऐसे अन्यायपूर्ण माहौल में नही रह सकता।

मैं उन सभी के प्रति आभार व्‍यक्‍त करता हूँ जिन्‍होंने वर्षों से मेरी विभिन्‍न पार्टी भूमिकाओं में मेरा समर्थन किया है। भारी मन से मैं पार्टी के साथ अपना जुड़ाव खत्‍म करने के अपने फैसले की घोषणा करता हूँ। कांग्रेस की प्राथमिक सदस्‍यता समेत सभी पद से इस्‍तीफा देता हूँ। इसे स्‍वीकार करें।”

हालाँकि, इस पत्र के वायरल होने के कुछ ही देर बाद उन्होंने इस पत्र के फेक होने का दावा करते हुए कांग्रेस से इस्तीफे की बात को झूठ करार दिया।

इस्‍तीफे को लेकर क्‍या बोले दिग्विजय सिंह

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अपने इस्तीफे की बात को ख़ारिज करते हुए कहा कि भाजपा झूठ बोलने में माहिर है। मैंने 1971 में कांग्रेस की सदस्यता ली थी। पद के लिए नहीं, बल्कि विचारधारा से प्रभावित हो कर जुड़ा था और जीवन की आखिरी साँस तक कांग्रेस में रहूँगा। इस झूठ की मैं पुलिस में शिकायत दर्ज करा रहा हूँ।
कांग्रेस नेता ने इस मामले में डीजीपी मध्य प्रदेश को पत्र लिखकर FIR दर्ज करने को कहा है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी शिकायत पोस्ट करते हुए लिखा,”महोदय क्या आप इन झूठे लोगों पर FIR दर्ज़ करेंगे?”

मध्य प्रदेश : कमलनाथ-पायलट ने जिस सुरेश राजे का किया था प्रचार, उस विधायक का अश्लील वीडियो वायरल

                     कांग्रेस MLA सुरेश राजे और वीडियो का स्क्रीनशॉट (फोटो साभार: जी मीडिया)
मध्य प्रदेश के डबरा विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक सुरेश राजे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। 6 मिनट 37 सेकेंड के इस वीडियो में सुरेश राजे किसी होटल में एक युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहे हैं। हालाँकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि यह वीडियो कब का है। इस वीडियो को लेकर भाजपा ने 
कांग्रेस से जवाब माँगा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो की शुरुआत में युवक विधायक राजे से कहता है कि ‘आप कभी मौका दीजिए। आप मुझे अपना बना लो। हम आपको खुश कर देंगे’। इसके बाद वीडियो में पोर्न ऑडियो सुनाई देने लगता है। उनका वीडियो वायरल होने के बाद जब मीडियाकर्मियों ने उनसे प्रतिक्रिया पूछी, तो उन्होंने कहा कि ये वीडियो एडिटेड है।

यह वीडियो होटल में बनाया जाता दिख रहा है। युवक जब बाथरूम जा रहा होता है, उस दौरान भी वीडियो शूट किया जाता रहा है। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि विधायक को वीडियो बनने की जानकारी है, लेकिन वे इसका विरोध नहीं करते हैं।

2020 में मंत्री इमरती देवी को हराकर चर्चा में आए थे सुरेश राजे

सुरेश राजे 2020 के उपचुनाव में मंत्री इमरती देवी को हराकर विधायक बने थे। इमरती देवी सिंधिया कैंप की मानी जाती थीं। इन्होंने इस्तीफा देकर ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भाजपा का दामन थामा था। उनके इस्तीफा देने से यहाँ उपचुनाव हुए थे। हालाँकि, उपचुनाव में उन्हें सुरेश राजे ने हरा दिया था। चुनाव से पहले ही राजे कांग्रेस में शामिल हुए थे।

कमलनाथ और सचिन पायलट ने किया था चुनाव प्रचार

जी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, सुरेश राजे पहले भी चुनाव लड़ चुके थे, लेकिन तीन चुनावी हार के बाद उन्होंने भाजपा छोड़ दिया और कांग्रेस की टिकट पर अपनी किस्मत को आजमाया था। उनके लिए चुनाव प्रचार में कमलनाथ और सचिन पायलट जैसे दिग्गज पहुँचे थे।
उस चुनाव में सुरेश राजे ने इमरती देवी को हरा दिया था। चूँकि इमरती देवी मंत्री थी, ऐसे में उनकी जीत को बड़ा माना गया। हालाँकि, आगामी चुनाव से पहले उनका वीडियो वायरल होना उनके लिए मुसीबत लेकर आ सकता है।

सुरेश राजे ने बताया साजिश

कांग्रेस विधायक सुरेश राजे ने मीडिया से बातचीत में बताया कि ये वीडियो एडिटेड है। उनसे लोगों ने 50 लाख की वसूली करने की कोशिश की थी और कहा था कि पैसे नहीं देने पर वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। अब वो पुलिस को पूरी जानकारी देंगे।
उन्होंने कहा कि उन्हें इस वीडियो के बारे में उड़ती-उड़ती खबर पहले से मिल रही थी, लेकिन अफवाहों के आधार पर उन्होंने कोई कदम नहीं उठाया। अब वो पुलिस के सामने सबूत रखेंगे और जिन्होंने ऐसा काम किया है, उनके खिलाफ स्टैंड लेंगे।
वहीं, भाजपा के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने इस वीडियो को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा, “कांग्रेस के एक विधायक का अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। कांग्रेस नेताओं को जवाब देना होगा कि क्या यही उनकी पार्टी के संस्कार हैं? इनके कई और बड़े नेताओं के इसी प्रकार के कुकर्मों की चर्चा बाजार में जोरों पर है।”

नमाज पढ़ने मस्जिद जा रहे बेगुनाह शेख हमीद को 'गुड्डू मुस्लिम' बताकर बेच रहा मीडिया

                            सीसीटीवी में दिख रहे शख्स को मीडिया बता रहा था गुडडू मुस्लिम
बमबाज गुड्डू मुस्लिम अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसके लगातार लोकेशन बदलने, हुलिया और पहचान बदलने को लेकर मीडिया में कई बार खबरें आ चुकी है। अब मीडिया में उसके ओडिशा में दिखने की खबर आई है। मीडिया संस्थानों ने एक सीसीटीवी फुटेज का हवाला देकर यह दावा किया। इसमें बताया गया कि गुड्डू मुस्लिम ओडिशा के बारगढ़ में छिपा हुआ है। इस वीडियो की असलियत जानने से पहले यह पढ़िए की मीडिया ने इसे किस तरह पेश किया।

टीवी9 भारतवर्ष ने ट्वीट कर कहा, “ओडिशा में दिखा यूपी का मोस्टवांटेड गुड्डू मुस्लिम, TV9 पर गुड्डू मुस्लिम का नया CCTV वीडियो।”

भारत24 ने भी इसी तरह का दावा करते हुए लिखा, “गुड्डू मुस्लिम की EXCLUSIVE CCTV फुटेज, ओडिशा में देखा गया उमेश पाल हत्याकांड का आरोपित।”

आज तक ने दावा करते हुए लिखा, “11 अप्रैल को ओडिशा में था गुड्डू मुस्लिम, CCTV में दिखा थका-हारा।”

जागरण ने लिखा, “गुड्डू मुस्लिम का नया वीडियो आया सामने, अब ओडिशा में घूमता दिखा बमबाज”

इसी तरह के दावे के साथ अन्य मीडिया संस्थान ने भी इस खबर को शेयर किया। ऑपइंडिया ने मीडिया के इस दावे का फैक्ट चेक किया है। इस दौरान हमें हिमांशु त्रिपाठी नामक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो मिला। इस वीडियो में शेख मोहम्मद हमीद नामक व्यक्ति यह बता रहा है कि जिस सीसीटीवी फुटेज को गुड्डू मुस्लिम का मीडिया बता रहा है, उसमें दिख रहा व्यक्ति वह खुद है।

शेख मोहम्मद हमीद ने बताया है कि वह ओडिशा के सोहेला का रहने वाला है। उसको लोगों ने बताया है कि उसका वीडियो गुड्डू मुस्लिम बताकर वायरल हो रहा है। लोगों ने उसे मोबाइल पर वीडियो दिखाया। उसने कहा यह सब गलत काम हो रहा है। मैं नमाज पढ़ने आया था और मस्जिद के अंदर जा रहा था। यह वीडियो वहीं का है। जो लोग गलत तरीके से उसका वीडियो वायरल कर रहे हैं, उन्हें सजा होनी चाहिए।

इस तरह से मीडिया द्वारा गुडडू मुस्लिम को लेकर किया जा रहा यह दावा ऑपइंडिया के फैक्ट चेक में पूरी तरह से फर्जी पाया गया।

उमेश पाल की हत्या के बाद से फरार है गुड्डू मुस्लिम

प्रयागराज में 24 फरवरी 2023 को उमेश पाल (Umesh Pal Murder Case) की हत्या से बाद से ही गुड्डू मुस्लिम (Guddu Muslim) फरार है। वह अपनी पहचान बदलकर अलग-अलग जगहों पर भागा फिर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों की नजर से बचने के लिए वह अपना हुलिया और स्थान लगातार बदल रहा है। इतना ही नहीं, वह हिंदू नाम रखकर लोगों की आँखों में धूल झोंकने की कोशिश कर रहा है। बता दें कि गुड्डू मुस्लिम पर उत्तर प्रदेश की सरकार ने 5 लाख रुपए का ईनाम रखा है। अप्रैल में माफिया ब्रदर्स अतीक अहमद और अशरफ की शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या से पहले इनका आखिरी शब्द भी गुड्डू मुस्लिम ही था। अशरफ गुड्डू मुस्लिम को लेकर मीडिया से कुछ कहने जा रहा था, लेकिन वह उसे पूरा नहीं कर पाया।

दक्षिण सूडान : राष्ट्रगान के दौरान राष्ट्रपति ने खड़े-खड़े पैंट में कर दिया पेशाब

                                                 दक्षिण सूडान सल्वा कीर (साभार: CNN)
दक्षिण सूडान के राष्ट्रपति द्वारा पैंट में पेशाब करने का वीडियो वायरल होने के बाद सुरक्षा बलों ने 6 पत्रकारों को हिरासत में लिया है। सुरक्षा बलों को संदेह है कि राष्ट्रगान के दौरान हुई इस घटना का फुटेज इन्हीं पत्रकारों ने वायरल किया है। पत्रकारों की हिरासत को लेकर अंतरराष्ट्रीय संस्था ने आपत्ति जताई है।

71 वर्षीय राष्ट्रपति सल्वा कीर का यह वीडियो क्लिप एक आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान फिल्माया गया है। दरअसल, वीडियो में सल्वा कीर राष्ट्रगान के लिए खड़ा दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान उनकी पैंट पर एक दाग फैल गया और यह दाग उनके पैरों तक फैल गया। कीर और उनके दल द्वारा नोटिस किए जाने के बाद कैमरा अचानक से दूर हो जाता है।

कीर की इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद दक्षिण सूडान के नेशनल सिक्योरिटी सर्विसेज के अधिकारियों ने सरकारी चैनल दक्षिण सूडान ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (SSBC) के छह पत्रकारों को हिरासत में ले लिया। अधिकारियों को संदेह है कि फुटेज इन्हीं पत्रकारों ने जारी किया है।

पत्रकारों के हित के लिए काम करने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स (CPJ) ने इन पत्रकारों को तुरंत रिहा करने की माँग की। संस्था के अधिकारियों को कहना है कि हिरासत में लेने का यह अफ्रीकी देशों वाला वही पैटर्न है, जब अधिकारियों को लगता है कि कवरेज उनके अनुसार नहीं है तो वे पत्रकारों को गिरफ्तार कर लेते हैं।

CJP ने बताया कि जिन पत्रकारों को हिरासत में लिया गया है, वे हैं- कंट्रोल रूम के निदेशक जोवाल टोम्बे, कैमरा ऑपरेटर और तकनीशियन विक्टर लाडो, कैमरा ऑपरेटर जोसेफ ओलिवर और जैकब बेंजामिन, कैमरा ऑपरेटर और तकनीशियन मुस्तफा उस्मान और कंट्रोल रूम तकनीशियन चेरबेक रूबेन हैं।

कीर का यह वीडियो पिछले महीने सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। वीडियो में राष्ट्रपति की हालत देखकर उनके स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठने लगे थे और गरीबी एवं भुखमरी जूझ रहे दक्षिणी सूडान को चलाने की उनकी क्षमता पर सवाल उठने लगे थे। हालाँकि, अधिकारी उनके स्वास्थ्य को लेकर उठने वाले सवालों को हमेशा नकारते रहे हैं।

साल 2011 में स्वतंत्रता के बाद से कीर दक्षिण सूडान पर शासन कर रहे हैं। कीर के सत्ता सँभालने के बाद से देश में कभी चुनाव नहीं हुए हैं। हालाँकि, पहला चुनाव साल 2024 में निर्धारित किया गया है।

‘ममता बनर्जी की पैंटी में आग, मायावती आदमी जैसी’: गंदी बातों का ‘वीर’ है ये कॉमेडियन, सेक्स का ‘दास’

वीर दास (साभार: हिंदुस्तान टाइम्स)
कुछ दिन पहले अमेरिका के जॉन एफ केनेडी सेंटर में खड़े होकर कथित कॉमेडियन वीर दास ने अपने वनलाइनर्स से जमकर भारत विरोधी प्रोपगेंडा फैलाया था। 7 मिनट तक उसने देश की पत्रकारिता, यहाँ की राजनीति, नारी की इज्जत, प्रधानमंत्री मोदी, लखीमपुर खीरी जैसे स्थानीय मुद्दे सब पर सवाल खड़े किए। उसकी वीडियो के सामने आने के बाद भारत में कई जगह उसके विरुद्ध शिकायतें हुईं और लोगों ने भारत का अपमान करने के आरोप में उसे सजा देने की माँग की।

देश में ऐसे भी लोग हैं, जो देश और नारी का अपमान करने पर उसके बचाव में आ तो गए हैं, लेकिन यह भूल रहे हैं कि पूर्व में ममता बनर्जी और मायावती पर अभद्र कॉमेडी कर नेताओं का भी अपमान कर चूका है। 

इन सबके अलावा सोशल मीडिया पर उसके कुछ पुराने पोस्ट और ट्वीट सोशल मीडिया पर सामने आए जिसने दर्शाया कि वो वीर दास जो भारत को बलात्कारियों का देश बताता है वो असल में खुद महिलाओं पर भद्दी टिप्पणियाँ करने से कभी गुरेज नहीं करता। उसने न किसी की माँ को उलटा बोलने पर शर्म आती है, न महिलाओं के अंगों पर।

वीर दास ने साल 2010 से ही सोशल मीडिया पर अपनी गंदे विचार पोस्ट करने शुरू कर दिए थे। खबर में जोड़े गए ट्वीट्स में देख सकते हैं कि महिलाओं की छाती से लेकर ममता बनर्जी की पैंटी तक पर वीर दास ने कैसे भद्दी कॉमेडी की हुई है।

उसकी कॉमेडी की एक वीडियो है जिसमें उसने यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री और दलित नेता मायावती को मर्दों जैसा बताया। उनकी आवाज को पेंगुइन जैसा कहा।

इतना ही नहीं वीर दास के मन में बुजुर्ग महिलाओं के प्रति कितनी इज्जत है इसका मालूम भी उनके ट्वीट से चलता है जिसमें उसने लिखा है कि उसकी 17 घंटे काम करने के बाद उसकी आँख दादी माँ की छाती जैसी हो गई है।

उसका एक ट्वीट एयरपोर्ट पर घोषणा करने वाली महिला के लिए भी है। जिसमें उसने लिखा, “मैं चाहता हूँ कि कोई एयरपोर्ट पर अनाउंसमेंट करने वाली महिला के साथ सेक्स करना शुरू करे और बीच में रुक जाए ताकि वो बोल सके- कृपया ध्यान दीजिए।”

दिलचस्प बात ये है कि देश की आम महिलाओं से लेकर प्रतिष्ठित पदों पर रहने वाली महिलाओं को लेकर भद्दी राय देने वाले वीर दास आज भारत के लिबरल धड़े में सबसे मशहूर हैं। खुलकर उनकी देशविरोधी कविता पर उनको समर्थन दिया जा रहा है और केवल वीर दास ही नहीं…ऐसे तमाम कॉमेडियन हैं जिनकी भाषा हमेशा भारत विरोधी और महिला विरोधी नोटिस की गई।

तन्मय भट्ट का ट्वीट देखिए। एक छोटी बच्ची को लेकर ये राय रखते हैं कि अगर वो उनके सामने नंगी आ जाए तो उनके दिमाग में चलेगा…”हा हा- मैं तुम्हारे b***s देख लिए।” संजय राजौरा भी एक कॉमेडियन ही हैं जिनपर एक युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाया था और बताया था कि कैसे संजय ने अपने दोस्तों के सामने शेखी बघारते हुए उन्हें शर्मिंदा किया था।

अवलोकन करें:-

‘भारत में सुबह नारी को पूजते हैं, रात में करते हैं गैंगरेप’ : कॉमेडी के नाम पर वीर दास ने अमेरिका

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
‘भारत में सुबह नारी को पूजते हैं, रात में करते हैं गैंगरेप’ : कॉमेडी के नाम पर वीर दास ने अमेरिका
भारत के विरुद्ध बोलकर लिबरल गिरोह 

शादीशुदा नसीर हुसैन को जरुरत है ‘एक सुंदर हिन्दू लड़की चाहिए, जो वासना को तृप्त करे’

                                नसीर हुसैन ने कई महिलाओं को अश्लील मैसेज व आपत्तिजनक तस्वीरें भेजी
“मैं (नसीर हुसैन) 34 साल का एक मुस्लिम 
पुरुष हूँ। मेरी एक काफी सुंदर सी पत्नी है। 2 बच्चे भी हैं। मैं वाला एक मजबूत और बेहद कामुक इंसान हूँ, जो एक सुंदर हिन्दू युवती से निकाह करना चाहता है। वो युवती 20-30 आयु वर्ग में होनी चाहिए। ऐसी महिला, जो मेरे वासना को तृप्त करे। जो मेरे बीज को अपने अंदर लेकर मेरे दो बच्चों को पैदा करे। मैंने तुम्हें काफी आकर्षक पाया है और मैं तुम्हारे साथ निकाह की संभावनाओं को तलाशना चाहता हूँ। मैं तुम्हें शारीरिक और वित्तीय रूप से बहुत खुश रखूँगा। अगर तुम इस दिशा में आगे बढ़ना चाहती हो तो मुझे ज़रूर बताओ। एक और हिन्दू युवती मुझे खासी सुंदर और आकर्षक लगी थी, जिसे मैंने ये सन्देश भेजा था। लेकिन, अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। अब तुम बताओ।”

आप इस अजीबोगरीब मैसेज को पढ़ कर हँसिए मत, क्योंकि ये सचमुच में किसी ने भेजा है। उस व्यक्ति का नाम है – नसीर हुसैन। ट्विटर पर ‘कॉस्टिक कन्या’ हैंडल और ‘CIGGY’ यूजरनेम के साथ सक्रिय एक महिला ने बताया कि उन्हें नसीर हुसैन नामक व्यक्ति की तरफ से सोशल मीडिया पर ऐसे मैसेज मिले हैं। इस मैसेज ने उन्हें इतना आक्रोशित कर दिया कि उन्होंने उसे ब्लॉक कर डाला और सोशल मीडिया पर भी इसे पोस्ट किया, ताकि अन्य महिलाएँ सावधान हो जाएँ।

सन्देश में नसीर ने दावा किया है कि उसने एक अन्य हिन्दू महिला को भी ऐसे ही मैसेज भेजा है। इसी ट्वीट की रिप्लाई में जून पॉल नामक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट ने बताया कि दुर्भाग्य से वो ‘अन्य हिन्दू महिला’ वही हैं। उन्हें नसीर हुसैन ने मैसेज भेजा था कि वो उनसे कुछ महत्वपूर्ण बात करना चाहता है। हालाँकि, उन्होंने उसे ब्लॉक कर दिया। बाद में पता चला कि वो कई हिन्दू महिलाओं को ऐसे मैसेज भेज चुका है।

                                        नसीर हुसैन ने ‘CIGGY’ नामक महिला यूजर को भेजा सन्देश
जो मैसेज उसने पॉल को किया किया, हूबहू उसने प्रेरणा नामक एक महिला को भी लिखा था। प्रेरणा ने भी इसका स्कीनशॉट शेयर किया। ‘CIGGY’ ने बताया कि नसीर हुसैन नाम का ये व्यक्ति कई सोशल मीडिया हैंडलों से महिलाओं को प्रताड़ित करने में लगा हुआ है। उसने ‘@naser_hussain_pcb’ के बाद ‘@naser_hussain_55’ नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट बना लिया। उन्होंने इस आईडी को रिपोर्ट करने की अपील की।

इतना ही नहीं, नसीर हुसैन लड़कियों को अपनी अधनंगी तस्वीरें भी भेजता रहता है। उसने वर्णिका नामक यूजर को अल्लाह की कसम खा कर ‘भरोसा’ दिलाया था और कहा था कि वो उसे अपनी ‘हिन्दू पत्नी’ बनाना चाहता है। वर्णिका ने अपनी दोस्तों के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जिस पर उसने लिखा था, “तुम्हारे पीछे जो लड़की खड़ी है, वो काफी लकी है।” उसने लड़की के लिए ‘My baby’ जैसे शब्दों का प्रयोग किया। 

पाकिस्तान : ‘अश्लील बातें’ करने वाले मुफ्ती को टिकटॉक स्टार ने रसीद किया झन्नाटेदार झापड़

                                     मुफ्ती को झापड़ मारते हुए टिकटॉक स्टार की वीडियो वायरल
पाकिस्तान की मशहूर टिकटॉक एक्ट्रेस हरीम शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में वह एक मजहबी उलेमा मुफ्ती अब्दुल कवी को झापड़ मारती नजर आ रही हैं। 

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, “मुफ्ती को थप्पड़ क्यों मारा इस का जवाब मिल जाएगा सबको।” इस वीडियो के वायरल होते ही हरीम ने एक प्राइवेट टीवी को इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने बताया कि मुफ्ती कवी उनके साथ कल (पहले से) ही बदसलूकी कर रहे थे और अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे।

हरीम कहती हैं कि उन्हें मुफ्ती अब्दुल कवी को झापड़ मारने का कोई पछतावा नहीं है और जनता ही निर्णय लेगी कि वो ये डिजर्व करता है या नहीं। टिकटॉक स्टार कहती हैं, “साँप हमेशा साँप रहता है। कोई मलतलब नहीं है कि आप उससे कितनी भी दोस्ती करने की कोशिश करो।”

वहीं मुफ्ती कवी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि चाय पीते हुए उनके साथ यह घटना घटी और दो लड़कियाँ एक दो मिनट के लिए आईं और उन्हें मार कर चली गईं।

इसके बाद बोल न्यूज नाम के यूट्यूब चैनल पर मुफ्ती इस पूरे मामले पर सफाई देते नजर आए। उन्होंने एंकर से कहा, “आज के बाद मुफ्ती अब्दुल किसी मोहतरमा के साथ सेल्फी नहीं लेगा, तस्वीर नहीं लेगा। डॉ फिजा साहिबा के अलावा मुफ्ती अब्दुल कभी किसी मोहतरमा के साथ गुफ्तगू नहीं करेगा। इंटरव्यू नहीं देगा।”

 शो मेंं एंकर ने कई अन्य महिलाओं के नाम लेकर बताया कि ये पहली दफा नहीं है कि वह किसी महिला के कारण चर्चा में आए हों और अब एक बार फिर वो हरीम शाह की वीडियो में दिख रहे हैं। एंकर के साफ से सवाल का जवाब देने के बदले मुफ्ती बातों को घुमाकर दोहराते रहे कि आज वो इस चैनल के माध्यम से सभी वर्ग के लोगों खुशखबरी देना चाहते हैं कि वो आज के बाद न फोटो ख़िचाएँगे और न ही ऐसे विवादों में शामिल होंगे।

हरीम शाह पाकिस्तान की मशहूर टिकटॉक स्टार है। उनके पास करीब 5 मिलियन फॉलोवर हैं। हाल में उन्होंने पाकिस्तान फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है और उर्दूफ्लिक्स के जरिए अपने एक्टिंग की शुरुआत की है। उनका आरोप है कि मुफ्ती ने उनसे अश्लील बातें की। उनकी वीडियो वायरल होने के बाद हरीम शाह पाक में ट्रेंड पर है।

योगी का डंडा पड़ते ही शाहीन बाग की ‘शेरनी’ बनी ‘भीगी बिल्ली’

सहारनपुर टीचर, शाहीन बाग, वीडियो वायरल
महिला टीचर के बयानों में विरोधाभास दिखाती वीडियो वायरल
(फोटो साभार: मनीष ठाकुर का ट्विटर अकॉउंट)
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से शाहीन बाग जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और हिन्दुओं के ख़िलाफ़ जहर उगलने वाली  अध्यापिका नाहिदा जैदी की दो विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक विडियो उस समय की है, जब शाहीन बाग प्रोटेस्ट में शामिल होकर उन्होंने मोदी-शाह समेत अपने हिन्दू सहकर्मियों के लिए कुँठा निकाली थी और दूसरी तब की है जब प्रशासन ने उनके ख़िलाफ़ एक्शन लेते हुए सस्पेंड किया। सस्पेंशन के बाद वाले विडियो में तो उन्होंने माफी माँगते हुए अपनी बातें और अपने सारे सुर बदल लिए।
यह केवल इस शिक्षिका का ही रवैया नहीं, वारिस पठान स्टेज से जब उनके भाषण पर मीडिया ने प्रतिक्रिया जानना चाहने पर दोष मीडिया पर ही डाल दिया कि उनकी बात तोड़-मरोड़ कर दिखाया जा रहा है। ये अराजक चोरी के साथ-साथ सीनाजोरी करने में निपूर्ण हैं।  
पहली विडियो में सुना जा सकता है कि कैसे महिला शिक्षिका शाहीन बाग से हुंकार भरती हैं। वो विडियो में सवाल करती हैं कि जब यहाँ की जमीन उनकी है, हवा उनकी है, पानी उनका है, तो आखिर कैसे उन्हें यहाँ से हटाने की बात की जा सकती है। कैसे कहा जा सकता है कि मुसलमान यहाँ का नहीं है और कैसे एनआरसी लगाई जा सकती है। वे कहती हैं कि वे पढ़ी-लिखी हैं और सालों से बच्चों को राजनीतिक शास्त्र पढ़ा भी रही हैं। वो अच्छे से जानती हैं कि भारत को आजादी कैसे मिली? उनके अनुसार आरएसएस तो बिका हुआ था। आखिर आरएसएस ने किया ही क्या? आजादी के लिए तो उन्होंने पैसे दिए, जानें दीं, खून बहाया। लेकिन आज आजादी का फायदा मोदी-शाह उठा रहे हैं।
ऐसे में प्रश्न यह पूछा जाना चाहिए कि जो लोग आजादी में सक्रीय होने की बात करते हैं, ऐसे कितने परिवार हैं। एक बात और, जिनके परिवार का कोई भी क्रांतिकारी जिसने आज़ादी की लड़ाई में भाग लिया, कोई उसका मुआफज़ा नहीं मांगता। मुआफज़ा वही लोग मांगते या मांगते रहे हैं जो महात्मा गाँधी के साथ जुड़े हुए थे, कोई क्रांतिकारी या उसका परिवार किसी भीख(सरकारी मदद) पर निर्भर नहीं रहता। मेरे ताऊजी प्रो नन्द किशोर निगम(First Council General of India, in Kuwait & Trade Commissioner of India in Pakistan), पंडित चंद्रशेखर आज़ाद के साथ थे, आज़ादी की लड़ाई की खातिर हिन्दू कॉलेज(इतिहास के प्रोफेसर और हॉस्टल इंचार्ज) को ठोकर मार दी थी।  
आज़ादी आज़ादी का रोना सब रोते हैं, लेकिन क्रांतिकारियों के परिवार की किसी भी पार्टी और नेता को चिन्ता नहीं। वास्तव में जिन परिवारों के सदस्यों ने आज़ादी के लिए यातनाएं सहीं, सभी अपने परिश्रम से खा-कमा रहे हैं। उद्यम सिंह का पोता वजन ढोकर अपना जीवन-निर्वाह कर रहा है। 


वे शाहीन बाग से कहती हैं कि अमित शाह अपनी बड़ी-बड़ी आँखे दिखाकर उन्हें डराना चाहते हैं और साथ ही हिन्दू लोग भी उनके ख़िलाफ़ हो गए हैं। वीडियो में उन्हें स्पष्ट कहते सुना जा सकता है कि जहाँ वो पढ़ाती हैं, वहाँ वो अकेली मुसलमान हैं। लेकिन वहाँ पर हिन्दू टीचर मुस्लिमों के बारे में बहुत गंदी बातें बोलते हैं, उन्हें आतंकी कहते हैं। इस पर उनका रोज झगड़ा होता है और जो वो शाहीन बाग पहुँची हैं, वो सिर्फ़ अपनी एकजुटता दिखाने आई हैं कि वो लोग हिन्दू के ख़िलाफ़ नहीं बल्कि हिन्दुत्व के ख़िलाफ़ हैं। बता दें कि अपनी इस बातचीत में नाहिदा जैदी ने अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को भी नाजायज बताया। साथ ही कश्मीर के मुद्दे को उठाते हुए कहती हैं कि उन लोगों ने बहुत जुल्म सह लिया। मगर अब नहीं। वहीं उनकी साथी ने कहा था वे लोग भिखारी नहीं हैं, जो पैसे लेकर यहाँ आएँगे।
हालाँकि, वीडियो में महिला शिक्षिका के शब्दों में, हाव-भाव में सरकार और हिन्दू धर्म के लिए उनकी घृणा साफ झलक रही है। मगर, मामला गर्माने के बाद, वीडियो वायरल होने के बाद, प्रशासन द्वारा सवाल-जवाब पूछे जाने के बाद नाहिदा ने फौरन इस मामले पर बीते दिनों माफी माँग लीं। और स्वीकारती हैं कि उनके मुँह से कुछ गलत अल्फाज निकल गए थे। उनके अनुसार, कुछ लोग उनके यहाँ से शाहीन बाग जा रहे थे। तो वो भी वहाँ चली गईं। वहाँ जब लोगों ने उनसे सवाल किया तो उन्होंने जवाब दिए। लेकिन लोगों ने अच्छी बातों को काट दिया और गलत बातों को वायरल कर दिया गया। उनका कहना है कि ये सब उनके ख़िलाफ़ साजिश है और वो अच्छे से जानती हैं कि ऐसा कौन कर रहा है। इसके बाद वो वीडियो में अपने कहे शब्दों के लिए माफी माँगती हैं और कहती हैं कि वो इस दुनिया में अकेली हैं, उनके माता-पिता कोई नहीं है। मगर फिर भी उन पर जुल्म ढहाया जा रहा है।
दो अलग-अलग जगहों और स्थितियों में इस तरह बयान बदलने को लेकर ही उनकी दोनों वीडियो को वायरल किया जा रहा है और पूछा जा रहा है कि 25 साल तक इन्होंने अपने छात्रों को कैसी शिक्षा दी होगी?
सहारनपुर में आशा मार्डन स्कूल की प्रिंसिपल ने भी इस मामले के संज्ञान में आने के बाद अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा कि उन्हें वीडियो वायरल के बारे में तो नहीं मालूम लेकिन टीचर ने जो कमेंट किए हैं, वो सरासर गलत हैं। प्रिंसिपल के अनुसार उनके स्कूल में नाहिदा अकेली मुस्लिम टीचर नहीं हैं। उनके अलावा और भी शिक्षक हैं, लेकिन उनकी ओर से शिकायतें नहीं आईं हैं।
वहीं, एसपी सिटी विनीत भटनागर ने भी आश्वासन दिया कि अगर कोई व्यक्ति या संगठन के लोग जबरदस्ती किसी स्कूल में जाकर दबाव बनाने का काम करते हैं, तो उन पर भी कार्रवाई होगी।
अवलोकन करें:-
एक तरफ मुस्लिम हितों के लिए बनी पार्टियां सेकुलरिज्म की बात करती हैं, वहीं दूसरी तरफ, मुसलमानों से सेकुलरिज्म भूल जाने को कहते हैं। कुछ समय पूर्व लिखे शीर्षक "सेकुलरिज्म सिर्फ तब तक, जब तक भारत में इस्लाम की हकूमत नहीं ले आते : अरफ़ा खानुम", शत-प्रतिशत नागरिकता संशोधक कानून के विरोध की इनकी जहरीली मानसिकता सामने आ रही है।