Showing posts with label hindu leader murdered. Show all posts
Showing posts with label hindu leader murdered. Show all posts

कमलेश तिवारी के नौकर सतेंद्र ने बताई हत्याकांड की पूरी कहानी

कमलेश तिवारी हत्याकांडहिन्दू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की दिन-दहाड़े हत्याकांड मामले में उनके नौकर सतेंद्र ने मीडिया को रो-रोकर पूरे हत्याकांड का हाल बताया। यह पूछे जाने पर कि जिस समय हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया उस वक़्त उनकी सुरक्षा में तैनात गार्ड कहाँ थे, तो उनके नौकर ने जवाब दिया कि वो तो रात से ही मौजूद नहीं थे और जो सिपाही (सिक्योरिटी गार्ड) था वो लेटा हुआ था।
सतेंद्र ने बताया कि उन लोगों (हमलावर) ने तिवारी जी से 10 मिनट पहले फोन पर बात की, उसके बाद वो लोग तिवारी जी से मिलने आए। उस समय सिपाही (सिक्योरिटी गार्ड) सोया हुआ था। वो लोग तिवारी जी से मिलने ऊपर उनके रूम में चले गए। उन्हें देखकर तिवारी जी बाहर आए और उनसे आधे घंटे तक बातचीत की। इस दौरान उन्होंने (हमलावर) दही-बड़ा खाया, और चाय भी पी।
सतेंद्र ने रोते हुए बताया कि उसने देखा कि गुरू जी (कमलेश तिवारी) टेबल के नीचे थे और उनसे मिलने वाले दोनों हमलावर वहाँ से फ़रार हो गए थे, जैसे ही उसने टेबल के नीचे ख़ून देखा तो उसके होश उड़ गए।
इसके आगे सतेंद्र ने बताया कि आरोपितों और तिवारी के बीच किसी मुस्लिम लड़की की हिन्दू लड़के से शादी की कोई बात चल रही थी। इसके बाद उन गुंडों ने नौकर सतेंद्र को 100 रुपए का नोट दिया और गोल्ड फ्लैक्स पाँच सिगरेट लाने को कहा। वो पैसे लेकर बगल की दुकान से सिगरेट लेने चला गया, शायद वो लोग मौक़ा ढूँढ़ रहे थे, लेकिन सतेंद्र दो मिनट में सिगरेट लेकर पहुँच गया। इसके बाद तिवारी जी ने अपने नौकर को मसाला लाने के लिए बोला। सतेंद्र ने बताया कि जब वो मसाला लेने गया और वापस आने पर उसने देखा कि दोंनोंं आदमी वहाँ से ग़ायब थे। 
सतेंद्र ने बताया कि वो हत्या के बाद आधे घंटे से पुलिस को फोन करता रहा, लेकिन फोन लग ही नहीं रहा था… 100 नंबर भी नहीं मिल रहा था। इसके बाद इतनी देर में तो वो लोग (हमलावर) पता नहीं कहाँ चले गए। सतेंद्र ने बताया कि कार्यालय में जो सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था वो भी काम नहीं करता। तिवारी जी ने कई बार कहा कि यहाँ पर फ़ोर्स बढ़ाओ, लेकिन तब भी यहाँ एक बुज़ुर्ग को रख दिया गया। वो जब भी यहाँ आते हैं, हमेशा सोए-लेटे हुए ही रहते हैं। हमलावरों के बारे में सतेंद्र ने बताया कि वो दोनों हमलावर यहाँ पहली बार आए थे। लेकिन, उसने दावा किया कि अगर वो लोग सामने आ जाएँगे तो वो उन्हें पहचान लेगा। उसने बताया कि एक हमलावर ने भगवा वस्त्र पहने हुआ था और दूसरा सादे वस्त्र में था। हमलावर बाइक से आए थे।
अवलोकन करें:-
About this website
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की शुक्रवार (18 अक्टूबर 2019) दोपहर गला काट कर बेरहमी से हत्या कर दी है. कमलेश ....

ख़बर के अनुसार, कमलेश तिवारी हत्याकांड में पुलिस को अहम सुराग मिला। वारदात को अंजाम देने वाले संदिग्ध हत्यारे सीसीटीवी फुटेज में क़ैद हो गए है। फुटेज में दिख रहे संदिग्धों के आधार पर पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है। एसपी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर पुलिस की कई टीमें आरोपितों की तलाशी में जुट गई है। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही हत्याकांड की गुत्थी को सुलाझा लिया जाएगा।

लखनऊ में हिंदू समाज पार्टी के मुखिया कमलेश तिवारी की बेरहमी से हत्या

UP: हिंदू समाज पार्टी के चीफ कमलेश तिवारी की बेरहमी से हत्या, राम मंदिर के लिए चलाया था अभियानहिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की शुक्रवार(18 अक्टूबर 2019) दोपहर गला काट कर बेरहमी से हत्या कर दी है. कमलेश तिवारी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर एक अभियान भी चला रखा था. सुप्रीम कोर्ट में हुई अयोध्या मामले पर सुनवाई के दौरान कमलेश तिवारी हिंदू महासभा की ओर से पक्षकार भी थे. अक्सर वे मुसलमानों के खिलाफ बयानबाजी करते थे. 
हत्या के बाद प्रदर्शन करते लोग
कमलेश तिवारी के समर्थकबताया जा रहा है कि वे उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ ससकार से भी नाराज चल रहे थे. कमलेश तिवारी की शुक्रवार दोपहर उनके कार्यालय में ही चाकू से गला काट कर हत्या कर दी गई. फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे लखनऊ के खुर्शीद बाग स्थित हिंदू समाज पार्टी के कार्यालय में अज्ञात बदमाश आए थे. कमलेश तिवारी के साथ उन्होंने चाय पी. उनके पास चाकू और तमंचे भी थे जिनको उन्होंने मिठाई के डिब्बे में छिपाकर रखा था. मौका देखकर बदमाशों ने पार्टी अध्यक्ष तिवारी की गला रेत दिया और बुरी तरह से जख्मी कर दिया. बताया जा रहा है कि तिवारी के गले और मुंह पर करीब 15 बार चाकू से वार किया गया.

पुलिस ने जारी किया सीसीटीवी फुटेज
घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए. पार्टी कार्यालय में मौजूद अन्य लोगों कमलेश तिवारी को जख्मी हालत में अस्पताल पहुंचाया. जहां ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने कमलेश तिवारी को मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दिया है और जांच में जुट गई है. मोबाइल कॉल रिकॉर्ड के जरिए हत्यारों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. दूसरी तरफ यह बताया जा रहा है कि हत्यारे तिवारी के पहचान वाले ही थे.
कमलेश तिवारी के खिलाफ जारी हुआ था फतवा
कमलेश तिवारी हिंदू कट्टरपंथी विचारधारा के हिमायती थे. उन्होंने मुस्लिम समाज के खिलाफ कई बार भड़काऊ बयान दिया. पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ उन्होंने विवादित बयान दिया था. जिस कारण उनके खिलाफ रासुका भी लग चुका है. एक मुस्लिम संगठन ने उनका सिर कलम करने का फतवा भी जारी किया था. 
पुलिस ने जारी किया सीसीटीवी फुटेज 
कमलेश तिवारी हत्या में शामिल दो संदिग्धों की सीसीटीवी फुटेज, पुलिस के हाथ लगी है। पुलिस इसी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।