Showing posts with label hindu murdered. Show all posts
Showing posts with label hindu murdered. Show all posts

दिल्ली हिन्दू विरोधी दंगे: हथियार के साथ एक और हत्यारा मुस्तकीम सैफी गिरफ्तार

राहुल सोलंकी
राहुल सोलंकी (साभार: NDTV)
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हिन्दू विरोधी दंगे के दौरान शिव विहार में राहुल सोलंकी की हत्या के आरोप में मुस्तकीम सैफी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से हथियार भी बरामद किए हैं।
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और रिकॉर्ड के आधार पर राहुल सोलंकी की हत्या के आरोप में सात मुस्लिम युवकों को आरोपित ठहराया था। अब पुलिस ने मुस्तकीम सैफी को गिरफ्तार किया है।
राहुल सोलंकी की फरवरी में दिल्ली के शिव विहार में हिन्दू विरोधी दंगों के दौरान मुस्लिम भीड़ ने हत्या कर दी थी। जून में, दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 27 वर्षीय राहुल सोलंकी की हत्या मामले में आरोप-पत्र दायर किया था।
आरोप-पत्र में कहा गया था कि 24 फरवरी को शाम 5 बजे के आसपास शिव विहार के पास हुए सांप्रदायिक दंगों के दौरान सोलंकी की दयालपुर इलाके में उनके घर के पास हत्या कर दी गई थी।
सैफी के गिरफ्तार होने पर छद्दम सेक्युलरिस्ट्स Victim Card लेकर बाहर आएंगे और गरीब, मजलूम, असहाय, शांतिप्रिय और भटका हुआ सिद्ध करने की नौटंकी करते नज़र आएंगे। 
गरीब, मजलूम, असहाय, डरे हुए और शांतिप्रिय के पास से हथियार बरामद होने पर :-
शिव विहार निवासी राहुल सोलंकी गाजियाबाद के एक निजी कॉलेज से एलएलबी कर रहे थे। वह दूध लेने के लिए अपने घर से निकले थे, तभी दंगाइयों ने उनके गले के पास दाहिने कंधे में गोली मार दी थी। जब दंगाइयों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी, उस समय वह राजधानी स्कूल से सटे पाल डेयरी गली के पास खड़े थे।
इससे पहले, आरोपितों में से एक, सलमान ने पुलिस को बताया था कि वह राहुल को अच्छी तरह से जानता था क्योंकि राहुल का भाई रोहित उसके ग्रुप के साथ क्रिकेट खेलता था। सलमान ने पुलिस से कहा था कि वह हिंसक मुस्लिम भीड़ में शामिल हो गया और दिल्ली की सड़कों पर ‘इस्लाम को बचाने के लिए’ आतंक फैलाया। 24 फरवरी को मुस्लिम भीड़ ने एक और हिन्दू युवक दिलबर सिंह नेगी की अनिल स्वीट्स के पास जलाकर हत्या कर दी थी।
शिव विहार : हिन्दू विरोधी दंगों का सबसे अधिक प्रभावित 
शिव विहार ऐसा इलाक़ा था जहाँ के हालात दंगों के वक्त बदतर  थे। शिव विहार तिराहा तीन पुलिस थानों के अंतर्गत आता है। करावल नगर, दयालपुर और गोकुलपुरी। शिव विहार तिराहे की एक सड़क मुस्तफाबाद की तरफ जाती है जो कि मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है। दूसरी सड़क शिव विहार और बाबू नगर की तरफ जाती है, जहाँ मिली-जुली आबादी रहती है। जिन क्षेत्रों में हिन्दू आबादी ज़्यादा है, वहाँ भी मुस्लिमों के घर बने हुए हैं। शिव विहार तिराहे पर हुई हिंसा हिन्दुओं के लिए भयावह थी।
24 फरवरी की दोपहर में जिस पहले व्यक्ति का शव मिला था, वह था दिलबर नेगी। उसके हाथ-पैर काट दिए गए थे और राजधानी स्कूल के सामने स्थित अनिल स्वीट्स में उसे जला दिया गया था।  
हिंसा के दौरान भयावह नज़ारा सामने आया शिव विहार चौराहे स्थित राजधानी स्कूल की छत से। इस स्कूल के मालिक का नाम है फैजल फारुख। इस स्कूल की छत से इस्लामी भीड़ ने गोलियाँ चलाई, एसिड की बोतलें फेंकी और पत्थर भी चलाए। दिल्ली के हिन्दू विरोधी दंगों के मामले में जो पहली चार्जशीट दायर की गई थी, उसका संबंध राजधानी स्कूल में हुई हिंसा की घटनाओं और 24-25 फरवरी के दिन हुई घटनाओं से भी था। इस मामले में यतेन्द्र शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी जो की डीआरपी स्कूल के मालिक हैं। डीआरपी स्कूल, राजधानी स्कूल के ठीक बगल में स्थित था। 

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) : उधार की रकम मांगने पर धर्मांध खल कारोबारी द्वारा पशु चिकित्सक की हत्या


क्या यही है वो भारत का डरा हुआ समुदाय जो उधारी मांगने पर डॉक्टर की हत्या कर देता हैं ?

अब इस हत्या के बाद कोई  सेक्युलरवादी ‘असहिष्णुता’, #award vapsi, #not in my name आदि का ढिंढोरा नहीं पीटेगा, क्योंकि हत्या करने वाले (अ)शांतिप्रिय समुदाय से है ! प्रतापगढ़ में हनुमान मूर्ति को खंडित कर दिया गया, सभी छद्दम धर्म-निरपेक्षों को साँप सूंघ गया है या उनके परिवार में कोई मातम। 

उधार की रकम मांगने पर धर्मांध खल कारोबारी ने साथियों संग मिलकर पशु चिकित्सक की सिर में रॉड मारकर हत्या कर दी। हत्या का पता चलने पर भोपा क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव फैल गया। लोगों ने तीन जगहों पर जाम लगाकर फरार हत्यारोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की। भाजपा व भाकियू नेताओं ने थाने पहुंचकर राजफाश की मांग की। गांव का बाजार बंद कर दिया गया। सभी स्कूलों की छुट्टी कर दी गई। पुलिस के अनुसार फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

रुपयों का तकादा किया था

पुलिस के अनुसार, ककराला निवासी मोहम्मद कामिल ने डॉक्टर सतीश मलिक से लाखों रुपये उधार लिए थे। डॉ. सतीश की ओर से पैसों का तकादा होने के कारण कामिल ने शुक्रवार को उनको घर बुलाया। चुडियाला निवासी दिलशाद, आरिफ व आशु के साथ मिलकर सिर में रॉड मारकर सतीश की हत्या कर दी। शव को एक बोरी में बंद कर दो अन्य बोरियों के साथ रेहडे पर रखकर जंगल में फेंकने के लिए चल दिए। बीच रास्ते में कामिल चुड़ियाला के तीनों आरोपितों को एक लाख रुपये देकर घर लौट आया।

आरोपित हिरासत में

कोतवाल के मुताबिक कामिल पुलिस हिरासत में है और उसी ने हत्या का सच खोला है। बाकी आरोपितों की तलाश में पुलिस जुटी है। कई थानों का फोर्स कस्बे में मौजूद है। आरएएफ भी तैनात कर दी गई है। शव की तलाश में डॉग स्क्वाड की सहायता ली गई है।
अवलोकन करें::--
खामोश मीडिया क्यों?
स्वतन्त्र भारत में इतनी भयानक घटना घटती है, मीडिया में कोई चर्चा ही नहीं होती। माना जा रहा है कि यह घटनाक्रम कांग्रेस समर्पित सरकार के राज में होने के कारण मीडिया इसे छुपाने की कोशिश कर रही है। यही नहीं, जब उत्तर प्रदेश के तत्कालीन अखिलेश यादव के कार्यकाल में एक मुस्लिम पदाधिकारी द्वारा के दलित को मूत्र पिलाये जाने पर भी मीडिया खामोश रही। उस समय भी किसी #metoo, #mob lynching, #intolerance, #not in my name, और #award vapsi आदि गैंग के मुँह से आवाज़ तक नहीं निकली थी।
अब प्रश्न यह है कि कांग्रेस अपने राज्यों में दलितों पर हो रहे अत्याचारों को रोकने में असफल है। लेकिन राहुल गाँधी भी अब तक खामोश हैं।

धर्मांध व्यक्ति ने तोडी हनुमानजी की मूर्ति, कहा – ‘अल्लाह ने सपने में तोडने को कहां था !´

मीडिया अब इसे ‘विक्षिप्त’/ ‘सिरफिरा’ कहती है ! क्या आपको ये व्यक्ति सिरफिरा लगता है ?

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ में एक मुस्लिम युवक ने हनुमान मंदिर का ताला तोडकर मंदिर में रखी मूर्ती खंडित कर दी और बाहर निकलकर नमाज अदा करने लगा, फिर उठकर धार्मिक नारे भी लगाए, जिसके बाद लोगों ने उसे पकडकर जमकर पिटायी की और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और मंदिर में नई प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी शुरू कर दी। पूछताछ में पता चला है कि युवक विक्षिप्त किस्म का है। हालांकि लोगों ने पुलिस से मांग की है कि आरोपी युवक के के साथ दो और लोग भी थे, जिन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाय।
लोगों ने जब उससे पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया तो उसने कहा कि, उसे सपना आया था और ऐसा करने के लिये उसे अल्लाह ने कहा था।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी और युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने वही बताया जो स्थानिय लोगों को बताया। स्थानीय लोगों का कहना था कि आरोपी के साथ दो लोग और थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस से मांग की गयी है। पुलिस ने युवक पर मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। एसपी एस आनंद ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।