Showing posts with label Saharanpur. Show all posts
Showing posts with label Saharanpur. Show all posts

गोरखपुर मंदिर हमला : मदरसे का पढ़ा, मस्जिद में इमाम अब्दुल रहमान का भी नाम, सीरिया तक संपर्क

                                                     हमला करने वाले मुर्तजा अब्बासी के मददगार कौन?
गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर पर हुए हमले में सहारनपुर के अब्दुल रहमान का नाम सामने आ रहा है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर मीडिया रिपोर्टों में अलग-अलग तरह की बात कही जा रही है। रिपोर्टों के अनुसार 3 अप्रैल 2022 को हमला करने से पहले मुर्तजा अब्बास ने उससे फोन पर बात की थी।

अब्दुल रहमान सहारनपुर के बड़कला गाँव का रहने वाला है। इस गाँव के प्रधान मोतीलाल ने ऑपइंडिया को बताया कि रहमान ज्यादातर छुटमलपुर बाजार में रहता है। छुटमलपुर एक कस्बा है जो सहारनपुर जिले से उत्तराखंड जाने वाली सड़क पर पड़ता है। प्रधान के मुताबिक मंदिर पर हमले के बाद से उनके गाँव में पुलिस का लगातार आना-जाना बना हुआ है।

ऑपइंडिया से बातचीत में छुटमल बाजार के ही निवासी रोहित सैनी से बताया, “रहमान मूल रूप से बड़कला गाँव का निवासी है। उसकी दुकान गाँव के बगल में स्थित छुटमलपुर बाजार में पड़ती है। किराना स्टोर के साथ वो लड़कियों के श्रृंगार के सामान की दुकान भी चलाता है। उसकी दुकान जहाँ है, उस क्षेत्र में अधिकतर मुस्लिम ही रहते हैं। उसका गाँव दुकान से लगभग 3 किलोमीटर दूर है। यह गाँव फतेहपुर थाना क्षेत्र में आता है।”

आज तक और एनबीटी की रिपोर्ट के अनुसार रहमान की मोबाइल की दुकान है। वह एक मस्जिद में इमाम भी है। प्रधान मोतीलाल ने बताया, “अब्दुल रहमान के अब्बा का नाम अख्तर था। उनकी मौत लगभग 5 साल पहले ही हो गई थी। वो भगवानपुर (सहारनपुर) के मदरसे में पढ़ाते थे। रहमान का भाई सुलेमान है जो गाँव में ही रहता है। ये दोनों भाई भी अपने अब्बा के मदरसे में पढ़ते और पढ़ाते थे। रहमान की अम्मी की भी कुछ दिन पहले मृत्यु हो गई थी। रहमान ज्यादातर छुटमलपुर बाजर में ही रहता था।” रहमान की उम्र लगभग 30 साल है। प्रधान के अनुसार उसका निकाह मेरठ में हुआ है। उसकी बीवी गाँव में ही रहती है। उन्होंने बताया कि गाँव में किसी को भी उसकी इन हरकतों के बारे में नहीं पता था।

अब्दुल रहमान का नाम मुर्तजा से पूछताछ में सामने आया था। लेकिन शुरुआती पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। लेकिन कुछ रिपोर्टों के अनुसार मुर्तजा के कॉल डिटेल की पड़ताल के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इससे यह बात सामने आई कि हमले वाले दिन भी वह मुर्तजा के संपर्क में था और दोनों की बात हुई थी। सहारनपुर के एसएसपी आकाश तोमर ने इस संबंध में पूछे जाने पर बताया कि एटीएस ने स्थानीय पुलिस से इसके बारे में फिलहाल जानकारी साझा नहीं की है।

यह भी कहा जा रहा है ​कि मुर्तजा के साथ वह नेपाल भी गया था। अब्दुल रहमान के भी सीरिया से संपर्क बताए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मुर्तजा के लिंक भी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से मिले हैं। कुछ रिपोर्टों के अनुसार हमले के बाद उसकी योजना नेपाल के रास्ते सीरिया भागने की ही थी। 3 अप्रैल को आईआईटी से केमिकल इंजीनियर 30 वर्षीय अहमद मुर्तजा अब्बासी ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में सुरक्षाकर्मियों हमला कर दिया था। इस हमले में पीएसी के दो कॉन्स्टेबल घायल हो गए थे। अन्य सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़कर उसके हथियार को जब्त कर लिया था। अब तक जो तथ्य सामने आए हैं उससे पता चला है कि उसके आईएसआईएस से लिंक थे। उसने बीते डेढ़ साल में लगभग 8 लाख रुपए नेपाल के बैंकों के माध्यम से ISIS का गढ़ कहे जाने वाले सीरिया भेजे थे।

‘एक-एक पैसा मुजफ्फरनगर व सहारनपुर के मदरसों को दिया’: शाहिद सिद्दीकी, पूर्व सांसद, समाजवादी पार्टी

पूर्व सांसद शाहिद सिद्दीकी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो कहते दिख रहे हैं कि उनके जितने भी फंड्स थे, उनमें से एक-एक पैसा उन्होंने मदरसों, स्कूलों और कॉलेजों को दिया। उदाहरण के रूप में उन्होंने सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जिलों का नाम लिया और कहा कि उन्होंने अपने फंड्स के अधिकतर रुपए यहाँ खर्च किए हैं। किसी मौलाना निसार का नाम लेते हुए उन्होंने बताया कि उसके मदरसे को तो 1 करोड़ रुपए दिए थे।

अब प्रश्न यह होता है कि क्या लोकसभा/राज्यसभा सांसद को मिलने वाला फण्ड मदरसों की सहायतार्थ दिया जाता है? क्या किसी हिन्दू पार्षद से लेकर सांसद तक ने अपने क्षेत्र के किसी मंदिर, हिन्दू स्कूल या फिर गुरुकुल खुलवाने पर खर्च किया? आखिर कब तक हिन्दू इस छद्दम सेकुलरिज्म का शिकार होता रहेगा? आखिर कब तक गंगा-जमुनी तहजीब जैसे भ्रमित नारों से हिन्दुओं को छला जाता रहेगा? बिना किसी बहस के संविधान में शामिल किये गए Secular को कब संविधान से निकाला जायेगा? क्योकि Secular शब्द उस समय संविधान में डाला गया था, जब देश में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ने आपातकाल लगाया था और समूचा विपक्ष जेलों में था।  

शाहिद सिद्दीकी के बारे में बता दें कि वो ऐसे नेता रहे हैं, जो कांग्रेस के साथ-साथ समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोक का भी हिस्सा रहे हैं। 90 के दशक के अंत में वो कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हुआ करते थे। पेशे से पत्रकार 71 वर्षीय शाहिद सिद्दीकी अभी भी ‘नई दुनिया’ नाम की साप्ताहिक उर्दू पत्रिका के संपादक हैं। इस पत्रिका को दिल्ली से प्रकाशित किया जाता है।

हालाँकि, उनका वायरल वीडियो कब का है ये साफ़ नहीं है। इसमें वो कहते हैं, “अल्लाह का करम है कि मैंने एक-एक रुपया मदरसों और स्कूलों को दिया है। लेकिन, हराम है कि मैंने किसी के यहाँ एक प्याली चाय तक भी पी हो। क्योंकि मुझे पता है कि मेरी जवाबदेही अल्लाह के प्रति है। आपलोगों के ऊपर आपके परिवार की जिम्मेमदारी रहती है। सांसदों-विधायकों से तो अल्लाह पूछेगा कि इन लोगों ने तुम्हें चुना था, तुमने इनके लिए क्या किया?”

बकौल शाहिद सिद्दीकी, अल्लाह उनसे सवाल करेगा कि जैसे लोग अपने बच्चों और बहन-बेटियों के लिए काम करते हैं, तुमने लोगों के लिए क्या किया। शाहिद सिद्दीकी 2002-08 में सपा से राज्यसभा सांसद रहे थे। इसके बाद वो बसपा में शामिल हुए, जहाँ मायावती के खिलाफ बोलने पर उन्हें निकाल बाहर किया गया। जब रालोद ने कांग्रेस से गठबंधन किया तो शाहिद सिद्दीकी वापस सपा में आ गए थे।

नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू लेने के कारण जुलाई 2012 में सपा ने भी उन्हें निकाल बाहर किया था। शाहिद सिद्दीकी इससे पहले भी विवादों में रहे हैं। नवंबर 2020 में दीवाली के दौरान उन्होंने पूछा था कि सुबह के साढ़े 4 बजे किस किस्म के लोग पटाखे उड़ाते हैं? उन्होंने दावा किया था कि उन्हें तब भी तेज़ आवाज़ में पटाखे छोड़ने की गूँज सुनाई दे रही थी। साथ ही उन्होंने पूछा था कि जब कोई फैसला लागू ही नहीं किया जा सकता है तो पटाखों को प्रतिबंधित करने का क्या फायदा?

‘बद्रीनाथ नहीं, वो बदरुद्दीन शाह हैं… मुस्लिम कब्ज़ा करने के लिए कूच करेंगे’: देवबंदी मौलाना अब्दुल लतीफ़

                            सहारनपुर के मौलाना अब्दुल लतीफ़ ने बद्रीनाथ धाम पर ठोका मुस्लिमों का दावा 
जैसे-जैसे उत्तर प्रदेश चुनाव निकट आ रहे हैं, वोट ध्रुवीकरण की सियासत भी तेज होनी शुरू हो गयी है। पहले उत्तर प्रदेश समेत समस्त भारत को रामजन्मभूमि को विवादित बनाकर साम्प्रदायिकता की आग में झोंक रखा था, उसी तर्ज पर पर बद्रीनाथ को विवादित बनाकर देश को साम्प्रदायिकता की आग में झोंकने का प्रयास किया जा रहा है। 
ज्ञात हो, यूपीए के कार्यकाल में कश्मीर में शंकराचार्य हिल्स को भी सुलेमान हिल्स बनाने का काम किया गया था, पुरातन विभाग द्वारा भी सुलेमान का पत्थर लगा दिया गया था, लेकिन भाजपा के घोर विरोध के बाद पत्थर हटाकर शंकराचार्य हिल्स का पत्थर दुबारा लगाया गया था। 
उत्तर प्रदेश स्थित सहारनपुर के एक मौलाना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक पवित्र हिन्दू तीर्थ स्थल पर मुस्लिमों का दावा ठोकता हुआ दिख रहा है। देवबंदी मौलाना अब्दुल लतीफ़ के इस वायरल वीडियो में वो कहता दिख रहा है कि बद्रीनाथ धाम हिन्दुओं का नहीं तीर्थ स्थल, मुस्लिमों का है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने यूपी पुलिस से उसकी गिरफ़्तारी की माँग की है।

इस वीडियो में मौलाना अब्दुल लतीफ़ कहता है, “असली बात तो ये हैं कि वो बद्रीनाथ नहीं, बदरुद्दीन शाह हैं। ये मुस्लिमों का धार्मिक स्थल है, इसीलिए इसे मुस्लिमों के हवाले कर दिया जाना चाहिए। ये बद्रीनाथ नहीं हैं। नाथ लगा देने से वो हिन्दू हो गए क्या? वो बदरुद्दीन शाह हैं। तारीख़ उठा कर देखिए। इतिहास का अध्ययन कीजिए, फिर बकवास कीजिए। मुस्लिमों को उनका धार्मिक स्थल चाहिए।”

इतना ही नहीं, उक्त मौलाना इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से भी माँग करता है कि मुस्लिमों को बद्रीनाथ धाम सौंप दिया जाए। साथ ही उसने मंदिर प्रबंधन से भी मंदिर को खाली करने के लिए कहा। अंत में धमकाते हुए वो कहता है, “अगर मुस्लिमों को उनका धार्मिक स्थल नहीं मिला तो हम बद्रीनाथ धाम की तरफ मार्च करेंगे। मुस्लिम वहाँ मार्च कर के बद्रीनाथ धाम पर कब्ज़ा करेंगे।”

लोगों ने उसके इस बयान पर आक्रोश जताया। ‘ज़ी मीडिया’ के पत्रकार तेजपाल रावत ने कहा, “अभी तो ये लोग देवभूमि में ही बसे हैं। अब इन लोगों का कहना यह भी है कि बद्रीनाथ हमारा है। ईद के दिन इन लोगों ने बद्रीनाथ पर जाकर नमाज अदा की। आगे आप लोग जागे नहीं तो क्या-क्या हो सकता है!” इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने उत्तराखंड में भू-कानून की माँग की। हालाँकि, ऑपइंडिया इस बात की पुष्टि नहीं करता कि ये वीडियो कब का है। ये पुराना भी हो सकता है, जो अब वायरल हो रहा हो।

सुप्रीम कोर्ट में गोवा के स्टैंडिंग काउंसल प्रशांत पटेल उमराव ने कहा कि मौलाना अब्दुल लतीफ़ का वक्तव्य प्रदेश की कानून व्यवस्था के लिए खतरा पैदा कर सकता है, इसीलिए इसकी शीघ्र गिरफ्तारी हो। उन्होंने सोशल मीडिया पर सहारनपुर पुलिस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टैग कर के उसकी गिरफ़्तारी की माँग की। लोगों ने उसके बयान को हिन्दुओं को ठेस पहुँचाने वाला और सामाजिक एकता भंग करने वाला बताया।

नवंबर 2017 में भी मौलाना अब्दुल लतीफ़ का बद्रीनाथ धाम को लेकर इसी तरह का बयान वायरल हुआ था। वो सहारनपुर के मदरसा दारुल उलूम निश्वाह का मौलाना है। तब उसने पीएम मोदी को पत्र लिख कर इस बारे में माँग की थी। तब बद्रीनाथ के पुजारियों ने उसे पागल करार दिया था। योग गुरु बाबा रामदेव ने तब इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि बद्रीनाथ धाम की स्थापना इस्लाम के जन्म से भी सैकड़ों वर्ष पूर्व हुई थी।

कुछ ही दिनों पहले हिंदुओं के पवित्र तीर्थ स्थल बद्रीनाथ धाम में 15 मुस्लिम श्रमिकों द्वारा ईद की नमाज अदा किए जाने के मुद्दे ने अब जोर पकड़ लिया था। कार्रवाई की माँग करते हुए हिन्दू संगठनों ने उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को ज्ञापन दिया है, जिस पर उन्होंने चमोली के पुलिस अधीक्षक को जाँच के आदेश दिए थे। आरोप है कि वहाँ चल रहे निर्माण कार्य में संलग्न श्रमिकों में से कुछ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज पढ़ी थी।

उत्तराखंड में स्थित बद्रीनाथ मंदिर मुख्यतः भगवान विष्णु को समर्पित है। संतों द्वारा वर्णित भगवान विष्णु के पवित्र 108 धामों में इसका नाम आता है। साथ ही ये जगद्गुरु शंकराचार्य द्वारा स्थापित चार मठों में से भी एक है। ये सिर्फ अप्रैल से नवंबर तक श्रद्धालुओं के लिए खुला रहता है क्योंकि बाकी महीनों में काफी ठंड पड़ती है। दिलचस्प बात ये है कि इसके मुख्य पुजारी दक्षिण भारतीय राज्य केरल से चुने जाते है

उत्तर प्रदेश : रोहिंग्या की घुसपैठ कराने वाले बांग्लादेशी बाप-बेटे गिरफ्तार : बंगाल का वोटर कार्ड, मस्जिद के पास डेरा

नागरिकता संशोधक कानून के विरोध में जगह-जगह बन शाहीन बाग़ बनाने का असली मकसद सामने आना शुरू हो गया है। असल में देशहित से खिलवाड़ और संविधान की धज्जियाँ उड़ाने वाले कुर्सी के भूखे नेता और अपने आपको धर्म-निरपेक्ष कहलानी वाली पार्टियां पाकिस्तानी, बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को बचाने के लिए इनके द्वारा गन्दा खेल खेला जा रहा था। इन्हीं घुसपैठियों को बचाने 'कागज नहीं दिखाएंगे', और हिन्दू और हिन्दुत्व को गालियां दी जा रही थीं। कोई भी असली भारतीय मुसलमान हिन्दू और हिन्दुत्व के विरुद्ध इतने अपमानित शब्दों का इस्तेमाल नहीं करेगा, जिन अपमानित शब्दों को शाहीन बाग़ों में इस्तेमाल कर नौटंकियां की जा रही थीं।  

संविधान की दुहाई, देशहित की बात करने वाले, गंगा-जमुनी तहजीब का ढोंगी नारा लगाने वालों की छद्दम धर्म-निरपेक्षता का नकाब हटना शुरू हो गया है। अब जनता को इनकी असलियत देख कर इन पार्टियां का बहिष्कार ही नहीं, वोट देने से बचे। ये लोग देशवासियों से अधिक घुसपैठियों के सगे हैं। 

उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (UP ATS) ने पिछले दिनों दो रोहिंग्या भाइयों को गिरफ्तार किया था। दोनों रोहिंग्याओं की अवैध एंट्री करवाकर उन्हें बसाने, उनके लिए रोजगार और फर्जी दस्तावेज तैयार करवाने तक का काम करते थे। अब एटीएस ने बांग्लादेशी बाप-बेटे की एक जोड़ी को गिरफ्तार किया है। बाप-बेटे रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की घुसपैठ कराकर उन्हें यूपी में बसाने में संलिप्त थे।

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार एटीएस ने सहारनपुर से उमर मुहम्मद उस्मानी और उसके बेटे तनवीर को गिरफ्तार किया है। बांग्लादेशी नागरिक उस्मानी ने पश्चिम बंगाल में अपना वोटर आईडी कार्ड भी बनवा रखा था। आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज भी बाप-बेटे के पास ​से मिले हैं। दोनों सहारनपुर की नदीम कॉलोनी में मुजफ्फर मस्जिद के पास रह रहे थे।

रिपोर्ट के अनुसार ये ठेके पर घुसपैठ कराते थे और कमीशन लेकर रोजगार की व्यवस्था करते थे। एटीएस आज (13 मार्च 2021) दोनों को लखनऊ की कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। एटीएस के आईजी जीके गोस्वामी के हवाले से बताया गया है कि बाप-बेटे के गैरकानूनी तरीके से रहने और देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने को लेकर सूचना मिली थी। इसके बाद शुक्रवार को एटीएस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों मूल रूप से बांग्लादेश के कॉक्स बाजार के रहने वाले हैं। एटीएस ने उमर का भारतीय वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और उसके बेटे तनवीर का आधार कार्ड, बांग्लादेश का नागरिक कार्ड, दो बांग्लादेशी सिम और पंजाब नेशनल बैंक की चेकबुक बरामद की है।

इससे पहले इसी महीने की शुरुआत में ATS ने नोएडा से रोहिंग्या हसन अहमद उर्फ मोहम्मद फारुख और उन्नाव से शाहिद को गिरफ्तार किया था। दोनों सगे भाई हैं। पूछताछ में पता चला था कि इनकी माँ और बहन अलीगढ़ में रहती हैं। इनके पास से 5 लाख रुपए व तमाम भारतीय दस्तावेज बरामद किए गए थे। दोनों भाई पहचान बदलकर रह रहे थे और सिंडीकेट के तहत रोहिंग्या को सूबे के कई जिलों में लाकर बसाने और काम दिलाने की गतिवधियों में लिप्त थे। फारुख ने स्वीकार किया था कि वह अपने भाई शाहिद के साथ मिलकर रोहिंग्याओं को बांग्लादेश बॉर्डर से भारत लाता था। दैनिक जागरण ने एटीएस अधिकारियों के हवाले से बताया है कि हसन जिस सिंडीकेट से जुड़ा था, उसमें शामिल कई लोगों से बांग्लादेशी उमर के भी सीधे संपर्क थे। अब इनके आपसी कनेक्शन और अन्य सहयोगियों की तलाश की जा रही है।

हाल ही में करीब 155 रोहिंग्या को जम्मू कश्मीर में होल्डिंग सेंटर में भेजा गया है। इनकी तत्काल रिहाई को लेकर रोहिंग्या की ओर से वकील प्रशांत भूषण ने सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार (मार्च 11, 2021) को एक याचिका दायर की थी। इसमें शीर्ष अदालत से जम्मू-कश्मीर में हिरासत में लिए गए रोहिंग्या को तुरंत रिहा करने और उन्हें प्रत्यर्पित करने के आदेश को लागू करने से केंद्र सरकार को रोकने की गुहार लगाई गई है। कथित तौर पर यह याचिका रोहिंग्या मोहम्मद सलीमुल्ला ने दायर की है और एडवोकेट चेरिल डीसूजा (Cheryl Dsouza) ने इसे तैयार किया है।

योगी का डंडा पड़ते ही शाहीन बाग की ‘शेरनी’ बनी ‘भीगी बिल्ली’

सहारनपुर टीचर, शाहीन बाग, वीडियो वायरल
महिला टीचर के बयानों में विरोधाभास दिखाती वीडियो वायरल
(फोटो साभार: मनीष ठाकुर का ट्विटर अकॉउंट)
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से शाहीन बाग जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और हिन्दुओं के ख़िलाफ़ जहर उगलने वाली  अध्यापिका नाहिदा जैदी की दो विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक विडियो उस समय की है, जब शाहीन बाग प्रोटेस्ट में शामिल होकर उन्होंने मोदी-शाह समेत अपने हिन्दू सहकर्मियों के लिए कुँठा निकाली थी और दूसरी तब की है जब प्रशासन ने उनके ख़िलाफ़ एक्शन लेते हुए सस्पेंड किया। सस्पेंशन के बाद वाले विडियो में तो उन्होंने माफी माँगते हुए अपनी बातें और अपने सारे सुर बदल लिए।
यह केवल इस शिक्षिका का ही रवैया नहीं, वारिस पठान स्टेज से जब उनके भाषण पर मीडिया ने प्रतिक्रिया जानना चाहने पर दोष मीडिया पर ही डाल दिया कि उनकी बात तोड़-मरोड़ कर दिखाया जा रहा है। ये अराजक चोरी के साथ-साथ सीनाजोरी करने में निपूर्ण हैं।  
पहली विडियो में सुना जा सकता है कि कैसे महिला शिक्षिका शाहीन बाग से हुंकार भरती हैं। वो विडियो में सवाल करती हैं कि जब यहाँ की जमीन उनकी है, हवा उनकी है, पानी उनका है, तो आखिर कैसे उन्हें यहाँ से हटाने की बात की जा सकती है। कैसे कहा जा सकता है कि मुसलमान यहाँ का नहीं है और कैसे एनआरसी लगाई जा सकती है। वे कहती हैं कि वे पढ़ी-लिखी हैं और सालों से बच्चों को राजनीतिक शास्त्र पढ़ा भी रही हैं। वो अच्छे से जानती हैं कि भारत को आजादी कैसे मिली? उनके अनुसार आरएसएस तो बिका हुआ था। आखिर आरएसएस ने किया ही क्या? आजादी के लिए तो उन्होंने पैसे दिए, जानें दीं, खून बहाया। लेकिन आज आजादी का फायदा मोदी-शाह उठा रहे हैं।
ऐसे में प्रश्न यह पूछा जाना चाहिए कि जो लोग आजादी में सक्रीय होने की बात करते हैं, ऐसे कितने परिवार हैं। एक बात और, जिनके परिवार का कोई भी क्रांतिकारी जिसने आज़ादी की लड़ाई में भाग लिया, कोई उसका मुआफज़ा नहीं मांगता। मुआफज़ा वही लोग मांगते या मांगते रहे हैं जो महात्मा गाँधी के साथ जुड़े हुए थे, कोई क्रांतिकारी या उसका परिवार किसी भीख(सरकारी मदद) पर निर्भर नहीं रहता। मेरे ताऊजी प्रो नन्द किशोर निगम(First Council General of India, in Kuwait & Trade Commissioner of India in Pakistan), पंडित चंद्रशेखर आज़ाद के साथ थे, आज़ादी की लड़ाई की खातिर हिन्दू कॉलेज(इतिहास के प्रोफेसर और हॉस्टल इंचार्ज) को ठोकर मार दी थी।  
आज़ादी आज़ादी का रोना सब रोते हैं, लेकिन क्रांतिकारियों के परिवार की किसी भी पार्टी और नेता को चिन्ता नहीं। वास्तव में जिन परिवारों के सदस्यों ने आज़ादी के लिए यातनाएं सहीं, सभी अपने परिश्रम से खा-कमा रहे हैं। उद्यम सिंह का पोता वजन ढोकर अपना जीवन-निर्वाह कर रहा है। 


वे शाहीन बाग से कहती हैं कि अमित शाह अपनी बड़ी-बड़ी आँखे दिखाकर उन्हें डराना चाहते हैं और साथ ही हिन्दू लोग भी उनके ख़िलाफ़ हो गए हैं। वीडियो में उन्हें स्पष्ट कहते सुना जा सकता है कि जहाँ वो पढ़ाती हैं, वहाँ वो अकेली मुसलमान हैं। लेकिन वहाँ पर हिन्दू टीचर मुस्लिमों के बारे में बहुत गंदी बातें बोलते हैं, उन्हें आतंकी कहते हैं। इस पर उनका रोज झगड़ा होता है और जो वो शाहीन बाग पहुँची हैं, वो सिर्फ़ अपनी एकजुटता दिखाने आई हैं कि वो लोग हिन्दू के ख़िलाफ़ नहीं बल्कि हिन्दुत्व के ख़िलाफ़ हैं। बता दें कि अपनी इस बातचीत में नाहिदा जैदी ने अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को भी नाजायज बताया। साथ ही कश्मीर के मुद्दे को उठाते हुए कहती हैं कि उन लोगों ने बहुत जुल्म सह लिया। मगर अब नहीं। वहीं उनकी साथी ने कहा था वे लोग भिखारी नहीं हैं, जो पैसे लेकर यहाँ आएँगे।
हालाँकि, वीडियो में महिला शिक्षिका के शब्दों में, हाव-भाव में सरकार और हिन्दू धर्म के लिए उनकी घृणा साफ झलक रही है। मगर, मामला गर्माने के बाद, वीडियो वायरल होने के बाद, प्रशासन द्वारा सवाल-जवाब पूछे जाने के बाद नाहिदा ने फौरन इस मामले पर बीते दिनों माफी माँग लीं। और स्वीकारती हैं कि उनके मुँह से कुछ गलत अल्फाज निकल गए थे। उनके अनुसार, कुछ लोग उनके यहाँ से शाहीन बाग जा रहे थे। तो वो भी वहाँ चली गईं। वहाँ जब लोगों ने उनसे सवाल किया तो उन्होंने जवाब दिए। लेकिन लोगों ने अच्छी बातों को काट दिया और गलत बातों को वायरल कर दिया गया। उनका कहना है कि ये सब उनके ख़िलाफ़ साजिश है और वो अच्छे से जानती हैं कि ऐसा कौन कर रहा है। इसके बाद वो वीडियो में अपने कहे शब्दों के लिए माफी माँगती हैं और कहती हैं कि वो इस दुनिया में अकेली हैं, उनके माता-पिता कोई नहीं है। मगर फिर भी उन पर जुल्म ढहाया जा रहा है।
दो अलग-अलग जगहों और स्थितियों में इस तरह बयान बदलने को लेकर ही उनकी दोनों वीडियो को वायरल किया जा रहा है और पूछा जा रहा है कि 25 साल तक इन्होंने अपने छात्रों को कैसी शिक्षा दी होगी?
सहारनपुर में आशा मार्डन स्कूल की प्रिंसिपल ने भी इस मामले के संज्ञान में आने के बाद अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा कि उन्हें वीडियो वायरल के बारे में तो नहीं मालूम लेकिन टीचर ने जो कमेंट किए हैं, वो सरासर गलत हैं। प्रिंसिपल के अनुसार उनके स्कूल में नाहिदा अकेली मुस्लिम टीचर नहीं हैं। उनके अलावा और भी शिक्षक हैं, लेकिन उनकी ओर से शिकायतें नहीं आईं हैं।
वहीं, एसपी सिटी विनीत भटनागर ने भी आश्वासन दिया कि अगर कोई व्यक्ति या संगठन के लोग जबरदस्ती किसी स्कूल में जाकर दबाव बनाने का काम करते हैं, तो उन पर भी कार्रवाई होगी।
अवलोकन करें:-
एक तरफ मुस्लिम हितों के लिए बनी पार्टियां सेकुलरिज्म की बात करती हैं, वहीं दूसरी तरफ, मुसलमानों से सेकुलरिज्म भूल जाने को कहते हैं। कुछ समय पूर्व लिखे शीर्षक "सेकुलरिज्म सिर्फ तब तक, जब तक भारत में इस्लाम की हकूमत नहीं ले आते : अरफ़ा खानुम", शत-प्रतिशत नागरिकता संशोधक कानून के विरोध की इनकी जहरीली मानसिकता सामने आ रही है।

नागरिक संशोधक बिल 2019 के खिलाफ़ सड़कों पर उतरे मदरसे के छात्रों ने हाईवे जाम करके पुलिस वाहनों पर किया पथराव

देवबंद, मदरसा छात्र, नागरिकता विधेयक
देवबंद में सड़कों पर आए मदरसे के छात्र (तस्वीर साभार: जनसत्ता)
नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ़ दिसम्बर 11 को उत्तर प्रदेश के देवबंद में मदरसे के छात्र सड़कों पर नजर आए। इस बिल के विरोध में इन छात्रों ने सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर जाम लगा दिया और जब पुलिस इन्हें रोकने गई तो इन्होंने(छात्रों) उनके साथ(पुलिस के साथ) धक्का-मुक्की कर उनके वाहनों पर पथराव किया। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी भी की। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि प्रशासन को सुरक्षा के लिहाज से वहाँ धारा 144 लगानी पड़ी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिसम्बर 11 की शाम को मदरसा छात्र सहारनपुर जिले के सरसटा बाजार स्थित जामा मस्जिद पर इस बिल के विरोध में एकत्रित हुए और करीब साढ़े चार बजे तक उन्होंने यहाँ शांतिमार्च निकाला। लेकिन, कुछ देर बाद यह खानकाह पुलिस चौकी से होते हुए सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर पहुँच गए और देखते-देखते ही यहाँ जाम लग गया। छात्रों पर आरोप हैं कि उन्होंने वाहनों को रोकने के लिए हाईवे पर पत्थरबाजी की। साथ ही बिल की कॉपी को जलाकर अपना विरोध जताया। इसके अलावा बताया जा रहा है कि शाम को मगरिब की नमाज का वक्त होते ही इन लोगों ने सड़क पर ही बैठकर नमाज अदा की।
ऐसे में चर्चा है कि आखिर किसके आव्हान पर मदरसे के छात्र सड़क पर जमा हुए? क्या नागरिक बिल के विरोधी कट्टरपंथी भाजपा विरोधियों के साथ मिलकर छात्रों को सडकों पर उतार देश का वातावरण ख़राब करने का प्रयास कर रहे हैं? मुस्लिम कट्टरपंथी काफी समय से सरकार और न्यायालय को डरा-धमका कर अपनी मनमानी कर आम मुस्लिम को भ्रमित करते रहे हैं। शाहबानो हो, तीन तलाक हो, हलाला हो, यूनिफार्म सिविल कोड हो या फिर नागरिक संशोधक बिल हो अपनी दुकानदारी पर होते प्रहार से भड़काते रहते हैं, लेकिन बटवारे के समय पाकिस्तान गए मुसलमानों को आज भी मुहाजिर(शरणार्थी) कहा जाता है, उस पर कोई नहीं बोलता।  
हालाँकि, इन सबके बीच मामले की सूचना मिलते ही कई बड़े अधिकारी मौक़े पर पहुँचे और उन्होंने छात्रों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन जब बहुत कोशिशों के बाद भी छात्र मानने को तैयार नहीं हुए, तो अधिकारियों ने देर शाम पूर्व विधायक माविया अली और मदरसों के मौलानाओं के साथ छात्रों को समझाया। जिसके बाद शाम 7 बजे के करीब हाईवे को खोला गया।
हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार पूरे वाकये के बाद इलाके के डीएम आलोक कुमार पांडे और एसएसपी दिनेश कुमार दारुल उलूम के मोहतमिम मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी से बात करने पहुँचे। जहाँ नोमानी ने देवबंद में शाम को नागरिकता संशोधन बिल को लेकर हुए प्रदर्शन पर नाखुशी जताई और कहा कि दारुल उलूम और देवबंद के किसी भी मदरसे से इस प्रदर्शन का कोई संबंध नहीं है। हम ऐसे विरोध की मुखालफत करते हैं, जिससे आमजन को परेशानी पहुँचे।
नागरिकता संशोधन विधेयक पास हो जाने के बाद देश के कई हिस्सों में इसे लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। असम और देवबंद के अलावा एएमयू में भी इसका विरोध बड़ी तादाद में देखने को मिला है। जहाँ अब तक पुलिस ने इस मामले में 20 छात्रों को नामजद करते हुए, जबकि 500 लोगों पर अज्ञात नाम से मुकदमा दर्ज किया है।

पुलवामा में हमला करने वाले संगठन के आतंकी सहारनपुर में देवबंद के हॉस्टल से गिरफ्तार

पुलवामा में हमला करने वाले संगठन के आतंकी सहारनपुर में देवबंद के हॉस्टल से गिरफ्तार
पुलवामा आतंकी हमले को अंजाम देने वाले आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को आज(फरवरी 22) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया. गिरफ्तार किए आतंकी का नाम शाहनवाज अहमद तेली है. पुलिस ने कहना है कि ये आतंकी जैश के लिए आतंकियों की भर्ती करने काम करता है. इसके साथ ही ये भी खबर है कि इसके एक अन्य साथी को भी गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आतंकी कश्मीर के कुलगाम का रहने वाला है. ये गिरफ्तारी सहारनपुर एटीएस ने की है. एटीएस की टीम पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है.
अवलोकन करें:-
इस वेबसाइट का परिचय
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आतंकवाद को पनाह देने वाले पाकिस्‍तान को अब वैश्विक स्‍तर पर दबाव झेलना पड़ रहा है. ईरान ने भी फरवरी 22 को पाकिस्‍तान ....

गिरफ्तार आतंकी शहनवाज (बाएं) और आकिब। UP ATS arrests JeM terrorists in Deoband यूपी पुलिस के डीजीपी ओपी सिंह ने मीडिया को बताया, 'शाहनवाज जैश से जुड़ा हुआ है, वह एक्टिव मेंबर है और नई भर्ती के लिए यहां आया था. इन दोनों के पास से 32 बोर का पिस्टल मिला है, 30 जिंदा कारतूस मिले है. पुलिस को इनके पास से कई जिहादी बातचीत के दस्तावेज भी मिले है. इन दोनों में से शाहनवाज आतंकी ग्रेनेड लॉन्च करने में एक्सपर्ट माना जाता है.' पुलिस ने कहा है कि दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा. पूछताछ में हम जानना चाहेंगे कि इनका लक्ष्य का था, कौन इन्हें फंडिंग कर रहा था. 
दोनों आतंकी देवबंद के इसी हॉस्टल से गिरफ्तार किए गए।
दोनों आतंकी देवबंद के इसी हॉस्टल से गिरफ्तार किए गए।
एटीएस को मिली जानकारी के मुताबिक पश्चिमी यूपी के कई जिलों में आतंकी साजिश रची जा रही थी. इसी कड़ी में बीती रात देवबंद हॉस्टल में छापेमारी के बाद ये गिरफ्तारी हुई है. ऐसा भी बताया जा रहा है कि कुछ और लोगों से भी पूछताछ की जा रही है और गिरफ्तारी के आंकड़े बढ़ सकते है.
UP DGP OP Singh: Yesterday after inputs two suspected terrorists were caught from Saharanpur by our ATS wing. They are linked to JeM and both are from Kashmir. Shahnawaz is from Kulgam and Aqib is from Pulwama. Two weapons and live cartridges seized. pic.twitter.com/jXXJ7cxQFo
— ANI UP (@ANINewsUP) February 22, 2019
पुलिस अधिकारी ने बताया, 'शाहनवाज जैश का एक्टिव मेंबर है। उसे सहारनपुर में आतंकी संगठन के लिए नए आतंकी रिक्रूट करने की जिम्मेदारी दी गई थी। जबकि अहमद मलिक छात्र के रूप में पढ़ाई कर रहा था और भर्ती की रूपरेखा तैयार कर रहा था।' पुलिस अधिकारी ने बताया कि इनमें से एक ग्रेनेड एक्सपर्ट है। इन दोनों संदिग्धों को पुलिस हिरासत में लेकर इनका मकसद जानने के लिए पूछताछ की जाएगी। 
UP DGP OP Singh: Yesterday after inputs two suspected terrorists were caught from Saharanpur by our ATS wing. They are linked to JeM and both are from Kashmir. Shahnawaz is from Kulgam and Aqib is from Pulwama pic.twitter.com/ENRuf34bgz
— ANI UP (@ANINewsUP) February 22, 2019
'इनपुट्स मिलने के बाद एटीएस ने सहारनपुर से जैश के दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। ये दोनों कश्मीर के हैं। शाहनवाज कुलगाम और आकिब अहमद मलिक पुलवामा का रहने वाला है। इन दोनों की उम्र 20 से 25 साल के बीच है। ये दोनों जैश के लिए युवाओं की भर्ती करने आए थे। इनके पास से 32 बोर के पिस्टल और जिंदा कारतूस मिले हैं। इसके अलावा इनके पास से जेहादी बातचीत की सामग्री, वीडियो और तस्वीरें मिली हैं जिनकी हम जांच करेंगे।'
पुलिस यह भी पता करेगी कि वे इस इलाके में कब आए और किसने इनकी मदद की। इसके अलावा पुलिस पूछताछ में यह भी जानना चाहेगी कि अब तक इन्होंने कितने युवाओं को अपने संगठन में भर्ती किया है और इनकी फंडिंग कौन कर रहा था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह जम्मू-कश्मीर पुलिस के संपर्क में हैं।