Showing posts with label hostage. Show all posts
Showing posts with label hostage. Show all posts

मालदा हिंसा को भड़काने वाले मोफक्कारुल इस्लाम का AIMIM के बाद निकला TMC कनेक्शन भी: सांसद कल्याण बनर्जी संग तस्वीर में मुस्कुराता दिखा, और भी मिले सबूत

                                      मालदा हिंसा का साजिशकर्ता निकला TMC का आदमी
पश्चिम बंगाल के मालदा में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने और भीड़ को भड़काने के मुख्य आरोपित मोफक्कारुल इस्लाम को पुलिस ने गिरफ्तार किया। चौंकाने वाली बात यह है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जिन उपद्रवियों को ‘बाहरी’ बता रही थीं, वो खुद पहले TMC में रह चुका है और वर्तमान में उसके विपक्षी नेताओं के साथ भी करीबी संबंध सामने आए हैं।

TMC से AIMIM तक का सफर और वायरल तस्वीरें

मोफक्कारुल इस्लाम का इतिहास खंगालने पर पता चला कि वह पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) का सक्रिय सदस्य था। साल 2021 के विधानसभा चुनाव में उसने पाला बदला और ओवैसी की पार्टी AIMIM के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

गिरफ्तारी के बाद उसकी TMC सांसद कल्याण बनर्जी और अन्य बड़े नेताओं के साथ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। यह साफ करता है कि हिंसा भड़काने वाला कोई अनजान बाहरी नहीं, बल्कि सत्ता और राजनीति के गलियारों में अच्छी पकड़ रखने वाला व्यक्ति है।

NIA की एंट्री और साजिश का खुलासा

पुलिस का दावा है कि कालियाचक में सात जजों को घंटों बंधक बनाने और भीड़ को उकसाने के पीछे मोफक्कारुल का ही दिमाग था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अब NIA ने जाँच की कमान संभाल ली है।

अब तक इस केस में ISF उम्मीदवार शाहजहाँ अली कादरी समेत कई लोग पकड़े जा चुके हैं। मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी से अब उन चेहरों का भी पर्दाफाश होगा जिन्होंने राजनीतिक संरक्षण में मालदा की शांति भंग करने की साजिश रची थी।

दिल्ली : निजामुद्दीन में सरकारी जमीन पर अवैध मदरसा का सच दिखाने पहुँची मीडिया टीम को मदरसा संचालक और साथियों ने बनाया बंधक

                           दिल्ली के मदरसे में 'Headlines India' रिपोर्टर और कैमरा मैन बंधक बनाया
भारत के दो राज्यों उत्तर प्रदेश और असम में अवैध मदरसों पर बुलडोजर चलने की खबरें सुर्ख़ियों में हैं, लेकिन देश की राजधानी दिल्ली में इससे बिल्कुल विपरीत माहौल देखने को मिला है। हाल ही में LnDO (Land And Development Office) की जमीन पर खड़े अवैध मदरसे का सच दिखाने जब एक मीडिया की टीम पहुँची तो कैमरामैन और रिपोर्टर को ही मदरसा संचालक व उसके साथियों द्वारा बंधक बना लिया गया।

अवैध बताया जा रहा ये मदरसा दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में स्थित हैं, जिसे ‘मदरसा जामिया अरबिया’ के नाम से जाना जाता है। जब ‘हेडलाइंस इंडिया‘ की एक टीम इस मदरसे की पोल खोलने यहाँ पहुँची, तो शुरू में तो थोड़ी बहसबाजी की गई, लेकिन जब रिपोर्टर सवाल पूछता गया तो उसे और कैमरामैन को बंधक बना लिया गया।

उत्तर प्रदेश और असम में हो रही हैं कार्यवाही

हाल ही में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आदेश दिया है कि प्रदेश के सभी मदरसों का सर्वे किया जाए और उनकी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी जाए। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार राज्य की शिक्षा व्यवस्था के कायाकल्प की दिशा में नई कोशिशों में जुटी हुई है। इसको लेकर मदरसों के सर्वे को लेकर सभी जिलों के डीएम को आदेश दिया गया है।
इसके लिए 5 अक्टूबर, 2022 तक की समयसीमा भी तय की गई है। उन मदरसों का सर्वे होगा, जो गैर-मान्यता प्राप्त हैं। एक अहम बैठक के बाद उसमें स्पष्ट कर दिया गया कि सर्वे में SDM, BSA (बेसिक शिक्षा अधिकारी) और जिला अल्पसंख्यक अधिकारी मौजूद रहेंगे। ये रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी, जिसे वो आगे सरकार को बढ़ाएँगे। वहीं इसका उद्देश्य मदरसों की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर और आधुनिक बनाना है।
उत्तर प्रदेश के अलावा असम में भी पिछले कुछ दिनों से मदरसों को लेकर सरकार गंभीर बनी हुई है। हाल ही में राज्य की हिमंता बिस्वा सरमा सरकार ने प्रदेश के तीन मदरसों को ध्वस्त कर दिया था। इन मदरसों का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों के केंद्र रूप में होता था। इन मदरसों से जुड़े कई मौलवियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गोलपारा में चौथे मदरसे को खुद जनता ने ही ध्वस्त कर डाला।