Showing posts with label aajtak. Show all posts
Showing posts with label aajtak. Show all posts

नमाज पढ़ने मस्जिद जा रहे बेगुनाह शेख हमीद को 'गुड्डू मुस्लिम' बताकर बेच रहा मीडिया

                            सीसीटीवी में दिख रहे शख्स को मीडिया बता रहा था गुडडू मुस्लिम
बमबाज गुड्डू मुस्लिम अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसके लगातार लोकेशन बदलने, हुलिया और पहचान बदलने को लेकर मीडिया में कई बार खबरें आ चुकी है। अब मीडिया में उसके ओडिशा में दिखने की खबर आई है। मीडिया संस्थानों ने एक सीसीटीवी फुटेज का हवाला देकर यह दावा किया। इसमें बताया गया कि गुड्डू मुस्लिम ओडिशा के बारगढ़ में छिपा हुआ है। इस वीडियो की असलियत जानने से पहले यह पढ़िए की मीडिया ने इसे किस तरह पेश किया।

टीवी9 भारतवर्ष ने ट्वीट कर कहा, “ओडिशा में दिखा यूपी का मोस्टवांटेड गुड्डू मुस्लिम, TV9 पर गुड्डू मुस्लिम का नया CCTV वीडियो।”

भारत24 ने भी इसी तरह का दावा करते हुए लिखा, “गुड्डू मुस्लिम की EXCLUSIVE CCTV फुटेज, ओडिशा में देखा गया उमेश पाल हत्याकांड का आरोपित।”

आज तक ने दावा करते हुए लिखा, “11 अप्रैल को ओडिशा में था गुड्डू मुस्लिम, CCTV में दिखा थका-हारा।”

जागरण ने लिखा, “गुड्डू मुस्लिम का नया वीडियो आया सामने, अब ओडिशा में घूमता दिखा बमबाज”

इसी तरह के दावे के साथ अन्य मीडिया संस्थान ने भी इस खबर को शेयर किया। ऑपइंडिया ने मीडिया के इस दावे का फैक्ट चेक किया है। इस दौरान हमें हिमांशु त्रिपाठी नामक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो मिला। इस वीडियो में शेख मोहम्मद हमीद नामक व्यक्ति यह बता रहा है कि जिस सीसीटीवी फुटेज को गुड्डू मुस्लिम का मीडिया बता रहा है, उसमें दिख रहा व्यक्ति वह खुद है।

शेख मोहम्मद हमीद ने बताया है कि वह ओडिशा के सोहेला का रहने वाला है। उसको लोगों ने बताया है कि उसका वीडियो गुड्डू मुस्लिम बताकर वायरल हो रहा है। लोगों ने उसे मोबाइल पर वीडियो दिखाया। उसने कहा यह सब गलत काम हो रहा है। मैं नमाज पढ़ने आया था और मस्जिद के अंदर जा रहा था। यह वीडियो वहीं का है। जो लोग गलत तरीके से उसका वीडियो वायरल कर रहे हैं, उन्हें सजा होनी चाहिए।

इस तरह से मीडिया द्वारा गुडडू मुस्लिम को लेकर किया जा रहा यह दावा ऑपइंडिया के फैक्ट चेक में पूरी तरह से फर्जी पाया गया।

उमेश पाल की हत्या के बाद से फरार है गुड्डू मुस्लिम

प्रयागराज में 24 फरवरी 2023 को उमेश पाल (Umesh Pal Murder Case) की हत्या से बाद से ही गुड्डू मुस्लिम (Guddu Muslim) फरार है। वह अपनी पहचान बदलकर अलग-अलग जगहों पर भागा फिर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों की नजर से बचने के लिए वह अपना हुलिया और स्थान लगातार बदल रहा है। इतना ही नहीं, वह हिंदू नाम रखकर लोगों की आँखों में धूल झोंकने की कोशिश कर रहा है। बता दें कि गुड्डू मुस्लिम पर उत्तर प्रदेश की सरकार ने 5 लाख रुपए का ईनाम रखा है। अप्रैल में माफिया ब्रदर्स अतीक अहमद और अशरफ की शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या से पहले इनका आखिरी शब्द भी गुड्डू मुस्लिम ही था। अशरफ गुड्डू मुस्लिम को लेकर मीडिया से कुछ कहने जा रहा था, लेकिन वह उसे पूरा नहीं कर पाया।

उत्तर प्रदेश : ‘आज तक’ ने हाथरस मामले में किया HC के आदेश का उलंघन

न्यूज़ ब्रॉडकास्टिंग स्टैण्डर्ड अथॉरिटी (NBSA) ने ‘इंडिया टुडे मीडिया नेटवर्क’ के समाचार चैनल ‘आज तक’ को नोटिस भेजा है। ये नोटिस इलाहबाद हाईकोर्ट के आदेश के उल्लंघन को लेकर भेजा गया, जिसमें उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई घटना की जाँच को लेकर गोपनीयता बरतने की बात कही गई थी। इस मामले में अब समाचार चैनल ‘आज तक’ के खिलाफ कार्रवाई होगी। ये नोटिस बृहस्पतिवार (नवंबर 5, 2020) को भेजा गया। ज्ञात हो कि यूपी के हाथरस में एक अनुसूचित जाति की युवती की मौत को विपक्षी दलों ने राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने NBSA को निर्देश दिए हैं कि वो ‘आज तक’ चैनल के खिलाफ उचित कार्रवाई करे। कॉन्ग्रेस पार्टी के समर्थक साकेत गोखले द्वारा दायर की गई शिकायत के बाद ये आदेश दिया गया। गोखले ने उत्तर प्रदेश सरकार के एडिशनल मुख्य सचिव को पत्र लिख कर आरोप लगाया था कि ‘आज तक’ ने हाथरस मामले में चल रही सीबीआई जाँच को लेकर खबर चलाई, जबकि इलाहबाद हाईकोर्ट ने इस मामले में गोपनीयता बरतने के स्पष्ट आदेश दिए थे।

                                                  केंद्रीय मंत्रालय ने NBSA को लिखा पत्र (फोटो साभार: LiveLaw)
समाचार चैनल ‘आज तक’ ने सीबीआई द्वारा मृतका के परिवार से पूछे गए प्रश्नों को लेकर खबर चलाई थी, जिसे साकेत गोखले ने इलाहबाद हाईकोर्ट के आदेश के उलंघन का मामला बताया। गोखले ने इसे ‘शर्मनाक’ करार दिया। अब केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने NBSA से कहा है कि वो 15 दिनों के भीतर इस मामले में एक्शन ले। ‘इंडिया टुडे मीडिया नेटवर्क’ इससे पहले भी कई नियमों के उल्लंघन के मामलों में एजेंसियों की जाँच का सामना कर रहा है।

इससे पहले, न्यूज़ ब्रॉडकास्टिंग स्टैंडर्ड अथॉरिटी (NBSA) ने इंडिया टुडे समूह के हिंदी भाषा समाचार चैनल ‘आज तक’, ज़ी न्यूज़, न्यूज़ 24 और इंडिया टीवी को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की असंवेदनशील और सनसनीखेज रिपोर्टिंग के लिए माफी माँगने का आदेश दिया था। ब्रॉडकास्टिंग अथॉरिटी ने ‘आज तक’ को 27 अक्टूबर को रात 8 बजे अपने चैनल पर ‘लाइव’ माफी माँगने का आदेश दिया था। हिंदी समाचार चैनल ने 28 अक्टूबर को रात 9 बजे के बाद अपनी माफी को प्रसारित किया।

सुशांत केस : गलत रिपोर्टिंग के लिए आजतक, ज़ी न्यूज़, इंडिया टीवी, न्यूज़ 24 ने NBSA की लताड़ के बाद सार्वजनिक तौर पर माँगी माफी

न्यूज़ ब्रॉडकास्टिंग स्टैंडर्ड अथॉरिटी (NBSA) ने इंडिया टुडे समूह के हिंदी भाषा समाचार चैनल आजतक, ज़ी न्यूज़, न्यूज़ 24 और इंडिया टीवी को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की असंवेदनशील और सनसनीखेज रिपोर्टिंग के लिए माफी माँगने का आदेश दिया था जिसका अब चैनलों ने अनुपालन किया है।

इस माफीनामा ने इन चैनलों की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिन्ह जरूर लगा दिया है। वैसे पहले भी ज़ी न्यूज़ और आजतक बेनकाब हो चुके हैं, आजतक प्रसून वाजपेयी द्वारा अरविन्द केजरीवाल के सेटिंग वाले साक्षात्कार की वीडियो लीक और ज़ी न्यूज़ के सुधीर चौधरी द्वारा एक अध्यापिका के फेक स्टिंग चर्चा में रह चुके हैं। 

ब्रॉडकास्टिंग अथॉरिटी ने आजतक को 27 अक्टूबर को रात 8 बजे लाइव माफी माँगने का आदेश दिया था। हिंदी समाचार चैनल ने 28 अक्टूबर को रात 9 बजे के बाद अपनी माफी को प्रसारित किया। चैनल ने विशेष रूप से “ऐसे कैसे हिट विकेट हो गए सुशांत?” और “सुशांत जिंदगी की पिच पर हिट विकेट कैसे हो गए” जैसे टैगलाइन का उपयोग करने के लिए माफी माँगी।

चैनल ने कहा इन टैगलाइन से रिपोर्टिंग गाइडलाइन “किसी भी मृत व्यक्ति का सम्मान किया जाना चाहिए और उनकी मौत को सनसनीखेज नहीं बनाया जाना चाहिए” का उल्लंघन हुआ था। हालाँकि, उन्होंने ट्विट्स के लिए कोई माफ़ी नहीं माँगी, जो एनबीएसए के आदेश का हिस्सा था।

आजतक को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के खिलाफ फर्जी ट्वीट्स के लिए भी लताड़ा गया था। चैनल को तीन माफी माँगने और 1 लाख रुपए का जुर्माना देने का निर्देश दिया गया था।

अथॉरिटी ने कहा था,”ब्राडकॉस्टर को अपनी अनुमानित मेहनत और सत्यापन टेलकास्ट या ट्वीट अपलोड करने से पहले करनी चाहिए था, यह अनुमानित मेहनत पत्राकरिता की नैतिकता का मूल सिद्धांत व जरूरत है, वहीं बिना सत्यापन के ट्वीट को जनता के बीच टेलीकास्ट करना झूठी खबर फैलाने की प्रवृति है।”

इंडिया टुडे नेटवर्क के हिंदी न्यूज आउटलेट आजतक ने सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी कई ऐसी फर्जी खबरों को हवा दी थी। इसने 16 जून को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के ‘अंतिम ट्वीट’ पर एक विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जब अभिनेता मुंबई में अपने घर में मृत पाए गए थे।

आजतक ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक आर्टिकल भी ट्वीट किया था। रिपोर्ट में आजतक ने दावा किया था कि अभिनेता ने अपनी जान लेने पहले तीन बार ट्वीट किया था।

समाचार चैनल ने कुछ भावनात्मक ‘ट्वीट’ साझा किए थे, जिनमें दिवंगत अभिनेता को कथित तौर पर अपनी खुद की जान लेने की ओर इशारा किया गया था। लेकिन उन फर्जी ट्वीट्स को उनकी मृत्यु से पहले अभिनेता द्वारा पोस्ट नहीं किया गया था। आजतक ने बाद में बिना स्पष्टीकरण के अपनी रिपोर्ट को वापस ले लिया था।

ज़ी न्यूज़ ने माँगी माफ़ी

एनबीएसए कोड के अन्य उल्लंघनों के बीच ज़ी न्यूज़ को भी असंवेदनशील टैग लाइन जैसे: ‘पटना का सुशांत, मुंबई में फेल क्यों?’ चलाने के लिए लताड़ा गया था। एनबीएसए ने चैनल को 27 अक्टूबर को माफी माँगने के लिए कहा था।

ज़ी न्यूज़ ने स्वीकार किया था कि उन्होंने अभिनेता की मृत्यु पर अपनी रिपोर्ट को सनसनीखेज बनाकर विशिष्ट दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया। माफ़ीनामे में कहा गया कि ‘दर्शकों के बीच घबराहट, संकट, या अनुचित भय’ पैदा हुआ है। माफी एनबीएसए के निर्देशों के अनुसार रात 9 बजे प्रसारित की गई थी।

ज़ी न्यूज़ की माफी का वीडियो शिकायतकर्ताओं में से एक सौरव दास ने अपने ट्विटर एकाउंट पर पोस्ट किया।

इन मीडिया हाउसेस के माफ़ी मांगने पर लोगों की प्रक्रियाएं:- 

इंडिया टीवी का माफीनामा

इसके अलावा इंडिया टीवी से कहा गया था कि वह राजपूत के नश्वर अवशेषों के चित्रों को बार-बार प्रसारित करने के लिए माफी माँगे और विस्तार से इसका वर्णन करें। यहाँ यह नोट करना उचित है कि ऑपइंडिया ने तब रिपोर्ट की थी कि कैसे इन वायरल छवियों को आत्महत्या के सिद्धांत को आगे बढ़ाने के लिए प्रसारित किया जा रहा है।

चैनल ने निर्धारित दिन 9 बजे यह स्वीकार करते हुए माफी माँगी कि उन्होंने विशिष्ट दिशानिर्देश कवरेज के खंड 3.6 का उल्लंघन किया है, जो बताते हैं कि,मृत का सम्मान के साथ व्यवहार किया जाना चाहिए और मृत व्यक्ति के शव का
क्लोज़-अप या क्षत- विक्षत शव नहीं दिखाया जाना चाहिए।

न्यूज़ 24 को भी अथॉरिटी ने लताड़ा

इस बीच ऑथोरिटी ने न्यूज 24 को भी अभिनेता की मौत के असंवेदनशील और सनसनीखेज कवरेज के लिए 29 अक्टूबर को माफी माँगने का आदेश दिया है। अथॉरिटी ने कहा कि न्यूज 24 द्वारा चलाए गए टैगलाइन में यह संकेत देकर कि राजपूत ने अपनी फिल्म छिछोरे में उन्हीं के द्वारा दिए गए आत्महत्या विरोधी संदेश को भुला दिया, ‘आपत्तिजनक हैं और मृतक की गरिमा को प्रभावित करते हैं’

ऑथोरिटी ने अपने दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए किए गए कवरेज को लेकर चैनलों को दर्शकों से माफी माँगने के लिए कहा था। एनबीएसए ने 6 अक्टूबर को कहा था कि प्रसारणकर्ताओं को माफी का टेक्स्ट, तारीख और समय दिया जाएगा।

सुशांत के फेक ट्वीट पर NBSA का आदेश : AajTak पर 1 लाख रुपए जुर्माना और बड़े-बड़े अक्षरों में लिख कर और बोल कर Live माफी माँगे

सुशांत सिंह राजपूत मामले में फेक न्यूज़ चलाने के लिए ‘न्यूज़ ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (NBSA)’ ने ‘आज तक’ न्यूज़ चैनल को निर्देश दिया है कि वो मंगलवार (अक्टूबर 27, 2020) को रात 8 बजे माफ़ी माँगे, और साथ ही 1 लाख रुपए का जुर्माना भी भरे। दरअसल, ‘आज तक’ ने सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम ट्वीट्स बता कर फेक सामग्रियाँ दिखाई थीं। जून 20, 2020 को नीलेश नवलखा द्वारा की गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए NBSA ने ये निर्णय लिया।

‘आज तक’ चैनल को निर्देश दिया गया है कि वो टेक्स्ट के माध्यम से माफीनामे का प्रसारण करे। ‘आज तक’ को NBSA ने कहा है कि माफीनामे का ये टेक्स्ट बड़े फॉन्ट्स में होने चाहिए और साथ ही बैकग्राउंड में वॉयस ओवर के द्वारा धीरे-धीरे इस माफीनामे को पढ़ा जाना चाहिए। इसके अलावा उसे 1 लाख रुपए का जुर्माना भी भरना पड़ेगा। चैनल को माफ़ी माँगते हुए लाइव प्रसारण के दौरान निम्नलिखित टेक्स्ट को दिखाना और पढ़ना पड़ेगा:

“सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या से सम्बंधित घटनाओं पर रिपोर्टिंग के दौरान ‘आज तक’ चैनल ने कुछ ट्वीट्स दिखाए थे और उन ट्वीट्स को गलत तरीके से सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम ट्वीट्स के स्क्रीनशॉट्स करार दिया था। हमने उन्हें वास्तविक ट्वीट्स बताया था। ऐसा कर के हमने एक्यूरेसी से सम्बंधित ‘स्पेसिफिक गाइडलाइन्स कवरिंग रिपोर्टेज’ के अनुच्छेद-1 का उल्लंघन किया है। इस अनुच्छेद में कहा गया है कि सूचनाओं की एक से ज्यादा सोर्सेज से पुष्टि की जानी चाहिए। अगर समाचार एजेंसियों से कोई सूचना मिल रही है तो इसका जिक्र किया जाना चाहिए और संभव हो तो उसकी पुष्टि भी की जानी चाहिए। आरोपों को एक्यूरेसी के साथ पेश किया जाना चाहिए और फैक्ट्स में हुई गलतियों को जल्द से जल्द सुधारा जाना चाहिए।”

इसके अलावा ‘इंडिया टीवी’, ‘ज़ी न्यूज़’ और ‘न्यूज़ 24’ को भी सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिपोर्टिंग करते समय पत्रकारिता के सिद्धांतों का उल्लंघन के लिए माफ़ी माँगने को कहा गया है। नीलेश की तरफ से अधिवक्ता द्वय राजेश इनामदार और शाश्वत आनंद ने प्रतिनिधित्व किया। जहाँ ‘ज़ी न्यूज़’ और ‘इंडिया टीवी’ अक्टूबर 27 को माफ़ी माँगेंगे, वहीं ‘न्यूज़ 24’ अक्टूबर 29 को अपना माफीनामा पेश करेगा।

‘ज़ी न्यूज़’ ने ‘सुशांत की मौत पर 7 सवाल’ और ‘पटना का सुशांत मुंबई में फेल क्यों?’ जैसे टाइटल और टैगलाइन चलाए थे, जिसके बारे में NBSA ने कहा है कि किसी भी खबर को लोगों में डर या घबराहट का माहौल पैदा करने के लिए सनसनीखेज नहीं बनाया जाना चाहिए। वहीं ‘इंडिया टीवी’ ने उस नियम का उल्लंघन किया है, जिसमें क्षत-विक्षत शव या फिर किसी अन्य शव का काफी करीब से लिए गए फोटो या वीडियो नहीं दिखाए जाने चाहिए और मृत्यु के मामलों में सम्मान के साथ रिपोर्टिंग होनी चाहिए।

वहीं ‘न्यूज़ 24’ ने ‘सुशांत, आपने अपनी ही फिल्म क्यों नहीं देखी?’ और ‘जिस चीज के लिए आपने फिल्म में आवाज़ उठाई, उसे अपनी वास्तविक ज़िंदगी में भूल गए’ जैसे टैगलाइन के साथ खबरें चलाई थीं। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘छिछोरे’ में आत्महत्या की समस्या को उठाया गया था। NBSA ने उस नियम का हवाला दिया है, जिसके अनुसार, क्राइम की खबरें दिखाने के लिए उसके साथ ग्लैमर नहीं मिलाया जा सकता।

वहीं ‘एबीपी न्यूज़’ को भी इसकी कवरेज से सम्बंधित कुछ वीडियो हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा ‘न्यूज़ नेशन’ व अन्य खबरिया चैनलों को भी निर्देश दिया गया है कि जिन वीडियोज में उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के मृत शरीर की तस्वीर दिखाई है, उन्हें हटाया जाना चाहिए। इन सभी चैनलों को माफ़ी माँगने और वीडियोज हटाने के बाद इसके सबूत NBSA को भेजने होंगे। NBSA ने BARC द्वारा 12 सप्ताह के लिए टीवी रेटिंग्स पर रोक लगाए जाने का भी स्वागत किया था।

आजतक ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कथित आखिरी ‘ट्वीट्स’ पर उनकी मौत के दो दिन बाद 16 जून को ख़बर प्रकाशित की थी। ‘आज तक’ ने यह लेख अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी साझा किया था। आजतक ने जो लिंक साझा किया था उसके भीतर इस बात का दावा किया गया था कि सुशांत ने कथित तौर पर आत्महत्या के संकेत दिए थे। बाद में बिना किसी प्रकार का स्पष्टीकरण दिए यह ख़बर (ट्वीट) हटा ली गई थी।

क्यों रिपब्लिक भारत ने आज तक को इतना पीछे छोड़ा?

रिपब्लिक भारत ने रचा इतिहास: R.भारत बना देश का दूसरा सबसे बड़ा हिंदी न्यूज़  चैनल - YouTubeन्यूज चैनलों की दुनिया में रिपब्लिक भारत इस हफ्ते भी अपनी धाक जमाए हुए है। रिपब्लिक भारत ने टीआरपी के मामले में एक बार फिर आज तक को पछाड़ दिया है। न्यूज चैनलों के इतिहास में आज तक पहली बार किसी चैनल से इतना गिरा होगा… अगर अब भी लोगों के मूड को नहीं समझा तो आगे और गिरेगा…
दरअसल, आजतक की टीआरपी पर फर्क उस समय से पड़ना शुरू हो गया था, जब प्रसून वाजपेयी और केजरीवाल के बीच साक्षात्कार के दौरान हो रही सेटिंग का वीडियो वायरल हो गया था। परन्तु उस दौरान कोई अन्य चैनल इतना प्रभावी नहीं हो रहा था। दूसरे अब राजदीप सरदेसाई रही सही कसर पूरी कर रहा है। लेकिन रिपब्लिक भारत के चर्चित होने का मुख्य कारण है वर्तमान समय की नब्ज पकड़ना यानि आज अन्य चैनल अपनी टीआरपी बनाए रखने के लिए छद्दम पत्रकारिता का दामन छोड़ने को तैयार नहीं, जबकि रिपब्लिक भारत राष्ट्रीयता और हिन्दुत्व समाचारों को अधिक महत्व दे रहा है। 
नागरिकता संशोधक कानून पर अराजक तत्वों द्वारा शांति के नाम पर धरने एवं प्रदर्शन की इजाजत लेकर उपद्रव मचाना, फिर सरकार को विरोध करना समझ आता है, योगी और मोदी को जी-भरकर कोसा कोई बात नहीं, लेकिन हिन्दुत्व को गालियां क्यों? इस बात का जितना R Bharat ने विरोध किया किसी अन्य चैनल ने नहीं। सब अपनी खाल बचाने में लगे रहे। 
देखिए इस हफ्ते का टीआरपी अंक
Weekly Relative Share: Source: BARC, HSM, TG:NCCS 15+,TB:0600Hrs to 2400Hrs, Wk 35
Republic Bharat 20.4 up 0.3
Aaj Tak 13.8 dn 2.2
TV9 Bharatvarsh 11.9 up 1.4
India TV 11.8 dn 0.9
News18 India 9.5 up 0.3
Zee News 8.5 up 0.9
ABP News 7.9 dn 0.1
News Nation 5.7 up 0.2
News 24 3.8 up 0.3
Tez 3.7 dn 0.2
NDTV India 1.9 up 0.2
India News 1.1 same

TG: NCCS AB Male 22+
Republic Bharat 20.8 up 0.1
Aaj Tak 13.0 dn 2.7
India TV 12.0 dn 1.3
TV9 Bharatvarsh 11.9 up 2.0
Zee News 9.3 up 1.2
News18 India 9.2 up 0.5
ABP News 7.5 dn 0.2
News Nation 6.1 up 0.2
News 24 3.8 up 0.2
Tez 2.9 dn 0.1
NDTV India 2.3 up 0.2
India News 1.3 dn 0.1

रिपब्लिक भारत ने पिछले हफ्ते 20 से ज्यादा टीआरपी अंक लाकर आज तक के सल्तनत को तगड़ी चुनौती दी थी। तब ऐसा पहली बार हुआ जब आज तक के अलावा किसी चैनल की टीआरपी 20 अंक के पार पहुंची थी। यह भी पहली बार है कि आजतक किसी दूसरे चैनल से लगातार पिछड़ कर नंबर दो पर है। सुशांत सिंह राजपूत मामले में आज तक की पीआर पत्रकारिता ने दर्शकों को उससे दूर कर दिया है। एक दशक से ज्यादा से नंबर एक चैनल आज तक अब रिपब्लिक भारत के सामने घुटने टेक चुका है।
अपनी पीआर कवरेज के लिए आज तक को सितम्बर 9 को लोगों की नाराजगी का भी सामना करना पड़ा। सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में आज तक ने जिस तरह से इंटरव्यू और न्यूज दिखाए हैं उससे लोगों में काफी गुस्सा है। बुधवार की सुबह बीएमसी द्वारा कंगना रनौत के मुंबई ऑफिस तोड़ने के समय भी आज तक की पत्रकार को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। लोगों ने रिपोर्ट के सामने ही आज तक मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए।

लाइव कार्यक्रम के दौरान किस तरह से आज तक को फजीहत का सामना करना पड़ा… देखिए वीडियो-

Video Player

उत्तर प्रदेश : तबलीगी जमात के लोगों ने बीमारी छिपा कर अपराध किया है : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

कोरोना वायरस और लॉकडाउन के बीच इंडिया टुडे ग्रुप के ई-एजेंडा आजतक ‘मुख्यमंत्री स्पेशल’ का आगाज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हुआ। इस दौरान उन्होंने हर सवाल का बेबाकी से जवाब दिया। सीएम योगी ने कहा कि तबलीगी जमात के लोगों ने संक्रमण के मामले छिपाए, जिसकी वजह से यह तेजी से फैला।
योगी ने कहा कि कोरोना से लड़ने में मीडिया ने अहम भूमिका निभाई है। इस वैश्विक महामारी के खिलाफ पूरे देश को एकजुट होकर लड़ना होगा। हम दुनिया के कई देशों के मुकाबले बेहतर स्थिति में हैं लेकिन अभी हमें और सतर्क रहने की जरूरत होगी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए हम आर्थिक गतिविधियों को भी आगे बढ़ाने की शुरुआत कर रहे हैं।
जब सीएम योगी आदित्यनाथ से तबलीगी जमात द्वारा संक्रमण फैलाने के प्रकरण में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “तबलीगी जमात का कार्य नि:संकोच बड़ा ही अशोभनीय था। बीमारी होना अलग बात है। बीमारी होना कोई अपराध नहीं है, लेकिन ऐसी संक्रामक बीमारी को छुपाना अपने आप में एक अपराध है और ये अपराध तबलीगी जमात से जुड़े हुए लोगों ने किया है। उत्तर प्रदेश या फिर देश के किसी भी भाग में जहाँ भी कोरोना का प्रसार देखने को मिला है, इसके पीछे तबलीगी जमात का हाथ है।”
आगे उन्होंने कहा, “अगर उन्होंने इस बीमारी को छुपाया नहीं होता और इसका कैरियर बनकर वो जगह-जगह नहीं गए होते तो संभवत: हमलोग पहले लॉकडाउन में काफी हद तक कोरोना को स्थिर कर चुके होते। लेकिन उन्होंने जो अपराध किया है, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।” इसे आप वीडियो में 22:10 से 23:40 के बीच सुन सकते हैं।
इसके बाद सीएम से पुलिसकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों के ऊपर हमला और अभद्र व्यवहार को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जमात और जबलीगी से जुड़े बहुत से लोगों ने काफी जगहों पर अभद्र व्यवहार भी किया है। गाजियाबाद में नर्सों के साथ अभद्र कार्य किया जो काफी दुर्भाग्य की बात है।
ऐसे ही वाराणसी और कानपुर के साथ ही कई अन्य जगहों पर भी तबलीगी जमात के लोगों ने अभद्रता की, जिसके लिए पहले उन्हें समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन जब वो नहीं माने तब कठोरतापूर्वक कार्रवाई की गई है और साथ ही सचेत भी कर दिया गया है तो कानून का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारे पास पर्याप्त खाद्यान है। हमने लॉकडाउन के शुरुआत से ही किसानों की मदद के लिए सभी मशीनों को उनके खेतों तक पहुँचाया। उन्होंने कहा राज्य में अधिकांश खेतों में कटाई का काम पूरा हो चुका है। अगर किसी किसान के फसल का नुकसान हुआ है तो उन्हें 48 घंटे के भीतर मुआवजा देने की व्यवस्था की है।
योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि राज्य के अलग-अलग जनपदों में माइग्रेंट श्रमिकों की वापसी से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। लोग ट्रकों और मालगाड़ियों में छुपकर आ रहे हैं जो सरकार के लिए एक चुनौती है। उन्होंने प्रवासी मजदूरों से अपील की है कि वो पैदल यात्रा न करें। इससे उनके साथ-साथ अन्य लोगों के स्वास्थ्य को भी खतरा है। उन्होंने मजदूरों को आश्वस्त करते हुए कहा कि केंद्र और यूपी सरकार उनके साथ है, वे चिंता न करें।
न्होंने लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से करने की प्रक्रिया को भी बताया। उन्होंने कहा कि उनका मकसद है कि जल्द ही ऑरेंज जोन को भी ग्रीन जोन में बदल दिया जाए। इसके लिए चरणबद्ध तरीके से काम करना होगा, जिससे कि कोरोना का चेन भी टूटे और लोगों का जनजीवन भी अस्त-व्यस्त न हो।
अवलोकन करें:-
About this website

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार एक समय था, जब पश्चिम बंगाल में कम्युनिस्ट का बोलबाला था। सरकार के विरुद्ध किसी में बोल...
योगी ने दूसरे प्रदेशों से लॉकडाउन के दौरान अब तक यूपी में आए सभी प्रवासी श्रमिकों व युवाओं के लिए गाँवों, कस्बों और संबंधित जनपदों में ही 15 लाख रोजगार व नौकरियाँ उपलब्ध कराने के लिए बनाई गई कमिटी की प्रगति की समीक्षा की थी और उन्हें इसमें गति प्रदान करने के लिए कहा था।  इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने खादी से मास्क बनाने का तरीका अपनाकर 20 लाख महिलाओं व 6 लाख बुनकरों को रोजगार उपलब्ध करवाया था।

हिन्दू विरोधी दंगा : ताहिर हुसैन के बचाव में उतरी ‘द वायर’

ताहिर हुसैन
                                                                                             साभार 
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
आईबी के अंकित शर्मा की बर्बर हत्या समेत दिल्ली के हिन्दू विरोधी दंगों के प्रमुख आरोपित, फरार चल रहे आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन को आज दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
जहाँ एक तरफ इस समाचार से अंकित शर्मा के परिवार सहित बहुत सारे दंगा पीड़ित हिन्दुओं को कुछ संतोष हासिल हुआ होगा वहीं इसने द वायर समेत कई सारे लेफ्टिस्ट मीडिया संगठनों के लिए काम का लोड बढ़ा दिया। अंकित शर्मा की बर्बर हत्या की विभीषका को दमभर झुठलाने की कोशिशों के बाद अब प्रोपोगंडा साइट द वायर अंकित शर्मा के हत्यारोपी ताहिर हुसैन को निर्दोष सिद्ध करने में जान लगा दी है।
द वायर को दिए अपने एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में ताहिर हुसैन दावा करता है कि वह निर्दोष है और खुद ही साम्प्रदायिक हिंसा का शिकार है। द वायर द्वारा ट्वीट की गई वीडियो क्लिप में ताहिर हुसैन को यह कहते सुना जा सकता है कि उसे न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है और उसको यह भरोसा है कि उसके साथ मुस्लिम होने के कारण अन्याय नहीं होगा।
ऐसे में क्या द वायर ने ताहिर से यह पूछना चाहिए था कि "क्या घर में जमा दंगाई, ईंट, पत्थर, एसिड और पेट्रोल बम मुस्लिमों का नरसंहार करने के लिए थे?" लेकिन द वायर जैसे मीडिया तो दंगों के मास्टरमाइंड को बचाने में व्यस्त हैं। वरना गिरफ़्तारी से पूर्व साक्षात्कार का क्या अर्थ निकाला जाए? क्या गिरफ्तारी से पूर्व साक्षात्कार करने वाले मीडिया को ताहिर के छुपे होने की जानकारी थी?
आज ऐसा ही कुछ दावा इसने आजतक को दिए अपने “एक्सक्लूसिव इंटरव्यू” में भी किया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अंकित शर्मा को दो और लोगों के साथ ताहिर हुसैन की बिल्डिंग में एक मुस्लिम भीड़ खींच कर ले गई थी, जिसकी छत पर लाठी लिए ताहिर हुसैन के साथ पेट्रोल बमों और पत्थरों के ढ़ेर को विभिन्न तस्वीरों और फुटेज में देखा जा सकता है। ताहिर हुसैन की इसी बिल्डिंग की छत से सैंकड़ों इस्लामिक फसादियों ने बगल के हिन्दू घरों और मोहल्ले की गलियों पर पेट्रोल बम, तेज़ाब, और पत्थर से हमले करने के लिए इस्तेमाल की थी।
दिल्ली में जिस तरह से दंगाइयों ने सड़कों और घरों पर तांडव किया, उससे बार-बार सवाल उठ रहे हैं कि इतनी बड़ी हिंसा बिना पूर्व तैयारी और साजिश के नहीं हो सकती। फिर सवाल उठता है कि इस साजिश में कौन-कौन लोग शामिल है। इन सवालों का जवाब अभी पूरी तरह से मिलना बाकी है, लेकिन  हिंसा वाली जगहों से मिले गुलेल, पत्थर और पेट्रोल बम स्पष्ट तौर पर साजिश का संकेत दे रहे हैं। आप के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन के घर का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जो पहली नजर में चीख चीख कर हिंसा और उसकी साजिश की कहानी बयां कर रहा है।

ताहिर हुसैन ने अपने बचाव में सफाई दी और वीडियो भी जारी किया। लेकिन उसके द्वारा दी गई दलीलें उसके घर के वायरल वीडियो के सामने कहीं नहीं टिकते। अंकित शर्मा हत्या और दंगा मामले में केस दर्ज होने के बाद से ताहिर हुसैन फरार है। लेकिन जिस तरह ताहिर हुसैन ने दंगे को अंजाम दिया है, उससे पता चलता है कि उसके पीछे बड़ी ताकतें काम कर रही हैं। आम आदमी पार्टी का एक ऐसा पार्षद है, जो एक मजदूर से एक रसूखदार नेता बन गया। उसकी पहुंच सीधे आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं तक है।भाजपा संवाद ने एक ट्वीट किया है, जिसमें बताया है कि हिंसा के तीन दिन पहले तक ताहिर हुसैन ने अमानतुल्लाह खान को 56 बार, मनीष सिसोदिया को 18 बार और सीएम अरविंद केजरीवाल को 9 बार फोन किया था।

भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने दिल्ली हिंसा के मुद्दे पर आप प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा प्रहार किया। मिश्रा ने दिल्ली हिंसा के लिए केजरीवाल के साथ ही आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह पर आरोप लगाया है। मिश्रा ने गुरुवार को एक ट्वीट में कहा-
”डंके की चोट पर कह रहा हूं। अगर दंगों के दिनों की ताहिर हुसैन के फोन के कॉल डिटेल्स खुल गई तो दंगों में और अंकित शर्मा की हत्या में संजय सिंह और केजरीवाल दोनों की भूमिका सामने आ जाएगी।”

इस बीच भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने केंद्र सरकार से एक गंभीर सवाल किया है। उन्होंने ट्वीट कर सरकार से पूछा है कि अंकित शर्मा की हत्या कहीं आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन के इशारे पर इसलिए तो नहीं की गई क्योंकि वह बांग्लादेशी आतंकवादियों के साथ ताहिर हुसैन के संबंधों की जांच कर रहे थे?
दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के इस नेता के खिलाफ दफा 302 A के अंतर्गत दयालपुर पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया हुआ है। मजे की बात ये है कि जहाँ एकतरफ सभी न्यूज़ चैनल ताहिर हुसैन की गिरफ्तारी की खबर चला रहे हैं वहीं कुछ लेफ्टिस्ट पोर्टल उसे निर्दोष सबित करने में जुट गए हैं।
इससे पहले द वायर ने यह कहा- “ऐसा माना जा रहा है कि अंकित शर्मा की पीट-पीट कर हत्या की गई।”, न सिर्फ अंकित शर्मा के वीभत्स मर्डर को झुठलाने की कोशिश की गई थी बल्कि दिल्ली के हिन्दू विरोधी दंगों में इस्लामिक भीड़ द्वारा हिन्दुओं पर बरपाये गए कहर को भी नजरअंदाज करने का कुत्सित प्रयास किया था।
सुब्रमण्यम स्वामी के पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि उन्होंने यह आरोप ऐसे ही नहीं लगाए होंगे। पिछले वर्ष जाफराबाद में NIA ने जब कई सर्च अभियान चलाया था तब NIA को आंतकी सुराग मिले थे जिसमें दिल्ली और UP में कई आतंकी हमले करने का प्लान शामिल था। इस छापे में NIA ने बम बनाने के लिए भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की थी। वहीं पिछले महीने 9 जनवरी को, दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में एक इस्लामिक स्टेट (IS) के आतंकी मॉड्यूल का भी पता लगाया था, जिसमें दिल्ली के वज़ीराबाद इलाके में तीन आतंकी संदिग्धों की गिरफ़्तारी हुई थी। इसके साथ ही कई मामले देश में ऐसे भी हैं जिसमें बांग्लादेशी घुसपैठियों आतंकियों के साथ लिंक सामने आये हैं। ऐसे में अगर दिल्ली में बांग्लादेशी आतंकवादियों का साथ देने और अंकित शर्मा की हत्या में में कहीं से भी ताहिर हुसैन की भूमिका सामने आती है तो यह मामला आम आदमी पार्टी के लिए और बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकता है।
लेकिन ‘सीरियल ऑफेंडर’ द वायर की इस करतूत पर अचरज करने की कतई जरूरत इसलिए नहीं है क्योंकि वह किसी न किसी प्रकार शरजील इमाम या ताहिर हुसैन जैसे इस्लामिस्ट और दंगाइयों को एक प्लेटफॉर्म मुहैया करवाता आया है।
इसने अंकित शर्मा के बर्बर मर्डर पर भी तभी कुछ कहा था जब इस संबंध में एक एफआईआर दर्ज की गई थी, और वह भी ताहिर हुसैन को बचाने की कोशिश करते हुए। इस प्रोपोगंडा साइट ने दिल्ली के इन हिन्दू विरोधी दंगों को उलटे मुस्लिमों के खिलाफ हिन्दुओं का हमला कहा जबकि दंगों के गुनहगार, प्लानिंग, दंगों के दौरान हुई बर्बरता यह साबित करती है कि ये दंगे हिन्दुओं के नरसंहार के लिए पूरी तरह सुनियोजित थे।